Showing posts with label Deepika Padukone. Show all posts
Showing posts with label Deepika Padukone. Show all posts

Friday 29 March 2019

तीन नावों पर सवार एक भंसाली !

 

पद्मावत की बड़ी सफलता के बावजूद, फिल्मकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanslai) कंफ्यूज से लगते हैं। कभी एक समय में एक ही फिल्म पर काम करने वाले भंसाली जैसे तीन फिल्मों के बीच झूला झूल रहे हैं।

कभी उनकी सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म इंशाअल्लाह की चर्चा होती है, जिसमे उन्होंने सलमान खान की जोड़ीदार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) या प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को बनाया है।

उनके द्वारा, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को टाइटल रोल में लेकर गंगूबाई बनाने की चर्चा भी हो रही है।


इस सबमे, बरसों से चर्चा में आती और जाती रही साहिर लुधियानवी (Sahir Ludhianvi) की बायोपिक फिल्म की भी बात उठ जाती है।

मगर, इन तीन फिल्मों के बीच झूलते संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अब कंफ्यूज लगते हैं। इसी कंफ्यूजन का परिणाम है कि वह साहिर लुधियानवी की अमृता प्रीतम (Amrita Preetam) तय नहीं कर पा रहे हैं। उनकी साहिर लुधियानवी पर बायोपिक फिल्म साहिर के साहिर की भूमिका में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ले लिए गए हैं ।

पहले खबर थी कि साहिर की अमृता अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) बनेंगी। क्योंकि, तापसी की अभिषेक के साथ अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म मनमर्ज़ियाँ में अच्छी केमिस्ट्री जमी थी।


कुछ फाइनल होता कि इसी बीच खबर आ गई कि साहिर की अमृता तापसी नहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) होंगी। जानकारों के लिए यह चौंकाने वाली खबर थी।

मगर, कंफ्यूजन उस समय गहरा गया, जब भंसाली से जुड़े सूत्रों ने साफ़ किया कि साहिर की अमृता अभी तय नहीं हुई है। यानि तापसी पन्नू या दीपिका पादुकोण ही नहीं, कोई तीसरी अभिनेत्री को भी अमृता प्रीतम बनाया जा सकता है। तो इंतज़ार कीजिये साहिर लुधियानवी की रोमांस अमृता प्रीतम के सेलुलॉइड संस्करण का!


नाना पाटेकर की दक्षिण से वापसी !-  क्लिक करें 

Wednesday 27 March 2019

विक्टिम बन कर टक्कर देगी अजय देवगन को दीपिका !


दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक काबॉक्स ऑफिस अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर से सामना होने जा  रहा है।  कहा जा सकता है कि छपाक को तानाजी पर एसिड अटैक की तरह फेंक दिया गया है। क्योंकि, १० जनवरी २०२० को पहले से तय रिलीज़ की तारीख़ वाली तानाजी के सामने छपाक को रिलीज़ किया जा रहा  है।

अजय देवगन से दीपिका को नुकसान !
अजय देवगन की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ को देखते हुए ऐसा माना जा सकता है कि दीपिका पादुकोण को नुकसान होगा। आम तौर परकिसी अभिनेत्री का किसी अभिनेता की फिल्म से टकराना कोई ख़ास खबर नहीं बनता।  इसे टकराव नहीं माना जाता। तबछपाक को नुकसान पहुंचाने के ख्याल से क्यों १० जनवरी को अजय की फिल्म के सामने रिलीज़ किया जा रहा है।


सॉलिड अजय देवगन
इसमें कोई शक नहीं कि अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर काफी सॉलिड साबित होते जा रहे हैं। गोलमाल अगेन और रेड के बादअजय देवगन की इस साल रिलीज़ फिल्म टोटल धमाल भी हिट हो चुकी है।  लगातार सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों का नायक बनना बड़ी बात ही है। इसलिए तानाजी द अनसंग वारियर  को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत मिलना तो तय है। यानि दीपिका पादुकोण की फिल्म को शुरूआती नुकसान!



दोनों ही रियल लाइफ फ़िल्में
एक दूसरी ख़ास बात यह है कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी  और दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रियल किरदारों पर फिल्मे हैं।  अजय देवगन की फिल्म तानाजी के तानाजी मलुशरे १७वी शताब्दी मेंछत्रपति शिवाजी के गहरे दोस्त और सेनापति थे।  उन्होंने शिवाजी को सिंहगढ़ का किला जीत कर दिया। अजय देवगन इसी भूमिका को कर रहे हैं।

एसिड अटैक का शिकार लक्ष्मी बनी मालती
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की वास्तविक ज़िन्दगी की कहानी  है। इस लड़की के चहरे पर तेज़ाब फेंक कर जला दिया गया था। लेकिनइस लड़की ने हार नहीं मानी।  ज़िंदगी की जंग जीती हीअपने अपराधी को भी सज़ा दिलवाई। मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में लक्ष्मी मालती बन चुकी है।  दीपिका पादुकोण  इसी किरदार को कर रही है।

लम्बी दौड़ की छपाक !
इस में कोई शक नहीं कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी शुरूआती दौर में छपाक पर भारी पड़ेगी।लेकिनछपाक का हमला खतरनाक हो सकता है।  मेघना गुलजार की प्रतिष्ठा दिल को छू लेने वाली शैली में फिल्म बनाने वाली निर्देशक की है।  राज़ी  इस का प्रमाण है।  इसलिएछपाक को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल  सकता है।  इसलिए कोई संदेह नहींअगर छपाक लम्बी रेस का घोड़ा साबित हो।     

Thursday 7 March 2019

सलमान खान का रोमांस कौन: कैटरीना, दीपिका या प्रियंका !


फिल्म हम दिल दे  चुके सनम (१९९९) के २० साल बाद, संजय लीला भंसाली और सलमान खान तीसरी फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन, जानकारी यह है कि फिल्म रोमांटिक होगी।


नायिका कौन !
अभी सलमान खान के अलावा किसी दूसरी कास्ट का ऐलान भी नहीं हुआ है।  इसलिए, सलमान खान की नायिका के लिए अनुमान लगाए जा रहे हैं। हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी सुपरहिट हुई थी । इसलिए, दूसरी रोमांस फिल्म के लिए भी किसी हिट जोड़ीदार की ज़रुरत होगी।


उम्र के कारण जाह्नवी और अलिया नहीं
सलमान खान की जोड़ीदार के तौर जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट के नाम उछाले गये थे।  लेकिन, इन्हे नकार दिया गया।  क्योंकि, उम्र के लिहाज़ से सलमान खान के साथ कोई आलिया भट्ट या जाह्नवी कपूर बेमेल लगती।


सलमान चाहें कैटरीना कैफ
सलमान खान चाहते  हैं कि फिल्म में उनकी जोड़ीदार कैटरीना कैफ बने।  सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, युवराज, एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है जैसी फ़िल्में की हैं ।  पार्टनर में कैटरीना कैफ के जोड़ीदार सलमान खान नहीं, गोविंदा थे। युवराज फ्लॉप हुई थी। लेकिन, एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के कारण यह जोड़ी हिट जोड़ियों में शुमार की जाती है।  जिस समय, फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बनाई गई, यह काफी चर्चित रोमांटिक जोड़ी थी।


संजय की चाहत दीपिका !
वही, संजय लीला भंसाली का इरादा सलमान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनाने का था। वह फिल्म बाजीराव- मस्तानी में ही दीपिका पादुकोण को बाजीराव सलमान खान की मस्तानी बनाना चाहते थे। परन्तु, सलमान खान ने, संजय लीला भंसाली को इंकार कर दिया।  चूंकि, सलमान खान की फिल्मों को दीपिका पादुकोण भी इंकार कर चुकी थी। इसलिए, यदि भंसाली की इस नई फिल्म में दीपिका पादुकोण को लिया जाता तो यह  जोड़ी पहली बार बनती। जो खूब चर्चित होती ।


काशीबाई चाहे बाजीराव
बाजीराव- मस्तानी में बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने की थी।  अगर, बाजीराव-मस्तानी के बाजीराव सलमान खान बन जाते तो प्रियंका चोपड़ा को गॉड तुस्सी ग्रेट हो (२००८) के ७ साल बाद, स्क्रीन शेयर करने का मौक़ा मिलता। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा भी सलमान खान के साथ जोड़ी बनाने के लिए बेकरार हैं।  इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में इशारा भी किया था।


अनुमानों का बाज़ार गर्म  
संजय लीला भंसाली की फिल्म में, सलमान खान के साथ कौन नायिका होगी, फिलहाल इसका अनुमान ही लगाया जा सकता है।  दीपिका पादुकोण, अपने कारणों से सलमान खान की फिल्म नहीं करना चाहेंगी।  क्योंकि, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत से उन्होंने जो बुलंदियां छू ली हैं, अब इसके बाद उन्हें सलमान खान की कोई ज़रुरत नहीं रह गई है।


प्रियंका से सलमान नाराज़ !
प्रियंका चोपड़ा द्वारा, यकायक भारत को छोड़ देने से, सलमान खान की प्रियंका चोपड़ा से नाराज़गी कम नहीं हुई है। मगर,  प्रियंका चोपड़ा के यकायक भारत से निकल जाने के बाद,  कैटरीना कैफ द्वारा भारत को तत्काल तारीखे दे देने से सलमान खान बेहद खुश हैं। वह ज़रूर चाहेंगे कि उनकी जोड़ी वफादार कैटरीना कैफ के साथ बनाई जाए। अगर कैटरीना कैफ को यह फिल्म मिलती है तो यह फिल्म कैटरीना कैफ के करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है। 

शेड्स ऑफ साहो २ ने रचा इतिहास- क्लिक करें 

Saturday 16 February 2019

क्या अभिनय की 'छपाक' पर खरी उतर पाएगी दीपिका पादुकोण ?


रणवीर सिंह से शादी के बाद, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बार फिर सक्रिय होने जा रही हैं।  वह रैंप पर चल रही हैं।  इंटरव्यू कर रही है।  पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रही हैं।  रणवीर सिंह तो पहले ही अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रचार में व्यस्त हो गये थे।  दीपिका पादुकोण ने भी वही राह पकड़ ली है।


दीपिका पादुकोण जल्द ही कैमरा फेस करने जा रही है।  वह, मेघना 'राज़ी' गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू करेंगी।  यह फिल्म एक ऎसी लड़की की रियल कहानी है, जिसे हासिल करने में नाकाम रहने वाला एक अधेड़ शख्स, उसके चहरे पर तेज़ाब फेंक कर घायल कर देता है।  इसी तेज़ाब फेंकने पर ही फिल्म का टाइटल छपाक रखा गया है।


दीपिका पादुकोण, एक खूबसूरत और सेक्सी अभिनेत्री हैं।  उनकी सेक्स अपील के भारत के बाहर भी दीवाने थे। विन डीजल की फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज के बाद, उन्हें फिर एक हॉलीवुड फिल्म मिलना इसका प्रमाण है कि दीपिका की इकहरी काया में, हॉलीवुड भी सेक्स अपील देख रहा है।


निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने, दीपिका को अपनी तीन फिल्मों गोलियों की रास लीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की खूबसूरत लीला, मस्तानी और पद्मिनी बनाया था।  वह हर किरदार में बहुत बहुत खूबसूरत लगी थी।



ऎसी खूबसूरत और सेक्सी दीपिका पादुकोण का बड़े परदे पर एसिड विक्टिम की भूमिका करना चुनौती स्वीकारना जैसा है।  यह उनकी इमेज के खिलाफ किरदार है।  इसमें उन्हें खूबसूरत नहीं, ग्लैमरहीन लगना होगा।  छपाक में, उनके सेक्सी लगने का सवाल ही नहीं उठता. उनका चेहरा जला हुआ जो होगा।  यह फिल्म तो एक एसिड विक्टिम की कहानी जो है।




म्यूजिक विडियो यार हूँ तेरा - अमित मुतरेजा - क्लिक करें 

Saturday 9 February 2019

रणवीर के साथ नहीं, रणबीर के साथ दीपिका



सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर को न और रणबीर के साथ हाँ कह दी है।

पिछले साल नवम्बर में शादी के बाद, हनीमून मना कर, देश वापस लौटी दीपिका पादुकोण के सामने, निर्देशक कबीर खान, फिल्म ’८३ में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका का प्रस्ताव लेकर गए थे। दीपिका पादुकोण ने बिना किसी हिचक के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

लेकिन, जब दीपिका को रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने का मौका मिला तो दीपिका ने इसे तत्काल मंज़ूर कर लिया। क्या पुराना रोमांस अंगड़ाई ले रहा था ?


दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी चर्चित रही है। इन दोनों ने फिल्म बचना ऐ हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में रोमांस किया था। वास्तविक ज़िन्दगी में तो इन दोनों का रोमांस दीपिका पादुकोण के गर्दन पर टैटू और शादी की खबरों तक जा पहुंचा था। बाद में यह सम्बन्ध टूट गए।

परन्तु इसमे कोई शक नहीं कि इन दोनों के पेशेवर सम्बन्ध बिलकुल बने हुए हैं। इसका प्रमाण है इन दोनों द्वारा की जाने वाली एक फिल्म। लेकिन, यह पूरी लम्बाई की फीचर फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक ब्रांड के लिए शूट की जायेगी।

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल रिलीज़ होगी। जबकि, दीपिका पादुकोण, इस समय लक्ष्मी अगरवाल की भूमिका कर रही है, जिस पर तेज़ाब फेंक कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। 


कृष्णा अभिषेक और मुग्धा गोडसे के साथ शर्मा जी की लग गई  - क्लिक करें 

Friday 18 January 2019

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जारी की अपनी कहानी वाली किताब





Dr Zeus's statement on copyright claim on "Gwandian"- क्लिक  करें 

Tuesday 15 January 2019

दीपिका (Deepika Padukone) क्यों बने रील लाइफ में रणवीर (Ranveer Singh) की पत्नी

   
आश्चर्य होगा आपको यह जानकर कि वास्तविक ज़िन्दगी की बीवी, रील लाइफ  में बीवी नहीं बनना चाहती है। कोई नवविवाहित जोड़ा तो किसी हाल में हाथ और साथ नहीं छोड़ना चाहेगा। लेकिन, अज़ब है बॉलीवुड। यहाँ कुछ भी हो सकता है।

पिछले साथ, १४--१५ नवंबर को, रणवीर सिंह के साथ  शादी के गठबंधन में बंधी दीपिका पादुकोण रियल मेंरणवीर का चाहे कितना भी हाथ पकड़ पकड़ कर घूमे, रील लाइफ में बगल तक बैठना नहीं चाहती।

हम बात कर रहे फिल्म '८३ की।  भारत की क्रिकेट टीम के १९८३ का वर्ल्ड क्रिकेट कप जीतने की पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही फिल्म '८३, उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की ज़िन्दगी पर रोशनी  डालने वाली फिल्म है।


फिल्म में, कपिल देव की भूमिका  रणवीर सिंह कर रहे हैं।  फिल्म '८३ के निर्देशक कबीर खान चाहते थे कि फिल्म में  कपिल देव की पत्नी रोमा की भूमिका दीपिका पादुकोण करें।

फिल्म गोलियों की रास लीला राम-लीला में गरमा गर्म  रोमांस कर चुकी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जोड़ी के रियल लाइफ रोमांस ने ही, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत को बड़ी हिट फिल्म बना दिया था।



इसलिए, उम्मीद यही की जाती थी कि  दीपिका पादुकोण इस मौके को हाथ से नहीं जाने देगी। लेकिन, दीपिका पादुकोण ने, '८३ करने से साफ़ मना कर दिया।

दीपिका पादुकोण ने अपने रियल लाइफ पति की रील लाइफ पत्नी बनने से क्यों इंकार कर दिया ? क्या उन्हें रील इमेज के खराब हो जाने का खतरा महसूस हो रहा था? अब रियल और रील लाइफ इमेज किसी फिल्म या ज़िन्दगी में कोई ख़ास प्रभाव नहीं डालती।

दीपिका पादुकोण ने '८३ में कपिल देव की पत्नी रोमा की भूमिका करने से इसलिए मना कर दिया कि यह भूमिका काफी छोटी है। बेशक रोमा का कपिल देव की ज़िंदगी में महत्व है। लेकिन, रील लाइफ में क्रिकेट पर बनी इस फिल्म मे दूसरे कई किरदार मायने रखते थे।  इतनी भीड़ में रोमा की भूमिका एक्स्ट्रा जैसी ही थी।  इस लिहाज़ से, बड़ी ब्रांड के तौर पर मशहूर दीपिका का इस भूमिका को मंज़ूरी न देना स्वाभाविक था।

एक फिल्म मे तीन धवन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 8 January 2019

कनिका गोयल के परिधान से नमकीन दीपिका पादुकोण

Monday 24 December 2018

प्रियंका चोपडा की शादी सबसे चर्चित


पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा पूरे भारत में सुर्खियां बटोर रही थी। इंटरनेशनल सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंका के शादी ने इस ग्लोबल आइकन को स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट में सबसे ऊपर रखा है।

प्रियंका और निक की शादी अब तक की सबसे लोकप्रिय, चर्चित और ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी शादी बन गई है। प्रियंका के बाद उनकी प्रतियोगी मानी जाती, दीपिका की शादी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर दूसरे स्थान पर पहूँच गयीं हैं।

जोधपुर में पारंपरिक तरीके से शादी करने से लेकर मुंबई में हुए रिसेप्शन तक तीन सप्ताह तक चले प्रियंका के बिग फैट इंडियन वेडिंगने स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर हाल ही में बॉलीवूड में हुए सबसे चर्चित विवाह में सबसे अव्वल स्थान हासिल किया हैं। 


आंतरराष्ट्रीय मैगजिन और मीडिया ने प्रियंका-निक के शादी के फोटो, विडीयो चलायें। जो इससे पहले की बॉलीवूड शादीयों के साथ नही हुआ था। साथ हीमुंबई में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया, डिजीटल और न्यूज प्रिंट में ट्रेंड हुई हैं। इसिलिए दीपिका और रणवीर की शादी की कवरेज को पिछे छोडते हुए प्रियंका और निक की शादी सबसे चर्चित रहीं। यह आँकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं। 

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विन कौल , बताते हैं, "निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने दीपिका-रणवीर की शादी की कवरेज को मात देते हुए डिजिटल न्यूज, फेसबुक, न्यूजप्रिंट, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वायरल न्यूज रैंक पर शादी के हफ्तों में राज किया।" 



अश्वनी कौल जानकारी देते हुए कहते हैं," 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से यह रैंकिंग उपलब्ध होती हैं। यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं



ऑफिसियल म्यूजिक वीडियो गुज़ारिश - क्लिक करें 

Thursday 20 December 2018

जीरो के बऊआ सिंह के हाथ से छिनी 'किरपाण'



जिस प्रकार से, फिल्म जीरो में शाहरुख़ खान के बौना किरदार बऊआ सिंह के हाथ में सिख धार्मिक चिन्ह किरपाण का प्रदर्शन हो रहा था, उससे सिख भावनाये आहत हो रही थी। इस सम्बन्ध में, बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी।  इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश से पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने हलफनामा दायर कर बताया कि अब वह दृश्य बदल दिया गया है।

फिल्म की एक निर्माता कंपनी रेड चिलीज के अनुसार पोस्टर में शाहरुख़ खान के  किरदार के हाथ में रत्नजटित कटार  ही थी।  फिर भी इस किरपाण को विसुअल इफेक्ट्स के द्वारा रत्नजटित कटार में बदल दिया गया है। रेड चिल्लीज के द्वारा किये गए बदलाव के बाद अब मामला शांत हो जाएगा।


लेकिन, सवाल है कि बॉलीवुड के निर्माता धार्मिक और सामुदायिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के कोशिश ही क्यों करते हैं ! क्या उन्हें मालूम नहीं रहता कि वह क्या दिखाने जा रहे हैं? अगर नहीं मालूम रहता तो जानकारी कर मालूम किया जाना चाहिए। धार्मिक भावनाओं को लेकर इतनी उदासीनता उपयुक्त नहीं।

इसी साल रिलीज़, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में, घूमर डांस में रानी पद्मावती का नंगा पेट और नंगी कमर दिखाई जा रही थी। सब, रानी पद्मावती की भूमिका कर रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की सेक्स  अपील का बॉक्स ऑफिस की खातिर उपयोग करना ही था। क्योंकि, दीपिका के साथ डांस कर रही बाकी की नर्तकियों की कमर और पेट नंगा नहीं था। राजपूत समुदाय के विरोध के बाद उसे भी वीएफएक्स द्वारा बदल दिया गया।


इसके बावजूद बढ़ते रोष के कारण इस फिल्म को गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में रोक का सामना करना पड़ा।  नतीजे के तौर पर फिल्म को अच्छे खासे रेवेन्यू से हाथ धोना पड़ा।

अगर जीरो के निर्माता फिल्म के  पोस्टर में बदलाव नहीं करते तो कुछ राज्यों में फिल्म को रोक का सामना करना पड़ता। शायद इसी डर ने उन्हें यह परिवर्तन करने को विवश किया ! 




प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दी बॉलीवुड और पत्रकारों को पार्टी -क्लिक करें 

Wednesday 28 November 2018

ग्रैंड हयात में दे रहे रणवीर- दीपिका रिसेप्शन






Bappi Da turns 65, turns Director - पढ़ने के लिए क्लिक करें

Thursday 22 November 2018

फ़िल्मफ़ेयर ने पोस्ट किया बैंगलोर के दीपिका- रणवीर वेडिँग रिसेप्शन का वीडियो

फ़िल्मफ़ेयर ने पोस्ट किया बैंगलोर के दीपिका- रणवीर वेडिँग रिसेप्शन का वीडियो


अनुष्का-विराट से पिछड़ी दीपिका- रणवीर की शादी


विरूश्का के बाद एक साल के अंदर ही दीपवीर की भी शादी हुई। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी सबसे लोकप्रिय थी, या दीपिका पदुकोण और रणवीर सिंह की शादी ज्यादा लोकप्रिय, इसके बारे में इन दिनों बॉलीवूड की गलियारों में बात छिडी हुई है। लेकिन स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के आंकडों के अनुसार, यह बात साबित हुई हैं की, अनुष्का-विराट की ही शादी सबसे ज्यादा लोकप्रिय और वायरल शादी रही हैं।

अनुष्का-विराट पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गये थें। 08 से 14 दिसंबर 2017 के आंकड़ों के मुताबिक उस दौरान ट्विटर, अख़बार, वायरल न्यूज़ और डिजिटल न्यूज रैंकिंग में उन्होंने लोकप्रियता में सबसे अधिक याने की 100 अंक बनाए। और वह नंबर वन स्थान पर रहें। जबकि फेसबुक पर 61 अंकों के साथ यह जोडी चौथे स्थान पर रही।

हाल ही में 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर के शादी के सप्ताह में ट्विटर, वायरल न्यूज़ और डिजिटल न्यूज पर 100 अंक के साथ यह जोडी पहले स्थान पर रही। तो फेसबुक रेंकिंग में 88 अंकों के साथ यह जोडी दूसरे स्थान पर और न्यूजपेपर रेंकिंग में 45 अंकों के साथ तिसरे स्थान पर रहीं। 

दोनों शादीयों के आंकडे देखने के बाद विरूश्का पहले स्थान पर तो दीपवीर लोकप्रियता में दूसरे स्थान पर हैं। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, "विराट की लोकप्रियता वैश्विक है इसलिए उनके बारे में आंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों, वेबसाइटों, समाचार, मनोरंजन और खेल पोर्टलों पर लिखा गया।  इसिलिए दीपिका- रणवीर के शादी कवरेज की तुलना में विरूश्का की शादी ज्यादा लोकप्रिय रहीं। "

कौल आगे बताते हैं, “फेसबुक पर दीपिका और रणवीर की फैन फॉलोविंग ज्यादा होने की वजह से विराट और अनुष्का की तुलना में दीपिका और रणवीर के शादी की चर्चा फेसबुक पर अधिक रही। अब जल्द ही प्रियंका-नीक की शादी होनेवाली हैं। यह मचअवेटेड शादी गेमचैंजर साबित हो सकती हैं।“ 


अश्वनी कौल जानकारी देते हुए कहते हैं," 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से यह रैंकिंग उपलब्ध होती हैं। यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं



Bollywood goes Gaga Over the web-series trailer - पढ़ने के लिए क्लिक करें