Sunday 10 February 2019

बिकिनी के खिलाफ देसी गर्ल अवतार में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) !


अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र डालिये।  वह देसी गर्ल बनी बनी नज़र आ रही हैं। आम तौर पर पूजा हेगड़े को सेक्सी पोशाकों में देखा जाता है। दक्षिण की फिल्मों की वह देसी सेक्स बम है। उनके होंठ उत्तेजना फैलाते हैं। शार्ट में हॉट लगती है।


फ्लॉप फिल्मों से शुरुआत
लेकिन, करियर के लिहाज़ से सब ठंडा ठंडा है।  मुंबई में जन्मी पूजा हेगड़े का फिल्म करियर दूरस्थ तमिलनाडु में तमिल फिल्म से शुरू हुआ।  उनकी पहली तमिल फिल्म मुगमूडी फ्लॉप हुई।  तेलुगु फिल्म मुकुंदा और ओका लैला कोसम भी फ्लॉप हुई। फिर वह पहुँच गई अपने होम टाउन मुंबई में।


मोहनजोदड़ो के लिए
उन्हें बुलावा आया था आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) से, जो उस समय  हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ पीरियड फिल्म मोहनजोदड़ो बनाने जा रहे थे।  आशुतोष ने, पूजा को एक राजकुमारी चानी की भूमिका दे दी। यह हृथिक के अपोजिट भूमिका थी। मगर, पूजा ही तीसरी भाषा में, करियर की चौथी फिल्म  भी असफल हुई।


चार फिल्मों के बाद बदली तक़दीर  
इस असफलता के बावजूद, पूजा को फ़िल्में मिलना जारी रहा।  पांच साल और चार असफल फिल्मों के बाद, पूजा हेगड़े की तक़दीर ने पलटा खाया।  उनकी, तेलुगु फिल्मों के स्टाइलिस्ट स्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ फिल्म दूवाड़ा जग्गनाधाम हिट हो गई। अब उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है।


महेश बाबू (Mahesh Babu) की महर्षि में बिकिनी
पूजा हेगड़े, इस समय एक हिंदी फिल्म हाउसफुल ४ और तेलुगु फिल्म महर्षि कर  रही हैं।  महर्षि में, महेश बाबू, सोनल चौहान (Sonal Chauhan), जगपति बाबू (Jagpathi Babu), आदि की स्टारकास्ट भी है।  इस फिल्म में, वह महेश बाबू की नायिका हैं। महर्षि एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।  पूरी फिल्म महेश बाबू के करैक्टर के इर्दगिर्द घूमती है। पूजा हेगड़े उनका रोमांस  है। लेकिन, फिल्म में पूजा हेगड़े और महेश बाबू के रोमांस के बजाय पूजा हेगड़े की टू पीस बिकिनी की खूब चर्चा है।  हालाँकि, यह बिकिनी दृश्य भी फिल्म के एक गीत में है। लेकिन, इसे सेंसुअस बताया जा रहा है। यह फिल्म २५ अप्रैल को रिलीज़ होने जा रहे है।


बिकिनी के खिलाफ देसी अवतार !
शायद, इसीलिए पूजा हेगड़े खुद को देसी अवतार में दिखा रही हैं।  ताकि जता सके कि फिल्म में उनकी भूमिका बिकिनी पहन कर सेक्स अपील बिखेरने वाली नायिका की नहीं है। उनके लिए यह जताना इसलिए भी ज़रूरी है कि वह फिल्म हाउसफुल ४ में वर्तमान मॉडर्न इंडिया की लड़की मोना कपूर बनी हैं। कहीं मॉडर्न गर्ल का टैग न चिपक जाए इस देसी गर्ल में ! 



राष्ट्रीय सहारा १० फरवरी २०१९  - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment