Thursday 6 September 2018

साइना नेहवाल बायोपिक के लिए श्रद्धा कपूर का लुक टेस्ट

स्त्री की सफलता से सबसे ज़्यादा खुश श्रद्धा कपूर होंगी।  वह दो सालों से एक हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं। उनकी पिछली हिट फिल्म बागी (२०१६) टाइगर श्रॉफ के साथ थी।

इस फिल्म के बाद सेउनकी ओके जानूहाफ गर्लफ्रेंड और हसीना पार्कर फ्लॉप हो चुकी हैं।

स्त्री की बड़ी सफलता ने श्रद्धा के करियर में जान डाल दी है। अब वहअपनी एक दूसरी बायोपिकभारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर बायोपिक की तैयारी में जुट गई है।

इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत हो रहा है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अमोल गुप्ते पर डाला गया है।

अमोल गुप्ते ने पिछले दिनोंश्रद्धा कपूर का लुक टेस्ट लिया था।

वैसे श्रद्धा कपूरसाइना नेहवाल की बायोपिक के लिए काफी समय से तैयारी कर रही हैं। एक समय तो उन्होंने साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन की प्रैक्टिस भी की थी।

लेकिनबायोपिक फिल्म हसीना पारकर के फ्लॉप होने का खामयाज़ा साइना  नेहवाल बायोपिक को भुगतना पड़ा। फिल्म को होल्ड में रख लिया गया।

लेकिनअब स्त्री की सफलता के बादश्रद्धा कपूर को साइना नेहवाल को परदे पर उतारने की अनुमति मिल गई है।

श्रद्धा कपूर कीशाहिद कपूर के साथ दूसरी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू २१ सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। श्रद्धा कपूर ने शाहिद कपूर के साथ पहली फिल्म हैदर की थी। 


भंसाली की फिल्म में सलमान खान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment