इस वर्ष, मई का महीना, बॉलीवुड के देओल बंधुओं की फिल्म यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस महीने, दोनों भाइयों की एक एक फिल्म प्रदर्शित होंगी। यह फ़िल्में उनकी अब तक की फिल्मों से भिन्न कथानक और भूमिका वाली होंगी। यह फ़िल्में, दो सप्ताह के अंतराल में प्रदर्शित होंगी।
जैसे कि मीडिया मीडिया में समाचार हैं, मई २०२६ में प्रदर्शित होने वाली देओल की बंधुओं की दो फ़िल्में सशक्त विषय सामग्री वाली फ़िल्में है। इसमें सनी देओल अभिनीत फिल्म गबरू, जन-सामान्य के दैनिक जीवन से सम्बंधित विशिष्ट घटनाक्रम पर फिल्म है। इस फिल्म में, जहाँ एक्शन की प्रचुरता है, वही भावुक घटनाक्रम भी हैं, जो फिल्म के कथानक के लिए महत्वपूर्ण है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर कर रहे है। फिल्म में सिमरन और दर्शन जरीवाला की भूमिकाये महत्वपूर्ण है। सलमान खान और रकुल प्रीत सिंह के स्वयं की भूमिका में दिखाई देने की संभावना है।
दूसरी फिल्म, बॉबी देओल की बन्दर है। इस फिल्म का अंग्रेजी शीर्षक मंकी इन अ केज है। फिल्म का जारी पोस्टर स्वयं में रुचिकर है। इस पोस्ट में बॉबी देओल सीखंचों के पीछे बंद बन्दर की तरह दिखाए गए है। बन्दर के निर्देशक अनुराग कश्यप है। इसलिए यह फिल्म भी कश्यप परंपरा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। बताया जा रहा है कि बन्दर में बॉबी देओल अपने अब तक की सबसे क्रूर भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की नायिका सान्या मल्होत्रा है।
सनी देओल की फिल्म गबरू का कथानक एक बाल कलाकार और सनी देओल के चरित्र के संबंधों के प्रकाश में अपने व्यक्तिगत संघर्ष के कथानक वाली फिल्म है। जबकि, बॉबी देओल की फिल्म बन्दर में समाप्तप्राय फ़िल्मी जीवन वाले सितारे पर बलात्कार का आरोप लगता है। इस आरोप के बाद वह कलाकार कितना क्रूर हो जाता है, इसका पता तो फिल्म देखने के बाद ही चल सकता है।
यह दोनों फ़िल्में सनी देओल के अपने छोटे भाई बॉबी के प्रति प्यार का अनोखा उदहारण है। यहाँ बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म गबरू, इस वर्ष १३ मार्च को प्रदर्शित होने जा रही थी। किन्तु, धुरंधर २ और टॉक्सिक से टकराव को टालने के लिए फिल्म का प्रदर्शन मई तक के लिए टाल दिया गया।
किन्तु, सनी देओल ने भी मई में संभावित टकराव को टाल दिया। मई में,गबरू से पहले बॉबी देओल की फिल्म बन्दर प्रदर्शित होनी थी। किन्तु, सनी देओल ने, छोटे देओल की फिल्म के हित को देखते हुए, गबरू के बाद, बॉबी देओल की फिल्म को प्रदर्शित किये जाने का सुझाव दिया। इस प्रकार से, सनी देओल की फिल्म गबरू ८ मई को प्रदर्शित होगी और इसके दो सप्ताह बाद, बॉबी देओल की फिल्म बन्दर प्रदर्शित होगी। इस प्रकार से बॉबी देओल की फिल्मं को दो सप्ताह का खुला बॉक्स ऑफिस मिल जायेगा।
यदि, बॉबी देओल की फिल्म बन्दर ८ मई को प्रदर्शित होती तो उसे धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांस ड्रामा फिल्म चाँद मेरा दिल से टकराव झेलना पड़ता। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अनन्या पांडेय और लक्ष्य की है। इसी दिन, हॉलीवुड की फिल्म द शीप डिटेक्टिव्स भी प्रदर्शित होगी। इतना ही नहीं, बाद के सप्ताह में टॉप गन की चालीसवीं वर्षगांठ पर फिल्म का पुनर्प्रदर्शन भी होना है। आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वह दो भी प्रदर्शित होगी। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की माइथोलॉजीकल ड्रामा फिल्म ववान भी प्रदर्शित हो रही है। अब यह मुकाबला सनी देओल की फिल्म गबरू को झेलना पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment