Thursday 12 July 2018

मिलिए 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के परिवार से !

विजय रत्नाकर गुट्टे निर्देशित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर कर रहे हैं।  इस फिल्म में उनका मनमोहन रूप काफी मनमोहक साबित हुआ।  इस चित्र में वह प्रियंका गाँधी वाड्रा और राहुल गांधी के रील किरदारों के साथ नज़र आ रहे हैं।  राजीव गाँधी की भूमिका पार्ट टाइम एक्टर अर्जुन माथुर ने की है।  रील लाइफ प्रियंका गाँधी की भूमिका में लिपस्टिक अंडर माय बुरखा की एक्ट्रेस आहना कुमरा कर रही है। 

इस चित्र में मनमोहन सिंह अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी से हाथ मिलाते नज़र आ रहे हैं।  बिलकुल अटल जी जैसे लग रहे यह सज्जन हैं राम अवतार भरद्वाज। इस फिल्म के लिए, राम अवतार भारद्वाज ने पहली बार कैमरा फेस किया है।

इस चित्र में मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं।  पूर्व प्रधान मंत्री की पत्नी के इस रील लाइफ किरदार को दिव्या सेठ शाह कर रही हैं।  यह दिव्या सेठ शाह, १९८४ में दूरदर्शन से प्रसारित सीरियल हमलोग की मझली दिव्या सेठ हैं।  शादी-शुदा और बच्चों की माँ दिव्या सेठ शाह बहुत कम फिल्में करती हैं।  उन्होंने जब वी मेट में आदित्य यानि शाहिद कपूर की माँ, इंग्लिश विंग्लिश में रूपल की माँ, दिल धड़कने दो में सायरा हाशमी और पटेल की पंजाबी शादी में वीर दास की माँ की भूमिका की थी।

इस चित्र मे रील लाइफ मनमोहन सिंह के साथ लालकृष्ण अडवाणीलालू प्रसाद यादव और शिवराज पाटिल  के रील लाइफ किरदार नज़र आ रहे हैं।  इन भूमिकाओं को वरिष्ठ एक्टरों ने किया है।  लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका में सरफरोश, संडे और हाईवे जैसी फ़िल्में कर चुके अभिनेता अवतार साहनी हैं।  एक्टर और वॉइसओवर आर्टिस्ट विमल वर्मा कर रहे हैं।  जबकि शिवराज पाटिल की भूमिका में लखनऊ के वरिष्ठ एक्टर और कई हिंदी फिल्मे कर चुके अभिनेता अनिल रस्तोगी हैं। 


यह रील लाइफ संजय बारू है।  मनमोहन सिंह (अनुपम खेर) के साथ गंभीर चर्चा में व्यस्त संजय बारू की भूमिका को अभिनेता अक्षय खन्ना कर रहे हैं।  



मोहनलाल से १६ साल बाद टकरायेंगे विवेक ओबेरॉय - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment