Sunday 8 December 2019

हिंदी में भी रिलीज़ होगी कन्नड़ फैंटेसी एडवोेंचर कॉमेडी Avane Srimannarayana


कन्नड़ फिल्म अभिनेता रक्षित शेट्टी की फिल्म अवाने श्रीमन्नारायण का ट्रेलर एच के प्रकाश और पुष्कर मल्लिकार्जुन ने आज रिलीज़ किया । कन्नड़ भाषा की इस फंतासी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म में रक्षित शेट्टी के साथ अभिनेत्री शानवी श्रीवास्तव लीड रोल में है।

अवाने श्रीमन्नारायण का नायक नारायण (रक्षित शेट्टी) के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है। वह एक काल्पनिक शहर अमरावती को लूटना चाहता है।  लेकिन, इसके लिए पहले उसे तुकाराम और जयराम को परास्त करना होगा। क्या नारायण काल्पनिक अमरावती को लूट पाता है ? इसे लूटने के लिए क्या वह तुकाराम और जयराम को परास्त कर पाता है? पहली बार निर्देशक की कुर्सी सम्हाल रहे सचिन रवि ने फिल्म का निर्देशन किया है।


फिल्म अवाने श्रीमन्नारायण का पहला आधिकारिक टीज़र पिछले साल ६ जून को रिलीज़ किया गया था। इसे २६ लाख लोगों ने देखा।  इसी साल रिलीज़ दूसरा टीज़र भी २५ लाख लोगों ने देखा । 

सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म को लिखने में १८ महीने लगे तथा यह फिल्म लगभग दो साल में बन कर तैयार हुई है । फिल्म को पांच भाषाओं-कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम में डब कर रिलीज़ किया जाएगा। हिंदी में फिल्म का शीर्षक एडवेंचर्स ऑफ़ श्रीमन्नारायण होगा। 


फिल्म में लोकप्रिय कलाकार जैसे बालाजी मनोहर,अच्युत कुमार,प्रमोद शेट्टी और कई अन्य लोग सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं,जबकि संगीत चरण राज और बी ने दिया है। अज़नेश लोकनाथ ने बैक ग्राउंड म्यूज़िक दिया है।

हर भाषा में फिल्म की मौलिकता बनाये रखने के लिए निर्माताओं ने इसे विभिन्न भाषाओं के पटकथा लेखकों से लिखवाया है ।

No comments:

Post a Comment