Monday 8 July 2019

Sonakshi Sinha के बेबी बेदी बनने का राज ?


Sonakshi Sinha का ट्विटर अकाउंट खोलिए। सोनाक्षी सिन्हा के चित्र के साथ उनका नाम नदारद नज़र आता है। उसकी जगह बेबी बेदी लिखा होता है। कौन है यह बेबी बेदी !

सोनाक्षी सिन्हा को अपने ट्विटर हैंडल में सोनाक्षी सिन्हा के बजाय बेबी बेदी की क्या ज़रुरत पड़ गई? दरअसल, यह कार्य के प्रति समर्पण का केस है।

सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म खानदानी शफाखाना २ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में वह अपने खानदानी दवाखाने को फिर से शुरू करती है। इस दवाखाने को खोलने की हिचक यह है कि इस दवाखाने में मर्दाना  कमजोरी का इलाज़ होता है। यानि यह सेक्स क्लिनिक है। तमाम विरोध के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा का करैक्टर बेबी बेदी इस दवाखाने को खोलता है और सफलतापूर्वक चलाता है।

शिल्पी दासगुप्ता निर्देशित यह फिल्म पूरी तरह से सोनाक्षी सिन्हा पर निर्भर है। खुद सोनाक्षी को इस फिल्म की सफलता की सख्त ज़रुरत है। क्योंकि, उनकी पिछली रिलीज़ तीन फ़िल्में कलंक, वेलकम टू न्यू यॉर्क और हैप्पी फिर भाग जायेगी असफल हुई हैं।

यही कारण है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्म के चरित्र को अपने प्रशंसकों के ज़ेहन में बैठाने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर नाम को बेबी बेदी कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment