Saturday, 20 October 2018

साउथ कोरियाई ड्रामा फिल्म टनल का हिंदी रीमेक करेंगे अब्बास-मस्तान

फिल्म टनल का दृश्य 


पिछली फिल्म मशीन (२०१७) की बड़ी असफलता के बावजूद निर्माता-निर्देशक अब्बास मस्तान की जोड़ी ने फिर कमर कस ली है।

हमेशा से, हॉलीवुड की फिल्मों के कथानकों पर स्क्रिप्ट जमा कर हिट फ़िल्में बनाने वाले अब्बास मस्तान ने रीमेक का सिलसिला जारी रखते हुए, इस बार कोरियाई फिल्म टनल का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है।

यह फिल्म एक्टर हांग जुंग-वू की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है।

इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति पर केंद्रित है, जो अपनी बेटी के जन्मदिन का केक लेकर घर जा रहा है। उसे घर जाने के लिए एक सुरंग का सहारा लेना पड़ता है।  उस दिन होता क्या हैं कि सुरंग ध्वस्त हो जाती है और वह व्यक्ति सुरंग के मलवे के बीच फंस जाता है। हादसे में बेहोश वह व्यक्ति जब होश में आता है तो पाता है कि वह कार में फंसा हुआ है और सुरंग का टनों मालवा कार पर पड़ा हुआ है।

अब उसे, मलवे के नीचे दबी कार से जीवित निकलना भी है और समय पर केक भी घर पहुंचाना है। 
अब्बास मस्तान, इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू करना चाहते हैं। लेकिन, इसके पहले फिल्म की कास्ट फाइनल करनी है।

अब्बास मस्तान जोड़ी का इरादा फिल्म के लिए स्थापित एक्टर्स लेने का है।

सूत्र बताते हैं कि जैसे ही फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल होगी, फिल्म के बनाये जाने, स्टारकास्ट का विवरण तथा रिलीज़ की तारीख़ का ऐलान कर दिया जाएगा। 

तमिल फिल्म सुपरस्टार विजय की फिल्म सरकार का ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

तमिल फिल्म सुपरस्टार विजय की फिल्म सरकार का ट्रेलर



तमिल फिल्म सुपर स्टार विजय की फिल्मों में अब राजनीतिक डोज़ महसूस की जाने लगी है।उनकी पिछली फिल्म मेर्सल भ्रष्टाचार, नोटबंदी, आदि पर कड़ी टिपण्णी करती थी।

उनकी, इस दीवाली रिलीज़ होने जा रही फिल्म सरकार भी राजनीतिक फिल्म है।

इस फिल्म का नायक  अमेरिका में रह रहा पढ़ा लिखा और कॉर्पोरेट एनआरआई है। वह अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ कर देश वापस लौटता है समाज की भलाई के लिए और भ्रष्ट राजनेताओं से दो दो हाथ करने के लिए।

ऐसा प्रतीत होता है कि विजय की राजनीतिक महत्वकांक्षाये हैं।  वह तमिल राजनीती पर अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं।

दक्षिण की फ़िल्में अपने एक्टर्स को इसके लिए अच्छा मौक़ा देती हैं।

फिल्म निर्देशक ए आर मुरुगादॉस की फ़िल्में एक्शन के लिहाज़ से ज़बरदस्त होती हैं। उनकी फिल्म में राजनीतिक छौंक भी होती है।

सरकार में विजय के लिए एक्शन और राजनीति बघारने का भरपूर मौका है।

फिल्म सरकार में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने मुख्य मंत्री की अमेरिका में पढ़ने वाली बेटी की भूमिका की है।

अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में वरलक्ष्मी सरथकुमार, योगी बाबू और राधा रवि हैं।

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है।

फिल्म ६ नवंबर २०१८ को रिलीज़ होगी।   


रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म २.० का लिरिक  (तमिल) वीडियो- क्लिक करें 

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म २.० का लिरिक (तमिल) वीडियो

Friday, 19 October 2018

विवेक दाधीच का कोरियोग्राफ शर्ले सेतिया का गीत चोगड़ा

तेलुगु फिल्म सुब्रहमण्यपुरम का आधिकारिक टीज़र




'द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर' का विमोचन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सोनम कपूर करेंगी रायशा लालवाणी की क़िताब 'द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर' का विमोचन


'द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर' एक २५ वर्षीय महिला की रोमांचक कहानी है। जैसे-जैसे उपन्यास की कहानी आगे बढ़ती है, इसके साथ साथ किरदारों के बारे में बताया गया है। 

द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर' एक सत्य घटना पर आधारित कहानी है।


इस उपन्‍यास की लेखिका रायशा लालवाणी हैं। 

आपको बता दें कि रायशा लालवाणी एक मां, स्‍टोरी टेलर हैं। वह दिन में गृहणी होती हैं तो रात होते ही लेखिका बन जाती हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रायशा ने इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स किया।


लेखन उनके जीवन में एक दिलचस्प मोड़ की तरह हिस्सा बना।

रायशा के लेखन की कहानी उनके बचपन से ही शुरू हो चुकी थी, जब उन्होंने बड़े-बड़े शहरों में लोगों की जीवनी को एक किरदार के रूप में समझा। 


लाखों महिलाएं रायशा की प्रशंसक हैं कि किस तरह वह कई काम एक साथ करने में सक्षम हैं। यह काफी सराहनीय है।

दुबई में रहते हुए वे जिस तरह एक मां का फर्ज, गृहणी की भूमिका और व्यवसायी के साथ-साथ लेखिका का कर्तव्य निभा रही हैं, उससे कई लोगोंं को प्रेरणा मिलती है। 


किताब के बारे में कुछ रोचक बातें- 

'द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर' किताब में मात्र यह नहीं दिखाया गया है कि एक लड़की कैसे अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से लड़ती है। इस किताब में यह भी दिखाया गया है कि हम इस समाज में किस तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं और हम सब लोग एक ही तरह का अनुभव क्यूं कर रहे हैं। 

हरिहरन ,स्मिता पारेख ,आश्विन संघी ,सलीम मर्चेंट ,पंकज दुबे ने रायशा लालवानी की बहुत तारीफ की।

इस बुक लांच में सोनम कपूर के अलावा यूनियन मिनिस्टर बाबुल सुप्रियो, अभिनेता मनजोत और कई अन्य जानेमाने लोग मौजूद रह सकते हैं।  


अमिताभ, आमिर और फातिमा की ठग्स ऑफ़ एक्शन ट्रेनिंग - क्लिक करें 

अमिताभ, आमिर और फातिमा की ठग्स ऑफ़ एक्शन ट्रेनिंग

Amitabh Bachchan and Aamir Khan's rigorous action training for Thugs Of Hindostan


Both legends learnt sword fighting for the film’s extravagant action sequences
Yash Raj Films Thugs of Hindostan is the most awaited release from Bollywood in a long,long time. It is the biggest visual spectacle on the big screen that boasts of larger than life, never seen before cinematic experience for audiences this Diwali. 

Having pulled off an incredible casting coup by bringing together two of the biggest legends of Indian cinema - Amitabh Bachchan (who plays the role of the fierce warrior Khudabaksh) and Aamir Khan (the wily and not to be trusted Firangi) on screen for the first time, this film is the biggest release that Bollywood has ever seen.

The film boasts of jaw-dropping action sequences that have been pulled off by both Amitabh Bachchan and Aamir Khan.They had to go through rigorous action training before they shot the intricate and exhaustive action sequences.

Amitabh Bachchan says, “So much before we actually went through these sequences, Viktor and Adi had said maybe you should train a bit. So, we are doing a lot of sword moments in the gym. There is a lot of action whether it is jumping off a building, doing summersaults, diving, climbing up. These were all done live. If you have committed yourself to a project then I guess you have to put aside all apprehensions and challenges and do what is been asked to do.”

Aamir says, “Just before I did Thugs, I did Dangal. Two of us (Fatima and I)  were training for a year and a half in wrestling, and in wrestling the stance is very low.  You bend at the waist and you stand as low as possible. So instinctively, I use to stand low, so they had to try and get that out of me. A lot of initial training went into boxing, kicking, rolling, sword fighting. A lot of that was done which gave us a good foundation for this kind of a film.”


The film also stars Katrina Kaif as the gorgeous performer Suraiyya and Fatima Sana Shaikh as the daredevil Zafira. YRF’s mega action entertainer, Thugs of Hindostan, is set to release on November 8, a national holiday, in Hindi, Tamil and Telugu.



रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म २.० का गीत  कल रिलीज़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म २.० का गीत कल रिलीज़

डॉली किटी और वह चमकते सितारे यानि पिंजरे की भूमि और कोंकणा


डॉली किटी और वह चमकते सितारे। 

आधा दर्जन अक्षरों से बना यह टाइटल, लम्बे लम्बे टाइटल वाली फ़िल्में और टीवी सीरियल बनाने की शौक़ीन एकता कपूर की फिल्म का ही है । इस फिल्म का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।

अलंकृता श्रीवास्तव ने अपनी फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुरखा में अपनी महिला किरदारों की सेक्सुअलिटी का चित्रण किया था।

अलंकृता अपनी फिल्मों से महिलाओं की सेक्स करने की स्वच्छंदता की वकालत करती हैं। इस काम भिनेत्रियां करती हैं।

अब इसमें एक नया नाम भूमि पेडनेकर का भी जुड़ गया है। अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्म करने के बावजूद मुख्य धारा की फ़िल्में भूमि को स्वीकारने को तैयार नहीं।

उन्होंने, लस्ट स्टोरीज में अपनी  बोल्डनेस दिखा कर और इंस्टाग्राम पर अपने गर्मागर्म फोटो अपलोड कर दर्शकों की आँखे तर करने की कोशिश की । मगर, फिल्म मिली गाँव की पृष्ठभूमि पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म सोन चिड़िया।


ऐसे में उनका अलंकृता टाइप की निर्देशकों की फिल्मों की ओर मुड़ना स्वाभाविक था।

डॉली किटी और वह चमकते सितारे में भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा एक बार फिर भारतीय नारी को शारीरिक गुलामी से निकल भागने की सलाह देती नज़र आ रही है।

इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई।

फिल्म के पोस्टर में पिंजरे में बंद कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेडनेकर के किरदार पिंजरा तुड़ाने की फिराक में नज़र आ रहे हैं।

फिल्म की टैग लाइन ज्वाइन द रिबेलयूशन बताने के लिए पर्याप्त है कि अब अलंकृता श्रीवास्तव और एकता कपूर की जोड़ी कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेडनेकर के साथ नारी कामुकता की नई परिभाषा लिखने को तैयार है।   


देख के मौनी का यह पिंक राग, सोशल नेटवर्क हुआ बाग़ बाग़ - पढ़ने के  लिए क्लिक करें 

देख के मौनी का यह पिंक राग, सोशल नेटवर्क हुआ बाग़ बाग़

एक तुम्बा बोले - फिल्म मौसम प्यार के दो पल इकरार के



हुकम अली- तेरी जुदाई में - देखने के लिए क्लिक करें 

हुकम अली- तेरी जुदाई में

मराठी फिल्म माझ्या बायकोचा प्रियकर का पहला गीत





राजकला मूवीज एंड बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित मराठी फिल्म माझ्या बायकोचा प्रियकरका २०१८ का पहला गीत तू हात नको लाऊमुंबई में बहुत ही धमाके के साथ रिलीज किया गया।

इस गीत को स्वाती शर्मा व नकाश अजीज ने गाया है।  संगीत राजु सरदार ने तैयार किया है।

इस गीत को जी म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस गीत को श्रोताओं से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह गीत डान्सर मीरा जोशी व मराठी इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रियदर्शन जाधव पर फिल्माया गया है। 


फिल्म के निर्माता दीपक रुईया, प्रदीप के शर्मा, राजेंद्र गोयंका, अनिता शर्मा, धवल जयंतीलाल गाडा और अक्षय जयंतीलाल गाडा है।

फिल्म के सह-निर्माता रेश्मा कडाकिया, कौशल कांतिलाल गाडा, निरज गाडा है।

फिल्म के लेखक निर्देशक राजीव एस रुईया है।

यह फिल्म २३ नवंबर, २०१८ को सभी जगह रिलीज होने वाली है।

प्रस्तुतकर्ता व ड्रिस्टीब्यूटर पेन इंडिया लिमिटेड है।

फिल्म के मुख्य कलाकार प्रियदर्शन जाधव, अनिकेत विश्वासराव, भाग्यश्री मोटे, अंशुमन विचारे, भारत गणेशपुरे, प्रिया गमरे, पदम सिंह, सुरेश पिल्लाई, अनुपमा ताकमोघे, स्वाती पानसरे व अन्य है।


20 WOMEN TRANSFORMING BOLLYWOOD BEHIND THE SCENES - क्लिक करें 

20 WOMEN TRANSFORMING BOLLYWOOD BEHIND THE SCENES


Changemakers introduces you to a Bollywood we hear little about. It is the story of 20 women who work behind the scenes and have cut through the ranks of the traditionally male dominated field of Hindi cinema to establish themselves as leaders of their craft. You have most likely seen their work but don't know it. And you probably don't know their names. Yet these individuals are helping to shape India's gender equality movement within the Hindi film industry.

The women we profile are disruptors. Charu Khurana won the right for women to work as make-up artists in Bollywood - a right they were denied by a trade union for six decades. Priya Seth is a Director of Photography on commercial blockbusters. Stylist Anaita Shroff Adajaniachanged the way a generation of Indians dress. Geeta Tandon overcame years of sexual abuse to become one of the few women stunt artists in the industry.


Anupama Chopra redefined film journalism. Kiran Rao resurrected a languishing film festival and turned the spotlight on indie cinema. Gauri Shinde’s films place female characters center stage and makes audiences re-think conventional wisdom. Juhi Chaturvedi writes screenplays that make uncomfortable subjects like sperm donation national conversation. Anvita Dutt Guptan conjures up haunting lyrics. Geeta Kapur puts the oomph in our dance moves.

Shubha Ramachandran ensures our movies are seamless. Amrita Mahal Nakai’s beautiful sets transport us to another world. Deepa Bhatia toils silently, skillfully stitching stories together. Amrita Pandey helps run a global studio and takes Hindi films overseas. Shikha Kapur’s marketing strategies send us rushing to buy a theatre ticket. Shanoo Sharma's casting gives films authenticity. Guneet Monga's productions bridge the gap between East and West. Rohini Iyer the founder and director of Raindrop Media, the country's biggest name in the Reputation Management business.

Hetal Dedhia’s lighting is mesmerizing. And Sneha Khanwalkar introduced India to a fresh genre of music, to a sound the country had not heard before.


In her foreword to Changemakers, choreographer and director Farah Khan writes, "We took a photo of the unit on the last day we filmed Jo Jeeta Wahi Sikander, for which I had done the choreography. That was in 1992. That picture is an accurate portrayal of the times. Amongst a crew of 75-80 people, there is just one woman - me." Today, a film set looks dramatically different. Anil Kapoor, who has been acting for close to 40 years says, "There is no comparison from the earlier days. These days, some units I go to have only women."


Written as a defining documentation of this period, Changemakers relies on extensive research and 120 exclusive interviews with industry stalwarts to paint portraits of women shattering the glass ceiling through merit, resolve and talent. These women deserve to be applauded and their journeys acknowledged. They are transforming Bollywood and in the process, creating a new India. They are Changemakers.




This Diwali Thugs Of Hindostan are ready to welcome you aboard

क्या अयान मुख़र्जी के रोमांस में है मौनी रॉय ?


बॉलीवुड की 'गोल्ड' गर्ल मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र चल दिया है !

क्या मौनी रॉय, फिल्म निर्देशक अयान मुख़र्जी से रोमांस कर रही हैं ?

यहाँ बता दें कि मौनी रॉय को, निर्माता करण जौहर ने अपनी ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी के पहले हिस्से में शामिल किया है। इस फिल्म में  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। सूत्र बताते हैं कि मौनी रॉय की ब्रह्मास्त्र में खल भूमिका है। इस फिल्म के निर्देशक अयान मुख़र्जी हैं।

ब्रह्मास्त्र के रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रोमांस की खबरें हवा में फैली हुई है। आलिया भट्ट, जैसी नज़दीकियां कपूर परिवार से दिखा रही हैं, उससे तो ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट जल्द ही आलिया भट्ट कपूर के नाम से जानी जाएंगी।



ऐसे रोमांटिक माहौल में, फिल्म के निर्देशक अयान मुख़र्जी अपनी खूबसूरत और सेक्सी वैम्प मौनी रॉय के रोमांस में पड़ गए हों तो क्या अस्वाभाविक है ?

मौनी रॉय और अयान मुख़र्जी रोमांस में हैं, उसकी पुष्टि दुर्गा पूजा पंडाल में इन दोनों के चित्र भी करते हैं।

इन चित्रों में लहरदार साड़ी पहने मौनी रॉय, अयान मुख़र्जी से सटी हुई बैठी और खडी है।

ख़ास है इस चित्र के साथ मौनी रॉय की स्वीकारोक्ति सी।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इन दोनों चित्रों को पोस्ट करते हुए, मौनी रॉय शुभकामनाये देती हुई लिखती हैं, "सबसे पवित्र स्थान सूंदर आद्या माँ प्लस बेस्ट बॉय एंड फ्रेंड = पूजा की सुगंध डुग्गा डुग्गा।"

बॉय फ्रेंड का ऐसा विश्लेषण ! क्या रोमांटिक होने का एहसास नहीं ?

अगर यह सेंस ऑफ़ ह्यूमर हो तो बात दूसरी है।




जैकी श्रॉफ बने द प्लेबॉय मिस्टर साहनी  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday, 18 October 2018

जैकी श्रॉफ बने द प्लेबॉय मिस्टर साहनी


अभिनेता जैकी श्रॉफ की शॉर्ट फिल्म द प्लेबॉय मिस्टर साहनी का पोस्टर।

इस फिल्म को ट्विटर के द लार्ज शार्ट फिल्म पेज पर २४ अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।

तारिक़ सिद्दीक़ी द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म में ताहिर राज भसीन, अर्जन एस बाजवा, नीतू चंद्र और दिव्या दत्ता की भी ख़ास भूमिका है।


गोविंदा की दोहरी भूमिका वाली फिल्म रंगीला राजा का ट्रेलर -  देखने के लिए क्लिक करें 

गोविंदा की दोहरी भूमिका वाली फिल्म रंगीला राजा का ट्रेलर




एक तुम्बा बोले, कोई कुड़ी भी बोले  - देखने के लिए क्लिक करें 

एक तुम्बा बोले, कोई कुड़ी भी बोले