Friday, 19 October 2018

मराठी फिल्म माझ्या बायकोचा प्रियकर का पहला गीत





राजकला मूवीज एंड बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित मराठी फिल्म ‘माझ्या बायकोचा प्रियकर’ का २०१८ का पहला गीत ‘तू हात नको लाऊ’ मुंबई में बहुत ही धमाके के साथ रिलीज किया गया।

इस गीत को स्वाती शर्मा व नकाश अजीज ने गाया है।  संगीत राजु सरदार ने तैयार किया है।

इस गीत को जी म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस गीत को श्रोताओं से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह गीत डान्सर मीरा जोशी व मराठी इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रियदर्शन जाधव पर फिल्माया गया है। 


फिल्म के निर्माता दीपक रुईया, प्रदीप के शर्मा, राजेंद्र गोयंका, अनिता शर्मा, धवल जयंतीलाल गाडा और अक्षय जयंतीलाल गाडा है।

फिल्म के सह-निर्माता रेश्मा कडाकिया, कौशल कांतिलाल गाडा, निरज गाडा है।

फिल्म के लेखक निर्देशक राजीव एस रुईया है।

यह फिल्म २३ नवंबर, २०१८ को सभी जगह रिलीज होने वाली है।

प्रस्तुतकर्ता व ड्रिस्टीब्यूटर पेन इंडिया लिमिटेड है।

फिल्म के मुख्य कलाकार प्रियदर्शन जाधव, अनिकेत विश्वासराव, भाग्यश्री मोटे, अंशुमन विचारे, भारत गणेशपुरे, प्रिया गमरे, पदम सिंह, सुरेश पिल्लाई, अनुपमा ताकमोघे, स्वाती पानसरे व अन्य है।


20 WOMEN TRANSFORMING BOLLYWOOD BEHIND THE SCENES - क्लिक करें 

No comments: