Thursday, 22 February 2018

अपनी बीवी को ब्लैक मेल करने वाला देव



अभिनय देव की फिल्म ब्लैक मेल का ट्रेलर।  अभिनय देव, वही डेल्ही बेली वाले हैं।  ब्लैक मेल के ट्रेलर से यह साफ़ भी है।  इस फिल्म में इरफ़ान खान एक ब्लैक मेलर देव की भूमिका में हैं।  यह ब्लैक मेलर अपनी बीवी को ही ब्लैक  मेल करता है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है। लेकिन, अभिनय देव का ट्रीटमेंट फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट दिलवाने वाला साबित होगा।  फिल्म में कीर्ति कुल्हाड़ी, अरुणोदय सिंहदिव्या दत्ता, अतुल काले  और गजराज राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।  इस फिल्म में ४४ साल की उर्मिला मातोंडकर एक आइटम सांग में दिखाई देंगी।  उर्मिला मातोंडकर की, २००८ में रिलीज़ फिल्म क़र्ज़ और ईएमआई : लिया है तो चुकाना पड़ेगा के बाद कोई फिल्म रिलीज़ नहीं  हुई थी।  २०११ मे रिलीज़ . फिल्म शबरी में उनका कैमिया था।  कीर्ति कुल्हाड़ी फिल्म पिंक और इंदु सरकार से अपने   दर्शकों को प्रभावित कर पाने में सफल हुई है।   फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने दिल्ली बेली के बाद टीवी सीरीज २४ डायरेक्ट की थी।  उनकी निर्देशित फिल्म फाॅर्स २ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर सकी थी।  क्या ब्लैक कॉमेडी ब्लैक मेल उन्हें मालामाल कर सकेगी ? फिल्म ब्लैक मेल ६ अप्रैल को रिलीज़ होगी।  



११ जून २०२१ को रिलीज़ होने जा रही फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड ३ में क्या ख़ास है ?

सितारों की भीड़ से वेलकम टू न्यू यॉर्क

वेलकम टू न्यू यॉर्क में सितारों की भीड़ है। दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, नेहा धूपिया, प्रिटी जिनता, तापसी पन्नू, कृति सेनन, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, सलमान खान, मोहित सिन्हा और कटरीना कैफ का कैमिया है। करण जोहर, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, राना डग्गुबाती, सुशांत सिंह राजपूत और आदित्य रॉय कपूर छोटी बड़ी भूमिकाओं में हैं। लेकिन, केंद्र में सिर्फ दो दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा के किरदार ही हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक रिकवरी एजेंट तेजी और सोनाक्षी सिन्हा एक फैशन डिज़ाइनर जीनल पटेल की भूमिका में है। यह दोनों, संयोगवश पहुँच जाते हैं न्यू यॉर्क में हो रहे एक बॉलीवुड इवेंट में। इसी इवेंट के ज़रिये फिल्म में तमाम बॉलीवुड एक्टर्स का कैमिया होता है। सलमान खान का कैमिया सोनाक्षी सिन्हा के ख्यालों में एक गीत नैन फिसल गए में हुआ है (ऊपर देखिये गीत)  यह फिल्म कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। इसे मैड कॉमेडी कहना ज़्यादा  उपयुक्त होगा। फिल्म के डायरेक्टर दक्षिण के चकरी टोलेटी हैं। फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी, विक्की भगनानी और करण जोहर हैं। यह फिल्म परेशान परिंदा और सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ कल (२३ फरवरी को) रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का पहले टाइटल बूम बूम न्यू यॉर्क था । यह भारत की पहली ३डी कॉमेडी फिल्म है। 


गैंगस्टर भतीजी के प्रेम में परेशान परिंदा - पढ़ने के लिए क्लिक करें  

गैंगस्टर भतीजी के प्रेम में परेशान परिंदा

नील एक गैंगस्टर की भतीजी से प्रेम करता है। एक दिन वह बुरा फंसता है। जब उसकी आँख खुलती है तो वह खुद को एक लड़की के साथ उसके बिस्तर पर पाता है। ख़ास बात यह है कि दोनों को याद नहीं कि पिछली रात क्या हुआ था ! अब गैंगस्टर और उसके गुर्गे नील के पीछे लग जाते हैं। क्या करेगा बेचारा नील ? यह कहानी है डायरेक्टर देवेश प्रताप सिंह की रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म परेशां परिंदा की। इस फिल्म को अल्ताफ हुसैन और डॉक्टर रेचल सिंह ने लिखा है। फिल्म में नील की भूमिका मीराज शाह, गैंगस्टर की भतीजी मिनी की भूमिका साक्षी सिंह और जय की भूमिका अवतार सिंह भुल्लर कर रहे हैं। मीराज की यह पहली हिंदी फिल्म है। वह पिछले साल एक इंग्लिश फिल्म द कलर ऑफ़ डार्कनेस कर चुके हैं। साक्षी की यह पहली फिल्म है। फिल्म के निर्देशक देवेश प्रताप सिंह की भी यह पहली फिल्म है। इस फिल्म की तमाम शूटिंग सिडनी और सिंगापुर में हुई है। यह फिल्म कल (२३ फरवरी को) सोनू के टीटू की स्वीटी और वेलकम टू न्यू यॉर्क के साथ रिलीज़ हो रही है। ऊपर देखिये फिल्म परेशान परिंदा का ट्रेलर। 


क्या सोनू की हो पायेगी स्वीटी ? – पढ़ने के लिए क्लिक करें   

सोनू के टीटू की स्वीटी :क्या सोनू की हो पायेगी स्वीटी ?

टीटू अपने लिए सबसे अच्छी जीवन साथी स्वीटी से शादी करने जा रहा है। लेकिन, उसके ख़ास दोस्त सोनू को लगता है कि स्वीटी उसका सबसे अच्छा चुनाव नहीं है। वह स्वीटी के चरित्र पर शक करता है। जबकि, टीटू को ऐसा मानने का कोई कारण नहीं लगता। लेकिन, सोनू मानने को तैयार नहीं। वह यह शादी तुडवाना चाहता है। इसके साथ ही दोनों दोस्तों की बीच युद्ध सा छिड़ जाता है कि ब्रोमांस (दो दोस्तों की घनिष्ठता को ब्रोमांस नाम दे दिया गया है) रहेगा या रोमांस ! यह कहानी फिल्म निर्माता और निर्देशक लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की है। इस फिल्म मे सोनू की भूमिका कार्तिक आर्यन, टीटू की भूमिका सनी सिंह निज्जर कर रहे हैं। इन दोनों के बीच तकरार का कारण स्वीटी नुसरत भरूचा बनी है। लव रंजन और कार्तिक आर्यन की जोडी तीन फिल्म पुरानी है। यह दोनों इससे पहले प्यार का पंचनामा, आकाश-वाणी और लव का पंचनामा २ साथ कर चुके हैं। जहाँ तक कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी का सवाल है, यह दोनों  ही लव रंजन की पहली तीन फिल्मों के नायक नायिका थे।  ज़ाहिर है कि दोनों क्या इन तीनों की केमिस्ट्री बढ़िया है। लव रंजन की बाद की दो फिल्मों में कार्तिक और नुसरत के साथ सनी सिंह भी थे। कार्तिक आर्यन की पिछले साल रिलीज़ फिल्म गेस्ट इन लन्दन फ्लॉप हुई थी। फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की कहानी राहुल मोदी के साथ लव रंजन ने लिखी है। इस फिल्म के निर्माण में ३० करोड़ खर्च हुए हैं। फिल्म कल (२३ फरवरी को) परेशान परिंदा और वेलकम टू न्यू यॉर्क के साथ  रिलीज़ हो रही है। 


वुमनिया में तपसी पन्नू और कृति सेनन

गैंगस्टर फिल्मों से मशहूर अनुराग कश्यप अब महिला प्रधान फिल्मों के निर्माण में जुट गए हैं। फिल्म मनमर्ज़ियाँ के बाद, वह दो महिला शूटरों की सफलता के कथानक पर फिल्म वुमनिया का निर्माण-निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म की दो महिला शूटरों की भूमिका के लिए, कृति सेनन के बाद, तापसी पन्नू को भी शामिल कर लिया गया है। इस प्रकार से तापसी पन्नू, दूसरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म में अभिनय करने जा रही हैं। यह पहले बताया जा चुका है कि तापसी पन्नू निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां की भी नायिका हैं। वुमनिया में तापसी  पन्नू और कृति सेनन एक दूसरे से काफी जुडी हुई महिला शूटर बनी है। इस फिल्म में तापसी और कृति की भूमिका इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है कि दोनों को कुछ हिस्सों में सिक्सटी प्लस की महिलाओं के गेटअप में भी नज़र आना होगा। सूत्र बताते हैं कि इन महिला शूटरों के जीवन का शुरूआती दौर फ्लैशबैक में होगा। यानि फिल्म की शुरुआत तापसी पन्नू और कृति सेनन बूढ़े गेटअप में नज़र आएँगी। तापसी पन्नू, अब महिला प्रधान फिल्मों में ज्यादा नज़र आने लगी हैं। दूसरी फिल्मों में भी उनकी भूमिका सशक्त होती है। तापसी पन्नू की इस साल दो फ़िल्में मुल्क और दिल जंगली रिलीज़ होनी है। 




मनमर्ज़ियाँ में काम आई सूरमा में सीखी तापसी की हॉकी


कभी कभी एक प्रोजेक्ट के लिए की गई मेहनत अगले प्रोजेक्ट में काम आ जाती है। कम से कम यह बात बॉलीवुड और ख़ास तौर पर अभिनेत्री तपसी पन्नू के बारे मे सच साबित हो जाती है। हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बायोपिक फिल्म सूरमा में अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका कर रहे हैं। इस फिल्म में तपसी पन्नू ने संदीप सिंह को अपने पैरों पर खडा करने के लिए मेहनत करने वाली और हॉकी खिलाड़ी प्रीतो की भूमिका की है।  चूंकिसूरमा में वह हॉकी खिलाड़ी बनी थी, इस लिए फिल्म में अपने किरदार के लिए तपसी पन्नू को हॉकी सीखनी पड़ी थी। दिलजीत दोसांझ के मुकाबले तपसी पन्नू की भूमिका ज्यादा बड़ी नहीं। लेकिन, उन्हें इस अपेक्षाकृत छोटी भूमिका के लिए हॉकी सीखने के लिए तो मेहनत करनी ही पड़ी थी। पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। तपसी पन्नू के साथ भी ऐसा हुआ है। उन्होंने सूरमा के लिए हॉकी सीखी, फिल्म पूरी हो गई, लेकिन हॉकी का खेल अब भी उनके काम आ रहा है। वह, आनंद एल राज की अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म मनमर्जियां में हॉकी खेलने वाली लड़की की भूमिका कर रही हैं। हालाँकि, फिल्म में वह प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी नहीं बनी है। फिल्म मे उनका करैक्टर खेल का सामान बेचने वाली लड़की का हैं। लेकिन, फिल्म में वह हॉकी खेलती ज़रूर नज़र आयेंगी। इस प्रकार से उन्हें मनमर्जियां में अपने किरदार के लिए हॉकी पर मेहनत करने की ज़रुरत नहीं पड़ी। इस फिल्म में तपसी के सह अभिनेता विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन हैं। यहाँ बताते चलें कि सूरमा २९ जून को रिलीज़ हो रही है।




क्या शुरू होगी गार्डियंस ऑफ़ गैलेक्सी ३ ?

अपुष्ट समाचारों के अनुसार, २०१४ में शुरू गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी सीरीज की तीसरी फिल्म २०१९ की शुरू में एटलांटा में शूट होने लगेगी। मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स द्वारा बनाई जा रही फिल्मों की श्रंखला में इस फिल्म को मई २०२० में रिलीज़ करने की योजना है। यह फिल्म गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी सीरीज की तीसरी और अंतिम फिल्म होगी। गर्मियों में जेम्स गन ने इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।  जेम्स गन ने ही पहले दो हिस्से लिखे और निर्देशित किये थे। जिन दर्शकों ने, गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी फ़िल्में देखी हैं और तकनीक से थोड़ा भी परिचित हैं, वह जानते हैं कि इस सीरीज की फिल्मों में सबसे ज़्यादा जटिल और समय खर्च करने वाले सेट्स हैं।  इसके लिए २०१९ से पहले ही काफी तैयारियां करनी होंगी।  इस फिल्म की ज़्यादा शूटिंग इंडोर होनी है।  इसलिए, फिल्म की शुरुआत एटलांटा के पाइनवुड स्टूडियोज में ही होगी।  खबर है कि इस स्टूडियो का नाम एमसीयू स्टूडियोज किया जायेगा।  जहाँ तक २०१९ में फिल्म के रिलीज़ होने की  तारीख़ का सवाल है, अगर फिल्म को मई में ही रिलीज़ होना है तो १ मई की तारीख एमसीयू द्वारा ही बुक है।  इस तारीख के अलावा ७ अगस्त और ६ नवंबर की तारीखें भी एमसीयू के पास ही हैं।  बहरहाल, फिल्म कब शुरू होगी और कब रिलीज़ होगी, इसका पता तभी चलेगा, जब गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी ३ की शूटिंग २०१९ की शुरू में होने लगे। तो तैयार रहिये क्रिस प्राट के स्टार लार्ड पीटर क्विल, जोए सल्दाना के गमोरा, डेव बॉटिस्टा के ड्रक्स द डिस्ट्रॉयर, विन डीजल के एनिमेटेड बेबी ग्रूट, ब्रेडले कूपर के रॉकेट, माइकल रूकर के योन्दु उदांता और करेन गिलान के नेब्युला को फिर से देखने के लिए।  



अब, 'मोगली' के लिए ज़्यादा खतरनाक होता जा रहा है जंगल

अभिनेता-निर्देशक एंडी सर्किस, जंगल बुक को ज़्यादा खतरनाक बनाने जा रहे हैं।  उनकी नई फिल्म मोगली का बाल मोगली तेंदुए बघीरा और भालू बालू द्वारा अच्छी तरह  से पाला जा रहा है।  वह उसे जंगल की कठिनाइयों से तो बता ही  रहे हैं, जंगल के क्रूर नियमों से भी परिचित करा रहे हैं।  एंडी सर्किस की यह थीम रुडयार्ड किपलिंग की किताब के अनुरूप होगी।  अभी तक की तमाम फ़िल्में बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई गई हैं।   लेकिन, अब एंडी सर्किस इसे मूल कहानी के अनुरूप बना रहे हैं।  ऐसा ज़रूरी भी है।  मोगली के जंगल के जानवरों द्वारा अपने में से एक मान लिया गया है।  बस, चीता शेरे खान ही उसके खिलाफ है।  लेकिन, मोगली का एक दुश्मन नहीं।  अब फिल्म में इंसान आ रहे हैं।  जब इंसान जंगल में घुसता है तो खतरा ज़्यादा बढ़ जाता है।   इंसानों से जंगल को बचाने के लिए  मोगली को ही तो सब कुछ करना होगा।   कल्ली क्लोव्स की पटकथा पर फिल्म मोगली का निर्देशन एंडी सर्किस ने किया ही है, वह बालू को आवाज़ भी दे रहे हैं।  मोगली की भूमिका रोहन चाँद कर रहे हैं।  दूसरे इंसानी किरदारों में  मैथ्यू रिस (जॉन लॉकवुड) और फ्रीडा पिंटो (मेसुआ) के नाम उल्लेखनीय हैं।  एनीमेशन किरदारों में शेरे खान को बेनेडिक्ट कम्बरबैच, का को केट ब्लैंचेट, निशा को नाओमी हरिस, बघीरा को क्रिस्चियन बेल, तबाकि को टॉम होललैंडर, अकेला को पीटर मुलन, भेड़िया भाई को जैक रेनॉर और विहान को एड़ी मारसन आवाज़ दे रहे हैं।  मोगली के निर्माता एंडी सर्किस, कल्ली क्लोव्स और जोनाथन कैवेंडिश की फिल्म मोगली को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित किया जा रहा है।  यह फिल्म पूरी दुनिया में १९ अक्टूबर २०१८ को रिलीज़ होगी।


Wednesday, 21 February 2018

क्या प्रियंका चोपड़ा फिर जनम लेंगी ऐतराज़ २ के लिए ?

निर्माता सुभाष घई के बैनर मुक्ता आर्ट्स के अंतर्गत, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर को लेकर एक फिल्म बनाई गई थी, जिसका टाइटल ऐतराज़ था।  यह फिल्म सेक्सुअल हरासमेन्ट पर बोल्ड फिल्म थी।  इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने वैमपिश भूमिका की थी। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट परफॉरमेंस  इन निगेटिव रोल का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।  फिल्म के निर्माण में ११ करोड़ खर्च हुए थे और ने बॉक्स ऑफिस पर  २६ करोड़ का कारोबार किया था।  अब खबर है कि सुभाष घई इस चर्चित और बोल्ड फिल्म का सीक्वल बनाने जा  रहे हैं।  सीक्वल के लिए स्क्रिप्ट पर सुभाष घई पिछले दो सालों से काम करते आ रहे हैं।  अब जा कर फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है।  अब, सुभाष घई को फिल्म के किरदारों के लिए सितारों की तलाश है।  फिल्म की कहानी क्या है, अभी साफ़ नहीं है।  लेकिन, सुभाष घई अपने सीक्वल के लिए प्रियंका चौपड़ा को लेना चाहते हैं।  इस बारे में  प्रियंका चोपड़ा से सुभाष घई की बात भी हो गई है।  पिछले साल, प्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क से वापस आने पर अपने घर में पार्टी दी थी।  इसमे सुभाष घई भी शामिल हुए थे।  उस समय स्क्रिप्ट पर  बात हुई थी।  प्रियंका चोपड़ा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।  इसलिए, खबर है कि ऐतराज़ २ में प्रियंका चोपड़ा ज़रूर होंगी।  लेकिन, वह फिल्म में कौन सा किरदार कर रही होंगी ? क्योंकि, ऐतराज़ के क्लाइमेक्स में प्रियंका चोपड़ा का सोनिया रॉय का किरदार अपने ऑफिस की बिल्डिंग से कूद कर जान दे देती थी।  इसका मतलब यह हुआ कि ऐतराज़ २ की कहानी, बिलकुल वहां से नहीं शुरू होगी, जहाँ ऐतराज़ ख़त्म हुई थी।  जहाँ तक दूसरी स्टार कास्ट का सवाल है, अक्षय कुमार ने फिल्म को साफ़ मना कर दिया है।  बताते हैं कि ऐसा  अक्षय कुमार का प्रियंका के साथ कोई फिल्म न करने की नीति का परिणाम है।  कभी  अख़बारों की सुर्खियां बनी थी कि प्रियंका चोपड़ा को लेकर ट्विंकल खन्ना और अक्षय  कुमार के बीच सरेआम झगड़ा हुआ था।  इसी के परिणामस्वरुप वक़्त द रेस अगेंस्ट टाइम के बाद अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिर कोई फिल्म नहीं की।  हालाँकि, इस अलगाव पर अक्षय से बात करो तो वह कहते हैं कि लगाओ प्रियंका को फ़ोन और पूछो क्या लड़ाई है।  लेकिन, जो भी हो ऐतराज़ २ में अक्षय कुमार नहीं होंगे।  अब देखने की बात यह होगी कि ऐतराज़ २ का निर्देशन कौन करेगा ? सुभाष घई या अब्बास मुस्तान की मूल जोड़ी ?



जब सेंसर बोर्ड ने चुप कराया ग्लोरी टू हनुमान को

ग्लोरी टू हनुमान : म'बाकू (विंस्टन ड्यूक) 
हिन्दुस्तानी सेंसर बोर्ड के सन्दर्भ में मैन प्रोपोसेज गॉड डिस्पोसेज, बदल कर प्रोडूसर प्रोपोसेज बोर्ड डिस्पोज़ेस हो जाता है। कम से कम, शुक्रवार १६ फरवरी को रिलीज़ रयान कूगलर निर्देशित आल ब्लैक स्टारकास्ट फिल्म ब्लैक पैंथर को लेकर तो ऐसा कहा ही जा सकता है। इस फिल्म के एक दृश्य में जाबरी कबीले का मुखिया म’बाकू (विंस्टन ड्यूक) अपने आराध्य का जिक्र करते हुए, उसकी महिमा का बखान करते हुए कहता है, “ग्लोरी टू हनुमान”  इस संवाद को मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स के लोगों ने हिन्दुस्तानी लोगों को फिल्म की ओर आकृष्ट करने के लिए एक तोहफे के तौर पर रखा गया था। सब जानते हैं कि ब्लैक पैंथर मार्वल कॉमिक्स में जाबरी अफ्रीका की एक जनजाति है, जिसके लोग मैन –एप यानि बन्दर आदमी की पूजा करते हैं।  कॉमिक्स में यह मैन-एप गोरिल्ला दिखाया गया है। भारत का फिल्म सेंसर बोर्ड दूर की कौड़ी लाया। उसे लगा कि अगर फिल्म के पात्र ने गोरिल्ला को हनुमान कहा तो हिन्दू जनता की धार्मिक भावनाएं चोटिल हो सकती हैं। इसलिए सेंसर ने ग्लोरी टू हनुमान शब्द को ही म्यूट कर दिया। अब हिंदी या इंग्लिश, तमिल और तेलुगु दर्शक इस संवाद के दौरान अभिनेता विंस्टन ड्यूक हिलते होंठ ही दिखाई देंगे, सुनाई कुछ नहीं देगा। जबकि, दुनिया के बाकी सिनेमाघरों में ग्लोरी टू हनुमान गूँज रहा होगा। 




डिस्कवरी जीत पर सनी लियॉन का हास्यास्पद रोमांच

नए हिंदी चैनल डिस्कवरी जीत पर बॉलीवुड अभिनेत्री लोकप्रिय सर्वाइवल सीरीज मैन वर्सेज वाइल्ड हिंदी में कर रही हैं। इस सीरीज में दर्शकों को पूर्व पोर्न फिल्म स्टार और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्टर सनी लियॉन का एडवेंचर पक्ष दिखाई देगा । वह शो में कई कठिन एक्शन कर रही होंगीबेशक इनके साथ हास्य भी होगा। यह सीरीज बेअर ग्रिल्स के इसी टाइटल वाले शो पर आधारित होगी ।  बेअर गिल्स अपने इस शो में बताते थे कि दुनिया के दूरस्थ इलाकों में अति विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार से जीवित रहा जाये, कैसे जंगल के जीवों के साथ सामंजस्य बैठाया जाए ।  हिंदी शो में सनी लियॉन अपने एडवेंचर के अनुभव ख़ास तौर पर बनाए गए सेट्स पर आकर बतायेंगी । इस शो का नाम मैन वर्सेज वाइल्ड विथ सनी लियॉन है ।  इस शो के सेट में तालाबगुफाएं और घने पेड़ भी होंगेताकि सेट्स वास्तविक लग सकें और दर्शकों को जंगल का अनुभव हो । इस शो को लेकर उत्साहित सनी लियॉन अपने सोशल अकाउंट पर हास्य परिहास के शब्दों के साथ चित्र डालती रहती हैं । इनसे इस शो के बारे में जानकारी मिलती रहती है । सनी लियॉन कहती हैं, “इस शो के ज़रिये मुझे अपने रोमांचक पक्ष का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है । इस पक्ष को अभी तक मेरे टेलीविज़न दर्शक नहीं देख पाए हैं ।” सनी लियॉन जानती हैं कि बेयर ग्रिल्स ने २००६ से २०११ के बीच अपने शो बॉर्न सर्वाइवर : बेयर ग्रिल में जो कर दिखाया हैउसे वह नहीं कर सकती । लेकिनवह कहती है, “मैं इसे अपनी शैली में हास्य और मज़े से भरपूर पेश करने की कोशिश करूगी ।”  



Tuesday, 20 February 2018

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी २ का पोस्टर

बागी २ का पोस्टर आज रिलीज़ किया गया।  इस पोस्टर में स्वचालित हथियार लिए अर्द्ध नग्न नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कल (२१ फरवरी) सुबह १०.३० पर रिलीज़ किया जायेगा।



साम्भर राजस्थान में पापड़ बेचते हृथिक रोशन

इंस्टाग्राम पर सेल्युलाइड सुंदरियाँ

प्रियंका चोपड़ा 

सोनम कपूर 

उर्वशी रौतेला हेट स्टोरी ४ का प्रमोशन 

बिपाशा बासु 

हॉट मलाइका अरोड़ा खान 

नेहा शर्मा 

पूजा  हेगड़े 

शेर्लिन   चोपड़ा 

सोनाक्षी सिन्हा 

पत्रलेखा 

 विद्या  बालन 


अब बच्चों के लिए लिटिलसिंघम – पढ़ने के लिए क्लिक करें  

अब बच्चों के लिए लिटिल सिंघम

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी, अपनी निर्माण संस्था रोहित शेट्टी पिक्चरज के अंतर्गत एक एनीमेशन सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं।  बाल दर्शकों के लिए इस सीरीज का टाइटल, रोहित शेट्टी की अजय  देवगन के साथ हिट फ्रैंचाइज़ी सिंघम पर आधारित, लिटिल सिंघम होगा। इस लिटिल सिंघम की इंट्रो लाइन होगी- पुलिस की वर्दी, शेर का दम, नाम है मेरा लिटिल सिंघम। इस सीरीज का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चरज, रिलायंस एनीमेशन  और डिस्कवरी किड्स द्वारा सम्मलित रूप से किया जा रहा ही। यह मौलिक सामग्री वाली सीरीज चार भाषाओँ इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रसारित की जाएगी। इस सीरीज को बनाये जाने के बारे में रोहित शेट्टी कहते हैं, "सिंघम को बच्चों द्वारा काफी पसंद किया गया है। यह शो न केवल  इस फ्रैंचाइज़ी को आगे ले जाएगा, बल्कि बच्चों के मनोरंजन का जरिया भी बनेगा।" इस  सीरीज को पांच से ११ साल के बाल दर्शकों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को एनीमेशन उद्योग की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। इस सीरीज में पहला सीजन १५६ एपिसोड्स और पांच टेली फीचर का होगा।  डिस्कवरी किड्स चैनल से इस सीरीज का प्रसारण अप्रैल से शुरू होगा। डिस्कवरी किड्स के उत्तम पाल सिंह इस सीरीज के बारे में आगे बताते हैं, "भारत का मौलिक सुपरहीरो लिटिल सिंघम एक साहसिक और बड़े पैमाने पर किया गया डिस्कवरी चैनल का प्रयास है। हमें ख़ुशी है कि रोहित शेट्टी इससे जुड़े हैं।  हमें उम्मीद है कि हम इस सीरीज की मदद से पूरे देश के बच्चों तक पहुँच पाएंगे।"  



रानी मुख़र्जी की फिल्म हिचकी का टाइटल सॉन्ग

ये उन दिनों की बात है में आशी सिंह का पद्मिनी कोल्हापुरे लुक

लोग हमेशा से ही अपने समय के फिल्म स्टार्स को अपने स्टाइल आइकन्स के रूप में देखते रहे है । अपने किसी भी पारिवारिक फंक्शंस और शादियों में शामिल होने के लिए उनकी ड्रेसिंग स्टाइल्स को भी अपनाया है। नब्बे के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की हिरोइनों ने सिल्वर स्क्रीन को चकाचौंध किया था और अपनी संजीदा एक्टिंग एवं डांस परफॉर्मेंसेस से युवाओं और बुजुर्गों सभी का मनोरंजन भी किया। श्रीदेवी, मीनाक्षी शेषाद्रि, पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे ब्यूटीज ने दर्शकों का ध्यान ख़ास खींचा था । इन अभिनेत्रियों को हर उम्र के फैंस ने उन्हें बेहद पसंद किया था। लड़कियां अक्सर ही भीड़ में अलग दिखने के लिए उनकी ड्रेसेस और हेयरस्टाइल्स को कॉपी किया करती थी। ये उन दिनों की बात है की आगामी कहानी में नैना की भूमिका निभाने वाली आशी सिंह को भी फिल्म 'प्रेम रोग' की पद्मिनी कोल्हापुरे के लुक के अनुसार तैयार किया गया है। संपर्क किए जाने पर आशी ने कहा, “चूंकि यह शो ९० के दशक पर आधारित है, इसलिए हमें उसी समय की एक प्रसिद्ध हिरोइन के अनुसार मेरा लुक देना पड़ा। क्रिएटिव टीम और मैंने काफी चर्चा की और विभिन्न पैटर्न्स को देखना और अंत में हमने पद्मिनी कोल्हापुरे के लुक को निर्धारित किया! भले ही वह प्रेम रोग, ज़माने को दिखाना है और प्यार झुकता नहीं हो, इस सुंदर एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों में मासूमियत और सुंदरता को पुन: पारिभाषित किया और स्टाइल आइकन बन गईं। उनकी सुंदर गुलाबी साड़ी और जिस खूबसूरती के साथ इसे पहना गया था, वह पुरानी यादों को ताजा करती हैं।



म्यूजिक रिलीज : शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड

रंग्रीजा फिल्म्स के बैनर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड का म्यूजिक दिल्ली में लॉन्च हुआ । यह फिल्म तीन दोस्तों के आपसी सम्बन्धो और दिलचस्प ज़िन्दगी की कहानी है। फिल्म के निर्माता रोहित कुमार ही फिल्म के  नायक हैं। फिल्म के संगीत के रिलीज़ के मौके पर फिल्म के गीतकार दिलबग सिंह और निर्देशक राहुल बग्गा, गुरप्रीत सोंध, अभिनेता निर्माता रोहित कुमार, अभिनेत्री आफरीन अल्वी, राधा भट्ट और श्रेष्ठी माहेश्वरी उपस्थित थे। म्यूजिक रिलीज के बाद पूरी टीम ने मीडिया के साथ भी बातचीत की।  उन्होंने संगीत की विशिष्टता साझा की। दिलबाग सिंह ने बताया, "मेरे अनुसार फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा कॉमेडी और एक्शन टाईमिंग है। हमने फिल्म के चरित्रोंको वास्तविक जीवन जैसा ही चित्रित किया है। फिल्म का सबसे पढिया पहलू कॉमेडी और फिल्म का संगीत है। फिल्म के  गीतों के गायकों में दलेर मेहँदी ख़ास हैं।" फिल्म २३ मार्च २०१८ को रिलीज होगी । 




दक्षिण की रिजायना बॉलीवुड में

रिजायना कैसांद्रा फिल्म आव्
दक्षिण की रानी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।  यह रानी है दक्षिण की तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा। लैटिन में रिजायना का अर्थ क्वीन या रानी होता है।  रिजायना कैसांद्रा दक्षिण की फिल्मों की अभिनय की रानी है। कैसांद्रा को अभिनय के लिहाज़ से अलग तरह की अभिनेत्री माना जाता है। उनकी पिछली रिलीज़ तेलुगु फिल्म आव् में एक वेट्रेस मीरा की भूमिका की थी, जिसे नशे की लत है, जो एक अमीर आदमी को लूटना चाहती है।  इस भूमिका में कैसांद्रा ने अज़ब भेष रखा था। उनकी नाक के बीच बुलाकी थी। शरीर में टैटू थे।  बाल भी विचित्र तरीके सेट थे। उनके इस लुक को चित्र से समझा जा सकता है। ऎसी रिजायना अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। उनकी फिल्म का नाम एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर कर रही हैं। रिजायना ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। हालाँकि, वह दक्षिण में २६ से ज़्यादा फ़िल्में कर चुकी है। ख़ास बात यह है कि रिजायना के आने से पहले ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी के अलावा सोनम कपूर और राजकुमार राव को लिया जा चुका है। सितारों से भरी इस फिल्म में रिजायना कैसांद्रा को कितना फुटेज मिलेगा ? सोनम  कपूर और जूही चावला की मौजूदगी में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी ? इन सबका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।  लेकिन, रिजायना दक्षिण की फिल्मों में अभिनय की रानी मानी जाती हैं तो बॉलीवुड का फ़र्ज़ होता है कि वह ऎसी अभिनेत्री की प्रतिभा का उपयोग करें।  वेलकम रिजायना कैसांद्रा।