Showing posts with label करैक्टर पोस्टर. Show all posts
Showing posts with label करैक्टर पोस्टर. Show all posts

Tuesday 15 October 2019

आ गए Pati Patni aur Woh के 'पति' चिंटू त्यागी


Thursday 4 July 2019

Actor Arun Vijay की स्पोर्ट्स ड्रामा तमिल फिल्म Boxer का फ़र्स्ट लुक पोस्टर



Mission Mangal का पोस्टर


Wednesday 19 June 2019

पोस्टरों में Arjun Patiala के करैक्टर


वरुण शर्मा की भूमिका ओनिडा सिंह की है।  वह दिलजीत दोसांझ के साथी बने हैं। इस पोस्टर में वह सब्जी और फल लादे चले जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस वर्दी पहन रखी है। यानि वह मश्केबाज़ हैं।  पोस्टर में लिखा है करने आये है यह हंगामा। लेके फुल ऑन ड्रा-मा।  मिलिए ओनिडा सिंह से। 


कृति सेनन एक रिपोर्टर ऋतू की भूमिका में है। इस लड़की को रिपोर्टिंग का क्रेज है। यह बिजली से भी तेज़ है। यानि खबर से पहले खुद पहुँच जाने वाली।



दिलजीत दोसांझ फिल्म अर्जुन पटियाला में एक सिख पुलिसवाला अर्जन की भूमिका कर रहे हैं। पोस्टर में इसका परिचय यह है कि यह लम्बा तडंगा नहीं, क्यूट है। हमेशा दूसरों के लिए दूसरों के साथ रहने वाला। 


Wednesday 22 May 2019

अब कोई रोक नहीं सकता PM Narendra Modi को

Tuesday 16 April 2019

आज सलमान खान की जवानी का पोस्टर भारत


आज सलमान खान (Salman Khan) ने, अपनी फिल्म भारत (Bharat) में अपनी जवानी का चित्र जारी किया। इस उम्र में वह एक सर्कस कंपनी में मौत का कुआ में मोटर साइकिल चलाने वाले बने हैं।

यहीं उनकी मुलाकात दिशा पटनी (Disha Patani) के किरदार से होती है। वह सर्कस की ट्रैपीज़ आर्टिस्ट हैं। पोस्टर के पार्श्व में मौत का कुआँ। ट्रैपीज़ पर झूलती दिशा पटनी नज़र आती हैं।

पोस्टर में लिखा है १९६४।  यानि सलमान खान उस समय युवा नज़र आयंगे ।  

Spy thriller फिल्म India's Most Wanted के पोस्टर !- क्लिक करें 

Monday 15 April 2019

Salman Khan का 'भारत' लुक !


 सलमान खान (Salman Khan) की, ईद वीकेंड पर, ५ जून को रिलीज़ होने जा रही फिल्म भारत (Bharat) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है।

इस पोस्टर में सलमान खान (Salman Khan) बूढ़े गेटअप में हैं। उनके बालों पर सफेदी है।  ऊंची चढ़ी-नुकीली मूंछो पर सफेदी है। ज़ाहिर है कि स्टाइलिश दाढ़ी भी सफ़ेद है। काफी हैंडसम लग रहे हैं सलमान खान।

सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर अपना यह पोस्टर जारी करते हुए लिखा, "जितने सफ़ेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज़्यादा रंगीन मेरी ज़िंदगी रही है। #Bharat"


सलमान खान की यह पोस्ट काफी दिलचस्प है।  इस फिल्म में, सलमान खान (Salman Khan) की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पाटनी (Disha Patani), नोरा फतेही (Nora Fatehi) और तब्बू (Tabu) जैसी हसीना अभिनेत्रियां नायिकाएं हैं।  निजी ज़िन्दगी में भी वह काफी दिलफेंक रहे हैं।  लम्बी लिस्ट है उनके  रोमांस और विवादों की।

अली अब्बास ज़फर (Ali Abbas Zafar) निर्देशित फिल्म भारत में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), आसिफ शैख़ (Asif Shaikh) और सतीश कौशिक (Satish Kaushik) सहयोगी भूमिकाओं  में हैं।  

बॉलीवुड के धूमकेतुओं को तलाश एक अदद हिट फिल्म की !- क्लिक करें 

Saturday 23 March 2019

द ताशकंद फाइल्स के ६ पोस्टर

Saturday 9 March 2019

पोस्टरों से जानिये कलंक के किरदारों को

करण जौहर का १५ साल से देखा जा रहा सपना अब साकार होने जा रहा है।  बॉलीवुड के कुछ टॉप सितारों से सजी, पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक अप्रैल में रिलीज़ होने जा रही है।  इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने लिखा और निर्देशित किया है।  फिल्म में, मुख्य भूमिका में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं।


फिल्म कलंक को लेकर दर्शकों में उत्सुकता को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म के करैक्टर पोस्ट रिलीज़ किये हैं।  सोशल मीडिया पर इन पोस्टरों के साथ, फिल्म में किस सितारे ने क्या भूमिका की है और उस करैक्टर की खासियत बयान की गई है।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिल्म के तीन प्रमुख महिला चरित्रों के पोस्ट रिलीज़ हुए हैं।  इससे पहले फिल्म के पुरुष चरित्रों के पोस्टर रिलीज़ किये गये थे।


फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित ने बहार बेगम की भूमिका की है। यह चरित्र आत्मसम्मानी और स्वतंत्र है।  इस चरित्र की खासियत बताई गई है कि बहार बेगम किसी की छाया में चलने के बजाय अकेले ही अंधेरों में चलना पसंद करती है।  


सोनाक्षी सिन्हा का चरित्र सत्या एक सूंदर, सुघड़, समझदार और चतुर लड़की का है। यह बलिदानी चरित्र है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। यह देव चौधरी से विवाहित है। परंपरागत भारतीय नारी का चित्रण करने वाला है सोनाक्षी सिन्हा का चरित्र सत्या चौधरी का।


आलिया भट्ट ने फिल्म कलंक में रूप की भूमिका की है। यह चरित्र, रियल आलिया भट्ट है। यह चरित्र प्यार करने वाला और प्यार के लिए समर्पित चरित्र है।  फिल्म के पोस्टर में वह, दुल्हन के रूप में नज़र आती है।  उनका चेहरा चुनरी से काफी ढका हुआ है। इसलिए यह चरित्र परंपरागत लगता है।


फिल्म कलंक१९४० के दशक के एक परिवार और उसके सदस्यों की इर्दगिर्द घूमती है।  इस फिल्म के परिवार का मुखिया संजय दत्त है।  फिल्म में उनका नाम बलराज चौधरी है।  संयोग की बात है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का वास्तविक नाम बलराज ही था। कलंक का बलराज एक सख्त किस्म का इंसान है, जो परम्पराओं से बंधा हुआ है। वह दृढ निश्चयी है।


वरुण धवन का ज़फर दिलचस्प लगता है।  यह योद्धा किस्म का नज़र आता है। उसे  खतरों से खेलना और ज़िन्दगी को खतरे में डालना पसंद है। पोस्टर में, वरुण धवन की आँखों में काजल की लकीर है। उन्हें बालिया पाहन रखी हैं। बाल लम्बे और चेहरे पर दाढ़ी है।  पोस्टर से यह करैक्टर दिलचस्प लगता है।


आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म कलंक में देव चौधरी की भूमिका की है, जो संजय दत्त के किरदार बलराज का बेटा है। वह सत्या से विवाहित है। इस करैक्टर को काफी तेज़ दिमाग और कोमल बताया गया है।

इंटरनेशनल विमेंस डे पर 'बाज़ार' में माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा !- क्लिक करें 

Thursday 7 March 2019

कलंक में वरुण धवन की ज़फर की भूमिका वाला पोस्टर





पिंच बाय अरबाज़ खान ! - क्लिक करें 

Wednesday 23 January 2019

फिल्म रोमियो वालटर अकबर का जॉन अब्राहम का करैक्टर पोस्टर

Monday 14 January 2019

व्हाई चीट इंडिया की श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwantari)

Wednesday 9 January 2019

द लीगों मूवी २ का पोस्टर

Friday 7 December 2018

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया का पोस्टर रिलीज

Wednesday 5 December 2018

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म सिम्बा के दो पोस्टर

Monday 3 December 2018

पोस्टर - आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल नुसरत भरूचा

जारी हुआ ब्री लार्सन की फिल्म कैप्टन मार्वेल का पोस्टर




नीलू वाघेला के पानी के अन्दर चार घंटे - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 15 November 2018

हॉलीवुड फिल्म मैरी पॉपिन्स रिटर्न्स के कैरेक्टर पोस्टर







रणवीर सिंह की हो गई दीपिका पादुकोण -  देखने के लिए क्लिक करें 

Thursday 8 November 2018

एक्वामैन के ५ कैरेक्टर पोस्टर

Sunday 4 November 2018

आज जारी हुए लक्ष्मी राय की दो फिल्मों के फ़र्स्ट लुक पोस्टर

वेयर इज द वेंकट लक्ष्मी !
लक्ष्मी राय की दो फिल्मों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुए हैं।  पहला पोस्टर फिल्म वेयर इज द वेंकट लक्ष्मी (ऊपर देखें) का है।  इस फिल्म का महूरत इसी मई में हुआ था।  इस फिल्म का निर्देशन नवोदित किशोर कुमार कर रहे हैं।  यह तेलुगु फिल्म गाँव की पृष्ठभूमि पर एक कॉमेडी फिल्म है।  इस फिल्म में राम कार्तिक, मधुनंदन और प्रवीण की ख़ास भूमिकाये भी  हैं।  इस फिल्म के जल्द ही रिलीज़ होने की सूचना है। 


दूसरा पोस्टर सिंडरेला
दूसरा पोस्टर फिल्म सिंडरेला का है।  इस फिल्म का निर्देशन विनोद वेंकटेश कर रहे हैं।  वह भी पहली बार कोई फिल्म  निर्देशित कर रहे हैं।  इस फिल्म को हॉलीवुड की सिंडरेला का भारतीय संस्करण बताया जा रहा है।  इस फिल्म में फंतासी भी है।  हॉरर भी और मधुर संगीत भी है।  


रॉक स्टार लक्ष्मी राय
सिंडरेला की कहानी चेन्नई की पृष्ठभूमि पर है।  फिल्म एक घने जंगल के अंदर घूमती है। फिल्म के तीन मुख्य चरित्र हैं।  इस फिल्म में लक्ष्मी राय ने एक रॉक स्टार की भूमिका की है।  काफी शहरी चरित्र है यह। फिल्म की खासियत है लक्ष्मी राय की तीन लुक।  इस फिल्म में लक्ष्मी रोमांस नहीं कर रही होंगी।  इस फिल्म में सिंडरेला के रोल के लिए पहली पसंद लक्ष्मी राय नहीं थी।  फिल्म नयनतारा, तृषा, एमी जैक्सन, हंसिका मोटवानी, ऐश्वर्या राजेश और मनीषा यादव से होते हुए लक्ष्मी राय की पास आई है।  इस फिल्म के अगले साल के शुरू में रिलीज़ होने की खबर है।
 . 


किस सोच में डूबी हैं सुष्मिता सेन ! - क्लिक करें