Thursday, 23 January 2025

#JunaidKhan और #KhushiKapoor का #Loveyapa


 

नेटफ्लिक्स  पर महाराजा के बावजूद, आमिर खान के बेटे जुनैद खान को विश्वास नहीं हुआ है। इसलिए अब वह ओटीटी के परदे के बाद बड़े परदे पर दर्शकों के धैर्य की परीक्षा लेने जा रहे है।





दिलचस्प तथ्य यह है कि उनकी इस परीक्षा में एक अन्य परीक्षक के रूप में ख़ुशी कपूर भी शामिल हो गई है। ख़ुशी कपूर निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी है।  इस जोड़ी की पहली बेटी जान्हवी कपूर पहले से ही फिल्मों में है।  अब ख़ुशी कपूर भी, अपनी बड़ी बहन के साथ बॉलीवुड फिल्म दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।





बॉलीवुड नेपौकिडज की अगली कड़ी में ख़ुशी कपूर के साथ जुनैद खान को भी रखना होगा।  पिछले साल, निपो फिल्म द आर्चिज में ख़ुशी कपूर के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान नेपो किड्स का डंका बजा रहे थे।  इस फिल्म को फरहान अख्तर की बहन और जावेद अख्तर की बिटिया ज़ोया अख्तर निर्देशित कर रहे थी।





यकीन मानिये, नेपो किड्स के लिए नेपो डायरेक्टर द्वारा बनाई गई इस फिल्म ने दर्शकों के धैर्य की परीक्षा ढाई घंटे तक जम कर ली। इसी का परिणाम था कि छविगृहों से टार्चर होकर निकले दर्शको ने ऎसी ख़राब प्रतिक्रिया दी कि छविगृहों के बाहर खड़ा दर्शक भाग खड़ा हुआ।

 


#Maharaj - #Netflix की पेटी में #YRF  का कचरा !


लवयापा का निर्देशन, आमिर खान की दो फिल्मों सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्डा का निर्देशन करने वाले अद्वैत चन्दन ने किया है।  इस फिल्म की कहानी दो प्रेमी जोड़े की है, जो अपने मोबाइल आपस में बदल लेते है। इसके बाद जो कुछ होता है, वह अजीबोगरीब परिस्थितियां पैदा करने वाला है। क्योंकि, इसके बाद उन्हें अपने साथी की कड़वी से सच्चाइयों परिचित  होना पड़ता है।





लवयापा रीमेक फिल्म है।  यह फिल्म २०२२ में प्रदर्शित प्रदीप रंगनाथन निर्देशित और अभिनीत तमिल ब्लॉकबस्टर रोमकॉम फिल्म लव टुडे की रीमेक है। लव टुडे के निर्माण में मात्रा ५ करोड़ व्यव हुए थे। किन्तु, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १२० करोड़ का ग्रॉस कर डाला था।





लवयापा तमिल ब्लॉकबस्टर लव टुडे की रीमेक है।  तो क्या इससे समझा जाए कि लव टुडे की प्रदीप रंगनाथन और इवाना की रोमांटिक जोड़ी की तरह जुनैद खान और ख़ुशी कपूर की जोड़ी भी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक जोड़ी बन पाएगी? यह प्रश्न इन युवा कलाकारों के दिल में भी घूम रहा होगा।  किन्तु, इसके उत्तर के लिए सभी कोई ७ फरवरी तक की प्रतीक्षा करने होगी।

Wednesday, 22 January 2025

#AkshayKumar के लिए बॉक्स ऑफिस का फ़ोर्स बनेगी #SkyForce ?



गणतंत्र दिवस सप्ताहांत एक दिन पश्चात प्रारम्भ हो जायेगा।  हिंदी फिल्म उद्योग को इस सप्ताहांत की उत्कंठा से प्रतीक्षा रहती है।  इस दिन के लिए बॉलीवुड अपनी बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट की फिल्मे प्रदर्शित करता है।  सामान्य रूप से गणतंत्र दिवस अवकाश वाला दर्शक उन्हें निराश भी नहीं करता। 





इस बार भी, गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर, २४ जनवरी २०२५ को जीओ स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स की फिल्म स्काई फाॅर्स प्रदर्शित होने जा रही है।  इस फिल्म का बजट ६० से ७० करोड़ के मध्य बताया जा रहा है।  फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, निमृत कौर और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।





स्काई फाॅर्स का कथानक १९६५ के भारत-पाकिस्तान युद्ध का है।  इस युद्ध में, पाकिस्तानी वायु सेना के भारत पर बमबारी का उत्तर भारतीय वायु सेना के पॉकिस्तान के सरगोधा एयर बेस को बमों से नष्ट कर देने के रूप में आया था।  इसे भारतीय वायु सेना का पहला हवाई हमला बताया जाता है।





युद्ध की पृष्ठभूमि और पाकिस्तान वाले कथानक दर्शकों को आकर्षित करते है।  कोरोना वायरस के बाद के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित दो फिल्मे इसका प्रमाण है।  कोरोना के पश्चात्, २०२२ में कोई उल्लेखनीय फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी।  कदाचित कोरोना का भय अभी समाप्त नहीं हुआ था।





किन्तु, २०२३ में, गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की, एक रॉ एजेंट के पाकिस्तान के भारत पर मिसाइल हमले को नष्ट करने के कथानक पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाडिया और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्म पठान २५ जनवरी २०२३ को प्रदर्शित हुई थी।  इस फिल्म को इससे जुड़े विवादों ने बड़ी हिट फिल्म बना दिया था।  यह २०२३ की बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्म थी।



कन्नप्पा में दूसरी बार भगवान् शिव बनेंगे अक्षय कुमार


अगले ही साल, अर्थात २०२४ में, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ही फिल्म फाइटर प्रदर्शित हजी थी।  २५ जनवरी २०२४ को प्रदर्शित हृथिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म फाइटर का बजट २५० करोड़ का था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३४४ करोड़ का व्यवसाय किया था। यद्यपि यह व्यवसाय निर्माता की दृष्टि से विशेष अच्छा नहीं था।  किन्तु, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की भीड़ ने उत्साह पैदा किया था कि अब दर्शक छविगृहों में आना चाहता है।





इस उत्साहजनक गणतंत्र दिवस सप्ताहांत के पश्चात्, इस साल स्काई फाॅर्स प्रदर्शित हो रही है।  फिल्म का बजट नियंत्रित है।  इसके बाद भी निर्माता चाहेंगे कि फिल्म दर्शकों को बॉक्स ऑफिस तक खींच लाये। ऎसी इच्छा फिल्म के नायक अक्षय कुमार की अवश्य होगी। वह चाहेंगे कि स्काई फाॅर्स बड़ी हिट फिल्म साबित हो। अन्यथा, उनका करियर समाप्ति की ओर  है।





अक्षय कुमार की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर सफलता की दृष्टि से विगत दो वर्ष काफी खराब रहे है। २०२३ में उनकी तीन फिल्मे सेल्फी, ओएमजी २ और मिशन रानीगंज प्रदर्शित हुई थी। २०२४ में भी तीन फिल्में बड़े मिया छोटे मिया, सरफिरा और खेल खेल में प्रदर्शित ही थी।  दो साल में प्रदर्शित यह तीनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर निराश कर गई।  विशेष बात यह थी कि मिशन रानीगंज और सिरफिरा में अक्षय कुमार का अभिनय अच्छा था।  किन्तु, फ़िल्में दर्शकों को प्रभावित कर अपने में असफल रही थी।




ऐसे मे, अक्षय कुमार को स्काई फाॅर्स की सफलता की आवश्यकता है। यदि यह फिल्म सफल हुई तो अक्षय कुमार की आगामी फिल्म जॉली एलएलबी २, शंकरा और हॉउसफुल ५ को दर्शक मिलेंगे।

#ViratKarrna की अखिल भारतीय फिल्म #NAGABANDHAM



 

टॉलीवूड से एक अन्य अखिल भारतीय आकर्षण वाली फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। तेलुगु फिल्म अभिनेता विराट कर्ण (#ViratKarrna) के फ़िल्मी जीवन की दूसरी फिल्म नागबंधम (#NAGABANDHAM) को तेलुगु के साथ साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ में भी प्रदर्शित किया जाएगा।




फिल्म नागबंधम की कहानी भी आम जान को आकर्षित करने वाली है। इस फिल्म की टैग लाइन द सीक्रेट ट्रेज़र से स्पष्ट है कि यह फिल्म किसी गुप्त खजाने की खोज की है।




वास्तव में नागबंधम दर्शकों को भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के छिपे रहस्यों की यात्रा पर ले जाती है। फिल्म इन मंदिरों में नागबंधम की पवित्र और रहस्यमय प्रथा को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करती है।

 



फिल्म के लेखक अभिषेक नामा (#AbhishekNama) को इस कथा को लिखने की प्रेरणा पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ जैसे प्रसिद्ध मंदिरों में हाल ही में हुई खजानों की खोज से मिली है। यह फिल्म आधुनिक कथा के साथ कालातीत पौराणिक कथाओं को सहजता से जोड़ती है, जो सदियों पुराने रहस्यों में जान फूंकती है।




नागबंधम में विराट कर्ण के साथ अभिनेत्री #NabhaNatesh और #IswaryaMenon के साथ #JagapathiBabu, #Jayaprakash, #MuraliSharma और #BSAvinash महत्वपूर्ण भूमिका में है। 




अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म के निर्माता किशोर अन्नापुरेड्डी (#NIKStudios) की फिल्म के प्रस्तुतकर्ता अभिषेक पिक्चर्स, लक्षमित्र और देवांश नामा है।

Tuesday, 21 January 2025

#RandeepHooda की दूसरी हॉलीवुड फिल्म !

 


फिल्म #SwatantryaVeerSavarkar में वीर सावरकर की भूमिका से विवादित रूप से चर्चित अभिनेता #RandeepHooda में बारे में नवीनतम समाचार है कि वह अपनी एक नई हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार यह उनकी हॉलीवुड में दूसरी बड़ी फिल्म होगी । उनका पहली हॉलीवुड फिल्म 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई फिल्म एक्सट्रैक्शन थी ।




स्वातंत्र्य वीर सावरकर में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और डायरेक्टोरियल डेब्यू के बाद रणदीप हुड्डा अब फिर विश्व रंगमंच पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने की तैयारी में हैं।




इस परियोजना के विषय में सूत्र बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट में दर्शक रणदीप हूडा बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे। फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते के अंत में बुडापेस्ट में शुरू होने वाली है।




भारत में काम की बात करें तो रणदीप इस समय अपनी निर्माणाधीन फिल्म जाट की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सनी देओल नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है और यह इसी साल रिलीज़ होने वाली है।

#Kannappa के शिव #AkshayKumar

 


#MukeshKumarSingh की फिल्म #Kannappa पौराणिक कथानक पर आधारित फिल्म है. यह फिल्म महाभारत काल के एक चरित्र कन्नप्पा पर केन्द्रित है. कन्नप्पा एक आखेटक थे. वह भगवान शिव के अनन्य भक्त थे. फिल्म में कन्नप्पा की भूमिका तेलुगु फिल्म अभिनेता @iVishnuManchu कर रहे है.




किन्तु, तेलुगु के अतिरिक्त तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी आदि अन्य दूसरी भाषाओँ में प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में विन्भिन्न फिल्म उद्योगों के अभिनेता अभिनेत्री छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिकाएं कर रहे है. इस दृष्टि से यह फिल्म विभिन्न भाषाओँ में फिल्म देखने वाले दर्शकों को अपने प्रिय कलाकारों को देखने का अवसर मिलेगा.


#AkshayKumar के लिए बॉक्स ऑफिस का फ़ोर्स बनेगी  #SkyForce ?


हिंदी दर्शकों का आकर्षण बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार है और उनकी पारवती काजल अगरवाल है. एक खबर के अनुसार प्रभास ने फिल्म में नंदी की भूमिका की है.




अक्षय कुमार यो तो एक्शन अभिनेता है. उनकी प्रसिद्धि भी एक्शन और हास्य फिल्मों के लिए बनी है. किन्तु, उन्होंने कुछ सामाजिक फिल्मों में हिन्दू भगवानो की भूमिका की है. उन्होंने, निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म ओएमजी ओह माय गॉड में भगवान कृष्ण की मानव भूमिका की थी. इसी फिल्म के दूसरे हिस्से में शिव अवतार में थे.




इस प्रकार से अक्षय कुमार दूसरी बार किसी फिल्म में महादेव की भूमिका में होंगे. कन्नप्पा में अक्षय कुमार के अतिरिक्त काजल अगरवाल, प्रभास, मोहनलाल, मधु, मुकेश ऋषि, आदि की भूमिकाएं विशेष होंगी. फिल्म २५ अप्रैल २०२५ को प्रदर्शित होगी.

Tuesday, 14 January 2025

‘Vishwa Guru Jai Sri Ramanuj’ Trailer Launched

  


The much-awaited trailer of the film ‘Vishwa Guru Jai Sri Ramanuj’, based on the life of the revered Indian philosopher and social reformer Shri Ramanujacharya, was launched in Mumbai amidst much fanfare. Known for propagating the Vishishtadvaita philosophy, Ramanujacharya authored significant texts like Sri Bhashya and Vedanta Sangraham.

 




The event witnessed the presence of actor Dr. Lion Sai Venkat, who plays an incredible 13 roles in the film, along with Bigg Boss fame Saurabh Kumar, Telugu actress Kajal, Padma, who portrays Goddess Lakshmi, and renowned filmmaker Shiva Kumar. Other prominent personalities from the film industry also graced the occasion.




 

Produced under the Sudarshanam Productions banner, the film is helmed by Dr. Lion Sai Venkat, who has also penned the story and screenplay. Dialogues are by Pravalika and Harsha, while music is composed by Jayasurya, Venkat, and Harsha, with lyrics by Santosh Prasad. The soulful voices of Padma, Prasanna, and Pravalika bring the film’s devotional songs to life.





The nearly four-minute trailer begins with the resonating sound of a conch, accompanied by a voiceover introducing Shri Ramanuj as the eternal keeper of cosmic knowledge. The visuals open with Shri Ramanuj meditating in a serene forest, where his divine aura protects him from disturbances. The trailer then transitions to scenes of Shri Ramanuj delivering sermons and referencing Tirumala Hills. Notably, the trailer features a clip of Prime Minister Narendra Modi, adding a contemporary layer to the narrative.





A striking sequence showcases an ancient idol of Lord Vishnu reclining on Sheshnag, with the chanting of “Shantakaram Bhujagashayanam Padmanabham Suresham,” creating a captivating spiritual ambiance. Another devotional song highlights all incarnations of Lord Vishnu, while the depiction of Shri Ramanuj's conflict with a Delhi Sultan adds a dramatic and historical dimension to the film.






Responding to media questions at the event, Dr. Lion Sai Venkat shared his vision behind the film. “The life of Shri Ramanujacharya is an inspiration for all of us. However, the younger generation is often unaware of his teachings and contributions. Through this film, I aim to bridge that gap and introduce his principles to today’s youth. I believe this project was divinely inspired, and I am merely executing the will of God. With the film now in post-production, we are preparing for a global release in March 2025 across five languages.”





Shot in iconic locations like Ramoji Film City Hyderabad, Bengaluru, and the picturesque Tirumala Hills, ‘Vishwa Guru Jai Sri Ramanuj’ will release worldwide in Telugu, Tamil, Kannada, Sanskrit, and Hindi, bringing this remarkable story to audiences far and wide.

Wednesday, 8 January 2025

बुलेट प्रूफ में #SalmanKhan का #Sikandar !

 


सलमान खान के अधिकतर प्रशंसकों की नींद इस समाचार के साथ खुली कि सलमान खान के निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके घर की बालकनी को बुलेट प्रूफ शीशे से ढक दिया गया है .





किसी गैंगस्टर के निशाने पर आम इन्सान सलमान खान को इतनी सुरक्षा दी जाए, यह स्वाभाविक है. किन्तु, एक फिल्म अभिनेता, वह भी दबंग, टाइगर और सुल्तान की पदवी से सुशोभित सलमान खान के प्रशंसकों के लिए यह अविश्वसनीय लगता है.





सलमान खान अपनी फिल्मों से बड़े बड़े माफियाओं और दबंगों से टकरा जाने वाले दबंग थे. वह ऐसे टाइगर एजेंट थे, जो विदेशी धरती पर देश के दुश्मनों को ख़त्म कर सकता था. वह तमाम विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बाद भी, कुश्ती के सुल्तान साबित होते थे. किन्तु, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट का सलमान खान तो बुलेट प्रूफ सुरक्षा के पीछे छुपा है.





यो तो यह आई गई बात हो सकती है. किन्तु, उस समय जबकि उनकी नई फिल्म सिकंदर ईद सप्ताहांत पर प्रदर्शित होने जा रही है, यह समाचार छवि को तोड़ने जैसा साबित हो सकता है. सिकंदर एक ऐसा योद्धा माना जाता है, जिसने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी, भारत के बड़े भू भाग को विजित किया था. जो जीता वही सिकंदर इसी बहादुरी का परिणाम कहावत है.





किन्तु, सिकंदर के अभिनेता सलमान खान तो सिकंदर जैसे दिखाई नहीं दे रहे. वह फिल्म के प्रचार के समय दर्शकों के कितना निकट हो पाएंगे यह तो भविष्य के गर्भ में है. फिलहाल तो वह बुलेट प्रूफ सुरक्षा में छुपा सिकंदर दिखाई दे रहे है.

#Toxic #Yash यश की #AFairyTaleforGrown-Ups

 



आज ३९ साल के हो गए कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की नई फिल्म टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन- अप्स से यश के चरित्र की एक झलक दिखाई गई। टॉक्सिक, यश की तीन साल बाद, प्रदर्शित होने जा रही फिल्म है।





यश ने केजीएफ चैप्टर १ और २ के माध्यम से हिंदी दर्शकों के रॉकी भाई बन चुके यश की इस फिल्म के प्रति दर्शको में उत्सुकता थी।  यही कारण था कि उन्हें यश की इस फिल्म की एक झलक की प्रतीक्षा थी।

 




टॉक्सिक की झलकियां बिना संदेह टॉक्सिक है।  यश अपने स्टाइलिस्ट तेवर के माध्यम से दर्शकों को उत्साहित करते है।  हैट के नीचे उनका काफी हद तक छुपा चेहरा दर्शकों को आकर्षित करता है।  तकनीकी दृष्टि से भी फिल्म आकर्षित करती है।





यश की पहली अखिल भारतीय फिल्म केजीएफ चैप्टर १ का कथानक प्राचीन कोलर गोल्ड फील्ड की पृष्ठभूमि पर था।  इस फिल्म ने केजीएफ चैप्टर २ के प्रति इतनी उत्सुकता बढ़ा दी थी कि केजीएफ चैप्टर २ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भारी ओपनिंग ली।





अब जबकि, टॉक्सिक की प्रदर्शन तिथि निकट है, पहली झलक से यह अपेक्षा करना कि फिल्म बढ़िया ओपनिंग लेगी, अनुपयुक्त नहीं होगा। क्योंकि, यह फिल्म भी प्राचीन गोवा की पृष्ठभूमि पर ड्रग माफिया पर केंद्रित फिल्म है। 





निर्देशक प्रशांत नील ने, केजीएफ चैप्टर १ और २ के माध्यम से हिंदी पेटी के दर्शकों को छविगृहों की और खींचा था।  इसी का परिणाम था कि प्रभास के साथ उनकी फिल्म सालार ने  प्रभास और प्रशांत नील की जोड़ी को बढ़िया ओपनिंग का उपहार दिया था।




यद्यपि, टॉक्सिक के निर्देशक प्रशांत नील नहीं हैं।  किन्तु, आशा की जाती है कि  टॉक्सिक की निर्देशक गीतू मोहनदास यश की मास अपील और उनकी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायी होंगी।

#Fateh at ₹99



Sonu Sood, hailed as the “real-life hero” of India, continues to bridge the gap between stardom and the masses with his heartfelt gestures. In an unprecedented move, Sonu has announced that tickets for the opening day of his highly anticipated film Fateh will be priced at just 99 for the first day. While blockbuster releases often come with premium ticket rates, Sonus initiative ensures that cinema remains accessible to everyone, reinforcing his deep connection with the common man.

 




Fateh, an action-packed drama inspired by real-life stories of courage and resilience, delivers a powerful message of unity and strength. Sonu’s decision to make tickets affordable stems from his belief in the film’s universal appeal and his gratitude to audiences.

 




In the video Sonu Says, (translated in English) “In 2020, when we were hit by Covid, many people who reached out to me for help were victims of cybercrime. They were dealing with fraud, and money was drained from their accounts. This deeply resonated with me, and I wanted to tell the story of the common man. Fateh is a film made for the common man, and I wanted it to reach everyone in the most accessible way across India.That’s why we’ve decided to price tickets at just 99 for the first day. Additionally, I will be donating the entire profit from the film to charity as my way of giving back to people.”

 


 

Written and directed by Sonu Sood, Fateh blends high-octane action with a socially impactful narrative. In addition to slashing ticket prices, Sonu has pledged to donate the film’s profits to charities and orphanages, further cementing his reputation as a humanitarian. As Sonu himself says, “Every ticket of Fateh that is sold will help those in need.”

 




Produced by Umesh KR Bansal under Zee Studios and Sonali Sood of Shakti Sagar Productions, Fateh promises breathtaking visuals, adrenaline-pumping stunts, and a gripping storyline releasing on 10th January 2025.

#GameChanger #SkyForce हुआ #Fateh और #Deva हुआ #Azaad !



२०२५ के पहले महीने अर्थात जनवरी में ही बॉक्स ऑफिस गुलजार होने जा रहा है।  २०२४ का बुरा अनुभव पीछे छोड़ कर बॉलीवुड जोर शोर से अपने उपस्थिति जताने के लिए अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने है। अब देखने वाली बात होगी कि इनमे से कितनी फिल्में सफल होती हैं या असफल!

 



गेम चेंजर - रामचरण और शंकर की जोड़ी की पोलिटिकल थ्रिलर फिल्म १० जनवरी से पूरे देश के दर्शकों के सामने आ रही है।  इस फिल्म से, तेलुगु सुपरस्टार रामचरण, आर आर आर के बाद, दर्शकों को अपने बूते पर आकर्षित करने आ रहे है।  क्या वह इसमें सफल हो पाएंगे ? यह तो १० जनवरी को मालूम हो जायेगा।  किन्तु, ध्यान रहे कि निर्देशक शंकर की पिछले साल प्रदर्शित कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन २ बिलकुल असफल रही थी।

 




फ़तेह- फ़तेह की यह विशेषता नहीं कि यह दक्षिण के सफल खलनायक सोनू सूद की बॉलीवुड मने नायक के रूप में फिल्म है। फिल्म की विशेषता यह है कि इस फिल्म के निर्देशक सोनू सूद ही है।  स्वयं की लिखी इस फिल्म में सोनू सूद एक बॉडी गार्ड की भूमिका कर रहे है, जिसे एक महिला को बचाने का दायित्व दिया जाता है।  फिल्म में यह महिला अभिनेत्री जैक्वेलिन फर्नांडेज बनी है। यह फिल्म गेम चेंजर के सामने १० जनवरी को प्रदर्शित हो रही है। क्या बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद रामचरण की फिल्म को पछाड़ पाएंगे ?

 





आज़ाद- फिल्म आज़ाद के लिए जानने की बात केवल यह है कि इस फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राषा थडानी का हिंदी फिल्म दर्शकों से पहला परिचय होने जा रहा है।  इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर है।  फिल्म में अपने भांजे को समर्थन देने के लिए अजय देवगन ने डाकू की भूमिका की है।  उनकी डाकुनी अभिनेत्री डायना पेंटी है।  यह फिल्म १७ जनवरी को कंगना रनौत की पीरियड फिल्म इमरजेंसी के विरुद्ध प्रदर्शित होने जा रही है।

 




इमरजेंसी- लम्बे समय से प्रदर्शन की प्रतीक्षा कर रही अभिनेत्री निर्देशक कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी १७ जनवरी को आज़ाद के सामने प्रदर्शित होने जा रही है। १९७५ में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की ज्यादतियों पर इस फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गाँधी की भूमिका की है। इस फिल्म की निर्देशक भी कंगना ही है। एक प्रकार से कंगना की इमरजेंसी का द्वंद्व अजय देवगन की आज़ाद से है।  क्या कंगना की फिल्म अजय देवगन की फिल्म की इमरजेंसी से आजाद हो पाएगी ?

 


स्काई फ़ोर्स - जनवरी में, वह भी गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर अक्षय कुमार को खुला बॉक्स ऑफिस मिल रहा है।  उनकी फिल्म स्काई फ़ोर्स २४ जनवरी को एकल फिल्म के रूप में प्रदर्शित होने जा रही है। अभी तक असफल फिल्मों का स्वाद चख रहे अक्षय कुमार के लिएभारत द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक पर यह फिल्म सफलता की सुगंध ले कर आएगी ?

 

 





देवा- जनवरी का समापन ३१ जनवरी को शाहिद कपूर की फिल्म देवा के प्रदर्शन के साथ होगा । रोशन एंड्रूज निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर एक विद्रोही प्रकृति के पुलिस अधिकारी बने है, एक बड़े महत्वपूर्ण मामले को सुलझाने का दायित्व सौंपा जा जाता है । इस फिल्म में शाहिद कपूर की नायिका पूजा हेगड़े है ।