Tuesday, 19 February 2019

२० सितम्बर को अमिताभ बच्चन की फुटबॉल पर फिल्म झुण्ड

Chunotiyon Bhari Dastan on Sony this Tuesday, 19th Feb

This Tuesday, 19th Feb, viewers will get to witness interesting challenges that will be highlighted across shows on Sony Entertainment Television. Get ready to be a part of an exciting yet daunting journey of your favourite character starting 7:00pm.  

Mere Sai Will See Sai Fighting Against Color Discrimination 
Pari has been fighting a battle at home where she has been told every day that she is dark and she should not go out to play in the sun or she won’t be able to do anything in her life. Upon knowing that a person gets fairer instantly by consuming kesar milk, Pari consumes large amount of kesar milk but it leads to an acute reaction in her body because of which she is rushed to Sai immediately. While treating Pari, Sai will get to know what Pari has been going through. How will Sai save the little girl from this danger and fight this stigma attached to dark skin at 7:00 pm only on Sony Entertainment Television. 


Adhishakti Will Kill Arunasur By Taking on Bhramhari avatar on Vignaharta Ganesh 
Arunasur has been causing mayhem and the only way that this demon can die when Parvati will take the roop of a Bhramhari.  How will she defeat Arunasur? Catch this at 7:30 pm only on Sony Entertainment Television. 


Chandragupta Maurya Fears His Identity to be Exposed on the Historical Drama Chandragupta Maurya.   
Chandragupt Maurya is faced by a major threat of being exposed in front of Dhana Nand. On the other hand, Chandragupt has identified the men who attacked Amatya. Will Dai Maa gain consciousness and disclose Chandragupt’s alliance with Chanakya? Will Chandragupt reveal the identity of Amatya’s attackers or use it to his advantage? Tune in to find out at 8:00pm. 

Dhruv To Present Shaadi Ka Shagun to Jaya  
With Dhruv’s entry in the show, things have taken a complete u-turn in Jaya and Samar’s lives. With Dhruv falling head over heels in love with Jaya and wanting to get married to her, the episode will see Dhruv and his mother come to Jaya’s house and present her with Shaadi Ka Shagun. Will Jaya accept Dhruv’s proposal? How will Samar react? Tune in to find out at 8:30 pm


Babita’s Pehli Chunauti on Patiala Babes 
Post her divorce, Babita is gearing up to take the ‘pehla kadam’ to becoming independent and to secure themselves financially she has decided to look for a job. After going through a lot of challenges, she has finally secured her first job interview of her life…What will happen when Babita goes for her first ever interview? Will she be successful or her nervousness will come in the way of her first step! Tune in to find out at 9:00 pm only on Sony Entertainment Television.

Bindu Tells Kangana To Back Off on Ladies Special.
Bindu who had finally decided to take a divorce from Dr. Amar has landed herself in a situation with Mota papa getting a heart-attack and being admitted in the hospital. Kangana who is trying her best to get some sympathy from Amar and his family lands up at the hospital but is stopped by Bindu. Bindu will finally take a stand and ask Kangana to back-off to give her family some space. Who will Dr. Amar side with? Tune in to find out at 9:30 pm. 

Sameer & Naina’s Marriage Look - #EpicFail 
The 90’s love birds Naina & Sameer are soon going to get married. Sameer being a di-hard romantic, had requested Naina to keep her hair open at their reception. Naina decides to impress Sameer with a Madhuri Dixit hair-do but this will go terribly wrong. Will Naina be able to salvage this situation last minute for her Sameer?  Tune in to find out at 10:00 pm only on Sony Entertainment Television 


Necrophilia filled Episode to Leave Everyone Stunned on Crime Patrol. 
Watch a gut-wrenching story of a husband-wife duo in the middle of an episode based on a man’s obsession with necrophilia at 10:30 pm only on Sony Entertainment Television. 


Gear-up for high voltage drama on 19th February on Sony Entertainment television from 7 pm to 10.30 pm


क्या विलेन की भूमिका करेंगे सनी देओल ? - क्लिक करें 

क्या विलेन की भूमिका करेंगे सनी देओल ?


पिछले हफ्ते यह खबर थी कि अभिनेता सनी देओल से आँखे २ के लिए संपर्क किया गया है ।

आँखे २, विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित और २००२ में रिलीज़ क्राइम ड्रामा फिल्म आँखे की सीक्वल फिल्म है ।

आँखे (२००२), एक ऐसे बैंक अधिकारी कहानी थी, जो अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए तीन अंधे व्यक्तियों के सहारे अपने ही बैंक में डकैती डलवाता है । फिल्म में बैंक अधिकारी की भूमिका अमिताभ बच्चन ने की थी । अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल के अंधे किरदार थे। 


सीक्वल फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं । अनीस बज्मी, फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर सनी देओल के पास गए थे । लेकिन, सनी देओल ने इस पर अपना निर्णय नहीं सुनाया था ।

सूत्र बताते हैं कि सनी देओल की भूमिका काफी दमदार है । उन्होंने अपने प्रशंसकों से इस भूमिका को करने के बारे में पूछा था।  क्योंकि, यह भूमिका खलनायक वाली है । सनी देओल, इस पर गहराई से विचार करना चाहेंगे ।


जहाँ तक अनीस बज्मी का सवाल है, वह सनी के साथ फिल्म करना भी चाहते हैं । लेकिन, फिलहाल, अभी तक केवल अमिताभ बच्चन को ही फिल्म के लिए फाइनल किया गया है ।

बाकी की स्टारकास्ट का पता तो अनीस बज्मी के पागलपंथी के लन्दन शूट से वापस होने के बाद ही चलेगा । हो सकता है तब तक सनी देओल भी अपना निर्णय सुना दें ।

क्या सब कुछ गुडी गुडी नहीं है अलिया और रणबीर के बीच? - क्लिक करें 

क्या सब कुछ गुडी गुडी नहीं है अलिया और रणबीर के बीच ?


इस साल, हिंदी फिल्म दर्शक अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबर सुनने को बेताब हैं । जिस प्रकार से, पिछले साल, बॉलीवुड की तमाम बड़ी अभिनेत्रियों ने, शादी रचाई, उसके बाद अलिया भट्ट ही शादी की फोटो देखने को बेताब दर्शकों के निशाने पर है ।

ऐसे लोगों के लिए यह खबर बुरी हो सकती हैं कि अलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच सब कुछ गुडी गुडी नहीं चल रहा ।


यह खबर इस लिए बनी कि कथित रूप से यह युवा जोड़ा अपनी कार में बैठा किसी गरमगरम बहस में मशगूल था । यह बहस, कम से कम, सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले को लेकर तो नहीं हो सकती थी ।

अलिया भट्ट की नई फिल्म गली बॉय पिछले दिनों ही रिलीज़ हुई है । इस फिल्म में अलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के कई चुम्बन लिए हैं । दिलचस्प तथ्य यह है कि यह चुम्बन काफी समर्पित किस्म के हैं ।


आम तौर पर, अलिया भट्ट अपनी लगभग हर फिल्म में इसी प्रकार के चुम्बन देती रहती हैं । लेकिन, अलिया भट्ट के रिलेशन में डूबे रणबीर कपूर को यह चुम्बन नागवार गुजरे हैं ।

दिलचस्प तथ्य यह है कि इस घटना से अलिया के प्रशंसक रणबीर को उनके लिए उपयुक्त नहीं मान रहे । जबकि रणबीर कपूर के जानने वाले कहते हैं कि ऐसे झगड़े चलते रहते हैं । दोनों समझदार है। और शादी में अभी टाइम है ।  



समाज पर व्यंग्य करेगी डिनो मोरिया की फिल्म- क्लिक करें 

समाज पर व्यंग्य करेगी डिनो मोरिया की फिल्म

 

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर अभिनेता डिनो मोरिया अपनी बतौर निर्माता दूसरी फिल्‍म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। डिनो इस फिल्म को जूनो चोपड़ा के साथ बना रहे हैं । डिनो ने इससे पहले फिल्म जिस्‍म २ के सह निर्माता थे । 

यह फिल्‍म आने वाले तीन महीने में शुरू होगी। इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि फिल्‍म का निर्देशन डेब्‍यू डायरेक्‍टर सतराम रमानी करेंगे, जिन्‍होंने 'जिस्म २, 'जय हो' और 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मो में असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर के रूप में काम किया था।


यह फिल्‍म एक सोशल सटायर यानि समाज पर व्यंग्य करती फिल्म होगी। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक छोटे शहर की होगी। यह फिल्म पुरुष जनसंख्‍या के मुद्दे को उठाएगी। फिलहाल सतराम लोकेशन्‍स की तलाश कर रहे हैं। 

यहाँ एक ख़ास बात यह कीं अभी साफ़ नहीं किया गया है कि फिल्म में डिनो मोर्या खुद अभिनय करेंगे या नहीं।  

सूत्रों से पता चला है की डिनो एक और प्रॉडक्शन की तैयारी कर रहे हैं।  इस फिल्म की कास्ट का वह भी हिस्सा बन सकते है|


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को तपसी पन्नू की बदला ! -क्लिक करें 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को तपसी पन्नू की बदला !


सुजॉय घोष की फिल्म बदला की रिलीज़ की तारीख़ का ऐलान कर दिया गया है। तापसी पन्नू ने, फिल्म के अपने एक सीन को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए, इसका खुलासा किया। बदला,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि ८ मार्च को रिलीज़ होगी।

यह फिल्म भी स्पेनिश फिल्म कंत्राटिएम्पो या द इनविजिबल गेस्ट पर आधारित है।

इस फिल्म में, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू दूसरी बार साथ आ रहे हैं। इससे पहले तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन फिल्म पिंक में नज़र आये थे।

पिंक और बदला में अमिताभ बच्चन की भूमिका समान है। बदला में, अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका कर रहे हैं। पिंक में, अमिताभ बच्चन का करैक्टर तापसी पन्नू के केस की वकालत करता है। बदला में भी उनका वकील तापसी पर लगे हत्या के इलज़ाम से धुंध हटाना चाहता है।


बदला में तापसी पन्नू, एक महिला उद्यमी की भूमिका कर रही है। यह उद्यमी शादी शुदा है, लेकिन विवाहेतर सम्बन्ध रखती हैं। एक दिन जब वह, एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने जाती है तो आँख खुलने पर खुद को प्रेमी की हत्या में फंसा पाती है।

फिल्म में अपने चरित्र के बारे मे, इंस्टाग्राम पर लिखते हुए तापसी पन्नू कहती हैं, "सफल महिला वह है, जो खुद पर फेंके गए पत्थरों से अपनी नींव तैयार कर सकती हैं।" ज़ाहिर है कि फिल्म में तापसी की भूमिका सशक्त है।

लेकिन, महत्वपूर्ण होगा फिल्म का थ्रिलर पहलू।  क्या सुजॉय घोष अपनी पहले की फिल्मों, अमिताभ बच्चन के साथ तीन और विद्या बालन के साथ फिल्म कहानी की तरह रहस्य और रोमांच पैदा कर सकेंगे? फिल्म की सफलता में यही कारगर हथियार साबित भी होगा। 

फिल्म  फोटोग्राफ का ट्रेलर - क्लिक करें 

Monday, 18 February 2019

फिल्म फोटोग्राफ का ट्रेलर

पाकिस्तान में क्यों रिलीज़ नहीं होगी टोटल धमाल?


पुलवामा में आत्मघाती हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के मारे गए ४० जवानों के खिलाफ बॉलीवुड में ख़ासा रोष हैं । बॉलीवुड से, इन शहीदों को मदद के हाथ तो बढ़ ही रहे हैं, पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही भी तेज़ हो रही है । हालाँकि, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्डा जैसे सूडो सेक्युलर का पाकिस्तान के प्रति रुख नरम है ।

पाकिस्तान के खिलाफ अजय देवगन की एलओसी
मगर, बॉलीवुड पाकिस्तान के आर्टिस्ट पर पूरी तरह से रोक लगा दी है । इस लिहाज़ से, फिल्म टोटल धमाल की टीम कहीं आगे हैं । टोटल धमाल के निर्माता, निर्देशक, एक्टर और तकनीशियन ने इस हमले में पाकिस्तान के हाथ की कड़ी निंदा की है । यहाँ, बताते चलें कि टोटल धमाल के निर्माता और एक्टर अजय देवगन ने पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म एलओसी कारगिल में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका की थी ।


टोटल धमाल की टीम देगी ५० लाख
टोटल धमाल की टीम ने, पुलवामा में विस्फोट में मारे गए भारतीय बल के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की । अजय देवगन, आदि ने शहीद जवानों के परिवार की मदद करने का निर्णय लिया गया है । यह भी तय किया गया कि इन शहीदों को मदद के लिए ५० लाख रुपये भेजे जाय ।

पाकिस्तान में सुपरहिट ट्रेलर
निर्देशक इंद्रकुमार की फिल्म टोटल धमाल के ट्रेलर ने भारतीय दर्शकों को काफी प्रभावित किया था । लेकिन, आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि भारतीयों से कही बहुत ज्यादा पाकिस्तानी  दर्शकों ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा । इससे साफ़ था कि टोटल धमाल पाकिस्तान में बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है । परन्तु, ऐसा लगता है कि अब ऐसा नहीं हो पायेगा ।


पाकिस्तान में नहीं होगा टोटल धमाल
अभिनेता और निर्माता अजय देवगन और उनकी टोटल धमाल टीम सिर्फ निंदा और मदद तक ही सीमित नहीं रहने जा रही । लगता है अजय देवगन ने पाकिस्तान से बदला लेने का मन बना लिया है । खबर है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए टोटल धमाल की टीम ने यह निर्णय लिया है कि इंद्रकुमार कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल को पाकिस्तान में न रिलीज़ किए जाए । इस प्रकार से, अब यह फिल्म २२ फरवरी को भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों के साथ साथ पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं हो पाएगी ।  

टिस्का चोपड़ा साड़ी इतनी हॉट कि.....इन्स्टाग्राम जलने लगा ! - क्लिक करें

टिस्का चोपड़ा साड़ी इतनी हॉट कि.....इन्स्टाग्राम जलने लगा !

हॉर्नी  लग रही हो डिअर -इंस्टाग्राम प्रशंसक 
मेरा सबसे बड़ा ख्वाब है कि मेरी भी टिस्का जैसी वाइफ हो - एक प्रशंसक 

नॉटी फोर्टी सेक्सी लेडी - इंस्टाग्राम प्रशंसक 
बालाजी के शो गन्दी बात का हिस्सा बन जाना चाहिए. वह शो रॉक करेगा - इंस्टाग्राम प्रशंसक 
मार डालोगी क्या ? ज़ोरदार आलिंगन। 
अभी भी २१ की अदा रखती हो मोहतरमा - इंस्टाग्राम 



खेतों में क्या कर रही हैं भूमि और तापसी ? -  क्लिक करें 

खेतों में क्या कर रही हैं भूमि और तापसी ?


आजकल, बॉलीवुड के दो मशहूर अभिनेत्रियों भूमि पेडनेकर और तापसी  पन्नू को खेतों में ट्रेक्टर चलाते, बीज बोते, दवाओं का छिड़काव करते देखा जा सकता है।

वह पश्चिम उत्तर प्रदेश के जाटों की महिलाओं में पहनी जाने वाली पोशाकों में नज़र आती हैं।  उनके बोलने और बातचीत करने का ढंग भी देहाती जैसा है। लेकिन, यह सब कुछ ऑन स्क्रीन है।

वह अनुराग कश्यप की, तुषार हीरानंदानी निर्देशित फिल्म सांड की आँख की शूटिंग कर रही हैं।  पश्चिम उत्तर प्रदेश की दो शूटर बहनो की यह कहानी हौसला न खोने और कुछ भी कर गुजरने की है।


इस रियल स्टोरी के दो मुख्य चरित्र चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर हैं।  इन दोनों महिलाओं ने ५० साल की उम्र में बन्दूक चलना सीखा और भिन्न प्रतियोगिताएं में पदक जीते।

इस फिल्म का पहले नाम वुमनिया था। लेकिन,विवाद के कारण अनुराग कश्यप को यह टाइटल बदलना पड़ा।  सांड की आंख का निर्माण अनुराग  कश्यप के साथ रिलायंस एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

दिलचस्प होगा ईद २०२० पर दो दिग्गज हॉलीवुड फिल्मों का टकराव -  क्लिक करे

दिलचस्प होगा ईद २०२० पर दो दिग्गज हॉलीवुड फिल्मों का टकराव


बात दूर की कहिये या पास की ! बात, अगले साल की ईद यानि ईद २०२० की है।

हॉलीवुड से, फ़ास्ट एंड फ्युरिअस सीरीज की नवी फिल्म फ़ास्ट एंड फ्युरिअस ९ की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तारीख़ ईद २०२० वीकेंड में तय कर दी गई है।


क्या फ़ास्ट एंड फ्युरिअस ९ का किसी सलमान खान या शाहरुख़ खान की फिल्म से टकराव होगा ? क्योंकि ईद वीकेंड तो इन्ही दो खानों के लिए बुक रहता है। मगर अभी यह कहना मुश्किल है। 

क्योंकि, किसी भी खान की ऎसी कोई फिल्म नहीं बन रही, जो अगले साल में रिलीज़ की तारीख़ ढूंढें। वैसे भी बॉलीवुड वाले अपनी फिल्मों की रिलीज़ की तारीख़ को लेकर काफी सुस्त रहते हैं। इसलिए इस समय तो कोई भी हिंदी फिल्म फ़ास्ट एंड फ्युरिअस ९ का मुकाबला करते नज़र नहीं आ रही।


मगर, फ़ास्ट एंड फ्युरिअस ९ के लिए ईद २०२० वीकेंड खाली नहीं होगा। इस दिन, हॉलीवुड की एक दूसरी फिल्म कॉन्ग वर्सेज गॉडज़िला रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म गॉडज़िला और किंगकॉन्ग के मुकाबले के कारण पूरी दुनिया में चर्चित हो चुकी है।

इसलिए, ईद वीकेंड, बॉलीवुड फिल्मों के टकराव से कही ज्यादा हॉलीवुड की दो दिग्गज फिल्मों के टकराव के कारण दिलचस्प होगा। यह मुकाबला उस समय ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा, जब किसी बड़ी हिंदी फिल्म की तारीख़ भी, २२ या २३ मई २०२० तय हो जायेगी। 


विद्युत जामवाल ने हाथी के बच्चे को शिशु से किशोर होते देखा- क्लिक करें 

विद्युत जामवाल ने हाथी के बच्चे को शिशु से किशोर होते देखा


शिशु हाथी हमेशा अपनी माँ के साथ ही रहते हैं। लेकिन अभयारण्य का 3 महीने का प्यारा सा शिशु हाथी मूनबीम, अभिनेता विद्युत की फैमिली एडवेंचर फिल्म - जंगली की शूटिंग के दौरान अपनी माँ की परछाई से बाहर निकला।



फिल्म में एक दृश्य था जिसे वीजे का किरदार अपने हाथी दोस्त भोला के साथ निभा रहा था। उसी समय शॉट्स के बीच ही मूनबीम ने एक गेंद को पकड़ा और सेट पर वीजे और हाथी भोला को साथ खेलने के लिए उकसाने लगा। 

यह इस शिशु हाथी के लिए उम्र के दूसरे पड़ाव पर आ जाने का महत्वपूर्ण क्षण था जो अन्यथा इससे पहले मानव स्पर्श के संपर्क में आया ही नहीं था।

अभिनेता हाथियों के साथ संवाद करने में सक्षम होने के लिए प्रतिदिन महावतों के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्हें बताया गया था कि मूनबीम अभी बात करने के लिहाज से बहुत छोटा है, इसलिए वीजे हमेशा उसकी मां के साथ ही बातचीत किया करते थे।


धीरे-धीरे मूनबीम ने भी वीजे को जवाब देना शुरू कर दिया और उस एक दृश्य की शूटिंग के दौरान, उसने एक गेंद पकड़ी और उसके साथ खेलना शुरू कर दिया--और साथ ही वीजे से भी अपेक्षा की कि वे उसे गेंद पास करें और उसके साथ पकड़म-पकड़ाई खेलें और उसके साथ घूमें। और यह तो बस शुरुआत ही थी।

मूनबीम अब टीम का सबसे कम उम्र का सदस्य बन गया। वीजे ने उसको खुश रखने के लिए सेट पर उसके लिए एक अलग पूल बनाने का अनुरोध भी किया है।

विद्युत जामवाल ने कहा, "एक शिशु हाथी को किशोर होते देखना बेहद अनोखा था। मनुष्यों की ही तरह, हाथियों का भी अपने परिवार के साथ बहुत करीबी रिश्ता होता है। मूनबीम के इस जेस्चर ने हमें महसूस कराया कि उनके जिस झुंड के साथ हम शूटिंग कर रहे हैं, उसमें अब हमारा स्वागत है।"

जंगली का शूट इसी तरह के और भी बेहद खूबसूरत क्षणों से भरपूर रहा, जिनका शहरों में बीतने वाले हमारे नियत जीवन में मिल पाना असंभव है। मुझे खुशी है कि हम इस फिल्म के साथ इन अनुभवों को भी बड़े पर्दे पर दिखा पाने में सक्षम होंगे।


पूजा भट्ट के लिए कोई पर्दा छोटा नहीं !- क्लिक करें

पूजा भट्ट के लिए कोई पर्दा छोटा नहीं !


अभिनेत्री से निर्माता और निर्देशक बनी पूजा भट्ट कीपूरी लम्बाई की फीचर फिल्म कैबरेआजकल ज़ी५ के डिजिटल माध्यम में स्ट्रीम हो रही हैं। निर्माता पूजा भट्ट की इस फिल्म का निर्देशन कौस्तव नारायण नियोगी ने किया था। फिल्म मेंऋचा चड्डागुलशन देवइया के साथ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एस श्रीसंथ एक डॉन की भूमिका में हैं।

श्रीसंथ की फिल्मडिजिटल माध्यम से भले ही रिलीज़ हुई होश्रीसंथ की बॉक्स ऑफिस पर ताक़त बेशक न जाँची जा सकी होलेकिन पूजा भट्ट ने श्रीसंथ की ताकत को भांप लिया लगता है।  खबर है कि पूजा भट्ट की अगली फिल्म में भी श्रीसंथ होंगे।

बेशक श्रीसंथ के साथ पूजा भट्ट की अगली फिल्म खालिस डिजिटल माध्यम के लिए बनाई जायेगी। पूजा भट्ट के लिए माध्यम बहुत मायने नहीं रखता।  वह कहती हैं, "कैबरे ने पैंडोरा बॉक्स खोल दिया है।"


कैबरे फीचर फ़िल्म थी।  सालों तक डिब्बा बंद रही। आखिर कर डिजिटल माध्यम पर रिलीज़ हुई।  लेकिनकैबरे ने डिजिटल प्लेटफार्म पर एक प्रतिस्पर्द्धा पैदा कर दी है।  क्योंकिकैबरे टेलीविज़न या डिजिटल प्लेटफार्म के लिए नहीं बनाई गई थी।

पूजा भट्ट कहती हैं, "मेरे लिए माध्यम मायने नहीं रखता। डिजिटल माध्यम काफी बड़ा है।  इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता।"

यहाँ बताते चले कि १९८० के दशक में सिनेमा के बड़े परदे पर छा जाने वाली मासूम चेहरा पूजा भट्ट का माध्यम से पहला परिचय टेलीविज़न से हुआ था। महेश भट्ट नेपूजा भट्ट को लेकर पहली फिल्म डैडी टेलीविज़न के लिए बनाई थी।

इसके बाद पूजा भट्ट की एक दूसरी फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई बीच टेलीविज़न से प्रसारित हुई थी। ऐसे मेंजब लोग पूजा भट्ट से पूछते हैं कि आप छोटे परदे के लिए फिल्म क्यों बनाती होपूजा जवाब देती हैं, "अब छोटी स्क्रीन बड़ी हो चुकी है।"



पहली बार कॉमेडी कर टोटल धमाल मचा पाएगी माधुरी दीक्षित ?- क्लिक करें 

पहली बार कॉमेडी कर टोटल धमाल मचा पाएगी माधुरी दीक्षित ?


फिल्म टोटल धमाल से, माधुरी दीक्षित की वापसी हो रही हैं। वह इंद्रकुमार निर्देशित कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल से ५ साल बाद, बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके जोड़ीदार अनिल कपूर हैं, जिनके साथ माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। क्या माधुरी दीक्षित अपनी वापसी को टोटल धमाल वापसी बना पाएंगी ?


पहली वापसी आजा नचले
माधुरी दीक्षित की यह तीसरी वापसी होगी. फिल्म देवदास (२००२) में चंद्रमुखी की भूमिका करने के बाद, माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने की डोली में बैठ कर अमेरिका चली गई थी। २००७ में, उन्होंने फिल्म आजा नचले से हिंदी फिल्म दर्शकों की नब्ज़ टटोलने की कोशिश की थी। ओपन डांस थिएटर पर केन्द्रित फिल्म आजा नचले को हिंदी फिल्म दर्शकों का ठंडा रिस्पांस मिला। लेकिन, यह रिस्पांस माधुरी के खिलाफ कम, फिल्म की पुरानी कहानी के खिलाफ ज्यादा था। 


सात साल बाद दूसरी वापसी
माधुरी दीक्षित ने दूसरी बार बॉलीवुड की ओर रुख किया २०१४ मे रिलीज़ फिल्म डेढ़ इश्किया से। विद्या बालन के साथ, इश्किया जैसी हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक अभिषेक चौबे ने डेढ़ गुना छलांग मारते हुए डेढ़ इश्किया बनाई पूरी दो हीरोइनों के साथ। माधुरी दीक्षित के साथ हुमा कुरैशी दूसरा इश्क थी। लेकिन, फिल्म डेढ़ इश्किया अपनी पहली फिल्म इश्किया का खराब स्पूफ साबित हुई। हर प्रकार से खराब बनी इस फिल्म मे माधुरी दीक्षित भी खराब एक्टर लग रही थी। 


पांच साल बाद तीसरी वापसी
शौमिक सेन निर्देशित फिल्म गुलाब गैंग (२०१४) के पांच साल, माधुरी दीक्षित की तीसरी वापसी हो रही है। माधुरी दीक्षित, आजा नचले में निर्देशक अनिल मेहता, डेढ़ इश्किया में अभिषेक चौबे और गुलाब गैंग में शौमिक सेन के साथ पहली बार फिल्म कर रही थी। लेकिन, टोटल धमाल के इंद्रकुमार के साथ वह पहले भी तीन फ़िल्में कर चुकी हैं। फिल्म में, रितेश देशमुख, संजय मिश्र और पितोबाश के अलावा, वह बाकी सभी कलाकारों के साथ अभिनय कर चुकी हैं। माधुरी कहती भी हैं, “यह मेरा घर आने जैसा है।

क्या घर वापसी शुभ वापसी होगी ?
माधुरी दीक्षित की पांच साल बाद तीसरी वापसी सुखद होगी ? माधुरी दीक्षित ने पहली वापसी डांस फिल्म आजा नचले से की थी। दूसरी वापसी में डेढ़ इश्किया ब्लैक कॉमेडी और गुलाब गैंग क्राइम ड्रामा फिल्म थी। अब तीसरी वापसी वाली फिल्म खालिस कॉमेडी फिल्म है। क्या अपने परिवार के साथ कॉमेडी करने वाले माधुरी दीक्षित की यह तीसरी वापसी टोटल धमाल साबित होगी ? माधुरी ने अभी तक कोई भी खालिस कॉमेडी फिल्म नहीं की है। देखने वाली बात होगी कि उन जैसी संवेदनशील अभिनेत्री के करियर में कॉमेडी क्या धमाल करती है ?

ड्रग फ्री इंडिया" के लिए संजय दत्त, कपिल शर्मा और बादशाह  - क्लिक करें 

ड्रग फ्री इंडिया" के लिए संजय दत्त, कपिल शर्मा और बादशाह


"ड्रग फ़्री इंडिया" अभियान, आर्ट ऑफ़ लिविंग की एक पहल को गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, अभिनेता संजय दत्त, बादशाह, और कपिल शर्मा सहित कई दिग्गज हस्तियों के मौजूदगी में आज चंडीगढ़ में शुरू किया गया। इस अभियान के लिए संपूर्ण भारत भर से वेबकास्ट पर लाइव इवेंट में आज ६०००० से अधिक युवा जुड़े थे| कुल मिलाकर, ७००० से अधिक कॉलेजों से, और करीब एक करोड़ से अधिक छात्रा इस बड़े अभियान में शामिल हुए

कैटरीना कैफ, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, कृति सनोन, एकता कपूर और रितेश सिधवानी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां ने इस "ड्रग फ्री इंडिया" अभियान के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। इस अभियान का नेतृत्व आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकरजी ने किया हैभारत की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पहल "ड्रग-फ्री इंडिया" के लिए पूरा बॉलीवुड शामिल होने के साथ-साथ, भारत के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी ने भी इस अभियान में अपना पूर्ण समर्थन दिया है। खराब मौसम के बावजूद भी,१००० छात्रो ने श्री श्री रविशंकर, संजय दत्त और सुनील शर्मा के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।


फिल्म निर्माता महावीर जैन ने इस अभियान में इन सभी लोगों को एक साथ लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है|



म्यूजिक विडियो- तुझमे है बारिश - क्लिक करें 

म्यूजिक विडियो- तुझमे है बारिश

रूठा रूठा क्यों- फिल्म इज शी राजू

तू लौंग मैं इलाइची - फिल्म लुका छुपी

Sunday, 17 February 2019

राष्ट्रीय सहारा १७ फरवरी २०१९