Sunday, 16 December 2018

डिजिटल सीरीज में अभिषेक बच्चन


अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म, अनुराग कश्यप निर्देशित मनमर्ज़ियाँ रिलीज़ हुई थी।  यह पति, पत्नी और पहले के वह की कहानी थी। फिल्म के पति अभिषेक बच्चन, पत्नी तापसी पन्नू और पहले के वह विक्की कौशल थे।

फिल्म को गर्म करने के लिए तापसी पन्नू और विक्की कौशल के उन्मुक्त चुम्बन और स्मूचिंग के दृश्य खूब रिलीज़ किये गए थे।  ऐसा लगता था कि फिल्म को अभिषेक, तापसी या विक्की के बलबूते नहीं, सेक्स के बलबूते हिट बनाया जायेगा।  लेकिन, मनमर्ज़िया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही।  बेहद ठंडी गई मनमर्ज़ियाँ।

इस फिल्म के बादअभिषेक बच्चन को पनौती बताने वालों की बाढ़ आ गई। किसी अभिनेता के लिहाज़ से बहुत ख़राब था, वह भी एक सुपर स्टार के बेटे के लिए। अलबत्ता, इस फिल्म के बाद, अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन का ऐलान हो गया ।  अनुराग बासु ने भी, अपनी २००७ में रिलीज़ फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल  बनाये जाने का ऐलान कर दिया।


इस फिल्म के कई चरित्रों में से एक के अभिषेक बच्चन का नाम भी सामने आया।   लेकिनदर्शकों के सामने आई नेटफ्लिक्स की फिल्म मोगली द लीजेंड ऑफ़ जंगल बघीरा के होंठो से अभिषेक बच्चन की आवाज़।


अब, खबर है कि अभिषेक बच्चन, अमेज़ॉन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज ब्रीथ के दूसरे सीजन ब्रीथ २ में मुख्य भूमिका करेंगे।

पहले सीजन ब्रीथ की कहानी एक फुटबॉल कोच डैनी मैस्करेन्हास की थी, जो अपने कमज़ोर फेफड़े वाले बेटे जॉश को बचाने के लिए डोनर की तलाश में है।  वह अपने बेटे को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है।


पहले सीजन में डैनी मैस्करेन्हास की भूमिका माधवन ने की थी। उनके सशक्त अभिनय के बलबूते यह सीरीज सफल हुई थी।

लेकिन, सीजन २ में माधवन नहीं है। अभिषेक बच्चन का नाम सामने आया है, लेकिन, वह फिल्म में माधवन की भूमिका करेंगे ? अभी नहीं कहा जा सकता।

सीजन २ की ज़्यादातर मुख्य स्टार कास्ट पहले सीजन वाली ही है। इसलिए, यह अभिषेक बच्चन की परीक्षा होगी कि वह माधवन के जोड़ के अभिनेता साबित हो।  कम से कम, उन्हें दर्शकों की पसंदगी पर तो खरा उतरना ही होगा।

क्या अभिषेक बच्चन दर्शकों को प्रभावित कर पाएंगे।  


बॉलीवुड के नायक का यह प्रेम एकतरफा है - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉलीवुड के नायक का यह प्रेम एकतरफा है


इस शुक्रवार (२१ दिसंबर को) रिलीज़ होने जा रही फिल्म जीरो में मुख्य तीन किरदार बऊआ सिंह, अल्फिआ और बबिता कुमारी हैं। यह रोमांस भरी खुद की कमियों को पूरा करने की कहानी है। बऊआ सिंह ( शाहरुख़ खान) बौना है। छोटे कद के कारण उसकी शादी नहीं हो रही। वह प्यार की तलाश में है। विकलांग नासा वैज्ञानिक अल्फिआ (अनुष्का शर्मा) में उसे यह प्यार मिलता है। उसके जीवन में एक शराबी फिल्म स्टार बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) भी आती है। आनंद एल राय निर्देशित फिल्म जीरो में बऊआ सिंह अपने बौनेपन के काम्प्लेक्स से इसी प्रेम के ज़रिये छुटकारा पाता है। इस प्रेम त्रिकोण में, एक तरफा प्रेम भी है। इसका एहसास बिछुड़ जाने के बाद ही होता है।

एक तरफा प्यार
आनंद एल राय की फिल्मों की खासियत होती है कि इनमे एक तरफा प्रेम होता है। आनंद की फिल्म तनु वेड्स मनु में तनु (कंगना रानौत) मनु (माधवन) से प्रेम करती है। इस फिल्म में मोहमद जीशान अयूब का चरित्र अरुण उससे एकतरफा प्रेम करता है। उनकी फिल्म रांझणा में धनुष का चरित्र कुंदन एक मुस्लिम लड़की ज़ोया से एकतरफा प्रेम करता है। जीरो में प्रेम त्रिकोण बनाने वाले एक्टरों  की फिल्म फिल्म जब तक है जान में समर और मीरा एक दूसरे को प्रेम करते हैं। शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ ने यह भूमिका की थी। जबकि, अनुष्का शर्मा का करैक्टर अकिरा भी समर से प्रेम करने लगता है। होमी अदजानिया की फिल्म कॉकटेल में वेरोनिका (दीपिका पादुकोण), गौतम (सैफ अली खान) और मीरा (डायना पेंटी) के किरदार है।  वेरोनिका स्वतंत्र विचारों वाली बिंदास लड़की है। गौतम उससे प्रेम करता है। लेकिन, वेरोनिका को प्रेम में विश्वास नहीं। इसी बीच गौतम भी मीरा की सादगी से प्रभावित हो जाता है। तब तक वेरोनिका को एहसास होता है कि वह गौतम से प्रेम करती है। पर गौतम मीरा से शादी कर लेता।

एक तरफा प्रेम करने वाले रणबीर कपूर !
क्या इसे इत्तफाक कहा जाएगा ? रॉकस्टार, अजब प्रेम गजब कहानी और बर्फी में एक तरफा प्रेम करने वाले किरदार करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर के दादा राजकपूर ने भी काफी एकतरफा प्रेम करने वाले नायक की भूमिका की थी । राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर का जोकर राजू तीन तीन प्रेम करता है, लेकिन एक तरफा । महबूब खान की फिल्म अंदाज़ में, राजकपूर नर्गिस के मंगेतर बने थे, जबकि दिलीप कुमार नर्गिस से एकतरफा प्रेम करते थे । परन्तु, इसके ठीक उलट, फिल्म संगम में राजकपूर का किरदार सुंदर वैजयंतीमाला के किरदार राधा से एक तरफा प्रेम करता है । जबकि वैजयंतीमाला राजेंद्र कुमार के सुंदर से प्रेम करती है । संगम में, राजकपूर राधा को पा लेते हैं । मगर, उनके पोते रणबीर कपूर, अजब प्रेम की गज़ब कहानी में जेनिफ़र (कैटरीना कैफ) और बर्फी में श्रुति (इलेअना डिक्रुज़) से एकतरफा प्रेम करते रह जाते हैं, तो रॉकस्टार में वह प्रेम करने के बावजूद हीर और शीना को खो बैठते हैं । उनके किरदार के रोमांस का कुछ ऐसा ही हाल फिल्म बचना ऐ हसीनो और ऐ दिल है मुश्किल में भी हुआ था ।

तब महसूस होता है प्यार
हमेशा अपने एक तरफ़ा प्रेम में निराशा पाने वाले रणबीर कपूर, अयान मुख़र्जी की फिल्म वेक-अप सिड में बिछुड़ने के बाद कोंकणा सेन शर्मा के प्रेम को समझ पाते हैं । बहुत बाद में प्रेम का एहसास उनकी कजिन करीना कपूर को भी फिल्म जब वी मेट में होता है । इम्तियाज़ अली की फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की गीत फिल्म के अंत में ही शाहिद कपूर के आदित्य कश्यप से अपने प्रेम का इज़हार करती है। फिल्म जाने तू या जाने न में राजपूत (इमरान खान) सीधा-सादा युवा है, जबकि अदिति (जेनेलिआ डिसूज़ा) एक आक्रामक किस्म की तेज़ तर्रार लड़की है। कॉलेज के बाद, दोनों सेटल हो जाना चाहते हैं, मगर अलग अलग। अदिति उस समय राजपूत को मिस करती है, जब वह उससे दूर चला जाता है।

जब हो जाता है प्यार
काफी ऎसी फ़िल्में हैं, जिनमे प्रेम एकतरफा होता है । लेकिन, समय के साथ दूसरा भी प्रेम स्वीकार कर लेता है । फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत सिंह राजपूत को शादी से ज्यादा सेक्स मे दिलचस्पी है । इसलिए वह परिणीती चोपड़ा के किरदार से सिर्फ सेक्स करते हैं । लेकिन एक दिन उन्हें प्रेम का एहसास होता है । फिल्म दम लगा के हईशा में आयुष्मान खुराना का किरदार अपनी मोटी बीवी से शर्मिंदा है । लेकिन, कुछ घटनाओं के बाद वह एक दौड़ जीतता है और उसे अपनी मोटी बीवी प्यारी लगने लगती है । फिल्म बैंड बजा बरात में रणवीरसिंह और अनुष्का शर्मा के बीच पहले प्यार पनपता है । फिर दोनों गलतफहमी के कारण अलग हो जाते हैं । लेकिन, क्लाइमेक्स में उन्हें अपने प्रेम की अनुभूति होती है । अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म बरेली की बर्फी भी समय के साथ पनपते रोमांस की कहानी थी । कुछ कुछ होता है कि टॉमबॉय अंजलि (काजोल) को भी काफी बाद में राहुल (शाहरुख़ खान) के प्रेम का एहसास होता है। 

फिल्म के विलेन को भी हो जाता है प्यार
शाहरुख़ खान ने फिल्म डर और अंजाम में खल भूमिकाये की थी । वह डर में जूही चावला और अंजाम में माधुरी दीक्षित से प्रेम करते हैं । यह प्रेम एक तरफा मगर खतरनाक है । फिल्म मुन्ना माइकल में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का महिंदर डॉली (निधि अगरवाल) से प्रेम करने लगता है. जबकि डॉली माइकल (टाइगर श्रॉफ) से प्रेम करती है । फिल्म राबता में जिम सर्ब का विलेन पूर्व और पुनर्जन्म में कृति सेनन के किरदार से प्रेम करता है । 


यह विचित्र प्रेम
राजकुमार हिरानी, अपनी पिछली फिल्म पीके में विचित्र प्रेम प्रदर्शित करते हैं।  फिल्म का एलियन पीके, गलती से अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आ गया है।  यहाँ वह एक महिला पत्रकार जगत जननी उर्फ़ जग्गू से मिलता है। स्कूप पाने में जग्गू की मदद करता, पीके उसी से प्रेम करने लगता है। लेकिन, जग्गू के पाकिस्तानी मुसलमान लडके से प्रेम करती है। ऐसा ही प्यार, फिल्म रोबोट का रोबो किरदार चिट्टी करता है। वह अपने निर्माता डॉक्टर वशीकरण की खबूसूरत पत्नी सना से प्रेम करने लगता है। अब यह बात दीगर है कि यह चिट्टी २.० में एक रोबोट से रोमांस करते दिखाया गया है। बॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म कृष ३ में म्युटेंट का मानव से प्रेम दिखाय गया था।  फिल्म में विलेन काल (विवेक ओबेरॉय) एक म्युटेंट काया (कंगना रनौत) के सहारे कृष (हृथिक रोशन) को ख़त्म करने की कोशिश करता है।  लेकिन, खुद काया कृष से प्रेम करने लगाती है।  आफताब शिवदासानी की फिल्म  जाने होगा क्या में, आफताब शिवदासानी ने एक विज्ञानी की भूमिका की थी, जो अपने हमशक्ल क्लोन की ईज़ाद करता है।  मगर वह क्लोन गायब हो जाता है और शहर में हत्याएं करने लगता है। वह एक वरिष्ठ वैज्ञानिक की जवान बेटी से फ़्लर्ट भी करता है।  फंतासी फिल्म लाल परी में, आदित्य पंचोली का चार्टर शंकर एक जलपरी जाह्नवी से प्रेम करता है।

कुछ दूसरी फ़िल्में


एक तरफा प्रेम वाली कुछ दूसरी फिल्मों में मुझसे दोस्ती करोगे देवदासगैंगस्टरजब तक है जानन्यू यॉर्क दोस्ताना बर्फी कल हो न हो रंगीला हम दिल दे चुके सनमचोरी चोरी चुपके चुपके दिल तो पागल है कुछ तो है लगान ताल रहना है तेरे दिल मेंआदि के नाम शामिल हैं । इन तमाम एक तरफा प्रेम को बलिदान देना पड़ता है। रहना है तेरे दिल में जैसी फिल्मों में यह एकतरफा प्रेम सफल भी होता है।

मीरा कपूर से मिली करीना कपूर ! तो खबर क्या !!


बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर गप सड़पने वाले भी गजब के हैं।  किसी भी  तिल को ताड़ बनाते ही हैं, सनसनी भी बना देते हैं।

अम्बानियों की शादी को ही लीजिये। अगर अम्बानियों के यहाँ शादी है तो बॉलीवुड का कोई गैर हाज़िर कैसे रह सकता है। कपूर्स, खान्स और खानदान शादी में घराती बना, बारातियों का मनोरंजन कर रहा था।



इस शादी पार्टी में, करीना कपूर भी पहुंची थी, सैफ अली खान के साथ।  खबर यह बनी कि पार्टी में, जैसे ही मीरा कपूर पहुंची, करीना कपूर आगे बढ़ कर गर्मजोशी से मिली और गले लगाया। कुछ देर दोस्ताना बातचीत भी की।

अब पूछोगे कि यह मीरा कपूर कौन है करीना कपूर इतनी गर्मजोशी से क्यों मिली? बॉलीवुड गपोड़ियों ने खबर यह जोड़ी कि चूंकि, मीरा कपूर अभिनेता शाहिद कपूर की बीवी हैं, इसलिए उनसे करीना कपूर का गर्मजोशी से मिलना ख़ास है ।  क्यों ?


इसलिए कि मीरा कपूर के शौहर शाहिद कपूर का लम्बे समय तक रोमांस चला था।  यह रोमांस इन दोनों के, जब वी मेट जैसी हिट फिल्म के बनने के दौरान ख़त्म हुआ।  इस टूट के बाद, जब जब शाहिद  कपूर और करीना कपूर का सामना हुआ, दोनों नज़रें बचाते रहे। उसके बाद भी, जब करीना कपूर के नाम के साथ खान भी जुड़ गया।

लेकिन, क्या यह दुश्मनी थी ? बॉलीवुड में रोमांस और टूटन तो चलती  रहती है।  करीना कपूर ने शाहिद कपूर से पहले और बाद कई रोमांस किये।  शाहिद कपूर के साथ  भी कई अभिनेत्रियों के नाम जुड़े। लेकिन, इनमे दुश्मनी कैसे पैदा हो गई ? फिर किसी की बीवी से किसी महिला को कैसे दुश्मनी हो सकती है।  उसका इस टूटन से क्या सरोकार ?

लेकिन, बॉलीवुड के गपोड़ी  भाई हैं कि उनके लिए यह मिलन दो दुश्मनों का मिलन साबित हो रहा था।  

कन्नड़ फिल्म बीरबल का ट्रेलर - क्लिक करें 

कन्नड़ फिल्म बीरबल का ट्रेलर


हत्या रहस्य रोमांच से भरपूर कन्नड़ फिल्म बीरबल, तीन हिस्सों में बनाई जा रही है।  निर्माता टीआर चंद्रशेखर और सी नन्द किशोर की क्रिस्टल पार्क सिनेमाज के बैनर में बनाई गई, इस फिल्म का निर्देशन एम जी श्रीनिवास (श्रीनि) ने किया है।  फिल्म में मुख्य भूमिका में भी श्रीनि ही हैं।  इस फिल्म से रुक्मिणी वसंत का कन्नड़ फिल्म डेब्यू हो रहा है।  दूसरी प्रमुख भूमिका में, विनीत, सुजय शास्त्रीहेबलीकर, मधुसूदन राव, कीर्ति बानू और कृष्णा हेब्बल हैं।  फिल्म  का टाइटल बीरबल ट्राइलॉजी : केस १ फाइंडिंग वज्रमुनि है।  यह फिल्म जनवरी २०१९ में रिलीज़ होगी।  



राष्ट्रीय सहारा १६ दिसंबर  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

राष्ट्रीय सहारा १६ दिसंबर

बॉलीवुड न्यूज़ १६ दिसम्बर


रणवीर सिंह के सिम्बा की बहन वैदेही !
रोहित शेट्टी की फिल्म, सिम्बा के ट्रेलर में, सिम्बा की बहन की झलक दिखाई देती है।  इस किरदार को करने वाली अभिनेत्री वैदेही परशुरामी हैं।  वैदेही मराठी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वह मुंबई में जन्मी हैं।  निजी जीवन में वह काफी ग्लैमरस हैं।  वह आधा दर्जन मराठी फ़िल्में कर चुकी हैं।  लेकिन, सिम्बा उनकी पहली हिंदी फिल्म नहीं  है।  २०१७ में रिलीज़, बिजॉय नाम्बिआर की फिल्म वज़ीर में स्कूल टीचर नीना की भूमिका की थी।  इस फिल्म में, अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका थी।  वह २०१२ में मिस क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का टाइटल जीत चुकी हैं।  उनकी पहचान फैशन की समझ रखने वाली एक्ट्रेस के तौर पर है। वह पेशे से वकील भी हैं। ख़ास बात यह है कि वैदेही के पितामाँ और भाई, सभी वकालत करते हैं। सिर्फ, वैदेही ही, वकालत  पढ़ने के बावजूद फिल्मों में गई। वह कत्थक में मास्टर हैं।  उन्हें गीत गाने और ड्राइंग करने का शौक है। वह कुछ विज्ञापन फ़िल्में भी कर चुकी हैं । क्या वैदेही को भी, माधुरी दीक्षित की परंपरा में हिंदी फिल्मों में सफलता हासिल होगी ?

क्यों बाल झड रहे हैं आयुष्मान खुराना के ?
निर्माता निर्देशक दिनेश विजन को, हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ने जोश से भर दिया है। वह, एक के बाद एक, फिल्मों का ऐलान करते चले जा रहे हैं।  रोहित जुगराज निर्देशित फिल्म अर्जुन पटियाला, अगले साल रिलीज़ होगी ।  इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कृति सैनन और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका है।  आजकल, एक गुजराती बिज़नेस मैन पर केंद्रित फिल्म मेड इन चाइना की शूटिंग तेज़ी से  रही है।  इस फिल्म में, राजकुमार राव की मौनी रॉय नायिका हैं । फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसले कर रहे हैं । तीसरी फिल्म लुका छिपी में भी कृति सेनन और  कार्तिक आर्यन हैं । इस फिल्म का निर्देशन लक्षमण उतेकर कर रहे हैं । अभी पाइप लाइन में उनकी तीन फिल्मों की शूटिंग ख़त्म नहीं हुई है कि दिनेश ने चौथी फिल्म का ऐलान कर दिया है । इस फिल्म का टाइटल बाला रखा गया है । यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है, जिसके बाल समय से पहले झड़ने लगे हैं । इस कॉमेडी फिल्म में बाला की भूमिका आयुष्मान खुराना ने की है । इस फिल्म का निर्देशन, फिल्म स्त्री में, आयुष्मान खुराना के भाई अपरशक्ति खुराना को निर्देशित करने वाले अमर कौशिक कर रहे हैं । फिल्म में, आयुष्मान की जोडी तीसरी बार भूमि पेद्नेकर के साथ बनाई गई है । इन दोनों ने, इससे पहले दम लगा के हिअषा और शुभ मंगल सावधान जैसी फ़िल्में की हैं ।

नित्या मेनन का हिंदी 'प्राण' डेब्यू
वीके प्रकाश ने, हिंदी की तीन फिल्मों फ्रीकी चक्र, फिर कभी और इश्केदारियां जैसी फ़िल्में निर्देशित की है। लेकिन, उनकी पहचान मलयालम फिल्म निर्देशक के तौर पर ही है। उनकी, बतौर निर्देशक पहली ही फिल्म, मलयालम की पुनराधिवासम को श्रेष्ठ मलयालम फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। २०१५ में प्रदर्शित फिल्म निर्णायकम को सामजिक सरोकारों वाली श्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उनकी नई फिल्म प्राण कई मायनों में ख़ास है।  पहला ख़ास कारण तो यह है कि यह फिल्म मलयालम के अलावा कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में बनाई जा रही है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। दूसरी खास बात यह है कि यह पूरी फिल्म सिर्फ एक चरित्र के इर्दगिर्द घूमती रहती है। फिल्म में, इस चरित्र को नित्या मेनन ने किया है। फिल्म की कहानी अंग्रेजी भाषा में लिखने वाली एक लेखिका के अपने ही भय के डरावने अनुभवों पर है। यह फिल्म असहिष्णुता और अन्याय की बात भी करती है। फिल्म में अंग्रेजी लेखिका की भूमिका करने वाली अभिनेत्री नित्या मेनन ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन, प्राण उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी।

जॉन अब्राहम की पागलपंथी में इलीना, अनिल और अरशद
कुछ समय पहले यह खबर दी गई थी कि अनीस बज़्मीवेलकम बैक (२०१५) के बाद जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंथी बनाने जा रहे हैं। अब खबर है कि वह इस फिल्म में मुबारकां (२०१७) के बाद अनिल कपूर और इलीना डिक्रूज़ को भी ले आये हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अनीस बज़्मी की इस पागलपंथी में फिर से उनका साथ अनिल कपूर और इलीना डिक्रूज़ भी दे रहे हैं। इसके अलावादर्शकों को अरशद वारसी की पागलपंथी भी देखने को मिलेगी। मुंबई से प्रकाशित एक टेबलायड की खबर है कि यह एक पूरी तरह से हास्य फिल्म होगी। दर्शक ठहाके लगाने को मज़बूर होंगे। इस फिल्म का पहला शिड्यूल लंदन और लीड्स में होगा। यह शिड्यूल ५० दिनों का होगा। यह शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और इलीना डिक्रूज़ की रोमांटिक जोड़ी बनाई गई है। अनिल कपूर और अरशद वारसी के जिम्मे दर्शकों को हंसाने का काम दिया गया है। अभी एक और अभिनेत्री का चुनाव होना बाकी है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक हैं।

यह एस्केप रूम नहीं मौत का खेल है
छह अजनबी, एक एस्केप रूम में फंस चुके हैं। उन्हें उस कमरे से बाहर निकलने की जुगत करनी है। जैसे जैसे वह कोशिश करते जाते हैं, ज़्यादा से ज़्यादा फंसते चले जाते हैं। इसी प्रयास में उन्हें पता चलता है कि जो व्यक्ति उस एस्केप रूम का आखिरी होगा, वह मर जाएगा। लेकिन अब तक छहों अजनबी जीवित बचने के प्रयास में एकजुट हो जाते हैं। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म एस्केप रूम के छह अजनबी टेलर रसेल (जोए), लोगन मिलर (बेन), डेबोरा एन वॉल (अमांडा हार्पर), टाइलर लेबिन (माइक), जे एलिस (जैसन) और निक डोडानी (डैनी) की  भूमिका में हैं।  इस  फिल्म के निर्देशक एडम रॉबिटेल हैं। एस्केप रूम को हिंदी में, मौत के खेल टाइटल के साथ सोनी एंटरटेनमेंट इंडिया द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है। पूरी दुनिया में ४ जनवरी को कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की जा रही फिल्म एस्केप रूम को हिंदुस्तान के दर्शकों के लिए १८ जनवरी को रिलीज़ किया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन से ‘बदला’ लेंगे शाहरुख़ खान
निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म बदला का एक शिड्यूल पूरा हो चुका है। सुजॉय की फिल्म बदला, स्पेनिश थ्रिलर कंत्राटिएम्पो की हिंदी रीमेक है। कंत्राटिएम्पो (२०१६) की कहानी दिलचस्प है।  फिल्म में एक कारोबारी पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगता है । उसकी वकील उसे छुड़ाने के लिए जी जान से लगी हुई है। निर्देशक ओरिओल पाओलो की इस फिल्म को अंग्रेजी में द इनविजिबल गेस्ट शीर्षक के साथ रिलीज़ किया गया था। सुजॉय घोष ने, इस फिल्म में पिंक की अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की स्टारकास्ट को अहम् भूमिकाओं में लिया है।  अमिताभ  बच्चन, हत्या की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी बने हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू वकील की भूमिका की है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और अज़ूरे एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।  रेड चिलीज, शाहरुख़ खान की फिल्म कंपनी है। खबर है कि शाहरुख़ खान बदला में तापसी पन्नू के पति की भूमिका करने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान पिछली बार फिल्म भूतनाथ (२००८) में साथ नज़र आये थे। खान, अपने हिस्से की शूटिंग दिसंबर में करेंगे। उस समय तक वह, अपनी बौना किरदार फिल्म जीरो के प्रचार में व्यस्त रहेंगे। जीरो, जैसे ही २१ दिसंबर को रिलीज़ होगी, शाहरुख़ खान बदला की यूनिट में शामिल हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का किरदार काफी अहम् है। सुजॉय घोष की फिल्म बदला ८ मार्च २०१९ को प्रदर्शित होगी।  
हू एम आई मनीषा मरज़ारा
मनीषा मरज़ारा बॉलीवुड की मेथड एक्टर है। उनकी कुछ फिल्मे रिलीज़ हो चुकी है। इसके बावजूद, वह आज भी उतनी ही ताजादम और उत्साहित हैं। मनीषा ८ साल पहले अम्बाला से मुंबई आई थी। मनीषा एक फैशन छात्रा थी, जिन्हें अक्सर विज्ञापन शूट और बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में स्टाइलिंग का मौका मिला। उसी दौरान मनीषा को पता चला कि वह सिर्फ फैशन के लिए ही नहीं बनी है। थियेटर की छात्रा होने के नाते मुंबई की दुनिया मनीषा के लिए जानी पहचानी थी। शहर में अपने  पहले छह महीनों में उन्हें बालाजी के साथ एक टीवी धारावाहिक करने का मौका मिला। अगले वर्ष वह दो फेस्टिवल फिल्मों, मुनिया और लाइव एट फाइव का हिस्सा थीं। उन्होंने डीडी नेशनल और सोनी के साथ टीवी शो जारी रखे । मनीषा ने शुरूआती दौर में महत्वहीन भूमिकाये की। वह इन फिल्मों के अनुभव को लंबे समय तक साथ रखने का इरादा रखती है। उनकी नवीनतम, हू एम आई में उनकी भूमिका काफी सशक्त है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निर्मित मियान कल आना कान्स और २३ दूसरे ऐसे फिल्म समारोहों में दिखाई जा चुकी है।  यह फिल्म निकाह और हलाला पर आधारित थीं। राजपाल यादव के साथ बाबूजी एक टिकट बंबई मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति पर फ़िल्में थी ।

शर्ले सेतिया का दूसरा सिंगल नइयो जाना
कोई वो नवी से, पंजाबी गीतों की दुनिया में कदम रखने वाली शर्ले सेतिया का दूसरा सिंगल नइयो जाना रिलीज़ होने जा रहा है।  यह सिंगल ६ दिसंबर को रिलीज़ होगा।  रवि सिंघल ने इस गीत की धुन भी बनाई है और बोल भी लिखे हैं।  इस सिंगल के वीडियो में शर्ले सेतिया नज़र आएंगी। सिंगल के वीडियो में उनका साथ रोहन राय दे रहे हैं।  शर्ले का पहला सिंगल एक प्यार का कथा गीत  था।  जबकि, इस दूसरे सिंगल  के पोस्टर और शर्ले द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट गए चित्रों से यह गीत मिलने और बिछुड़ने का है।  इस वीडियो को ट्रू-मेकर्स ने तैयार किया है। 

उड़ी की इंटेलिजेंस अफसर यामी गौतम
हिंदी फिल्म दर्शक, उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं । इस फिल्म से एक फर्स्ट लुक दर्शकों की बेसब्री बढ़ा रहा है । इस फर्स्ट लुक में अभिनेत्री यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका कर रही है । यह भूमिका, यमी गौतम का स्क्रीन पर बिलकुल  एक नया अवतार है । यह सैन्य ड्रामा फिल्म २०१६ में हुई उस वास्तविक घटना पर आधारित है, जब भारतीय सेना ने उड़ी कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा के अन्दर घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी । इस फिल्म में विकी कौशल की भूमिका केंद्रीय है । इस ऑपरेशन में, यामी गौतम का किरदार इस ऑपरेशन का नेतृत्व करता है । इस फिल्म में परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को आदित्य धर द्वारा निर्देशित किया गया है और लिखा गया है । फिल्म रोनी स्क्रूवाला के बैनर आरएसवीपी के तहत बनाई गई है। उडी ११ जनवरी, २०१९ को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसा पहली बार होगा जब यामी को सेना की यूनिफार्म पाने देखा जाएगा । एक बुद्धिमान सैन्य अधिकारी की भूमिका को प्रामाणिकता देने के लिए यमी गौतम ने अपने बालों को छोटा कराया है ।

दोस्ती के साइड इफेक्ट्स दिखाने वाली फिल्म !
दोस्ती के साइड इफेक्ट्स चार दोस्तों की कहानी है, जो हर जगह साथ रहते हैं। एक दूसरे के लिए जीते और मरते हैं। इन दोस्तों की ज़िन्दगी में आता है एक मोड़, एक हत्या के बाद। इस फिल्म का निर्माण शेयर हैप्पीनेस फिल्म ने किया है। फिल्म के निर्देशक हदी अली अबरार है। दोस्ती के भिन्न रंगो दोस्ती, धोखा, प्यार, नफ़रत, ड्रामा और हंसी ख़ुशी की इस कहानी में चार दोस्तों की भूमिका सपना चौधरी, विक्रांत आनंद, जुबेर के खान और अंजू जाधव ने की है। निर्माता जोयल डेनियल के लिए पटकथा पंकज उनियाल ने लिखी है। इस फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी किया जा रहा है। फिल्म अगले साल के शुरू में रिलीज़ हो सकती है। 




नायिका से फोकस हटा देने वाली कैटरीना कैफ - क्लिक करें 

Saturday, 15 December 2018

नायिका से फोकस हटा देने वाली कैटरीना कैफ


पिछले दिनों, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म टाइम टू डांस में एक आइटम करने से इनकार कर दिया । हालाँकि, इस फिल्म की नायिका उनकी छोटी बहन इसाबेल हैं । कैटरीना कैफ का मानना था कि उनका आइटम, फिल्म के दर्शकों का ध्यान इसाबेल से हट कर कैटरीना कैफ पर आ जाएगा।

कैटरीना कैफ का फैसला सही था।  आइटम डांस के कारण फिल्म को प्रसिद्धि तो मिलती है, पर फोकस नायिका के बजाय आइटम डांसर पर आ जाता है। कैटरीना कैफ अच्छी तरह से जानती हैं कि उनके डांस नंबर फिल्मों के प्रचार में बड़ा योगदान करते हैं।


इसी साल रिलीज़ दो फ़िल्में, इस लिहाज़ से उल्लेखनीय हैं।  विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ के दो आइटम नंबर थे।  फिल्म में, कैटरीना कैफ के डांसर किरदार का नाम सुरैया था।  इस फिल्म में एक आइटम उनके किरदार के नाम पर सुरैया था। दूसरा आइटम मंज़ूर ए खुदा था। इस फिल्म की केंद्रीय भूमिका में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और फातिमा सना शैख़ मुख्य भूमिका में थे।


कैटरीना कैफ की भूमिका इन्ही आइटम गीतों की बदौलत लिखी गई थी। २१ दिसंबर को रिलीज़ शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ शराबी फिल्म अभिनेत्री की भूमिका में हैं। जीरो के दो गीत मेरा नाम तू और इश्कबाज़ी रिलीज़ किये जा चुके थे। यह गीत शाहरुख़ खान के साथ अनुष्का शर्मा और सलमान खान पर अलग अलग फिल्माए गए थे। लेकिन, यह गीत भी फिल्म को गर्म करने में नाकामयाब रहे। इसलिए, कैटरीना कैफ के हुस्न परचम को फहराने ज़रुरत महसूस की गई।  यह दोनों ही फ़िल्में प्रमाण है कि कैटरीना  कैफ के गीतों से फिल्मों को प्रचार तो मिला। मगरठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की नायिका फातिमा से दर्शकों का फोकस बिलकुल हट गया।


फिल्मों में एक तरफा प्रेम करने वाले रणबीर कपूर !-क्लिक करें 

फिल्मों में एक तरफा प्रेम करने वाले रणबीर कपूर !



क्या इसे इत्तफाक कहा जाएगा ? रॉकस्टार, अजब प्रेम गजब कहानी और बर्फी में एक तरफा प्रेम करने वाले किरदार करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर के दादा राजकपूर ने भी काफी एकतरफा प्रेम करने वाले नायक की भूमिका की थी ।


राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर का जोकर राजू तीन तीन प्रेम करता है, लेकिन एक तरफा । महबूब खान की फिल्म अंदाज़ में, राजकपूर नर्गिस के मंगेतर बने थे, जबकि दिलीप कुमार नर्गिस से एकतरफा प्रेम करते थे । परन्तु, इसके ठीक उलट, फिल्म संगम में राजकपूर का किरदार सुंदर वैजयंतीमाला के किरदार राधा से एक तरफा प्रेम करता है । जबकि वैजयंतीमाला राजेंद्र कुमार के सुंदर से प्रेम करती है ।


संगम में, राजकपूर राधा को पा लेते हैं । मगर, उनके पोते रणबीर कपूर, अजब प्रेम की गज़ब कहानी में जेनिफ़र (कैटरीना कैफ) और बर्फी में श्रुति (इलेअना डिक्रुज़) से एकतरफा प्रेम करते रह जाते हैं, तो रॉकस्टार में वह प्रेम करने के बावजूद हीर और शीना को खो बैठते हैं ।

उनके किरदार के रोमांस का कुछ ऐसा ही हाल फिल्म बचना ऐ हसीनो और ऐ दिल है मुश्किल में भी हुआ था ।


शहीर शैख़ और पूजा चोपड़ा का म्यूजिक वीडियो सौ फ़िक्र - क्लिक करें 

शहीर शैख़ और पूजा चोपड़ा का म्यूजिक वीडियो सौ फ़िक्र

बिश्वजीत घोष का रोमांटिक सिंगल सौ फ़िक्र लॉन्च


कुछ लोग बस जैसे तैसे सफ़र पूरा कर लेते हैं, कुछ लोगों को मामूली रूप से कामयाबी हासिल हो जाती है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सफलता को अपनी आदत बना लेते हैं। ऐसा ही एक नाम है बहुमुखी प्रतिभा के धनी बिश्वजीत घोष का, जो अपने रोमांटिक सिंगल 'सौ फ़िक्र' के ज़रिये संगीत की दुनिया में हंगामा बरपाने‌ को तैयार हैं। इसे टी-सीरीज़ द्वारा जारी किया गया है। 

'सौ फ़िक्र' एक बेहद मधुर गाना है, जिसके वीडियो में मिस वर्ल्ड तथा फिल्म अय्यारी और कमांडो में अभिनय कर चुकीं पूजा चोपड़ा के साथ 'कुछ रंग प्यार के में लीड रोल करने वाले शहीर शेख के बीच के रोमांस का जलवा देखने को मिलेगा। यह रोमांस इस लिए पैदा हो सका कि इस गीत को बिश्वजीत घोष ने अपनी आवाज़ जादुई में गाया है। 


बिश्वजीत घोष ने कहा, "कंपोज़र रोहित सिंह के पास यह गाना पिछले दो सालों से था। कई गायकों ने इस गाने को स्क्रैच के रूप में स्वरबद्ध किया था, मगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आया। ये महज एक संयोग की बात थी कि जब मैंने ये गाना सुना, तब मैं उस वक्त रोहित के लिए एक अलग गाना रिकॉर्ड कर रहा था. इसे सुनने के बाद मुझे बेहद अलग-सा एहसास हुआ. रोहित को‌ मेरी आवाज़ पसंद आयी और फिर जैसा कि कहते है न - 'रेस्ट इज़ हिस्ट्री'.


अवॉर्ड्स, पुरस्कार और सम्मान से वंचित नहीं है बिश्वजीत घोष. एविशन कारोबारी बिश्वजीत घोष को 2009 में 'मध्य प्रदेश आयडल' के तौर पर सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा, उन्हें रेड एफ़एम कॉर्पोरेट क्लैश 2012 द्वारा 'बेस्ट मेल सिंगर अवॉर्ड', 2002 में एचटी म्यूज़िकल मुक़ाबला में 'बेस्ट लाइव परफॉर्मर अवॉर्ड' से भी नवाज़ा जा चुका है. वो 'सुर तरंग 2011' के भी विजेता साबित हुए. इतना ही नहीं, बिश्वजीत लगातार तीन साल तक 'वॉइस ऑफ़ भोपाल' का ख़िताब भी अपने नाम किया.

विश्वजीत कई ऑडियो और वीडियो प्रोड्यूस और क्रिएट कर चुके हैं और वो यू ट्यूब की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं. प्लेबैक सिंगिंग के अलावा, वो‌ देशभर में अपने जोशीले लाइव शोज़ के लिए मशहूर हैं. मंच पर उनकी मौजूदगी का जादू उन्हें सुनने आये श्रोताओं पर सिर चढ़कर बोलता है. ग़ौरतलब है कि वो जल्द कई प्रतिष्ठित कंपोजर और प्रोडक्शन हाउस के लिए प्लेबैक सिंगिग करनेवाले हैं.


टी-सीरीज़ के प्रवक्ता ने कहा, "टी-सीरीज़ हमेशा से ही हुनरमंद कलाकारों की हौसलाअफ़ज़ाई करता आया है. बिश्वजीत घोष की आवाज़ बेहद अलहदा है. इसके अलावा, गीत, कंपोज़िशन और प्रतिभाशाली एक्टर्स के साथ म्यूज़िक वीडियो भी बेहतरीन है. हमें लगता है कि इस युवा कलाकार‌ में काफ़ी संभावनाएं हैं और 'सौ फ़िक्रतो महज एक शुरुआत है!"

जहां 'सौ फ़िक्र' को बिश्वजीत घोष ने अपनी मधुर आवाज़ प्रदान की है, वहीं इस गाने को लिखा शब्बीर अहमद ने और इसे कंपोज़ किया है रोहित सिंह ने. इसे गाने को म्यूज़िक लेबल टी-सीरीज़ के तहत जारी किया गया है. इसके म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन किया है आरती एन. बजाज ने, जिसमें 'अय्यारी' और 'कमांडो' फ़ेम पूजा चोपड़ा और मशहूर सीरियल 'कुछ रंग प्यार' फ़ेम शहीर शेख़ नज़र आयेंगे. इस सिंगल के डी.ओ.पी. सुरेश बीसावेणी हैं और इसे फ़्लेज़ एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया गया है.

Sui Dhaaga  – Made in India on Sony MAX- पढ़ने के लिए क्लिक करें