Monday, 8 July 2019

Sanjay Gupta की फिल्म में Pooja Hegde


निर्माता और निर्देशक Sanjay Gupta ने कुछ समय पहले, अपनी गैंगस्टर फिल्म मुंबई सागा की स्टार कास्ट का ऐलान किया था।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाश्मी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर और अमोल गुप्ते की पुरुष स्टार कास्ट का ऐलान तो हुआ था, लेकिन, अभिनेत्री के नाम का ज़िक्र तक नहीं हुआ था। जबकि, संजय गुप्ता की फिल्मों में, स्त्री चरित्र हमेशा से अहम् रहे हैं। संजय गुप्ता की फिल्मों में आइटम साँग भी ख़ास होते हैं। इनके लिए तो किसी ग्लैमरस अभिनेत्री का होना ज़रूरी हैं। इसीलिए फिल्म मुंबई सागा के लिए किसी ग्लैमर से भरे चेहरे के नाम का इंतज़ार किया जा रहा था।

अब इंतज़ार ख़त्म हुआ। संजय गुप्ता ने दो अभिनेत्रियों को अपनी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल किया है। यह दो अभिनेत्रियाँ Pooja Hegde और Shriya Pilgaonkar हैं।

फिल्म मुंबई सागा में जॉन अब्राहम की जोडीदार पूजा हेगड़े होंगी, जबकि इमरान हाश्मी के चुम्बनों का इंतज़ार श्रिया पिलगांवकर को रहेगा।

दक्षिण का लोकप्रिय चेहरा पूजा हेगड़े की हिंदी फिल्म हॉउसफुल ४ इस साल रिलीज़ होनी है। श्रिया इस समय सीरीज बच्चन हाउस कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म भंगड़ा पा ले का ऐलान हाल ही में हुआ है।

No comments: