Sunday, 17 March 2019

बॉलीवुड न्यूज़ १७ मार्च २०१९


दिनेश विजन का भूतिया संसार 
पिछले साल रिलीज़ हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री की सफलता के बाद, निर्माता दिनेश विजन को भूतिया फिल्मों का चस्का लग गया लगता हैं। वह कम से कम, आधा दर्जन फिल्मों का भूतिया संसार बनाना चाहते हैं। यह भूतिया फ़िल्में, हॉरर कॉमेडी के तौर पर २०२२ तक रिलीज़ होंगी। इस श्रंखला की पहली फिल्म स्त्री एक्टर राजकुमार राव के साथ रूह अफज़ा हो सकती है। सभी जानते हैं कि यह टाइटल तनमन को ठंडा कर देने वाले पेय पदार्थ पर है। लेकिन, क्या खुशबू से भरा तन-मन को ठंडा कर देने वाला पेय पदार्थ किसी आत्मा को बेचैन कर सकता ? रूफ अफज़ा में दिनेश विजन यही साबित करना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लाम्बा करेंगे। रूह अफज़ा के साथ ही भूतिया फिल्मों की श्रंखला शुरू हो जायेगी । रूह अफज़ा के बाद, उनकी दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म  मुन्झा होगी। यह फिल्म रूह अफज़ा की सीक्वल फिल्म होगी। इसके बाद दिनेश विजन का प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स कम से कम तीन हॉरर कॉमेडी फ़िल्में विकसित करेगा। यह सभी फ़िल्में एक दूसरे को क्रॉसओवर करेंगी।  यानि इनका एक दूसरे से सम्बन्ध होगा। रूह अफज़ा और मुंझा के बाद स्त्री २ का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद रूह अफज़ा २ और मुन्झा २ बनाई जाएंगी। 



एफएचएम के कवर पर कियरा अडवाणी
पुरुषों की लाइफस्टाइल मैगज़ीन एफएचएम के मार्च २०१९ अंक के मुख्य पृष्ठ पर कियरा अडवाणी, अपने सेक्सी अंदाज़ में पुरुषों पर ख़ास तौर पर गज़ब ढा रही हैं।  इस मैगज़ीन के लिए फोटो सेशन में, कियरा अडवाणी गुलाब गाउन में उन्मुक्त भाव में नज़र आ रही हैं।  पंखे की तेज़ हवा, उनके  गाउन को भी उड़ा ले जाती है। अब कियरा के शरीर में केवल इनर वियर ही बचे हैं।  लस्ट स्टोरीज के कामुक दृश्य के बाद कियरा के इन्स्टाग्राम पर ३० लाख से ज़्यादा फॉलोवर हो गए हैं।  कियरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अति ग्लैमरस चित्र अपलोड कर,  इनका ख़ास ख्याल भी रखती हैं। जहाँ तक फिल्म फ्रंट की बात हैं, उनके पास इतनी फिल्में हैं कि वह व्यस्त नज़र आती हैं। अफवाह है कि वह अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी में शोभिता धुलिपला  नहीं कियरा नायिका हैं। कियरा अडवाणी अक्षय कुमार के साथ, फिल्म गुड न्यूज़ में अभिनय कर रही हैं। लेकिन, फिल्म में अक्षय की जोड़ीदार करीना कपूर खान है। जबकि, कियरा की जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ बनाई गई है। कियरा अडवाणी, एक दूसरी तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी की  रीमेक फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ जोड़ी बना रही हैं।



सैफ की हॉरर कॉमेडी में फातिमा सना शैख़
ज़ोंबी कॉमेडी फिल्म गो गोवा गॉन (२०१३) के बाद, सैफ अली खान एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस करने जा रहे हैं।  इस कॉमेडी फिल्म के तमाम भूत ३डी में होंगे। इस फिल्म में, सैफ अली खान का किरदार भूत का होगा या पुलिस का, अभी साफ नहीं है।  जयंत कृपलानी निर्देशित फिल्म भूत पुलिस का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। पहले, इस फिल्म को तांत्रिक टाइटल के साथ बनाया जा रहा था। उस समय, अभिषेक बच्चन से बातचीत की जा रही थी। अब टाइटल बदलने के साथ ही, अभिषेक बच्चन भी बदल दिए गए हैं। फिल्म भूत पुलिस में सैफ अली खान के साथ फातिमा सना शैख़ फीमेल लीड हैं।  फातिमा सना शैख़ को, आमिर खान के साथ हिट फिल्म दंगल के बजाय, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की अभिनेत्री की जाता है।  बेशक ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान सना से ज़्यादा आमिर और अमिताभ की असफलता है।  लेकिन, ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की असफलता के बाद फातिमा सना  शैख़ की प्रतिष्ठा में कमी आई है।  यही कारण है कि वह आमिर खान से सैफ अली खान पर आ गई हैं, जो लम्बे समय से असफलता से जूझ रहे हैं। फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी। 


पुलवामा, बालकोट और अभिनन्दन टाइटल वाली फ़िल्में
बॉलीवुड के कौवे, पुलवामा अटैक और अभिनन्दन की वापसी के ब्रह्मभोज को खाने आ गए हैं।  पुलवामा, बालकोट और अभिनंदन शीर्षक वाली फिल्मों के टाइटल पंजीकृत कराये जा रहे हैं। खबर है कि इन प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के ए लिस्टर भी रूचि दिखा रहे हैं। बॉलीवुड के ऐसे कौवो में पहले है टी-सीरीज के मालिक और फिल्म निर्माता भूषण कुमार।  यह वही भूषण कुमार है, जो अपनी म्यूजिक कंपनी के ज़रिये पाकिस्तानी गायकों को खूब कमाई करवाते हैं।  पुलवामा अटैक के बाद भी उन्होंने अपना पाकिस्तानी प्रेम तब तक जारी रखा, जब तक महाराष्ट्र नव निर्माण सेना से धमकी नहीं मिल गई। ऐसे बॉलीवुड के भूषण ने, बालकोट पर हमले पर एक फिल्म बनाने का ऐलान किया है। फिल्म की कहानी भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान की वीरता पर केन्द्रित होगी। अभिनन्दन को बालकोट पर हमले का हीरो बताया जा रहा है ।  जबकि, अभिनन्दन बालकोट हमले के बाद, पाकिस्तान के जहाजों के भारत की सेना के आधार कैंप पर हमले की कोशिश को विफल करने मे अग्रणी थे । यह है बॉलीवुड का हाल! इस फिल्म में अभिनन्दन की भूमिका करने वाले एक्टर का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन, सूत्र बताते हैं कि अक्षय कुमार या अजय देवगन जैसे एक्टर इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।



माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ेगी अलिया भट्ट !
आलिया भट्ट माउंट एवरेस्ट पर चढ़ेंगी । वह, करण जौहर की अरुणिमा सिन्हा के जीवन पर अनाम फिल्म में केंद्रीय भूमिका करने जा रही हैं। अरुणिमा सिन्हा के एक हादसे के बाद पैर काट दिए गए थे। अपंगता के बावजूद, अरुणिमा ने हिम्मत नहीं हारी।  उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी चोटियों में गिनी जाने वाली माउंट एवरेस्ट को फतह करने का फैसला किया। निर्माताओं को लगता है कि अरुणिमा सिन्हा का जीवन लाखों करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा बन सकता है।  आलिया भट्ट आज की युवा पीढ़ी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं। इसलिए, उनके द्वारा अरुणिमा का किरदार करना, युवा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है।  आलिया भट्ट ने कहानी सुनने के बाद फिल्म को तत्काल हाँ कर दी थी। लेकिन, इस फिल्म के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी होगी।  उन्हें खुद को बिना टांगो के सहारे चलते हुए, खुद को स्वभाविक बनाना होगा   कलंक और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों के पूरी होने के बाद, अलिया को बायोपिक फिल्म की तैयारी  के लिए काफी समय निकालना होगा  



अभिमन्यु के मर्द को दर्द नहीं होता ?
मर्द को दर्द नहीं होता के पोस्टर दिलचस्पी पैदा करने वाले हैं। इस फिल्म के अब तक रिलीज़ पोस्टरों में फिल्म के नायक अभिमन्यु दासानी के भिन्न पोज नज़र आते हैं। इन पोस्टरों से ऐसा आभास होता है कि अभिमन्यु का किरदार सूर्य एक ऐसा युवक है, जिसे कितनी भी बड़ी चोट लग जाए, उसे दर्द नहीं होता। अब इस फिल्म का राधिका मदान वाला पोस्टर जारी हुआ है। इस फिल्म में वह किक मारती नज़र आ रही हैं। पोस्टर में उनके किरदार के परिचय में लिखा गया है- सुप्री एज निंजा वारियर ब्लैक बेल्ट। इन पोस्टरों से दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा होना स्वाभाविक है। अभिमन्यु दासानी, फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान की नायिका भाग्यश्री के बेटे हैं। जबकि फिल्म की राधिका मदान टीवी एक्ट्रेस हैं। उनका फिल्म डेब्यू पिछले साल रिलीज़ विशाल भरद्वाज की दो बहनों की कहानी पर फ्लॉप फिल्म पटाखा से हुआ था। इसलिए, मर्द को दर्द नहीं होता की सफलता की ज़रुरत अभिमन्यु दासानी और राधिका मदान दोनों को ही है। मर्द को दर्द नहीं होता के लेखक निर्देशक वासन बाला हैं। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के बैनर आरवीएसपी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में दूसरी भूमिकाओं में गुलशन देवइया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी है।  




क्या एन्डगेम से डरी कलंक ?
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर, हॉलीवुड की फ़िल्में बॉलीवुड की फिल्मों की सांस फुला सकती है।  पिछले शुक्रवार, अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला के सामने पहली बार सुपरहीरो बन रही ब्री लार्सन की फिल्म कैप्टेन मार्वल रिलीज़ हुई थी। बदला ने पहले दिन ५ करोड़ का कारोबार किया, वहीँ कैप्टेन मार्वल ने पहले शो से ही उड़ान भरते हुए १५ करोड़ का इनिशियल दर्ज किया।  इसे भांपते हुए, फिल्म कलंक के अनुभवी निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म कलंक की रिलीज़ की तारिख दो दिन पहले कर दी है।  पहले कलंक १९ अप्रैल को रिलीज़ होनी थी।  इसके एक हफ्ते बाद २६ अप्रैल को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपरहीरोज फिल्म अवेंजर्स एन्डगेम रिलीज़ हो रही है।  इस लिहाज़ से, कलंक को सिर्फ एक हफ्ते का ही समय था बॉक्स ऑफिस पर चांदी बटोरने का। कलंक महंगी सितारा बहुल फिल्म है।  इस फिल्म का बजट १५० करोड़ के करीब है। फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदि सितारों को देखने के लिए दर्शक जुटेंगे । लेकिन, १५० करोड़ की फिल्म को ३०० करोड़ से ऊपर का कारोबार करना ही होगा।  इसे देखते हुए करण जौहर ने फिल्म कलंक को १९ अप्रैल के बजाय १७ अप्रैल को ही रिलीज़ करने का फैसला किया है।  इस प्रकार से कलंक को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के हॉलिडे क्राउड को आकर्षित करने का मौका मिलेगा ही, ७ दिन के बजाय ९ दिन का सप्ताह भी मिल जाएगा। 


जंगली के ट्रेलर में जंगल रोमांच
विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली जंगल के रोमांच पर बच्चों को पसंद आने वाली फिल्म है । इस फिल्म में, भोला हाथी और उसके दोस्त राज (विद्युत् जामवाल) की दोस्ती का अद्भुत चित्रण हुआ है । जंगली का ट्रेलर इसे साबित करता हैं। निर्देशक चक रसेल के इस जंगल क्रॉनिकल मेंमानव और पशु के रिश्तों का मार्मिक चित्रण हुआ है। राज एक पशु चिकित्सक है । वह प्राचीन युद्ध कला कलरीपयट्टू का महारथी है । वह करीब दस साल बाद मुंबई से अपने गृहनगर पहुंचता है, जहां एक प्रसिद्ध हाथी अभयारण्य में उसके पिता और बचपन के मित्र भोला हाथी रहते हैं। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही यह भावनात्मक यात्रा नाटकीय रुप से एक बदले का रुप ले लेती है । जिसके फलस्वरुप राज को इस गांव में पनप रहे हाथियों के अवैध शिकार के रैकेट का पर्दाफाश करना पड़ता है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में, राज और भोला हाथी की बचपन की दोस्ती का तकाजा है कि यह दोनों बुरे लोगों से लड़ते हैं । फिल्म में जंगल के माहौल के खुशनुमा और रोमांच से भर देने वाले दृश्य, बाल दर्शकों को बहुत पसंद आयेंगे । जंगली ५ अप्रैल को रिलीज हो रही है ।  



नोटबुक का फ्लोटिंग सेट !
दो नए चेहरों जहीर इकबाल और प्रनूतन अभिनीत तथा नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म नोटबुक का अनूठा फ्लोटिंग सेट आजकल चर्चा में है । इस फिल्म की कहानी, २००७ के दौरान की, एक झील के बीच पानी में बने एक स्कूल पर केंद्रित है ।  इसीलिए खास तौर पर, पानी के बीच खड़ा एक सेट ख़ास तौर पर बनाया गया । इस सेट को बनाने में ३० दिन का समय लगा । क्रू के ८० सदस्यों ने चौबीसों घंटे काम करके बनाया । इस असाधारण सेट को दो युवा लड़कियों उर्वी अशर और शिप्रा रावल द्वारा डिजाइन किया गया है । उन्होंने फिल्म नोटबुक के सेट के लिए बतौर आर्ट डिजाइनर के काम किया। इस फ्लोटिंग सेट के बारे में बताते हुए, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ ने कहा, "यह पहली बार है कि जब मैंने एक वास्तविक स्थान पर बनाए गए सेट पर शूटिंग की है ।आर्ट डिजाइनर उर्वी और शिप्रा के काम बहुत सराहनीय है । कभी लगा तक नहीं था कि फिल्म का सेट इतना अच्छा होगा। यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि यह पानी में तैरता हुआ था । जिस दिन सेट पर काम पूरा हुआ  और सेट तोड़ा जाना था तो मेरा दिल भर आया था। अब मैं इस सेट से जुड़ी यादों को जीवन भर संजोऊंगा।“ नोटबुक २९ मार्च को रिलीज़ होगी ।



साथ फिल्म करेंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान !
शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की पिछली भूतनाथ (२००८) थी । लेकिन, इन दोनों की निर्माता-एक्टर जोडी फिल्म बदला में नज़र आई थी । बदला को दर्शकों और समीक्षकों की प्रशंसा और प्यार मिल रहा है । इसके बाद ही, अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान के साथ फिल्म करने की अफवाह उड़ने लगी । हुआ यह कि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि यह तो हो गया..अब कल नौकरी कहाँ... ५० सालों से यही पूछता आ रहा हूँ । इस पर शाहरुख़ खान ने रिट्वीट किया कि अगर आपको नौकरी मिल जाए तो मुझे भी रिकमेंड कर देना  इस पर बिग बी ने लिखा,”हे हे हे..सर साथ मे काम करते हैं...मेरे पास एक आईडिया है ।” इसके साथ ही यह अफवाह उड़ने लगी कि शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन कोई फिल्म साथ करने जा रहे हैं । परिस्थितियां अनुकूल हैं । अमिताभ बच्चन को झुण्ड के बाद किसी फिल्म का इंतज़ार रहेगा । जीरो की असफलता के बाद, शाहरुख़ खान के प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हो पा रहे हैं । वह बिलकुल खाली हैं । ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं अगर मोहब्बतें, कभी ख़ुशी कभी गम, वीर-ज़ारा, कभी अलविदा न कहना, आदि हिट फ़िल्में साथ कर चुके अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान फिर एक साथ नज़र आयें ।  

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही मेरा मूल मंत्र - शिल्पा सरोच - क्लिक करें 

Saturday, 16 March 2019

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही मेरा मूल मंत्र - शिल्पा सरोच


सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सिंगर बनीं शिल्पा सरोच, म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने फ़िल्मी गीतों के साथ संगीत दिग्गजों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी है और अपने अगले ट्रैक की रिलीज़ के लिए तैयार है, जो कि आने वाली फिल्म 'पहाड़गंज' के टाइटल ट्रैक में सुनने को मिलेगा ।

अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में आगे बताते हुए शिल्पा ने कहा, "मैंने 'पहाड़गंज' के टाइटल ट्रैक में रैप किया हैजोकि मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन फिल्म के संगीतकार अजय सिंहा ने मेरी इसमे काफ़ी मदद की और मेरा मार्गदर्शन किया।

"इसके अलावा, मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर इसलिये भी बेहद उत्साहित हूँ।क्योंकि इस फिल्म में मोहित चौहान ने भी एक रोमांटिक गाना गाया है, साथ ही हम दोनों ही हिमाचल प्रदेश से हैं! शिल्पा सरोच को 'ऐ अजनबी' के लिए इंडियन विकिमीडिया के सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बेशक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की शौकीन, शिल्पा के पास अभी तक सफलता के लिए कोई मंत्र नहीं है। लेकिन वे कहती है मेरा जुनून और संगीत के लिए प्यार ही मेरे सभी निर्णय लेता है - जिसमें एक प्लैनिन्ग का होना जरूरी होता है, जो कभी-कभी काम करता है और कभी-कभी नहीं भी करता है। लेकिन मेरे लगातार कोशिश करते रहने के कारण मै हमेशा खुश और  संतुष्ट होकर घर जाती हूँ। 


मैं एक इंजीनियर हूँ और अपनी शिक्षा के आधार पर, मैं बहुत एक्स्पेरमेन्ट करती हूँ। शायद मेरे गैर-फिल्मी बैक्ग्राउन्ड के कारण मैं औपचारिक रूप से प्रशिक्षित नहीं हूँ। मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है और इसलिए, मैं वही करने की कोशिश करतीहूँ।जो मेरे दिल को पसंद है। 

यदि वेब सिरीज या फिल्मों के लिए गाने के बीच उन्हे विकल्प दिया जाता है, तो शिल्पा कहती हैं कि वह केवल अपना बेस्ट देने पर ध्यान देती है चाहे वह बॉलीवुड हो या वेब सिरीज। उनका गीत कहानी को पूरा करने के साथ उसे असरदार बनाने पर जोर देता है। 


अंत में शिल्पा ने कहा - मैं इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकती कि प्रसारण के  ऐसे विभिन्न माध्यम हैं जिससे सब कुछ बदल जाता है। भले ही दोनो में दर्शक लगभग समान होता है लेकिन फिल्मों के लिए गीत गाना हमेशा जीवन के अनुभवो से भी बडा होता है। अन्तिम में शिल्पा सोरच ने कहा कि, वेब सिरीज एक गायक को गायन का मौका देती है, और इसके अधिक समय तक परदे पर चलने के कारण इसकी मदद से दर्शकों से जुड़ने में भी आसानी होती है।


अभिनेत्री मौनी रॉय की बढ़ रही लोकप्रियता! - क्लिक करें 

अभिनेत्री मौनी रॉय की बढ़ रही लोकप्रियता!


अभिनेत्री मौनी रॉय, जिन्होंने पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म "गोल्ड" से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुवात की थी| अपनी अदाकारी से अभिनेत्री ने ना हीं केवल क्रिटिक्स ब्लकि दर्शकों को और उनके प्रशंसकों को भी लुभाया।

गोल्ड के साथ उनकी अपार लोकप्रियता ने आज उन्हें बॉलीवुड में सबसे अधिक प्रशंसनीय अभिनेत्रियों में से एक बना दिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ आने वाली उनके प्रोजेक्ट्स से ही  उनकी बढ़ती लोकप्रियता का एहसास होता है।

दिलचस्प बात यह है कि अपने करियर के इतने कम समय में, मौनी को कई बड़ी फिल्मो का एक हिस्सा होने का मौका मिला है| और इस साल मौनी "रोमियो अकबर वाल्टर" (RAW) में जॉन अब्राहम के साथ एक दिलचस्प किरदार निभाती नजर आएंगी और साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म "ब्रम्हास्त्र" में भी दिखाई देगी| बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म "मेड इन चायना" में मौनी राजकुमार राव के साथ भी नजर आएगी|


सूत्रों के अनुसार "मौनी बहुत भाग्यशाली है की उनको उनके करियर के शुरुवात में ही अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम और राजकुमार राव जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला रहा है| मौनी की लोकप्रियता देखते यह निश्चित है की वह इस दौर की हाइएस्ट पेड़ अभिनेत्री है|"


अक्षय से नवाज़ुद्दीन तक मौनी रॉय की बोले चूड़ियां- क्लिक करें 

Friday, 15 March 2019

अक्षय से नवाज़ुद्दीन तक मौनी रॉय की बोले चूड़ियां


पहले यह खबर थी कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की फिल्म बोले चूड़ियां में सोनाक्षी सिन्हा की चूड़ियां बोलेंगी।  लेकिन, अब ताज़ा खबर है कि फिल्म में मौनी रॉय की चूड़ियां बोल रही हैं। नवाज़ के भाई शम्सुद्दीन सिद्दीक़ी को निर्देशक बनाने वाली बोले चूड़ियां, मौनी रॉय के फ़िल्मी सफर को दिलचस्प बनाने वाली फिल्म है।


अक्षय कुमार के साथ गोल्ड शुरुआत
सलमान खान के शो के ज़रिये, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में अक्षय के किरदार की बंगाली पत्नी की भूमिका करने वाली मौनी रॉय को टेलीविज़न के देवों के देव महादेव और नागिन जैसे शो की सती और इच्छाधारी नागिन की भूमिका ने फिल्मों तक पहुंचाया। गोल्ड एक बड़ी शुरुआत थी, जो सफल भी हुई।


गोल्ड से ब्रम्हास्त्र
करण जौहर के बैनर की अयान मुख़र्जी निर्देशित फंतासी त्रिआयामी ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, डिंपल कपाड़िया, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे बड़े सितारों की भीड़ जुटाई गई हैं।  मगर, मौनी रॉय इस ब्रह्मास्त्र भीड़ का हिस्सा नहीं।  सूत्र बताते हैं कि मौनी रॉय का करैक्टर पौलमि बेहद ख़ास है।  इस करैक्टर में, मौनी रॉय को थोड़ा नागिन तेवर दिखाने होंगे।


रॉ टीम में मौनी रॉय
निर्देशक रॉबी ग्रेवाल की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म रॉ यानि रोमियो अकबर वालटर के केंद्र में जॉन अब्राहम होंगे।  क्योंकि, वह फिल्म में जॉन अब्राहम की प्रेमिका की भूमिका के बावजूद परंपरागत नहीं है।  उनकी भूमिका में पेंच और रहस्य की परते है।  शायद, जॉन अब्राहम के मिशन में वह उनकी मददगार होती होंगी !


मेड इन चाइना की गुज्जु  
मौनी रॉय का फिल्मों का चुनाव चकित करने वाला लगता है।  वह अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म करते करते फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमर राव की गुजराती पत्नी बन जाती है।  राजकुमार राव कमर्शियल फिल्मों के लिहाज़ से बहुत बिकाऊ नहीं।  लेकिन, अभिनय के लिहाज़ से वह मौनी रॉय को सीख दे सकते है।  इसलिए, मौनी रॉय को राजकुमार राव और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ चूड़ियां बजाते देखना दिलचस्प होगा।


केजीएफ का आइटम
मौनी रॉय का बॉलीवुड में रुतबा है।  पिछले साल, शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो को पछाड़ने वाले कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर १ को, जब हिंदी में डब कर रिलीज़ किया जा रहा था, तब मौनी रॉय का क्लब में आइटम यही सोच कर रखा गया था।  फिल्म को इसका फायदा मिला भी।  

पहली बार दक्षिण से फैलेगा इनका जादू


बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म बदला की तापसी पन्नू हो या लुका छुपी की कृति सैनन या फिर फ्लॉप चीट इंडिया की श्रेया धन्वन्तरी, दक्षिण के ग्लैमर और अभिनय का संगम नज़र आता है।  यह तीनों अभिनेत्रियां दक्षिण की फिल्मों में अपना लोहा मनवा कर, हिंदी दर्शकों को प्रभावित करने में भी कामयाब होती नज़र आ रही हैं। इस साल, दक्षिण की कुछ दूसरी अभिनेत्रियों का हिंदी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है । यह तमाम अभिनेत्रियाँ युवा हैं, सुन्दर हैं और अभिनयशील भी। 


मिलन टॉकीज में श्रद्धा
पहली कन्नड़ फिल्म यू-टर्न से प्रतिभा का लोहा मनवा लेने वाली श्रद्धा श्रीनाथ ने तीन साल में ही दक्षिण की बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज़ करा ली है। श्रद्धा श्रीनाथ का हिंदी फिल्म डेब्यू आज रिलीज़ हो रही तिग्मांशु धुलिया की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म मिलन टॉकीज़ से होने जा रहा है। मिलन टॉकीज में उनकी भूमिका रोमांटिक है।


सैटेलाइट शंकर से मेघा आकाश
तमिल और तेलुगु फिल्म अभिनेत्री मेघा आकाश दक्षिण के बड़े एक्टरों के साथ फ़िल्में कर चुकी हैं। इसी साल, उन्हें रजनीकांत की फिल्म पेट्टा में देखा गया। मेघा इस समय ४ तमिल फिल्मों में व्यस्त है। उनका हिंदी फिल्म डेब्यू फ्लॉप बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म सैटेलाइट शंकर से होने जा रहा है। इस फिल्म में सूरज पंचोली एक सैनिक की भूमिका में है।


मिशन मंगल में नित्या मेनन
मलयालम फिल्मों की स्टार अभिनेत्री नित्या मेनन के पास दक्षिण में फिल्मों की कोई कमी नहीं है। वह तमिल फिल्म द आयरन लेडी में, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेत्री जे जयललिता की भूमिका कर रही है। नित्या का बॉलीवुड फिल्म डेब्यू,  निर्देशक जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल से विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हाड़ी के साथ हो रहा है। अक्षय कुमार की भारत के मिशन मंगलयान पर आधारित फिल्म से पहले वह हिंदी के अलावा मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषाओँ में बनाई जा रही फिल्म प्राण में वह इकलौती एक्टर होंगी।


बमफाड़ शालिनी पांडेय
परेश रावल के बेटे आदित्य का हिंदी फिल्म डेब्यू होने की खबर है। अनुराग कश्यप की शैली वाली इस फिल्म का शीर्षक बमफाड़ है। फिल्म बम फाड़ से तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की नायिका शालिनी पांडेय का बतौर नायिका हिंदी फिल्म डेब्यू होगा। वह दक्षिण की तमिल और तेलुगु फिल्मों में बेहद व्यस्त हैं।


 
आशा भाट और रुखसार ढिल्लों
दक्षिण से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली आशा भाट का फिल्म डेब्यू ही विद्युत् जामवाल के साथ जंगल फिल्म जंगली से हो रहा है। वह कर्णाटक के भद्रावती में जन्मी हैं। जबकि, फिल्म भांगड़ा पा ले की नायिका रुखसार ढिल्लों लंदन के पंजाबी परिवार में जन्मी हैं। बंगलोर में फैशन डिजाइनिंग की डिग्री लेने के दौरान उन्हें कन्नड़ फिल्म रन अंतोनी मिली।  वह अब तक तीन तेलुगु फ़िल्में भी कर चुकी हैं।


एवेंजर्स से सहमे हुए कलंक के सितारे !- क्लिक करें 

एवेंजर्स से सहमे हुए कलंक के सितारे !


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर, हॉलीवुड की फ़िल्में बॉलीवुड की फिल्मों की सांस फुला सकती है।  पिछले शुक्रवार रिलीज़ फिल्म बदला ने एक बार फिर इसे पुख्ता किया था।

बदला से तीन गुणा कैप्टेन मार्वल
अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह और मानव कौल अभिनीत फिल्म बदला के सामने, पहली बार सुपरहीरो बन रही ब्री लार्सन की फिल्म कैप्टेन मार्वल रिलीज़ हुई थी। बदला ने जहाँ सुस्त शुरुआत करते हुए, पहले दिन ५ करोड़ का कारोबार किया, वहीँ कैप्टेन मार्वल ने पहले शो से ही उड़ान भर दी थी।  फिल्म ने हॉलीवुड फिल्मों का दूसरा सबसे अच्छा इनिशियल १५ करोड़ का दर्ज किया।

करण जौहर का अनुभव
हालाँकि, माउथ पब्लिसिटी के ज़रिये बदला के दर्शक बढ़ेंगे, लेकिन यह फिल्म कैप्टेन मार्वल की रफ़्तार नहीं रोक पाएगी। शायद इसे भांपते हुए ही, फिल्म कलंक के अनुभवी निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म की रिलीज़ की तारिख दो दिन पहले कर दी है।

अब दो दिन पहले कलंक
फिल्म कलंक की रिलीज़ की मूल तारीख़ १९ अप्रैल बताई गई थी।  इसके एक हफ्ते बाद यानि २६ अप्रैल को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपरहीरोज फिल्म अवेंजर्स एन्डगेम रिलीज़ हो रही है।  इस लिहाज़ से, कलंक को सिर्फ एक हफ्ते का ही समय था बॉक्स ऑफिस पर चांदी बटोरने का।

३०० करोड़ के लिए दौड़
मगर, कलंक एक महंगी सितारा बहुल फिल्म है।  इस फिल्म का बजट १५० करोड़ के करीब है।  हालाँकि, फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर  जैसे सितारों का मजमा लगा हुआ है।  इन सितारों को देखने के लिए भीड़ का जुटाना स्वभाविक है। लेकिन, १५० करोड़ की फिल्म को ३०० करोड़ से ऊपर का कारोबार करना ही होगा।

इसलिए दो दिन पहले !
इसे देखते हुए करण जौहर ने फिल्म कलंक को १९ अप्रैल के बजाय १७ अप्रैल को ही रिलीज़ करने का फैसला किया है।  इस प्रकार से कलंक को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के हॉलिडे क्राउड को आकर्षित करने का मौका मिलेगा ही, ९ दिन का सप्ताह भी मिल जाएगा। 

रोहित शेट्टी का कॉप सिनेमेटिक यूनिवर्स ! - क्लिक करें 

रोहित शेट्टी का कॉप सिनेमेटिक यूनिवर्स !


निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी और करण जौहर ने बड़ी चतुराई से, मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की तर्ज पर सिंघम और सिम्बा यूनिवर्स गढ़ लिया है। उन्होंने, सूर्यवंशी फिल्म का ऐलान करते समय, इन शब्दों का इस्तेमाल किया।

सिंघम और सिम्बा यूनिवर्स क्यों ?
सिंघम और सिम्बा यूनिवर्स ही क्यों ? क्यों नहीं गोलमाल यूनिवर्स ? गोलमाल फ्रैंचाइज़ी क्यों ? सिम्बा फ्रैंचाइज़ी और सिंघम फ्रैंचाइज़ी क्यों हैं? क्योंकि, रोहित शेट्टी कॉप फिल्मों का सिलसिला बनाना चाहते हैं।  पहले उन्होंने, अजय देवगन को लेकर कॉप बाजीराव सिंघम का संसार बुना। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स जैसी हिट फ़िल्में दी।

बीच बीच में कॉमेडी
इस बीच वह अजय देवगन के साथ गोलमाल फ्रैंचाइज़ी पर भी फ़िल्में बनाते रहे। शाहरुख़ खान के साथ भी एक्शन कॉमेडी चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले भी बना डाली। चेन्नई एक्सप्रेस तो हिट हुई थी।  लेकिन, दिलवाले की असफलता के बाद, उनका कोई दूसरा एक्शन कॉमेडी यूनिवर्स बनाने का सपना टूट गया।

रणवीर सिंह के साथ सिम्बा
जब ऐसा लगता था कि सिंघम रिटर्न्स के बाद, रोहित शेट्टी तीसरी सिंघम फिल्म बनाएंगे कि तभी उन्होंने रणवीर सिंह को लेकर सिम्बा का ऐलान कर दिया।  यह फिल्म मोटे तौर पर, एनटीआर जूनियर की भ्रष्ट कॉप के कथानक वाली तेलुगु फिल्म टेम्पर पर आधारित थी। उस समय, फिल्म प्रेमियों को ऐसा लगा था कि रोहित शेट्टी भी रणवीर सिंह की हवा में बह गए हैं। उन्हें पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी के सहारे की ज़रुरत पड़ रही है। लेकिन, ऐसे लोग शायद गलत थे। वह तो असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर संग्राम भालेराव के साथ सिम्बा का संसार बुनना चाहते थे। इसमें उन्हें सफलता मिली थी।

सिम्बा के साथ सिंघम और सूर्यवंशी
सिम्बा के दर्शक, उस समय काफी चौंके थे, जब फिल्म में सिम्बा की मदद के लिए अजय देवगन भी बाजीराव सिंघम बने नज़र आये।  फिल्म के अंत में, अक्षय कुमार भी पुलिस वर्दी में दिखाई दिए । रोहित शेट्टी ने उन्हें वीर सूर्यवंशी नाम दिया था।  यही शुरुआत थी रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की।

पुलिस वर्दी में अक्षय कुमार
आज अक्षय कुमार की कॉप फिल्म सूर्यवंशी के दो पोस्टर जारी किये गए हैं। इन पोस्टरों में, अक्षय कुमार बावर्दी गन थामे अपराधों के सफाये में लगे नज़र आ रहे हैं। पोस्ट पर गोली का जवाब गोली से की टैग लाइन अंग्रेज़ी में लिखी नज़र आती  है। इन पोस्टरों में, रोहित शेट्टी की फिल्मो की शैली में ढेरों पुलिस गाड़ियां और स्वचालित बन्दूक चलाने के लिए तैयार पुलिसकर्मी नज़र आ रहे हैं।

टकराव के चार कोण !
सूर्यवंशी के निर्माता रोहित शेट्टी के साथ करण जौहर हैं। बैनरो में, धर्मा प्रोडक्शंस, रोहित शेट्टी फिल्म्स, आरएस पिक्चर्स, केप ऑफ़ गुड फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के नाम शामिल हैं। यह फिल्म ईद २०२० के लिए ऐलान की गई है। इसी दिन, सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह के रिलीज़ किये जाने का ऐलान किया गया है। इसका मतलब है कि अगर रिलीज़ की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौकोणीय मुक़ाबला होगा। क्यों ईद २०२० पर दो बड़ी हॉलीवुड फ़िल्में भी रिलीज़ होंगी। 

नवोदय टाइम्स १५ मार्च २०१९ - क्लिक करें 

नवोदय टाइम्स १५ मार्च २०१९

Thursday, 14 March 2019

अवेंजर्स एंडगेम का ट्रेलर (हिन्दी)


Wednesday, 13 March 2019

South Actress Keerthy Suresh Hindi Film Debut opposite Ajay Devgn


Keerthy Suresh who has already proved her mettle as an actress in her past films like Mahanathi which holds the record for the highest grossing south film with a female lead is all set to make her Hindi film debut opposite Ajay Devgn who plays Syed Abdul Rahim in Amit Sharma's directorial.


Keerthy will be seen essaying the role of Mr. Syed Abdul Rahim's wife in the film. Taking about the film she says, "I am elated and honoured to be a part of such a great story. This film is a forgotten chapter in the Indian history and I am glad that the makers have chosen to tell this story. This is a film that will make each and every Indian proud.  I believe this is a story that doesn't belong to any specific region or language of India but is a great Indian story that the world should know. With all my past films, I have consciously chosen to do roles that challenge me and add to the narrative of the film. When the makers came to me with this role, I was quite intrigued by it and felt that I would be able to pull it off.
Ajay Devgn is one of the most talented superstars  that we have in our country. I have seen a lot of his films and it is an honour for me to share screen space with an actor of his calibre."



The film is produced by Boney Kapoor along with Akash Chawla and Arunava Joy Sengupta. Taking about it he says, "Its also a conservative love story which focuses on the couple's life after marriage. Keerthy is one of the most successful actresses in Tamil, Telugu and Malyalam cinema. Her presence would give us an enhanced reach in the southern belt. It is not being planned as a bilingual but as a Hindi feature film. Its a fabulous story with a pan-India reach, and has the potential to be one of the biggest films that will break the language barrier."



Modi: The Journey Of A Common Man- क्लिक करें 

Modi: The Journey Of A Common Man


     Eros Now & Benchmark Pictures to make an original series biopic                                    on the political superstar of India

Eros Now, the cutting-edge digital over-the-top (OTT) South Asian entertainment platform owned by Eros International Plc, a Global Indian Entertainment Company, offers a wide range of quality content that draws the attention of its worldwide audience. In an attempt to present yet another gripping story, the premium OTT platform, today announced the most-sought after biopic on India’s Prime Minister, Narendra Modi, produced by Benchmark Pictures, a leading production house of India led by Umesh Shukla and Ashish Wagh. Titled ‘Modi,’ the Eros Now original series showcases the eventful life of the inspiring and influential leader.

The 10-part original series on Eros Now directed by the talented filmmaker Umesh Shukla captures different phases of Modi’s life. The story begins with 12-year-old Narendra and traverses through his teenage, youth to becoming the Prime Minister of world’s largest democracy, India. Modi’s siblings, friends, neighbours and school teachers reminisce his fascinating journey of self-discovery and enhances the authenticity of the original series. Actors Faisal Khan, Ashish Sharma and Mahesh Thakur play his part to depict the different stages of his life. The original series is written by Mihir Bhuta and Radhika Anand and each episode ranges between 35 to 40 minutes highlighting many incidents that made him devote his life to the service of the country.


Narendra Modi was born to a family of grocers (who owned a tea stall) in Vadnagar, Mehsana district, Bombay state (present-day Gujarat) and is the third of six children of Damodardas Mulchand Modi and Hiraben Modi. He was a diligent and resourceful student who discovered himself better at a young age by travelling across the country. His extremely humble background helped him connect with the masses and the biopic is the ultimate gateway to witness the life of a self-made man. Shot in real locations of Gujarat, Uttarakhand, West Bengal, Delhi and Kashmir, the biopic captures the several highs and lows of the dynamic leader of new India.

Commenting on the announcement of the show, Ridhima Lulla, Chief Content Officer, Eros Group said, “Eros has always believed in connecting with the masses and telling them the stories that matter. ‘Modi’ is one of our really exciting projects. Prime Minister Narendra Modi is undoubtedly a leader par excellence and someone who has inspired many and changed the way world looks at India. Our attempt through this biopic is to tell the story of his struggle, ambition, intensity and success and how it not only inspires many but is one of the factors of his mass appeal. We are certain that the audience will love to watch the different facets of their enigmatic leader.” 


Umesh Shukla further adds, “Prime Minister Modi’s personality enthrals young and old alike. His sense of humour, spirituality and love for technology makes him a unique leader. It was lovely to take on a project which came with a responsibility to narrate the life of the leader of new India and I am sure each episode of the 10-part original series will be a revelation for the audiences. His growing-up years, brave decisions and roles at different phases of life makes for an incredible story.” 


Modi, the original series premieres in April 2019, exclusively on Eros Now.



मरुधर एक्सप्रेस का पोस्टर और ट्रेलर लांच - क्लिक करें 

मरुधर एक्सप्रेस का पोस्टर और ट्रेलर लांच


रेविंग्स इडीयू प्राइवेट लिमिटेड के राज कुशवाहा और निर्देशक विशाल मिश्रा की फिल्म मरुधर एक्सप्रेस का पोस्टर और ट्रेलर, फिल्म के कलाकार और क्रू के साथ धेरी के द व्यू सिनेमा में लांच किया गया।

इस मौके पर एक्ट्रेस प्रिया सिंह, विवान शाह, संगीतकार जीत गांगुली, सिंगर यासिर, आकांक्षा शर्मा  और अशीष कौर ख़ास तौर पर मौजूद रहे ।

फिल्म की पूरी शूटिंग कानपूर में हुई है।

लौन्चिंग के मौके पर अभिनेता कुणाल रॉय कपूर मौजूद न रहना अखरा। लेकिन, बताया गया कि कुणाल किस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं ।

ज़ी म्यूजिक कंपनी ने म्यूजिक रिलीज़ किया है।

अथर्वा मोशन पिक्चर्स के प्रमोद गोरे फिल्म के सह निर्माता हैं।

फिल्म १२ अप्रैल को रिलीज़ होगी ।


इंडियन २ नहीं एमपी बनेंगे कमल हासन !- क्लिक करें