Friday 8 August 2014

अंजना सिंह का सरप्राइज़ बर्थडे पार्टी में थिरके सितारे

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह के जन्मदिन को अभिनेता यश मिश्रा ने यादगार बना दिया।  शूटिंग में व्यस्तता के कारण अंजना सिंह ने इस साल अपने जन्मदिन पर पार्टी ना देने  का फैसला  किया था , लेकिन उनके भोजपुरी के एक्शन स्टार यश मिश्रा ने अँधेरी के पब एस्केप पर एक भव्य पार्टी आयोजित किया जिसकी जानकारी अंजना सिंह को नहीं थी।  यश ने भोजपुरी फिल्म जगत के तमाम लोगो को आमत्रित किया और  उनसे आमंत्रण और पार्टी की बात अंजना सिंह से ना बताने  का भी निवेदन भी  किया।  रात दस बजे अंजना जब यश के साथ एस्केप आयी तो उनके ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।  सदाबहार सुपर स्टार रविकिशन ने शेम्पन की बोतल खोल कर और भोजपुरी और हिंदी गानो पर थिरक कर माहोल को खुशगवार बना दिया।  इनमे उनका साथ दिया भोजपुरी के युथ बिग्रेड प्रवेश लाल , आदित्य ओझा , प्रदीप पांडे चिंटू, गौरव झा ,  अभिनेत्री स्मृति सिन्हा , पायल सेठ, फरीन खलनायक अवधेश मिश्रा , अयाज़ खान , बालेश्वर सिंह ,  निर्माता वरदान आस्ता , विकास सिंह ,  अरुण  सिंह , डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता ने।  इस मौके पर अंजना को बधाई देने वालो में फिल्म निर्माता शंकर रोहिड़ा , अविनाश रोहिड़ा  निर्देशक सतीश जैन , राजकुमार आर पांडे , विशाल वर्मा , बॉबी सिंह , पराग पाटिल ,  सनोज मिश्रा , फिल्म प्रचारक  उदय भगत , रंजन सिन्हा , रामचन्द्र  सहित भोजपुरी फिल्म जगत के गणमान्य लोग मौजूद थे। 
Displaying anjana birthday 1.jpg

No comments:

Post a Comment