Wednesday, 20 March 2019

एकता कपूर का सुपरनेचुरल ‘यू टर्न’ !

फिल्म यू टर्न


कन्नड़ फिल्म यू टर्न (२०१६) की कहानी एक महिला रिपोर्टर की है, जो उन सड़क दुर्घटनाओं की जांच कर रही हैं, जिसमे एक ख़ास यू टर्न पर टकरा कर काफी लोग मारे जा चुके हैं। इस जांच के दौरान उसे सुपरनेचुरल अनुभव होते हैं।

लेखक और निर्देशक पवन कुमार (Pawan Kumar) की इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी। इसी सफलता का तकाजा था कि फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करण कुछ बदलाव के साथ बनाए गए।

कुछ हिंदी फिल्म निर्माता भी फिल्म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे।  मगर, उन्हें इस फिल्म का अधिकार खरीद पाने में नाकामयाबी मिली, क्योंकि पवन चाहते थे कि वह फिल्म के हिंदी संस्करण का लेखन और निर्देशन खुद करें।

खबर है कि अब भूतिया रहस्य फिल्मों की निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) को यू टर्न का अधिकार खरीद पाने में कामयाबी मिल गई है। खबर यह भी है कि यू टर्न के हिंदी संस्करण की बागडोर पवन कुमार के हाथों में ही होगी।

अभी इस फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया गया है। मगर, उत्सुकता इस बात को लेकर है कि एकता कपूर फिल्म के हिंदी संस्करण में तमिल और तेलुगु संस्कारों की तरह कोई बदलाव करती हैं या इसे कन्नड़ फिल्म की तरह ही हिंदी में बनवाती हैं!


एंडी हग के लुक में गुलशन देवैया - क्लिक करने 

एंडी हग के लुक में गुलशन देवैया



शैतान और गोलियों की रासलीला :राम-लीला जैसी फिल्मों एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah)  फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आते हैं ।

एक्टर अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani) और राधिका मदान (Radhika Madan) अभिनीत इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में गुलशन देवैया की जुड़वा भाइयों कराटे मणि और जिमी की  दोहरी भूमिका है।

जैसा कि नाम से साफ़ है कराटे मणि कभी का एक कराटे चैंपियन है। कुछ घटनाओवश वह शराब में डूबा रहता है। लेकिन, आज भी वह अपने फन का माहिर है।

गुलशन ने, फिल्म में अपने कैरेक्टर को ज्यादा ऑथेंटिक बनाने के लिए स्विट्जरलैंड से नब्बे के दशक में दुनिया के सबसे बड़े कराटेबाज एवं किकबॉक्सिंग स्टार, एंडी हग (Andy Hug) के लुक को अपनाया है ।

दर्शकों को मुलेट हेयर-स्टाइल तथा एंडी के करियर के शुरुआती दिनों के हेयर स्टाइल एवं मूंछों में काफी समानता नज़र आएगी ।

इस कैरेक्टर का लुक केवल एंडी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में नब्बे के दशक के मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जैसे एक्शन हीरो की भी याद दिलाता है।

एंडी हग का नाम एक स्टार से भी बड़ा था, लेकिन ३५ साल की बेहद कम आयु में उनकी मौत हो गई थी।

मर्द को दर्द नहीं होता एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसे शरीर पर लगी चोट का दर्द महसूस नहीं होता । यह फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी के अपोजिट रिलीज़ हो रही है। 




डिजिटल सीरीज में शाहरुख़ खान - क्लिक करें 

डिजिटल सीरीज में शाहरुख़ खान



जीरो की असफलता ने, कभी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) का आत्मविश्वास बुरी तरह से डगमगा दिया है। इस असफलता के सदमे में शाहरुख़ खान स्पेस ड्रामा फिल्म सारे जहाँ से अच्छा को हां कहने और काफी हद तक तैयारियां भी शुरू करने के बावजूद फिल्म से निकल गए। अब वह खुद पर प्रयोग करने की स्थिति में नहीं थे।

फिर खबर आई कि वह संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म करने जा रहे हैं।  इस फिल्म को सलमान खान (Salman Khan) के साथ बताया जा रहा था। लेकिन, इस खबर की पुष्टि न तो शाहरुख़ ने की, न भंसाली ने। 

फिर अफवाह यह उड़ी कि शाहरुख़ खान डिजिटल सीरीज (Digital Series) करने जा रहे हैं। इस खबर को दबे स्वर से इसलिए बताया गया कि किसी को विश्वास ही नहीं था कि बॉलीवुड फिल्मों का शाहकार डिजिटल सीरीज करेगा ! परन्तु, अब खबर सच्ची साबित हुई है।

यह सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।  इस प्लेटफार्म से, शाहरुख़ खान की बतौर निर्माता सीरीज बार्ड ऑफ़ ब्लड स्ट्रीम होती है। इस सीरीज के एक्टर इमरान हाश्मी हैं।

अब जिस दूसरी डिजिटल सीरीज की बात हो रही है, उसके निर्माता शाहरुख़ खान होंगे ही, वह इसमें अभिनय भी करेंगे। सूत्र बताते हैं कि इस सीरीज ने शाहरुख़ खान को उत्साहित कर दिया कि इसमें अभिनय के लिए भी तैयार हो गए। 


अक्षय कुमार के सूर्यवंशी की पूजा या जैक्विलिन -  क्लिक करें 

अक्षय कुमार के सूर्यवंशी की पूजा या जैक्विलिन



सिम्बा की रिलीज़ के दौरान ही, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप एक्शन ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। उसी समय, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नायिका कौन होगी।

सूर्यवंशी में यह भूमिका काफी छोटी है। इसलिए, फिल्म में बॉलीवुड की किसी  बड़ी एक्ट्रेस के फिट होने का सवाल ही नहीं उठता था। हालाँकि, उस समय फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के आने की खबर भी फैली। बाद में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का नाम सामने आया।

परन्तु अब एक खबर यह है कि सूर्यवंशी की नायिका जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ (Jacquiline Fernandez) होंगी। जैक्विलिन ने, अक्षय कुमार के साथ दो फ़िल्में की है। ब्रदर्स एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जबकि हाउसफुल ३ कॉमेडी फिल्म थी, जिसमे जैक्विलिन अक्षय की नायिका थी। दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री भी है।

परन्तु, अक्षय कुमार को यह केमिस्ट्री पूजा हेगड़े में क्यों नहीं नज़र आई ! पूजा हेगड़े तो अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म हाउसफुल ४ मे अक्षय कुमार के साथ काम कर रही है।

इससे ऐसा लगता है कि रोहित शेट्टी, जिस लेडी कॉप फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत करना चाहते हैं, उसकी झलक सूर्यवंशी में देखने को मिल जाएगी। जैसे सिम्बा में सूर्यवंशी की झलक देखने को मिली थी ! 


टॉय स्टोरी ४ का ट्रेलर - क्लिक करें 

टॉय स्टोरी ४ का ट्रेलर

तेरी मिटटी - फिल्म केसरी

नवोदय टाइम्स २० मार्च २०१९

कैसे होली मनाते है टीवी के लोकप्रिय सितारे !


रुस्लान मुमताज़ उर्फ मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियेा के ध्रुव रायचंद
मैं अपनी त्वचा को लेकर थोड़ा सजग हूं और इसलिए मुझे होली खेलना पसंद नहीं है। मेरे कॉलेज के दिनों की एक और मजेदार घटना है, जो मुझे रंगों से दूर रखती है। मेरे कॉलेज में दोस्तों का एक समूह गहरे रंगों से खेल रहा था और उनमें से एक ने मुझे हरा रंग लगा दिया। मेरी त्वचा पर लगा रंग अगले दिन सौभाग्य से गायब हो गया लेकिन मेरे बाल हरे हो गए। और अगले छह महीनों तक मैं उस विदेशी लुक में इधर-उधर घूम रहा थ लेकिन मैंने इस घटना के बाद भी कभी होली खेलने की हिम्मत नहीं की।

बिज्जल जोशी उर्फ बिंदु
होलिका पर, हम आग जलाते हैं और मेरे परिवार में इस आग की गर्मी लेने की रस्म है क्योंकि यह माना जाता है कि यह आपके सभी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करती है और इसे पवित्र माना जाता है। हम पॉपकॉर्न और पताशा डालते हैं और यहां तक कि पताशा से बनी माला भी पहनते हैं। मेरे घर के पास एक होली स्थल है जहां हम भगवान को श्रीफल अर्पित करते हैं और मुझे यकीन है कि मैं हर साल उस मंदिर में जाती हूं। सभी शुभ समारोहों के बाद, हम अगले दिन सुंदर रंगों के साथ होली खेलते हैं।

लेडीज स्पेशल के साहिल चड्डा उर्फ विराज वास्तव
मैं हरियाणा से हूं, जहां हम विशेष रूप से निर्माण स्थलों के पास खोदे गए विशाल गड्ढों में पानी भर देते थे। मुझे याद है, बचपन के दौरान उन गड्ढों में कूदना और आनंद लेना और अपने दोस्तों के साथ होली मनाना। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि इस होली में पानी बर्बाद न करें और अंडे और ग्रीस जैसी कठोर वस्तुओं से बचें। एक सुरक्षित होली खेलें और अपने दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें।

छवी पांडे उर्फ प्रार्थना कश्यप
"यह होली मैं सुपर उत्साहित हूं क्योंकि मेरे माता-पिता मुझसे मिलने आ रहे हैं और मैं लंबे समय बाद उनके साथ होली खेलूंगी। एक चीज जो मुझे होली के बारे में पसंद है वह है होली पर बना खाना। मेरी मां ने होली पर अद्भुत दही वड़ा और इमली की चटनी बनाई, जिसे मेरा पूरा परिवार खाना पसंद करता है। इसके अलावा, मैं होली के दौरान पहने जाने वाले नए कपड़ों को लेकर बहुत उत्साहित हूं। और मैं सबसे छोटी और अपनी मां की सबसे प्यारी हूं, मुझे हमेशा सबसे सुंदर कपड़े मिलते थे और मेरी बहनें मुझसे बहुत ईर्ष्या करती थीं और मुझे वह बहुत पसंद था।"

पटियाला बेब्स की मीता हुनर गांधी
शादी के बाद मयंक के बिना यह मेरी पहली होली है। तो, मेरी योजना है कि वाहेगुरुजी उनकी सेहत, कल्याण, समृद्धि का ध्यान रखें, हर साल होली पर मैं गुरुद्वारे जाती हूं और गुरुद्वारा में लंगर में भाग लेती हूं। ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो रसायनों से मुक्त हों। होली रंग लाती है: प्यार के रंग। दुश्मनी भूलकर, अपने रिश्तों को नवीन करें जो खट्टा था। मुझे लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाना बहुत पसंद है। मैं इस दिन किसी के लिए कुछ विशेष करने की कोशिश करती हूं।

पटियाला बेब्स की बेब्स परिधि शर्मा

बचपन में, मैंने हमेशा होली का आनंद लिया है। मुझे यह पूरी हंसी और खुशी के साथ एक बहुत ही दिलचस्प त्योहार लगा, लेकिन मुझे होली खेले हुए काफी समय हो गया है। कहीं न कहीं मैं पर्यावरण के लिए भी चिंतित हूं, एक व्यक्ति को बहुत सतर्क रहना चाहिए और पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। होली पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए और आपकी खुशी के लिए आप अन्य प्राणियों या हमारे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। इस बार हम पटियाला बेब्स के सेट पर होली मनाने जा रहे हैं क्योंकि शो में एक बहुत ही दिलचस्प होली सीक्वेंस है। मिनी और मैं भी नृत्य करने जा रहे हैं और मैंने शूटिंग के दौरान होली खेली है। मैं अपने गृहनगर इंदौर जा रही हूं और हम दोस्तों और परिवार के साथ मिलने जा रहे हैं। एक बार बचपन में, हमारे पड़ोसी होली खेलना नहीं चाहते थे और उन्होंने अपने दरवाजे बंद कर रखे थे। हम बच्चे वास्तव में चाहते थे कि वे हमारे साथ खेलें और उन्हें पानी और रंगों के साथ होली खिलाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए, जिसने बाद में उन्हें हमारे साथ होली खेलने के लिए मजबूर किया और उन्होंने वास्तव में बाद में इसका आनंद लिया।



सुपर डांसर चैप्टर ३ के सेट पर मनाई गोविंदा और शक्ति कपूर ने होली - क्लिक करें 

Tuesday, 19 March 2019

सुपर डांसर चैप्टर ३ के सेट पर मनाई गोविंदा और शक्ति कपूर ने होली

यू.एस.स टुडे की ५० सबसे शक्तिशाली महिलाओ में प्रियंका चोपड़ा


यू.एस.ए टुडे ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ५० पावर आइकन महिलाओ की घोषणा की है| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहली प्रभावशाली भारतीय कलाकार है, वह अब मल्टी एकेडमी अवार्ड विजेता मेरिल स्ट्रीप, मीडिया मुग़ल ओपरा विनफ्रे के साथ अन्य शक्तिशाली महिला सूची में शामिल हुई हैं।

आंतराष्ट्रीय आइकन बियॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डिजेनरेस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस, अंतरार्ष्ट्रीय पॉप आइकन जेनिफर लोपेज,  निकोल किडमैन, रीज़ विदरस्पून, पॉप आइकन लेडी गागा और टेलर स्विफ्ट, अभिनेत्री मार्गोट रॉबी, अभिनेत्री-निर्माता टीना फे और जूलिया लुई ड्रेफस, एक्टर  मेलिसा मैकार्थी, डाना वाल्डेन के अध्यक्ष, डिज्नी टीवी स्टूडियो और एबीसी एंटरटेनमेंट इत्यादि दिग्गजों के नाम इस लिस्ट में शामिल है|


प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, "यह सभी शक्तिशाली महिलायें, हर एक चुनौतियों का सामना करते हुए  अपने करियर में सफल है। यही बात मुझे सफलता के लिए प्रेरणा देती है।"  

म्यूजिक विडियो रात आई - गायक विकास त्रिलोक चंद  - क्लिक करें 

म्यूजिक विडियो रात आई - गायक विकास त्रिलोक चंद

अब ५ अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी !


भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रदर्शन की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म १२ अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन, अब यह फिल्म एक हफ्ता पहले यानि ५ अप्रैल को रिलीज़ होगी। आज इस फिल्म के नए पोस्टर जारी करते हुए यह जानकारी दी गई।

पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज़ की तारीख़ को १२ अप्रैल से ५ अप्रैल क्यों किया गया ? कांग्रेस पार्टी द्वारा इस फिल्म को चुनावी लाभ के लिए प्रदर्शित किया जा रहा, बता कर चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को, लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ११ अप्रैल के अगले दिन रिलीज़ किया जा रहा था।  अब जबकि फिल्म की रिलीज़ ५ अप्रैल तय की गई है, कांग्रेस की आपत्ति ख़त्म नहीं होती।  इसलिए यह कहना ठीक नहीं होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज़ की तारीख़ में बदलाव कांग्रेस की आपत्तियों के बाद किया गया है।


दरअसल, निर्माता संदीप सिंह (Sandip Singh) की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का जहाँ राजनीतिक पक्ष है, वही व्यावसायिक पक्ष भी है। फिल्म के निर्माण में लगभग ६० करोड़ खर्च होने का अनुमान किया जा रहा है। फिल्म को अपनी लागत तो वापस चाहिए ही होगी। यह तभी हो सकता है, जब फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक हफ्ते का पूरा रन करे।  अगर यह फिल्म १२ अप्रैल को रिलीज़ होती तो इसे सिर्फ ५ दिन ही मिलते।  क्योंकि, १७ अप्रैल से से संजय दत्त (Sanjay Dutt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), वरुण धवन (Varun Dhawan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapoor) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म कलंक रिलीज़ हो रही है। कलंक की रिलीज़ के बाद फिल्म को उतने ही स्क्रीन और दर्शक मिलते, कोई गारंटी नहीं थी।  इसलिए, पीएम नरेंद्र मोदी को ५ अप्रैल को रिलीज़ करने का फैसला सही लगता है।

पीएम नरेंद्र मोदी का निर्देशन मैरी कोम के निर्देशक ओमंग कुमार (Omung Kumar) कर रहे हैं।  इस फिल्म में, मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय (Viveik Oberoi) के अलावा बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायण, ज़रीना वहाब, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अनजान श्रीवास्तव, यतिन कार्येकर, रमाकांत दायमा, अक्षत आर सलूजा, जिमेष पटेल और दर्शन कुमार है। फिल्म की कहानी निर्माता संदीप सिंह ने ही लिखी है।

इस फिल्म के सह निर्माताओं में विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु के अलावा देश की कई भाषाओँ में रिलीज़ किया जा रहा है।.



रेत सी फिसल रही हैं प्रियंका चोपड़ा के हाथ से फ़िल्में !- क्लिक करे  

रेत सी फिसल रही हैं प्रियंका चोपड़ा के हाथ से फ़िल्में !


पद्मावत के बाद, निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के हवाले से तीन चार फिल्मों का ज़िक्र  अखबारों में आया था।  इनमें से दो फ़िल्में इस बजह से ख़ास थी कि इन्हे खुद संजय लीला भंसाली निर्देशित करना चाहते थे। एक फिल्म थी संजय का बरसों का सपना हीरा मंडी और दूसरी अनाम फिल्म, जिसे वह सलमान खान के साथ बनाना चाहते थे।  चर्चा यह थी कि इन दोनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी, बल्कि प्रियंका चोपड़ा दोनों फिल्मों की नायिका हो सकती है।


भंसाली के प्रोजेक्ट से बाहर प्रियंका जोनास
आज दोनों ही फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा नहीं हैं। अफवाह यह थी कि सलमान खान, अभी भी प्रियंका चोपड़ा से नाराज़ हैं। उन्हें, प्रियंका चोपड़ा का अकस्मात् उनकी  महत्वकांक्षी फिल्म भारत छोड़ देना नागवार गुजरा। वह, प्रियंका चोपड़ा के निजी जीवन के लिए, प्रियंका का फिल्म छोड़ देना भूल जाते, अगर प्रियंका चोपड़ा ने यह फिल्म निक जोनास से शादी के लिए छोड़ी होती। सलमान खान ने दिल में ले लिया, जब प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस प्राट के साथ फिल्म साइन कर ली। प्रियंका का यह फैसला सलमान खान के लिए अपमानजनक भी था।

ज़िम्मेदार कौन
तो क्या प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली की फिल्म में सलमान का रोमांस इस लिए नहीं बन सकी कि सलमान खान अभी भी नाराज थे ? सच्चाई यह नहीं है। प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान की फिल्म में इसलिए नहीं शामिल की गई कि सलमान खान की नाराज़ी जिम्मेदार थी।  प्रियंका के सलमान खान की फिल्म मे न होने के लिए हीरा मंडी ज़िम्मेदार थी।


हीरा मंडी नहीं
संजय लीला भंसाली चाहते थे कि हीरा मंडी की, १५वी और १६वी शताब्दी की तवायफ की भूमिका, उनकी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में कोठे पर राम चाहे लीला गीत पर नृत्य करने वाली प्रियंका चोपड़ा करे। परन्तु, प्रियंका चोपड़ा ने तारीखों का हवाला देते हुए फिल्म को मना कर दिया। प्रियंका चोपड़ा को मैरी कोम और बाजीराव-मस्तानी जैसी फिल्म दे चुके संजय लीला भंसाली को इस बात का बुरा लगा कि प्रियंका ने उन्हें भी मना का दिया।  ऐसे में फैसला लिया गया कि जब प्रियंका के पास हीरा मंडी की शूटिंग के लिए तारीखें नहीं है तो वह सलमान खान की फिल्म की शूटिंग कैसे कर सकती हैं ! 


रिप्लेसमेंट एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा !- क्लिक करें 

रिप्लेसमेंट एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा !


बैटल ऑफ़ सरगढ़ी पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी २१ मार्च को रिलीज़ होने जा रही है । इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्षय कुमार की पत्नी की संक्षिप्त भूमिका कर रही हैं ।  फ्लॉप नमस्ते इंग्लैंड के बाद, केसरी परिणीती चोपड़ा की इस साल रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म होगी । इस फिल्म के बाद परिणीती चोपड़ा को उनके प्रशंसक दर्शक फिल्म जबरिया जोड़ी और संदीप और पिंकी फरार में देख सकेंगे ।


श्रद्धा कपूर का रैकेट थामा !
ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा रिप्लेसमेंट एक्ट्रेस बनती जा रही हैं । ताज़ा खबर है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), निर्माता भूषण कुमार की साइना नेहवाल (Saina Nehwal) बायोपिक फिल्म साइना से निकल गई है । श्रद्धा कपूर, अपनी कुछ बड़ी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं । इसलिए उनकी जगह परिणीती चोपड़ा को ले लिया गया है । अब वह, अमोल गुप्ते (Amol Gupte) निर्देशित फिल्म में बैडमिंटन रैकेट थामे, साइना नेहवाल बनी नज़र आयेंगी ।



जैक्विलिन की ट्रेन में परिणीती
पिछले साल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म तीन बनाने वाले निर्देशक ऋभु दासगुप्ता (Ribhu Dasgupta) ने, एक शराबी तलाकशुदा महिला के एक व्यक्ति के गायब होने की मामले में फंसने की कहानी वाली हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रैन के हिंदी रीमेक का ऐलान किया था।  इस रीमेक फिल्म में, एमिली ब्लंट (Emily Blunt) की शराबी महिला की भूमिका में अभिनेत्री जैक्विलिन फर्नांडेज़ (Jacquiline Fernandez) को लिया गया था। लेकिन, इस फिल्म में पैसा लगाने के लिए कोई आगे नहीं आया। अब खबर है कि फिल्म में जैक्विलिन की जगह परिणीति चोपड़ा को ले लिया गया है। क्या  परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के ट्रेन में चढने के बाद फिल्म आगे बढ़ सकेगी ?



कैटरीना कैफ थी केसरी
यहाँ, बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा फिल्म केसरी के लिए भी पहली पसंद नहीं थी। फिल्म के करण जौहर (Karan Johar) और दूसरे निर्माता कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेना चाहते थे। मगर, कैटरीना कैफ ने कुछ इंतज़ार के बावजूद फिल्म को मंज़ूर नहीं किया। क्योंकि, उनकी भूमिका काफी छोटी थी। 


इंशाल्लाह ! संजय लीला भंसाली के साथ सलमान और आलिया -   क्लिक करें 

इंशाल्लाह ! संजय लीला भंसाली के साथ सलमान और आलिया


हम दिल दे चुके सनम के १९ साल बाद, सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह से, आलिया भट्ट का १७ साल पहले का स्वप्न भी पूरा होने जा रहा है।  संजय लीला भंसाली, जिस रोमांटिक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, उसमे ५३ साल के सलमान खान का रोमांस २६ साल की आलिया भट्ट बनेगी।  कुछ समय अफवाहों में उड़ रही, संजय और सलमान की फिल्म को पंख मिल गए हैं।


सावरिया के मेहमान सलमान खान
संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ फिल्म ख़ामोशी द म्यूजिकल से अपने निर्देशक की शुरुआत की थी। फिर इन दोनों ने हम दिल दे चुके सनम जैसी हिट फिल्म की।  फिर, संजय लीला भंसाली ने देवदास बनाने का फैसला किया। सलमान खान को पूरी उम्मीद थी कि संजय उन्हें ही फिल्म का देवदास बनाएंगे। लेकिन, उनकी जगह शाहरुख़ खान ने ले ली।  इसके बाद, संजय ब्लैक मे व्यस्त हो गए।  सलमान खान को, संजय लीला भंसाली के इस रवैये का बुरा लगा।  हालाँकि, भंसाली ने सलमान खान को अपनी फिल्म सावरिया की खास मेहमान भूमिका में लिया था।  यही कारण था कि जब संजय लीला भंसाली निर्देशित तथा हृथिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म गुज़ारिश फ्लॉप हुई तो फिल्म पर सबसे ज़्यादा फब्तियां सलमान खान ही कसी।


अलिया को बालिका बधू बनाना चाहते थे संजय  
जिस दौरान, संजय लीला भंसाली ने सावरिया के निर्माण की शुरुआत की, वह बालिका वधु की कहानी पर फिल्म हमारी जान हो तुम की तैयारी कर रहे थे।  वह इस फिल्म की ११ साल की बालिका बधु की भूमिका के लिए आलिया भट्ट को लेना चाहते थे।  नौ साल की आलिया भट्ट ने अपना ऑडिशन भी दिया।  लेकिन, उस समय  भंसाली को आलिया भट्ट काफी छोटी लगी।  इसलिए, वह हमारी जान हो तुम के बजाय, सोनम कपूर और रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सावरिया  की तैयारी में जुट गए।


दो दशक का इंतज़ार !

आज लगभग दो दशक का, सलमान खान और आलिया भट्ट का संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने का इंतज़ार ख़त्म होने जा रहा  है।  इंशाल्लाह का निर्माण संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन के सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।  इस फिल्म के ईद २०२० वीकेंड पर रिलीज़ होने की संभावना है। 


ड्रीमज़ प्रीमियर लीग में समीर अंजान, डीजे शेजवुड और शांतिप्रिया- क्लिक करें