Sunday 14 October 2018

क्या बनेगी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ?


क्या रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी वाली चौथी फिल्म बनेगी ? यह सवाल अब पूछा जाने लगा है।

कुछ समय पहले, जब निर्माता- निर्देशक लव रंजन ने, रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बनाने का ऐलान किया था, तब काफी उत्साह का माहौल था। क्योंकि, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक साथ तीन फ़िल्में की हैं।  इनमे से, बचना ऐ हसीनों और ये जवानी है दीवानी सुपर  हिट हुई थी। इसीलिए, तमाशा के फ्लॉप होने के बावजूद इस जोड़ी की सफलता पर किसी को संदेह नहीं था ।

स्वाभाविक है कि लव रंजन  के ऐलान के बाद फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिलती। 

हालाँकि, इस अनाम फिल्म के लिए, सबसे पहले रणबीर कपूर और अजय देवगन की जोड़ी का ही ऐलान किया गया था। बाद में फिल्म में तब्बू भी शामिल हुई।

अब ऐसा लगता है कि रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण और तब्बू को लिए जाने के बावजूद फिल्म बन नहीं सकेगी।

ऐसा सोचने का कारण भी है। इस समय बॉलीवुड में चालू मीटू माहौल का शिकार लव रंजन भी हो गए हैं।

उन पर एक अभिनेत्री बनने की इच्छुक लड़की ने आरोप लगाया है कि लव रंजन ने मुझसे हस्त मैथुन कर सकने पर सवाल किये थे और दबोचने की कोशिश  की थी।

हालाँकि, लव रंजन ने उस लड़की के आरोपों का खंडन कर दिया है।

लेकिन, जिस प्रकार से, मीटू की आंच ने नाना पाटेकर और साजिद खान को झुलसाया है, उससे लगता नहीं कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जल्द ही किसी फिल्मे में जोड़ीदार बने  नज़र आएंगे।  

No comments:

Post a Comment