Saturday 9 February 2019

रणवीर के साथ नहीं, रणबीर के साथ दीपिका



सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर को न और रणबीर के साथ हाँ कह दी है।

पिछले साल नवम्बर में शादी के बाद, हनीमून मना कर, देश वापस लौटी दीपिका पादुकोण के सामने, निर्देशक कबीर खान, फिल्म ’८३ में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका का प्रस्ताव लेकर गए थे। दीपिका पादुकोण ने बिना किसी हिचक के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

लेकिन, जब दीपिका को रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने का मौका मिला तो दीपिका ने इसे तत्काल मंज़ूर कर लिया। क्या पुराना रोमांस अंगड़ाई ले रहा था ?


दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी चर्चित रही है। इन दोनों ने फिल्म बचना ऐ हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में रोमांस किया था। वास्तविक ज़िन्दगी में तो इन दोनों का रोमांस दीपिका पादुकोण के गर्दन पर टैटू और शादी की खबरों तक जा पहुंचा था। बाद में यह सम्बन्ध टूट गए।

परन्तु इसमे कोई शक नहीं कि इन दोनों के पेशेवर सम्बन्ध बिलकुल बने हुए हैं। इसका प्रमाण है इन दोनों द्वारा की जाने वाली एक फिल्म। लेकिन, यह पूरी लम्बाई की फीचर फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक ब्रांड के लिए शूट की जायेगी।

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल रिलीज़ होगी। जबकि, दीपिका पादुकोण, इस समय लक्ष्मी अगरवाल की भूमिका कर रही है, जिस पर तेज़ाब फेंक कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। 


कृष्णा अभिषेक और मुग्धा गोडसे के साथ शर्मा जी की लग गई  - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment