Thursday 9 June 2016

प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म

क्वांटिको के बाद बेवाच मूवी की शूटिंग कर मार्च के आखिर में स्वदेश लौटी प्रियंका चोपड़ा अब तक ३० ब्रांड एनडोर्समेंट, चार फिल्म निर्माताओं से बातचीत और दो पत्रिकाओं के लिए फोटोशूट करवा चुकी है। हॉलीवुड में अपना झंडा गड़वा चुकी प्रियंका चोपड़ा अब क्षेत्रीय सिनेमा के लिए कुछ करना चाहती हैं। उनके बैनर पर्पल पेबल पिक्चरस के अंतर्गत बनाई गई पहली भोजपुरी फिल्म बम बम बोल रहा काशी इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्र कर रहे हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों बड़े सितारे दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली पाण्डेय मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म के ९ जून के पटना प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो रही हैं। इससे साफ़ है कि वह अपनी पहली भोजपुरी फिल्म के प्रति कितना गंभीर है। प्रियंका चोपड़ा के बैनर से एक मराठी और एक पंजाबी फिल्म का निर्माण भी किया जायेगा।  प्रियंका का मानना है कि कहानी में गहराई होनी चाहिए। दर्शक ऎसी फिल्म पसंद करेगा। इसे ध्यान में रख कर ही प्रियंका क्षेत्रीय भाषाओँ में फ़िल्में बना रही हैं। 


No comments:

Post a Comment