Sunday, 11 March 2018

बॉलीवुड न्यूज़ ११ मार्च

सनी लियॉन को हुए दो बच्चे !
मिसेज एंड मिस्टर सनी लियॉन यानि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियॉन और उनके हस्बैंड डेनियल वेबर का परिवार पूरा हो गया है।  पिछले दिनों, सनी लियॉन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट में अपने और डेनियल वेबर के साथ तीन बच्चों का फोटो डाला । इस फोटो में दोनों के बीच एक लड़की बैठी है और इन दोनों के हाथों में दो दुधमुहे बच्चे हैं । फोटो डालने के साथ सनी लियॉन ने लिखा, “ईश्वर का आशीर्वाद !! २१ जून २०१७ को, डेनियल और मुझे पता लगा कि हम छोटे से समय में तीन बच्चों के माता-पिता हो सकते हैं । हमने परिवार बनाने की योजना बनाई । हमने इतने सालों तक इसकी कोशिश की । अब यह पूरी हो गई है, अशर सिंह वेबर, नोह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ । कुछ हफ्ते पहले हमारे यह दो बच्चे पैदा हुए। अब यह हमारे दिलों में और आँखों के सामने कई सालों तक रहेंगे । शायद, ईश्वर हमारे लिए हमें ऐसा बड़ा परिवार देने की कुछ ख़ास योजना बना रहा था । अब हम दोनों तीन सुंदर बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं । चौंक गए न सभी !” यहाँ बताते चलें कि सनी लियॉन और डेनियल वेबर ने पिछले साल लातूर की एक अनाथ बच्ची को गोद लिया था । इन्होने उसे निशा नाम दिया था । अब यह दोनों बच्चे सरोगेसी यानि किराए की कोख से जन्मे हैं । इस प्रकार से दो बायोलॉजिकल बच्चों के साथ सनी लियॉन और डेनियल वेबर का परिवार पूरा हो गया । दोनों को बधाई !
अमिताभ बच्चन का रैपर अंदाज़
कुछ समय पहले, अमिताभ बच्चन ने, अपनी सोशल साईट पर, अपना एक  चित्र शेयर किया था।  इस चित्र में वह एक गीत की रिकॉर्डिंग करते नज़र आये थे।  उस समय उन्होंने यह संकेत भी दिया था कि यह गीत, उनकी आगामी फिल्म १०२- नॉट आउट का था। यह बादुऊउउम्बाबोल वाला गीत एक रैप गीत था । इसे अमिताभ ने सुबह तीन बजे तक रिकॉर्ड करवाया था । पिछले दिनों, इस गीत की शूटिंग अभिनेत्री श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के कारण कैंसिल कर देनी पड़ी थी । आज अमिताभ बच्चन ने एक चित्र शेयर किया है । इस चित्र में वह बच्चों से घिरे अनोखे बूढ़े के रूप में नज़र आ आ रहे हैं । यह चित्र अमिताभ बच्चन के गाये रैप गीत बादुऊउउम्बासे लिया गया है । चित्र में अमिताभ बच्चन अनोखे गेटअप और अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं । इस अनोखे चित्र का विडियो कितना अनोखा बना होगा, अमिताभ बच्चन के प्रशंसक इसे देखना चाहते हैं । यहाँ बताते चलें कि १०२- नॉट आउट के संगीत निर्देशक एआर रहमान और सलीम-सुलेमान है । लेकिन, ‘बादुऊउउम्बागीत को अमिताभ बच्चन ने ही कंपोज़ किया है । फिल्म १०२- नॉट आउट एक गुजराती नाटक पर आधारित है । इस नाटक में एक १०२ साल का बूढा विश्व कीर्तिमान के लिए दर्ज कराना चाहता है । इस बूढ़े के ७५ साल के बेटे की भूमिका ऋषि कपूर ने की है । इस फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ल है । यह फिल्म ४ मई को रिलीज़ होने जा रही है ।
अब परदे पर लड़ा जायेगा पानीपत का युद्ध !
ऐतिहासिक- प्रागैतिहासिक फिल्म खेले हम जी जान से और मोहनजोदड़ो की असफलता के बावजूद, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने हठ नहीं छोड़ा है।  वह अभी भी ऐतिहासिक फिल्म बनाने में जी जान से जुटे हुए हैं। इस बार उनके कैमरे की जद में, दिल्ली से ९७ किलोमीटर दूर उत्तर में पानीपत के मैदान में १४ जनवरी १७६१ को लड़ा गया पानीपत का तीसरा युद्ध है। यह युद्ध मराठा युद्द्धों और अफगानिस्तान के आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली की सेना के बीच लड़ा गया था।  आशुतोष गोवारिकर ने जोधा अकबर जैसी सफल ऐतिहासिक-काल्पनिक फिल्म बनाई है।  इसलिए, उनकी इस फिल्म पर निगाहें होंगी ही।  कौन होंगे उनकी फिल्म के कलाकार !  पिछले दिनों यह खबर थी कि आशुतोष गोवारिकर हिट मराठी फिल्म आपला मानुष का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं।  इस बारे में, उनके करीना कपूर खान से मिलने की भी खबर थी।  लेकिन, अब एक चौंकाने वाली खबर है।  एक वेबसाइट के मुताबिक़, करीना कपूर खान और आशुतोष गोवारिकर के बीच बातचीत हुई थी।  लेकिन, यह आपला मानुष के हिंदी रीमेक के लिए नहीं, बल्कि पानीपत के तीसरे युद्ध पर फिल्म को लेकर थी। इस युद्ध में अर्जुन कपूर और संजय दत्त भी होंगे।  दरअसल, यह युद्ध ही संजय दत्त के किरदार अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर के किरदार मराठा सेना का नतृत्व करने वाले सदाशिवराव भाउ के बीच लड़ा जायेगा। सदाशिव राव महान मराठा योद्धा बाजीराव (इन पर फिल्म बाजीराव मस्तानी बनी थी) के भतीजे थे।  इस युद्ध में वह वीरगति को प्राप्त होते हैं। करीना कपूर सदाशिवराव भाउ की दूसरी पत्नी पार्वतीबाई की भूमिका करेंगी।  की एंड का के बादअर्जुन कपूर और करीना कपूर की यह दूसरी फिल्म होगी।
सोनाक्षी सिन्हा के सामने मौनी रॉय 'दबंग'
सोनाक्षी सिन्हा, आजकल अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा से भी ज़्यादा नाराज़ चल रही हैं। सांसद पापा की नाराज़गी तो मंत्री पद न मिलने को लेकर है।  लेकिन, सोनाक्षी तो कई कारणों से  नाराज़ है। एक तो, उनकी २०१४ में रिलीज़ फिल्म हॉलिडे अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी के बाद कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई है।  वह एक्शन जैक्सन, तेवर, आल इज वेल, अकीरा, फ़ोर्स २, नूर, इत्तफ़ाक़ और अभी दो हफ्ते पहले फिल्म वेलकम तो न्यू यॉर्क जैसी असफल फ़िल्में दे चुकी है। उस पर, वह प्रोडक्शन हाउस, जिसके साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और दबंग और दबंग २ जैसी बड़ी हिट फ़िल्में दी थी, उसके निर्माता अरबाज़ खान उन्हें भाव नहीं दे रहे। अरबाज़ ने जब दबंग ३ बनाने  का ऐलान किया तो केवल सलमान खान के नाम का ऐलान किया। सोनाक्षी सिन्हा का ज़िक्र  नदारद था।  इस पर, खुद सोनाक्षी सिन्हा को दबंगई से कहना पड़ा कि वह दबंग ३ में है। बाद में, अरबाज़ और सलमान ने भी हाँ में सर हिला दिया।  लेकिनकुछ समय बाद ही दबंग ३ को दो हीरोइन वाली फिल्म बता दिया गया।  इस दूसरी हीरोइन का नाम मौनी रॉय था। मौनी रॉय आजकल सलमान खान की पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। पर सोनाक्षी सिन्हा की नाराज़गी वजह बनी यह खबर कि सोनाक्षी सिन्हा के मुक़ाबले मौनी रॉय का रोल ज़्यादा बड़ा और महत्वपूर्ण है। क्योंकि, सोनाक्षी सिन्हा को थप्पड़ खाने से डर नहीं लगता, इस तरह भिगो-भिगो कर मारे जाने से गुस्सा आता है।  लेकिन, सोनाक्षी सिन्हा के गुस्से का क्या हो ! फिलहाल, रेस ३ और भारत की शूटिंग के बाद सलमान खान दबंग ३ के दे दनानद एनकाउंटर करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के चुलबुल पांडेय बन जायेंगे। सोनाक्षी सिन्हा को मौनी रॉय की दबंगई का सामना शटअप होकर ही करना होगा।
प्रकाश झा और संजय दत्त साथ
कभी दामुल के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके प्रकाश झा, आजकल चर्चा को तरस रहे हैं। उन्होंने, २०१६ में प्रियंका चोपड़ा को कॉप बना कर फिल्म जय गंगाजल बनाई।  लेकिन, फिल्म की किसी ने जय नहीं बोली।  बॉक्स ऑफिस ने मुंह घुमा लिया। आजकल, प्रकाश झा, बतौर निर्माता अपनी फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुरखा (२०१७) को लेकर ही चर्चित हुआ करते हैं या इस फिल्म की खुद चर्चा किया करते हैं । अब प्रकाश झा फिर से करवटे बदल रहे हैं. वह, अपनी आदत के मुताबिक एक राजनीति की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाना चाहते हैं ।  अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं लिखी जा सकी है ।  लेकिन, प्रकाश झा के जेहन में इसके भावी स्टार जगमगा रहे हैं ।  वह फिल्म के मुख्य किरदार के लिए संजय दत्त को लेना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस किरदार के साथ न्याय संजय दत्त ही कर सकते हैं । लेकिन, प्रकाश झा की फिल्म में संजय दत्त तभी संभव है, जब प्रकाश झा उन्हें जिल्दबंद स्क्रिप्ट उपलब्ध करा दें । अलबत्ता, खुद संजय दत्त को भी अपने लिए इसी प्रकार के दमदार चरित्रों वाली फिल्म की ही ज़रुरत है । वापसी फिल्म भूमि के पिट जाने के बाद, संजय दत्त की निगाहें तिग्मांशु धुलिया की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर ३ पर लगी हुई हैं । इस फिल्म में संजय दत्त, खुद पर फबने वाले गैंगस्टर बने हुए हैं । उनकी एक अन्य फिल्म तोरबाज़ भी रिलीज़ के लिए तैयार है । वह सड़क २ में भी पूजा भट्ट के साथ अभिनय करेंगे ।
मसाला मैगज़ीन के कवर पर वरुण धवन
यूनाइटेड अरब एमिरेट्स से प्रकाशित होने वाली एशिया के सेलेब्रिटी और लाइफस्टाइल मैगज़ीन के मार्च २०१८ अंक के कवर पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन नज़र आ रहे हैं।  वरुण धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों में अभिनय और तेज़ रफ़्तार डांस की वजह से एशियाई देशों में काफी पॉपुलर हैं। ख़ास तौर पर उनकी दोहरी भूमिका वाली कॉमेडी फिल्म जुड़वाँ २ को अच्छी सफलता मिली थी । इस फिल्म के बाद से वरुण धवन युवा आबादी के पसंदीदा अभिनेता बन गए हैं । यूएइ, जहाँ से एंटरटेनमेंट मैगज़ीन मसाला प्रकाशित होती है, वरुण धवन काफी पॉपुलर हैं । जॉन अब्राहम के साथ, एक्शन कॉमेडी फिल्म डिशूम के बाद, वरुण धवन की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है । वरुण धवन, किसी इमेज में नहीं बंधना चाहते हैं, इसलिए वह दूसरे जॉनर में भी किस्मत आजमा रहे हैं । इस लिहाज़ से, उनकी इस साल रिलीज़ हो रही दो फ़िल्में ख़ास होंगी । पहली फिल्म अक्टूबर है, जो अगले महीने अप्रैल में रिलीज़ होगी । दूसरी फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया है । इस फिल्म में वरुण धवन एक दरजी का किरदार कर रहे हैं । फिल्म में उनकी नायिका अनुष्का शर्मा है । यह फिल्म २० सितम्बर को रिलीज़ होगी । वरुण धवन, अपनी इमेज के अनुरूप रेमो डिसूज़ा की फिल्म एबीसीडी ३ में नज़र आयेंगे । उन्हें सलमान खान के साथ किक २ में भी लिए जाने की खबर है ।
अनिल कपूर : पास्ट इन प्रेजेंट
जो दर्शक, इस ईद में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों के टकराव की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें निराशा होगी । क्योंकि अब ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खान सलमान खान की फिल्म रेस ३ के खिलाफ रिलीज़ नहीं हो रही है। अब फन्ने खान १३ जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है। अगर रेस ३ से फन्ने खान टकराती तो अनिल कपूर खुद से टकराते। रेस ३ में भी अनिल कपूर एक डिटेक्टिव के किरदार में है। दर्शकों के लिहाज़ से यह एक दिलचस्प नज़ारा होता। मगर, फन्ने खान अनिल कपूर के लिहाज़ से दिलचस्प बनी हुई है। फिल्म में अनिल कपूर ऐसे व्यक्ति की भूमिका कर रहे रहे हैं, जो अपनी बेटी को बड़ी गायिका बनाने के लिए कुछ भी कर सकता है। दरअसल, निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में अनिल कपूर जो किरदार कर रहे हैं, उसके दो रूप होंगे। अनिल कपूर जहाँ अपनी आज की उम्र में होंगे, वही २२ साल के भी नज़र आयेंगे। उनका यह युवा अवतार उनके फ़्लैश बेक यानि अतीत में जाने पर देखा जायेगा। अनिल कपूर का यह युवा चेहरा इन्टरनेट पर सनसनी फैला चूका है। कैसे किया होगा अनिल कपूर ने खुद को इतना जवान? अनिल कपूर को जवान बनाना किसी मेकअप और गेटअप का कमाल नहीं होगा। यह कमाल होगा वीएफएक्स प्रभाव का। अनिल कपूर को उनके पुराने चित्रों के ज़रिये युवा बनाया जायेगा। इस काम के लिए, फन्ने खान की टीम के साथ वीएफएक्स टीम भी जुडी हुई है। सूत्र बताते हैं कि यह टीम अनिल कपूर के लुक पर फिल्म और कास्टिंग के ऐलान के बाद से ही जुटी हुई है। तो, १३ जुलाई को तैयार रहिये ट्वेंटी प्लस के अनिल कपूर को देखने के लिए।

अब ब्लैकमेल नहीं होगी परमाणु - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday, 10 March 2018

अब ब्लैकमेल नहीं होगी परमाणु !

अब, बॉक्स ऑफिस पर परमाणु विस्फोट नहीं हो पायेगा।  खबर है कि परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण ६ अप्रैल को रिलीज़ हो रही थी।  इसी दिन, इरफ़ान खान की ब्लैक  कॉमेडी फिल्म ब्लैकमेल बीच  रिलीज़ हो रही थी।  लेकिन, अब इस टकराव को टालने के लिए विस्फोट टाल दिया गया है।  अंदरूनी खबर है यह है कि फिल्म के तीन निर्माताओं के बीच फिल्म के प्रचार  के तरीके को लेकर  टकराव शुरू हो गया है। परमाणु का निर्माण, फिल्म के नायक जॉन अब्राहम के साथ, क्रिअर्ज और ज़ी सिनेमा ने किया था। परमाणु की रिलीज़ की तारिख कई बार बदल चुकी है।  पिछली बार, क्रिअर्ज की ही फिल्म परी से टकराव को टालने के लिएपरमाणु की रिलीज़ की तारिख ६ अप्रैल की गई थी।  जॉन अब्राहम, फिल्म की रिलीज़ की तारिख बार बार बदलने को लेकर क्रिअर्ज की प्रेरणा अरोड़ा से बेहद नाराज़ चल रहे हैं। प्रेरणा लगातार कथित टकराव को लेकर फिल्म की रिलीज़ टालती रही है।  पद्मावत से टकराव न हो, इसलिए दिसंबर में परमाणु की रिलीज़ टालना तो समझ में आता है।  लेकिन, अब ब्लैकमेल को इतनी तवज्जो देना समझ से बाहर है।  ब्लैकमेल कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं।  इरफ़ान का कद जॉन अब्राहम के मुक़ाबले इतना बड़ा भी नहीं कि उनसे टकराव से डरा जाए। वैसे प्रेरणा अरोड़ा कथित टकराव को लेकर फिल्म की रिलीज़ की तारिख आगे पीछे करने को लेकर केदारनाथ के एक निर्माता और फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर को कोर्ट तक खींच ले गयी है। इससे, ऐसा लगता है कि प्रेरणा अरोड़ा रिस्क लेने के मामले में जीरो है। जैसी परिस्थितियां हैं, साल के ५२ हफ्ते हैं और सैकड़ों हिंदी फ़िल्में हैं, कोई भी हफ्ता खाली नहीं मिल सकता।  ऐसे में ब्लैकमेल से टकराव टालना बेमानी हो जाता है।  फिल्म के निर्माताओं के बीच किसी मतभेद से इंकार करने वाली प्रेरणा यह स्वीकार करती हैं कि वह ब्लैकमेल से परमाणु का टकराव टालना चाहती हैं।  पर वह कहती हैं, "हमारी एक फिल्म परी अभी रिलीज़ हुई है।  हम अपने अगले प्रोजेक्ट की  रिलीज़ के बीच समय लेना चाहते हैं।" क्या प्रेरणा की यह दलील सुनी सुनाई नहीं लग रही ! फिलहाल, परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण की रिलीज़ की नई तारिख ११ मई तय की गई है।  क्या ११ मई को रिलीज़ हो पाएगी परमाणु ? या फिर कोई नई स्टोरी सुनने को मिलेगी !


बॉक्स ऑफिस पर सोनू ने पछाड़ा पैडमैन को - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉक्स ऑफिस पर सोनू ने पछाड़ा पैडमैन को

कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी निज्जर की कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने दूसरे हफ्ते के कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को भारी अंतर से पछाड़ दिया है।  लव रंजन निर्देशित इस फिल्म ने दूसरे हफते में २९.७ करोड़ का कारोबार किया।  जबकि, पैडमैन ने दूसरे हफ्ते  में सिर्फ १३.७८ करोड़ का कारोबार ही कर पाई थी।  इस बड़े कलेक्शन के कारण, २०१८ की सबसे ज़्यादा कारोबार करने वाली फिल्मों की लिस्ट में, सोनू के टीटू की स्वीटी दूसरे स्थान पर चली गई है।  अक्षय कुमार की फिल्म तीसरे नंबर पर आ गई है।  सोनू को दर्शकों का कैसा और कितना प्यार मिल रहा था, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पहले ही दिन से दर्शकों की पसंद बन चुकी थी।  उसी दिन यानि २३ फरवरी को सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ, रितेश देशमुख, करण जोहर, आदि की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क भी रिलीज़ हुई थी।  सोनू के टीटू की स्वीटी  ने, जहाँ पहले दिन ६.४२ करोड़ का कारोबार किया, वहीँ वेलकम टू न्यू यॉर्क बड़ी मुश्किल से एक करोड़ का आंकड़ा छू पाई।  ट्रेड पंडित उम्मीद कर रहे हैं कि सोनू के टीटू की स्वीटी, जो अब तक, ७७. ९८ करोड़ का कारोबार कर चुकी है, १०० करोड़ क्लब में शामिल हो पायेगी।  लेकिन, यह आगे आने वाली फिल्मों पर निर्भर करेगा।  १६  मार्च को, अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म रेड रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म से बॉलीवुड को बड़े कारोबार की उम्मीद है।  ऐसे में सोनू के टीटू की स्वीटी का कारोबार और मंदा पड़ जायेगा। 


पौराणिक भूमिका में हरीश पटेल - पढ़ने के लिए क्लिक करें

पौराणिक भूमिका में हरीश पटेल

वरिष्ठ फिल्म अभिनेता हरीश पटेल जल्द ही सोनी के शो विघ्नहर्ता गणेश में अगस्त्य ऋषि के रूप में नजर आएंगे। यह उनकी पहली पौराणिक भूमिका होगी । हालाँकि, वह इससे पहले भी काफी टीवी शो कर चुके हैं । पाठक जानना चाहेंगे कि कौन है हरीश पटेल ? हरीश पटेल  के फिल्म करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म मंडी में एक पुलिसवाला की छोटी भूमिका से हुई थी । लेकिन, अगली ही फिल्म भाष के नाटक मृच्छकटिकम पर आधारित गिरीश कर्नाड की फिल्म उत्सव में मैत्रेय की खल भूमिका से उन्हें बड़ी पहचान मिल गई । इसके बावजूद उन्हें फिल्मों में बहुत अच्छी भूमिकाये नहीं मिली । इस लिहाज़ से उन्हें टीवी सीरियलों में अच्छी सफलता मिली । मालगुड़ी डेज़, आ बैल मुझे मार, महानगर, भारत के खोज, जैसे शो में उन्हें काम मिला । लेकिन, फिल्मों में, वह अपने भारी शरीर के कारण ख़ास तरह की भूमिकाओं तक सीमित रह गए । उनकी आखिरी हिंदी फिल्म खल्लास: द बेगिनिंग ऑफ़ एंड थी, जो २००७ में रिलीज़ हुई थी ।  इसके बाद, २००७ से, हरीश पटेल यूके में विभिन्न नाटक और टीवी शो करने में व्यस्त हो गए । यूके में वह रफ्ता रफ्ता (रॉयल नेशनल थिएटर प्रोडक्शन) का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए । उन्होंने २०१७ में रोमियो एंड जूलियट में शेक्सपियर के ग्लोब के लिए फ्रायर लॉरेंस की भूमिका निभाई थी। अब वह ११ साल बाद, शो विघ्नहर्ता गणेश के साथ हिंदुस्तान का रुख कर रहे हैं । पूछे जाने पर हरीश इस शो की पुष्टि करते हुए बताया, मैं हमेशा से ही किसी पौराणिक शो का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन कुछ विदेशी असाइनमेंट्स की वजह से ऐसा नहीं कर पाया था। जब विघ्नहर्ता गणेश के निर्माताओं ने अगस्त्य ऋषि की भूमिका निभाने के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मैं इससे रोमांचित हो उठा। मैं कुछ समय से यह शो देख रहा हूं और अत्याधुनिक मोशन कैप्चर स्पेशल इफेक्ट्स के साथ कहानी का वर्णन इसे अन्य शोज़ से अलग बनाता है। इस भूमिका की तैयारी करने के लिए मैंने वेब पर अपने किरदार के बारे में रिसर्च की है और मुझे भरोसा है कि दर्शकों को विघ्नहर्ता गणेश में मेरी परफार्मेंस से प्यार हो जाएगा।

कैसे मिली अक्टूबर की बनिता ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कैसे मिली अक्टूबर की बनिता ?

आजकल, वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर की काफी चर्चा है। इस फिल्म में वरुण की नायिका नया चेहरा बनिता संधू की तारीफ करते तो खुद वरुण धवन नहीं थकते। वह उन्हें एक ऐसी एक्टर मानते हैं, जिसकी मौजूदगी में, सह कलाकारों के अभिनय में निखार आ जाता है, उन्हें अपना किरदार करने में आसानी होती है । शूजित सरकार का मानना है कि अगर रोमांस की बात हो तो नई जोड़ी की बात ही कुछ दूसरी होती है। वरुण धवन और बनिता संधू की जोड़ी भी एक ऎसी ही नई जोड़ी है। शूजित सरकार के दिमाग में बनिता को वरुण की नायिका बनाने का विचार कैसे आया ? यह वाकया तब का है, जब शूजित सरकार एक च्युइंगगम ब्रांड की विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। यह विज्ञापन एक गीत के रूप में था- एक अजनबी हसीना से, यो मुलाक़ात हो गई। इस फिल्म की शूट के दौरान बनिता के भावाभिनय से सब विस्मित थे। इतनी बारीक भावाभियक्ति हरेक के बस की बात नहीं। ख़ास तौर पर नए चहरे के लिए। शूजित सरकार कहते हैं, “मैंने उसी समय निर्णय ले लिया था कि अक्टूबर की नायिका बनिता संधू ही होंगी” शूजित ने स्क्रिप्ट लिखे जाने के दौरान ही बनिता का एक फोटो फिल्म की लेखिका जूही चतुर्वेदी को भेज दिया। जूही को भी, बनिता अपनी स्क्रिप्ट की नायिका के अनुरूप लगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाने के बाद, जब अक्टूबर के लिए वरुण धवन का चुनाव कर लिया गया, तब बनिता के सामने फिल्म का प्रस्ताव रखा गया।  इस प्रकार से, च्युइंग गम का विज्ञापन करते करते बनिता संधू अक्टूबर की नायिका बन गई। ऊपर देखिये यह विज्ञापन फिल्म। 



जब रॉबर्ट डी नीरो ने दिया अनुपम खेर को सरप्राइज

अभिनेता अनुपम खेर भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व में प्रसिद्ध अभिनेता है। आजकल, वह एक  अमेरिकन सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं । इसी तैयारी के दौरान अनुपम खेर का जन्मदिन भी पड़ा था। यह जन्मदिन,  अनुपम खेर के लिए और खास बनाया रॉबर्ट डि नीरो (हॉलीवुड सुपरस्टार) और ​​डेविड ओ रसेल (अमेरिकन फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, और निर्माता) ​ने। जब इन दोनों को पता चला की अनुपम इन दिनों अपने काम से न्यूयॉर्क में है, तो दोनों ने मिलकर अनुपम खेर के लिए जन्मदिन सप्राइज़ दिया। दोनों ने अनुपम खेर को रिचर्ड बेरेनहोल्ट की न्यू न्यूयॉर्क, ओबामा: अन इंटिमेट पोर्ट्रेट और ऑल्टमन नामक किताबे गिफ्ट की। इतना ही नहीं डेविड ओ रसेल और रॉबर्ट डि नीरो और उनकी पत्नी ग्रेस ने अनुपम खेर को  न्यूयॉर्क के शानदार होटल ग्रीनविच में इनवाइट कर स्पेशल केक कट कर उनका जन्मदिन बहुत ही गर्मजोशी से मनाया । अनुपम को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि सुदूर न्यू यॉर्क में उनका जन्मदिन इस प्रकार से मनाया जायेगा। यह जन्मदिन सही मायनो में अनुपम के लिए यादगार रहा।  अनुपम खेर ने  ​२०१२ में ​हॉलीवुड सुपरस्टार​ रॉबर्ट डि नीरो​ और ​निर्देशक ​डेविड ओ रसेल​​ के साथ हॉलीवुड फिल्म सिल्वर लाइनिंग्स में काम किया था। तब से उनका जो बॉन्ड बना है वह अब तक है।


आइनॉक्स में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की रेड - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

आइनॉक्स में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की रेड

अजय देवगन अपनी थ्रिलर फिल्म रेड के प्रचार में लगे हुए हैं । इसी सिलसिले में वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज के साथ दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित आइनॉक्स पहुंचे। इनके साथ फिल्म निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक और फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता,  आइनॉक्स समूह के निदेशक सिद्धार्थ जैन और सीईओ आलोक टंडन भी मौजूद थे। इस मौके पर रेडकी टीम ने आइनॉक्स इनसिग्निया को भी भी लॉन्च किया, जिसे दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का पहला लेसरप्लेक्स के रूप में जाना जाता है। मीडिया से बातचीत करते हुए अजय और इलियाना ने फिल्म के बारे में अपने अनुभव और विशिष्टता साझा की। सामाजिक रूप से गंभीर फिल्मों का हिस्सा होने पर और राजनीतिज्ञों के विरोधी मुद्दों को उठाने पर अजय ने कहा, ‘केवल राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि आप और हम, मीडिया वाले, सब कहीं आसमान से नहीं आते हैं, बल्कि हम एक ही समाज से आते हैं। हम उसी समाज का हिस्सा हैं, जो अच्छे लोगों और बुरे, दोनों तरह के लोगों से बना है। स्वाभाविक तौर पर यहां भ्रष्ट लोग भी हैं। और राजनीतिज्ञ विरोधी होने का मतलब यह नहीं है कि देश का हर राजनीतिज्ञ भ्रष्ट है। इस फिल्म में हम कुछ भ्रष्टाचार के बारे में बात कर रहे हैं, हम कुछ भ्रष्टाचार दिखा रहे हैं।अजय ने अपने किरदार के बारे में बताया, ‘इस फिल्म में मैं इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक का किरदार निभा रहा हूं। फिल्म की कहानी लखनऊ पर आधारित है। यह फिल्म लखनऊ एवं रायबरेली में ही शूट की गई है और इसकी कहानी के केंद्र में १९८० के दशक का उत्तर प्रदेश है। इसकी कहानी उस दौर में हुई एक हाई प्रोफाइल इनकम टैक्स रेडपर आधारित है। फिल्म के टाइटल को पंचलाइन हीरो हमेशा यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आते दी गई है । फिल्म में इलियाना का रोल भी काफी स्ट्रॉन्ग है। अपने रोल के बारे में इलियाना बताती हैं, ‘भले ही मेरा किरदार बहुत लंबा नहीं है, लेकिन काफी इंट्रस्टिंग है। इसमें मेरा किरदार एक इनकम टैक्स ऑफिसर की पत्नी का है, जो समझदार है, अपने दिल से बात करती है और अजय की ताकत है।बकौल इलियाना, ‘इस कपल की ताकत फिल्म के गीतों और भावनात्मक दृश्यों में नजर आती है, जहां आपको यह महसूस होता है कि ऑफिसर की पत्नी उसके लिए कितनी चिंतित रहती है।अपने साथी कलाकार अजय देवगन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘अजय काफी अच्छे और पॉजिटिव व्यक्ति हैं। रितेश शाह की लिखी और राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म रेडटी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म में अजय देवगन एवं इलियाना डी क्रूज के अलावा सानंद वर्मा और सौरभ शुक्ला की भी अहम भूमिका है। फिल्म १६ मार्च को रिलीज होगी।

बीस दिन में श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ ख़त्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बीस दिन में श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ ख़त्म

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्मों की फिल्मों पर नज़र डालिए। वह इन फिल्मों की शूट के लिए एक शहर क्या एक देश से दूसरे देश भागती रहती हैं। साहो की, खाड़ी में शूटिंग करने के बाद, वह भारत पहुँच जाती हैं। वह पहली बार राजकुमार राव के साथ एक फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म का टाइटल स्त्री है। इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद वह उत्तराखंड के टिहरी नगर पहुँच जाती हैं। यहाँ, उन्हें बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग करने पड़ती है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के नायक एक बार फिर शाहिद कपूर हैं। ख़ास बात यह है कि इन तीनों फिल्मों में उनके किरदार अलग अलग है। बाहुबली एक्टर प्रभाष के साथ साहो एक एक्शन फिल्म है।  स्त्री का जॉनर डरावना है। जबकि बत्ती गुल मीटर चालू हास्य फिल्म है। इतने भिन्न किरदारों और इतने भिन्न सेटअप में वह कैसे तालमेल बैठा पाती हैं ? श्रद्धा कपूर के हाथ की फिल्मों में स्त्री उनके सबसे छोटे शिड्यूल वाली फिल्म है। इस फिल्म के लिए उन्हें स्त्री के निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके को बीस दिन देने थे। पहले दस दिन वह चंदेरी में शूटिंग कर चुकी हैं। इस शिड्यूल के बाद, श्रद्धा बत्ती गुल मीटर चालू में व्यस्त हो गई। इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद, उन्हें बाकी दस दिन फिर स्त्री को देने हैं। इस शिड्यूल के साथ ही श्रद्धा कपूर की फिल्म पूरी हो जायेगी। स्त्री पूरी तरह से श्रद्धा कपूर के चरित्र पर केन्द्रित फिल्म है। इस प्रकार से, श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री उनकी सबसे छोटे शिड्यूल वाली फिल्म बन जाती है। खबर है कि बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।  अब सिर्फ साहो ही ऎसी फिल्म है, जिसे शूट होने में समय लगेगा।  

ट्रोलर से नहीं घबराती है राधिका आप्टे

राधिका आप्टे, एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो फिल्मों में बदन उघाड़ने में परहेज़ नहीं करती। अगर बोल्ड डायलाग बोलने हैं तो भी न नहीं कहती। वह जितने बोल्ड किरदार करती हैं, उतने ही बोल्ड उनके रियल लाइफ बोल भी होते हैं। अभी वह अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के प्रचार में अपने पहले मासिक चक्र का विवरण दे रही थी। कुछ दिनों पहले राधिका आप्टे ने, गोवा में समुद्र के किनारे अपने ख़ास दोस्त मार्क रिचार्डसन के साथ समुद्र में नहाने के बाद का एक चित्र अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया। इस चित्र में उनके हाथ में शराब का जाम नज़र आ रहे हैं। इस चित्र के लिए, उनके प्रशंसकों ने उनकी सेक्स अपील की प्रशंसा की, उनसे फिल्मों में भी ऐसे ही सीन करने की गुज़ारिश की। लेकिन, काफी लोगों ने, उन्हें उनकी बिकिनी, विदेशी दोस्त और शराब का जाम थामने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। भद्दे और गंदे कमेंट्स की भरमार हो गई। जब, राधिका से इन ट्रॉल्स के बारे में पूछा गया तो राधिका ने कहा कि मुझे तो इसके बारे में मालूम ही नहीं था। मुझे मेरे एक दोस्त ने बताया। इन ट्रोलर से निबटने को लेकर राधिका कहती हैं, “जब मैं उन्हें जानती ही नहीं तो निबटाना कैसा !” वैसे वह एक घिसा जुमला भी दोहराती है, “क्या कोई समुद्र के किनारे साडी पहन कर जायेगा ?” राधिका आप्टे अब एक वेब सीरीज में अभिनय करने जा रही हैं।सीरीज सेक्रेड गेम्स में राधिका आप्टे ने, सैफ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक रॉ एजेंट की भूमिका की है। 

बॉलीवुड में ग्लैमर का तड़का - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉलीवुड में ग्लैमर की नई छौंक

आने वाले कुछ महीनों में हिंदी फिल्म दर्शकों को ग्लैमर की नई ब्रिगेड को देखने का मौका मिलेगा।  यह तमाम नए चेहरे सूंदर हैंप्रतिभाशाली है।  इनमे से कुछ को बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स का साथ भी मिल रहा है।  यह तमाम चेहरे हिंदी फिल्मों की किसी सितारा अभिनेत्री श्रीदेवी या अमृता सिंह की बेटियां नहीं।  यह फ़िल्मी परिवार से हैं भी  और कुछ एकदम अपरिचित।  आइये जान पहचान करते हैं, ऐसे नए चेहरों से। 
साउथ की गायत्री की अजय देवगन के साथ रेड
सिक्स, श्रवण, नमो भूतात्मा, टाइसन, जग्गू दादा, आदि कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री गायत्री अय्यरनिर्देशक राजकुमार गुप्ता की फिल्म रेड में अजय देवगन के साथ इनकम टैक्स की रेड करने वाली टीम की एक सदस्य बनी हैं। ख़ास बात यह है कि केरल की गायत्री इस लखनवी किरदार को कर रही हैं। साउथ की दूसरी तमाम अभिनेत्रियों से भिन्न गायत्री का यह किरदार ग्लैमरहीन, लेकिन लेकिन, बहुत महत्वपूर्ण  है। हालाँकि, अपनी कन्नड़ फिल्मों में पेड़ों के इर्दगिर्द नाच गा चुकी गायत्री का मानना है कि अगर आपकी ग्लैमरस भूमिका में सार नहीं है तो यह नीरस बन है। लेकिन, रेड में गायत्री का रोल ग्लैमरहीन होने बावजूद नीरस नहीं है। ख़ास बात यह है कि गायत्री ताइक्वांडो भी जानती हैं।
अर्जुन पाल के साथ अमला पॉल का बॉलीवुड डेब्यू
पिछले दिनों तमिल फिल्मों की अभिनेत्री अमला पॉल के फिल्म थिरुट्टू पयाले २ में नाभि प्रदर्शन की सनसनी की चर्चा थी। अमला पॉल दक्षिण में अपने उत्तेजक अंग प्रदर्शन के लिए चर्चित रहती हैं। लेकिन, इस बार उनकी चर्चा बॉलीवुड के कारण है। वह ज़ल्द ही एक हिंदी फिल्म में, अभिनेता अर्जुन रामपाल के अपोजिट नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म मंद सुगन्धित बयार जैसे रोमांस वाली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन नरेश मल्होत्रा करने वाले हैं। फिल्म निर्माताओं को एक आकर्षक और उत्तेजक सौदर्य वाली अभिनेत्री की तलाश थी।  अमला पॉल उनके पैमाने पर फिट बैठती थी। इसके बावजूद, फिल्म की भूमिका के अनुरूप अमला पॉल का स्क्रीन टेस्ट लिया गया। इस टेस्ट में अमला अव्वल नंबर से पास हुई। इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग सा होगा। इसीलिए, अमला पॉल को स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अपनी भूमिका काफी पसंद आई। 
हेट स्टोरी ४ की इहाना ढिल्लन
दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड की हिट हेट स्टोरी फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म हेट स्टोरी ४ की  रिलीज के साथ ही दर्शकों का परिचय एक पंजाबी कुड़ी इहाना ढिल्लन से होगा । पंजाबी फिल्मों की यह कातिल हसीना डायरेक्टर विशाल पंड्या की हेट स्टोरी ४ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म ९ मार्च को रिलीज हो रही है।  विशाल पंड्या ने इहना की पंजाबी फिल्म टाइगरदेखी थी । विशाल को फिल्म में इहना का काम पसंद आया । होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग की शुरुआत कर चुकी इहाना ने इस फिल्म में एक कॉरपोरेट लड़की रेशमा की भूमिका है, जो फिल्म की कहानी पर जबरदस्त और प्रभावी असर डालती है। इस लिहाज़ से इहना की यह फिल्म उनकी बेहतरीन शुरुआत है । अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म नास्तिकमें इहाना का कैमियो हैं।
दक्षिण की रिजायना बॉलीवुड में
दक्षिण की रानी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।  यह रानी है दक्षिण की तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा। लैटिन में रिजायना का अर्थ क्वीन या रानी होता है।  रिजायना कैसांद्रा दक्षिण की फिल्मों की अभिनय की रानी है। कैसांद्रा को अभिनय के लिहाज़ से अलग तरह की अभिनेत्री माना जाता है। उनकी पिछली रिलीज़ तेलुगु फिल्म आव् में एक वेट्रेस मीरा की भूमिका की थी, जिसे नशे की लत है, जो एक अमीर आदमी को लूटना चाहती है।  इस भूमिका में कैसांद्रा ने अज़ब भेष रखा था। उनकी नाक के बीच बुलाकी थी। शरीर में टैटू थे। ऎसी रिजायना अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। उनकी फिल्म का नाम एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर कर रही हैं। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी के अलावा सोनम कपूर और राजकुमार राव को लिया जा चुका है। सितारों से भरी इस फिल्म में रिजायना कैसांद्रा को कितना फुटेज मिलेगा
वारिना हुसैन की लव रात्रि !
सलमान खान ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर फिल्म लव रात्रि का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए अपने बहनोई आयुष शर्मा की नायिका वरिमा हुसैन का परिचय कराया था। चूंकि, फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला कर रहे हैं। फिल्म के लीड एक्टर  आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की तरह, मिनावाला की भी बतौर स्वतंत्र निर्देशक पहली फिल्म है लव रात्रि।
श्वेता तिवारी की बिटिया की 'क्विकी
कसौटी ज़िन्दगी की की प्रेरणा बासु यानि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी फिल्मों में आ रही है। १७ साल की पलक माँ की तरह खूबसूरत है। उनकी माँ श्वेता टीवी की बड़ी एक्ट्रेस थी। हालाँकि, फिल्मों में वह खास सफल नहीं हो सकी। लेकिन, बेटी की आँखों में एक्ट्रेस बनने के सपने भी साथ जवान होने लगे हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट उनके चित्र, पलक की खुली आँखों से देखे जा रहे सपनों की गवाही दे रहे हैं। वह अपनी माँ की तरह खूबसूरत और सेक्सी है। पलक को फिल्म क्विकी के लिए साइन कर लिया गया है। इस फिल्म में उनके नायक तारे ज़मीन पर के दर्शील सफारी होंगे। 
अनिल शर्मा के जीनियस की इशिता चौहान 
निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को लांच करने वाली फिल्म जीनियस में उत्कर्ष की नायिका इशिता चौहान हैं। जीनियस एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। उत्कर्ष और इशिता पहली बार किसी फिल्म में नायक-नायिका के किरदार में आ रहे हैं । इशिता चौहान भी दो हिंदी फिल्मों और एक मलयालम थ्रिलर फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं । दर्शक हाईजैक में शाइनी आहूजा की बेटी के तौर पर उन्हें याद कर सकते हैं । 
टीवी और एड वर्ल्ड से
यमला पगला दीवाना २, तुम बिन २ और मुबारकां जैसी  फिल्मों की नायिका नेहा शर्मा की छोटी बहन आइशा शर्मा का भी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है।  वह एक मॉडल है और कई एड फ़िल्में कर चुकी हैं।  उन्हें मिलाप ज़वेरी की अनाम फिल्म में जॉन अब्राहम की नायिका बनाया गया है।  यह एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में मनोज बाजपेई भी काम कर रहे हैं। टीवी सीरियल झाँसी की रानी में प्राची की भूमिका करने वाली बेबी अशनूर कौर अब एडल्ट हो गई है। अब अशनूर का भी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है। वह इस समय टीवी सीरियल पृथ्वी वल्लभ में विलास की भूमिका कर रही हैं। वह अनुराग  कश्यप की फिल्म मनमर्ज़ियाँ में तापसी पन्नू की बहन की भूमिका कर रही हैं।  यह किरदार दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल की छोटी बहन चुटकी से मिलता जुलता है। टेली सीरियल ससुराल सिमर का की सिमर से मशहूर दीपिका कक्कड़ जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में एशा गुप्ता, सोनल चौहान और मोनिका गिल के साथ डेब्यू करने जा रही हैं।सीरियल कुमकुम भाग्य में बुलबुल की भूमिका से मशहूर मृणाल ठाकुर को बड़ा मौक़ा मिल रहा है।  वह सुपर ३० में अभिनेता हृथिक रोशन के साथ भूमिका करने जा रही हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस की परी के तौर पर मशहूर हुई श्रष्टि माहेश्वरी का फिल्म डेब्यू शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड से होने जा रहा है।  वह इस फिल्म में प्रीती की भूमिका कर रही हैं। इसी फिल्म में राधा भट्ट और दिल्ली की मॉडल आफरीन अल्वी का भी डेब्यू हो रहा है।
मौनी रॉय का गोल्ड बना ब्रह्मास्त्र
कुछ समय पहले यह खबर गर्म थी कि मौनी रॉय ने पोपुलर टीवी शो नागिन छोड़ दिया है। उनके बॉलीवुड फिल्म करने की खबरे आ रही थी । इन खबरों के गर्म और ठंडी होने बीच, मौनी रॉय  पहले सलमान खान के शो बिग बॉस के विज्ञापन में सलमान खान के साथ नज़र आई और फिर बिग बॉस के घर गई । इसके बाद उनके अक्षय कुमार के साथ हॉकी पर बायोपिक फिल्म गोल्ड की नायिका चुने जाने का समाचार आया । इसके बाद मौनी को अयान मुख़र्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ ले लिया गया । अब सलमान खान की दबंग सीरीज की फिल्म दबंग ३ में मौनी रॉय के सलमान खान की नायिका बनने की खबर भी काफी सुर्ख हैं ।

२०१८ की हॉरर फिल्म द पास्ट - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

२०१८ की हॉरर फिल्म द पास्ट

युवराज पराशर और वेदिता प्रताप सिंह अभिनीत हॉरर थ्रिलर द पास्ट २७ अप्रैल, २०१८ को रिलीज हो रही हैं। फिल्म बॉलीवुड की दूसरी हॉरर थ्रिलर फिल्मों की परंपरा में नहीं  है । इस फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है । इस फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग विरार में की है, जो कई हॉरर फिल्मों के लिए स्टॉम्पिंग ग्राउंड है। हॉरर शैली बॉलीवुड में बहुत अच्छी नज़रों से नहीं देखा जाता । हालांकि इन फिल्मों का एक बड़ा दर्शक वर्ग है । विक्रम भट्ट की फ़िल्में इसका प्रमाण भी हैं, जिन्होंने हॉरर को सी और बी ग्रेड की फिल्मों के खांचे से निकाल कर, सम्मानजनक स्थान दिया है । अब, अनुष्का शर्मा द्वारा हॉरर फिल्म का परी का निर्माण और अभिनय करने से आश्वस्त हुआ जा सकता है कि हॉरर फिल्मों का वक़्त फिर बदल रहा है । आने वाले कुछ महीनों में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी फिल्म स्त्री में डराते नज़र आयेंगे । दक्षिण में तो हॉरर फिल्मों का सिलसिला काफी पहले से चल निकला है । पीकॉक मोशन फिल्मज ने 'द पास्ट' का निर्माण किया है और यह २७ अप्रैल, २०१८ को बॉक्स ऑफिस पर कंगना रानौत की महँगी ऐतिहासिक फिल्म मणिकर्णिका सैफ अली खान के बाज़ार और रजनीकांत का काल जैसी फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करती नज़र आयेगी। द पास्ट का निर्देशन नवोदित गगन पुरी ने किया है। अपनी फिल्म की कहानी का खुलासा तो वह नहीं करते।  लेकिन, फिल्म के बारे में बताते हुए वह कहते हैं, "हॉरर जॉनर में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमने हॉरर के उस क्षेत्र में जाने की कोशिश की गई है, जिसे अभी तक खंगाला नहीं गया है। आप अगर इस फिल्म को देखने के बाद रात में डरे नहीं तो फिर अपने फिल्म देखी ही नहीं।"  


Friday, 9 March 2018

अक्टूबर में क्यों नहीं सो पाए थे वरुण धवन ?

एक्टर वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर का फर्स्ट लुक पोस्टर काफी कुछ कहानी बयां करने वाला है।  इस पोस्टर में वरुण धवन हरी  घास में लेते हुए हैं।  उनका चेहरा  दाढ़ी से भरा है।  वह गहरे सोच में डूबे लग रहे हैं।  इस पोस्टर से अक्टूबर में वरुण के किरदार की कहानी बयां तो नहीं होती, लेकिन यह ज़रूर पता चलता है कि वरुण धवन जुड़वाँ २ तक अपने सभी किरदारो से काफी अलग किरदार कर रहे हैं।  वरुण धवन ने फिल्म बदलापुर में ज़रूर  गंभीर किरदार किया था।  लेकिन, बदलापुर की कहानी बदले की थी।  यह बात दावे के साथ अक्टूबर के लिए नहीं कही जा सकती।  अक्टूबर में अपनी भूमिका को लेकर वरुण धवन काफी  उत्साहित है।  अक्टूबर का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।  शूजित टफ टास्क मास्टर माने जाते हैं।  वह अपनी फिल्म के चरित्र को वास्तविकता के करीब लाने के लिए अपने कलाकारों को पुश करते हैं।  फिल्म के एक सीन के लिए वरुण धवन को बेहद उदास, थका और टूटा हुआ नज़र आना था।  उनके संवादों में कमज़ोरी झलकनी चाहिए थी।  शूजित नहीं चाहते थे कि वरुण के चेहरे पर मेकअप लगा कर थका और टूटा दिखाया जाये।  इसलिए, उन्होंने वरुण को ताकीद थी कि वह कुछ दिन, लगभग एक हफ्ता या तो बिलकुल न सोएं या सिर्फ एक दो घंटा।  वरुण धवन अपनी भूमिका के लिए  कितने उत्साहित  रहे होंगे कि उन्होंने शूजित सरकार के आदेश को तत्काल मान लिया।  इसके फलस्वरूप, उनका वह सीन बेहद स्वाभाविक बन गया।  इस फिल्म में नया चेहरा बनिता संधू नायिका हैं।  वरुण धवन फिल्म में अपने परफॉरमेंस के लिए बनिता संधू को श्रेय देते हैं।  उनका कहना है कि  बनिता ने इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक दिया।  एक को-स्टार का बढ़िया अभिनय आपको उत्साहित करता है।  अक्टूबर अगले महीने १३ अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।  



राहुल शर्मा ने घटाया एक्स रे के लिए २० किलो वजन

कौन कहता है कि बॉलीवुड में केवल महिलाओं को शारीरिक रूढीवादिताओं से निपटना पड़ता हैऐसे पुरुष भी हैं, जो इस तरह के पूर्वाग्रहों के शिकार होते हैं और अवसरों पर हार जाते हैं! आने वाले स्टार राहुल शर्मा ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना रास्ता बनाने के लिए कई बाधाओं को तोड़ दिया और २० किलो वजन कम करके महान बदलाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।
बिहार के मुजरपुर से राहुल ने अपने रंगरूप के बारे में काफी सामना किया है। विदूर चतुर्वेदी की अभिनय अकादमी से अभिनय में औपचारिक प्रशिक्षण लेने के बावजूदअपने शुरुआती ऑडिशन मेंराहुल ने अपने अभिनय और रंगरुप के लिए अस्वीकार किएलेकिन अपना वजन कम करके और रंगरुप में सुधार करने का दावा किया। राहुल ने कहा, "हांयह सच है। रंगरुप और मोटापे की वजह से रिजेक्ट किया था। लेकिन अंत में वह अपनी पहली फिल्म 'एक्स रे -  इनर इमेज के चुने गए।
शर्मा ने कहा, "मैं ऑडिशन के लिए गया था जहां लोगों को मेरी प्रतिभा की तुलना में मेरी पसंद में अधिक रुचि थी। लेकिन यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए मेरा जवाब है।" "मैंने इसे दूर करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। मैंने अपने अभिनय कौशल को और भी परिष्कृत कियाऔर कुछ कैमेरा प्रशिक्षण भी हासिल किया और यह सब २० किलो वजन करके ही हुआए! यात्रा कठिन थीमैं इस शरीर को पाने के लिए पर्याप्त भोजन और कसरत से चला गया। मुझे खुशी है कि यह मेरे लिए काम करती है, "राहुल ने कहाजो वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे अभिनेताओं से काफी प्रेरित हैं! राहुल ने कहा, "मुझे लगता है कि वे महान अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं और यही वरुण और टाइगर दोनों के बारे में मैं प्रशंसा करता हूं। वे मुझे खुद पर मेहनत करने के लिए प्रेरणा देते हैं और इसलिए मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं।"

संगीत वीडियो के साथ शुरू करना और कई फैशन शो होने के बादराहुल अपनी पहली फिल्म के बारे में बेहद उत्साहित हैं। "यह फिल्म राजीव एस. रुईया द्वारा निर्देशित एक थ्रिलर है," राहुल ने बहुत सावधानी से खुलासा करते हुए अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स ने किया है।


जॉन अब्राहम बनेंगे रॉ यानि रोमियो, अकबर और वालटर - पढ़ने के लिए क्लिक करें