Thursday 5 July 2018

अब हॉरर जॉनर पर आनंद की तुम्बाड़ राय

अभी तक छोटे शहरों-कस्बों और उनमे रहने वाले लोगों पर हलकफुलकी रोमांटिक या रोमांस कॉमेडी फ़िल्में बनाने वाले आनंद एल राय ने अब एक नए जॉनर में कदम रखा है।

उनकी अगली फिल्म 'तुम्बाड़' हॉरर थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में फ़न्तासी भी होगी। इस फिल्म की पृष्ठभूमि १८वी शताब्दी का भारत है।

फिल्म का फर्स्ट लुक ट्वीट करते हुए आनंद एल राय ने लिखा, "आपका 'तुम्बाड़' के संसार से परिचय कराते हुए है हम अति उत्साहित हैं। यह हमारा पहला हॉरर थ्रिलर जॉनर है।"

इस फिल्म के सह निर्माता शोहम शाह हैं।  शोहम शाह ने अब तक दो फिल्मों काल (२००५) और लक (२००९) का निर्देशन किया है।

काल एक अलग तरह की  हॉरर फिल्म साबित हुई थी।

दूसरी फिल्म लक एक्शन  थ्रिलर फिल्म थी, जिसे दर्शकों  ने  पसंद किया।

आनंद एल राय की फिल्म 'तुम्बाड़' का निर्माण कलर येलो प्रोडक्शंस, इरोस नाउ और लिटिल डाउन फिल्म्स के भी सहयोग से किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे कर रहे हैं। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है।

आनंद द्वारा ट्वीट किये गये पोस्टर से फिल्म की कास्ट का कोई पता नहीं चलता है।

लोग एक विशालकाय मूर्ति के सामने खड़े हुए हैं।  लाल और गहरे भूरे रंगों वाले इस पोस्टर में उनकी पीठ नज़र आ रही है।  इस पोस्टर से फिल्म जादू टोने वाली लगती है।

मूर्ति  के हाथ का घड़ा इसके ख़ज़ाने के रहस्य की कहानी की तरफ भी संकेत करता लगता है।

लेकिन,आनंद एल राय कहते हैं, "आओ अपने अंदर के डर से मिलें।" 

'तुम्बाड़' १२ अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है। 

कपूर ब्रदर एंड सिस्टर की फ़िल्में - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment