भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Saturday, 23 March 2019
द ताशकंद फाइल्स के ६ पोस्टर
Labels:
Poster,
करैक्टर पोस्टर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
वेब सीरीज की दुनिया में सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर अव्वल
वेब सीरीज की दुनिया में ‘गणेश
गायतोंडे’ और ‘कालीन भैया’
आज भी सबसे लोकप्रिय किरदार हैं। और यही बात उनके वेब सीरिज की भी हैं।
नेटफ्लिक्स के शो ‘सेक्रेड गेम्स’
और अमेज़न प्राइम के ‘मिर्ज़ापुर’
यह दोनों क्राइम थ्रिलर शोज स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के वेब श्रृंखला श्रेणी
के सबसे लोकप्रिय शोज रहें हैं। जबकि इसी
महीने में शुरु हुई ‘मेड इन हेवन’ अभी तक
चार्ट्स पर टॉप-५ तक नहीं पहुंची है।
स्कोर ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, लोकप्रियता
में सेक्रेड गेम्स पहले पायदान पर हैं।
जिसके पिछे ही दुसरे पायदान पर मिर्जापुर हैं। वही, आर माधवन और
अमित साध स्टारर अमेज़न प्राइम की वेबसीरीज ‘ब्रीद’
तिसरे रैंक पर हैं। किर्ती कुल्हारी-सायनी गुप्ता स्टारर ‘फोर मोर
शॉट्स प्लीज’ चौथे रैंक पर हैं। तो रोनित रॉय-मोना सिंह
स्टारर ‘कहने को हमसफर है’
पांचवे पायदान हैं।
इस वक्त सेक्रेड गेम्स और मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न को लेकर काफी
उत्सुकता बनी हुई हैं। इसी के चलते डिजिटल और वायरल न्यूज़ में इन दोनो वेबसीरिज
की चर्चा हैं। यह आँकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया
द्वारा प्रमाणित किए गयें हैं।
लोकप्रियता में सबसे अव्वल रहें, सेक्रेड
गेम्स ने डिजिटल न्यूज, न्यूजपेपर और वायरल न्यूज तीनों में पूरे
अंक हासिल किए। जबकि, मिर्ज़ापुर
ने डिजिटल न्यूज़, सोशल और वायरल न्यूज़ श्रेणियों में भी
अच्छा प्रदर्शन किया। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’
को युवाओं में सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली हैं। तो,
ऑल्ट बालाजी की ‘कहने को हमसफर है’
ने पिछले कुछ हफ्तों से लोकप्रियता चार्ट पर स्थिर बने रहेंकर सबको चौका
दिया हैं।
रफ़्तार पकड़ रहा है तब्बू का करियर - क्लिक करें
Labels:
Web Series
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
रफ़्तार पकड़ रहा है तब्बू का करियर
हैदर एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) का करियर एक बार फिर रफ़्तार पकड़ रहा है। फितूर जैसी बड़ी असफलता के बाद,
तब्बू खामोश हो गई थी।
उन्हें दो
साल बाद, अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की हॉरर
कॉमेडी एक्शन फिल्म गोलमाल अगेन (२०१७) में एना मैथ्यू की भूमिका में देखा
गया। पिछले साल रिलीज़ अंधाधुन में उनकी
सिमी की भूमिका दिलचस्प थी। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद, तब्बू छा जाने
के लिए तैयार हैं।
पिछले दिनों, उनकी आकिव अली (Akiv Ali) के निर्देशन में रोमकॉम फिल्म
दे दे प्यार दे का पोस्टर जारी हुआ। इस
पोस्टर मे, दो कारों के बीच पाँव फैलाये अजय
देवगन (Rakul Preet Singh) नज़र आ रहे हैं। उनके चेहरे पर घबराहट है। दोनों कारों के बोनट पर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और तब्बू (Tabu) बैठे नज़र आती हैं।
इस पोस्टर के साथ अजय देवगन ने अपने प्रशंसकों
के लिए लिखा है कि इसे घर पर न करे। चूंकि,
फिल्म रोमकॉम है। एक अजय देवगन के
साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू हैं। इसलिए
ऐसा लगता है कि यह फिल्म मर्दों की फ़्लर्टिंग पर है। अजय देवगन घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में
फंसे लगते हैं। तभी तो वह अपने प्रशंसकों से इसे (फ़्लर्टिंग) घर पर न करने की सलाह
दे रहे हैं।
तब्बू की एक अन्य फिल्म भारत ईद वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan),
कैटरिना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पाटनी (Disha Patni), आदि की
भूमिकाये हैं।
दे दे प्यार दे और भारत के
बाद, तब्बू ने दक्षिण की एक फिल्म भी साइन कर ली
है। इस फिल्म में,
दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मुख्य भूमिका में हैं। ज़ाहिर है कि तब्बू का करियर रफ़्तार पकड़ने जा
रहा है।
मुख्य मंत्री बनेंगी कंगना रानौत ! - क्लिक करें
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
मुख्य मंत्री बनेंगी कंगना रानौत !
आज ३२ की हो गई बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए दक्षिण से
खुशखबरी है। उन्हें,
तमिल फिल्म अभिनेत्री से तमिलनाडु की मुख्य मंत्री की कुर्सी तक पहुंची जे
जयललिता (Jayalalitha) की भूमिका के लिए साइन कर लिया गया है।
इस साल रिलीज़, निर्देशक
कृष (Krrish) की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी में झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका के बाद,
जयललिता पर फिल्म कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की दूसरी बायोपिक फिल्म होगी।
इस जयललिता बायोपिक फिल्म का टाइटल थलेवी रखा गया है। इस फिल्म को, बाहुबली
सीरीज तथा सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद (K V Vijayendra Prasad) द्वारा लिखा गया है। उन्होंने ही,
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को लिखा था।
फिल्म थलेवी का निर्देशन कई हिट तमिल फिल्मों के निर्देशक ए एल विजय (A L Vijay) करेंगे। विजय निर्देशित फिल्म वॉचमैन आजकल सोशल साइट्स पर जारी मैं भी चौकीदार पोस्टर के कारण चर्चा में है।
कंगना रनौत इस समय मेन्टल है क्या और पंगा में व्यस्त हैं। वह खुद की कथा पर फिल्म पर भी काम कर रही
हैं।
फिल्म के निर्माता विष्णुवर्धन इन्दुरी (Vishnuvardhan Induri) हैं, जिन्होंने एनटीआर पर दो बायोपिक
फिल्मों का निर्माण किया है । यह दोनों फ़िल्में इस साल रिलीज़ हुई है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के १९८३ का विश्व क्रिकेट कप
जीतने की घटना पर फिल्म ’८३ के निर्माता भी हैं ।
पिछले साल, तमिलनाडु की पूर्व मुख्य मंत्री पर एक फिल्म आयरन लेडी का ऐलान हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शिनी कर रही थी। इस फिल्म में अभिनेत्री नित्या मेनन (Nithya Menen) टाइटल रोल में थी। इधर इस फिल्म को लेकर बहुत जानकारी नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा की 'जोनास' होली - क्लिक करें
Labels:
Biopic Filmne,
Kangana Ranaut,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Friday, 22 March 2019
प्रियंका चोपड़ा की 'जोनास' होली
प्रियंका चोपड़ा ने जोनास बनने के बाद पहली होली मनाई। इस होली की फोटो लगाते हुए सन्देश दिया-
"Happy holi to everyone celebrating...Today, India is one giant, colorful street party! Holi is so vibrant and So.Much.Fun. There’s something magical about neighbours and neighbourhoods coming together over with food, music and gulaal! Holi has always been a favourite holiday of mine because I got to celebrate with my huge family... missing home! Love you guys! 🥰 #HappyHoli"
क्या २०१९ में बाज़ी पलट देंगी तापसी पन्नू ?- क्लिक करें
Labels:
Priyanka Chopra,
हस्तियां
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
क्या २०१९ में बाज़ी पलट देंगी तापसी पन्नू ?
कहा जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू, २०१९ की गेम चेंजर साबित होंगी। ऐसा वह अपने अभिनय के बूते पर कर पाएंगी। २०१८ में, तापसी पन्नू की चार हिंदी और एक तेलुगु फिल्म रिलीज़ हुई थी। दिल जंगली, सूरमा, मुल्क और मनमर्ज़ियाँ जैसी हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर चाहे सफल रही हो या असफल, लेकिन इन सभी फिल्मों में तापसी पन्नू के अभिनय पर उंगली नहीं उठी थी।
माहौल बदला !
२०१९ में भी वह ऐसा ही करती नज़र आ रही हैं। उनकी, इस साल की पहली फिल्म बदला रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म में वह पिंक के बाद दूसरी बार अमिताभ
बच्चन के साथ हैं। इस रहस्य रोमांच से भरपूर फिल्म में उनकी नैना सेठी की भूमिका
की प्रशंसा हो रही है। नैना पर होटल के कमरे में अपने प्रेमी की ह्त्या कर देने का
आरोप लगा है। बदला बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है और तापसी प्रशंसा बटोर रही हैं।
मिशन मंगल की वैज्ञानिक
इसी साल फरवरी में,
तापसी पन्नू ने इसरो के वैज्ञानिकों के सफल मंगल ग्रह पर अपना यान भेजने
के कथानक पर,
निर्देशक जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में वह, इसरो के नेविगेशन एंड कम्युनिकेशन
डिपार्टमेंट में काम करने वाली कृतिका अग्रवाल की भूमिका में नज़र आएँगी। इस फिल्म
में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन
और कीर्ति कुल्हाड़ी के चरित्र भी ख़ास हैं।
लेकिन,
तापसी ने अब तक जैसी फिल्मों का चुनाव किया है, उससे लगता
है कि मिशन मंगल में भी उनकी भूमिका ख़ास ही होगी।
शूट करेगी सांड की आँख
बदला की सफलता के दौर में, तापसी पन्नू ने जिस फिल्म की शूटिंग शुरू की, वह थी तुषार
हीरानंदानी द्वारा लिखित और निर्देशित बायोपिक फिल्म सांड की आँख। पश्चिम उत्तर
प्रदेश के एक गाँव की दो दादियों की कहानी है, जिन्होंने साठ साल की उम्र में शूटिंग
प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया और पदक जीते। फिल्म में तापसी पन्नू
प्रकाशो तोमर और भूमि पेडनेकर चंद्रो तोमर की भूमिका में हैं। इस फिल्म के प्रेस के लिए जारी किये गए चित्र
काफी उत्सुकता पैदा करने वाले हैं।
गेम ओवर से गेम चेंजर
तापसी पन्नू तमिल और तेलुगु भाषा में बनाई जा रही ड्रामा थ्रिलर फिल्म गेम
ओवर से चार साल बाद,
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के पोस्टरों में वह व्हील चेयर में
बैठी नज़र आ रही हैं। इससे,
फिल्म में उनका चरित्र काफी रहस्यमयी लगता है। इन फिल्मों के ज़रिये तापसी
पन्नू २०१९ में अभिनय के नए आयाम स्थापित कर सकती है।
१९७१ के युद्ध की ‘विजय’ कहानी में अजय देवगन- क्लिक करें
Labels:
Tapsee Pannu,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
१९७१ के युद्ध की ‘विजय’ कहानी में अजय देवगन
टी-सीरीज के भूषण कुमार ने, भारतीय वायुसेना के सफल बालकोट हमले की बहती गंगा में हाथ धो लिया। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद, दर्शकों में देशभक्ति के जज्बे को भांपते हुए, भूषण कुमार ने सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स के साथ मिल कर, फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया बनाने के ऐलान कर दिया है। भुज भी वॉर जोनर की फिल्म होगी।
भुज के गौरव
विजय कार्णिक
भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया की कहानी
स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के देश भक्त से भरे जज्बे पर फिल्म है। इस फिल्म में
अजय देवगन के स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका करने की खबर है। फिल्म को अभिषेक दुढ़इया
लिख रहे हैं। वही इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। लेकिन, यहाँ
सवाल है कि युवा विजय कर्णिक की भूमिका के लिए ५० साल के होने जा रहे अजय देवगन ही
क्यों ?
धैर्य साहस और
सूझबूझ के विजय
इसका जवाब है विजय कर्णिक का जज्बा।
१९७१ के भारत-पाक युद्ध के दौरान, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक, भुज
गुजरात के वायु सेना के बेस कैंप में तैनात थे। पाकिस्तानी जहाजों के हमले से भुज
की हवाई पट्टी बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई थी। विजय कार्णिक ने इस हवाई पट्टी
को, युद्ध के दौरान ही अदम्य साहस का परिचय देते
हुए, स्थानीय महिलाओं की मदद से जहाजों के उड़ने के
योग्य बना डाला। यह उनका साहस था कि उन्होंने युद्ध के दौरान आम जनता को शामिल कर
सेना की हवाई पट्टी की मरम्मत कराई।
इसलिए अजय देवगन
!
यह कहानी तमाम युद्ध फिल्मों से अलग
है। भुज की कहानी उरी की सर्जिकल स्ट्राइक की तरह पाकिस्तान पर हवाई हमले की नहीं
है। लेकिन, इस कहानी में भी जांबाजी और साहस है।
स्क्वाड्रन लीडर की यह कहानी कठिन समय में,
धैर्य बिना खोये और नियमों की परवाह
किये बिना मिलिट्री ऑपरेशन में सिविलियन को शामिल कर भारतीय वायु सेना को ताकत
देने की कहानी है। ऎसी वीरता, धैर्य और साहस से भरी भूमिका को करने की क्षमता
सिर्फ अजय देवगन में ही है।
दीवाली २०२० के लाल सिंह चड्डा आमिर खान - क्लिक करें
Labels:
Ajay Devgan,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
दीवाली २०२० के लाल सिंह चड्डा आमिर खान
शाहरुख़ खान के बाद, बड़ी फिल्म की असफलता से विचलित दूसरे खान अभिनेता आमिर खान है। उनकी दीवाली २०१८ के वीकेंड पर रिलीज़ फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना मुंह तुड़वा लिया था। इस असफलता का सदमा, आमिर खान के साथ उनके प्रशंसकों को भी कुछ इतना लगा कि आमिर को उनसे माफी मांगनी पड़ी ।
महाभारत को छोड़ा
लेकिन,
लगता है आमिर खान अभी इस सदमे से उबरे नहीं है। जिस, राकेश शर्मा बायोपिक को शाहरुख़ खान ने छोड़ा
था, उसे पहले
आमिर खान ने महाभारत के लिए छोड़ दिया था।
क्योंकि,
आमिर खान महाभारत के किरदारों से मुग्ध थे। वह महाभारत पर तीन हिस्सों में
फिल्म बनाना चाहते थे। खुद कृष्ण बनने का इरादा था उनका। इस प्रोजेक्ट पर उन्हें
अपने करियर के १० साल देने थे। इसीलिए
उन्होंने राकेश शर्मा बायोपिक छोड़ी थी।
लेकिन,
या तो उन्हें यह प्रोजेक्ट करियर के लिहाज़ से महंगा लगा या फिर कृष्ण बनने
के ऐलान के बाद शुरू हुई आलोचना का तकाज़ा था कि आमिर ने महाभारत को अलविदा कह दी।
मुग़ल और ओशो को भी न !
इस दौरान,
आमिर खान के भूषण कुमार की, अपने पिता गुलशन कुमार पर बायोपिक मुग़ल और
अध्यात्म गुरु ओशो पर फिल्म करने की खबरें आई।
लेकिन,
यह खबरें एक के बाद एक हवा में घुल गई। लेकिन, एक वह प्रोजेक्ट बड़ी खबर नहीं बन सका, जिसका ज़िक्र
आमिर खान ने किया था। उन्होंने पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ एक फिल्म के रीमेक
में काम करने की इच्छा प्रकट की थी।
लाल सिंह चड्डा बनेंगे !
आज यह चुप प्रोजेक्ट सुर्खियां बन रहा है। भारत में पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा वितरित
फिल्म फारेस्ट गंप (१९९४) का हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्डा बनाया जाने वाला है। इस फिल्म में, आमिर खान, हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर
का ऑस्कर दिलाने वाली, मंद बुद्धि
फारेस्ट गंप वाली भूमिका करेंगे। अपने लाल सिंह चड्डा के किरदार के लिए आमिर खान ने
तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस फिल्म को दीवाली २०२० में रिलीज़ किये जाने का ऐलान
भी कर दिया गया है।
छत्रपति शिवाजी भी !
इसके साथी ही आमिर खान ने एक दूसरे प्रोजेक्ट की तरफ इशारा कर दिया
है। उन्होंने कहा कि मराठा योद्धा छत्रपति
शिवजी महाराजा से बेहद प्रभावित है तथा परदे पर उनकी भूमिका करना चाहते हैं। ख़ास
बात यह है कि शिवाजी की भूमिका करने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता बहुत उत्साहित नज़र
आने आते । इसका मतलब यह है कि आमिर खान का, फारेस्ट गंप पूरी होने के बाद, शिवाजी बनने
का इरादा है।रील पर रियल किरदार करने वाली विद्या बालन- क्लिक करें
Labels:
Aamir Khan,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
रील पर रियल किरदार करने वाली विद्या बालन
एक गृहणी के रेडियो जॉकी बनने के कथानक पर फिल्म तुम्हारी सुलु (२०१७) की सफलता के बावजूद, २०१८ में विद्या बालन (Vidya Balan) की कोई हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई। अलबत्ता, पिछले साल नवंबर से उनकी इसरो के वैज्ञानिकों के मार्स ऑर्बिट मिशन में सफलता के कथानक पर फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग ज़रूर शुरू हो गई। यह फिल्म १५ अगस्त को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), इसरो की महिला मंडली के बीच अहम् भूमिका में है।
परदे की सबरीना लाल
मिशन मंगल के कथानक में वास्तविक घटना का चित्रण हुआ है। लेकिन, इस फिल्म के
पात्र असली नहीं है। यह महिला सशक्तिकरण
पर नवोदित निर्देशक जगन शक्ति (Jagan Shakti) की फिल्म है।
परन्तु ख़ास बात यह है कि वास्तविक घटना वाली फिल्म में काल्पनिक किरदार
करने वाली विद्या बालन (Vidya Balan) ने कई रियल लाइफ किरदार रील में किये हैं। उन्होंने, निर्देशक
राजकुमार गुप्ता (Raj Kumar Gupta) की दिल्ली के एक क्लब में वेट्रेस को गोली मारे जाने की सत्य घटना
पर फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में जेसिका की बहन सबरीना लाल की भूमिका की थी। इस
भूमिका के लिए वह फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस की श्रेणी में नामित की
गई । लेकिन, इसमे उन्हें डर्टी पिक्चर की सिल्क स्मिता से मात खानी पड़ी ।
परदे की रेशमा यानि सिल्क स्मिता
जिस साल नो वन किल्ड जेसिका रिलीज़ हुई, उसी साल
दक्षिण की पोर्न स्टार सिल्क स्मिता पर मिलन
लुथरिया (Milan Lutharia) निर्देशित बायोपिक फिल्म द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता की
भूमिका की थी। सिल्क स्मिता को (Silk Smitha) भारत की
मर्लिन मोनरो कहा जाता था। उसकी सेक्स
अपील का, सिर्फ दक्षिण का दर्शक ही नहीं,
पूरे देश का दर्शक दीवाना था।
विद्या बालन ने इस सेक्सी किरदार को पूरी अपील के साथ किया। इस फिल्म के
लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला ।
गीताबाली और बसवतारकम
हिंदी फिल्मों के महान अभिनेता भगवान् पर मराठी भाषा में एक अलबेला फिल्म
का निर्माण किया गया था। विद्या बालन ने,
इस फिल्म के एक गीत में पचास के दशक की अभिनेत्री गीता बाली का स्पेशल
अपीयरेंस किया था। पिछले साल,
विद्या बालन, तेलुगु फिल्म सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के
मुख्य मंत्री बने नन्दीमुरि तारक रामाराव की पहली पत्नी बसवतारकम की भूमिका की थी।
रुपहले परदे की श्रीदेवी
हाल ही में यह खबर छपी थी कि तमिल, तेलुगु और
हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण
किया जाएगा। इस भूमिका के लिए अभिनेत्री
की तलाश की जा रही है। जब, विद्या बालन से,
श्रीदेवी पर बायोपिक फिल्म में श्रीदेवी का किरदार करने को लेकर सवाल पुछा
गया तो विद्या बालन ने इसे हिम्मत का काम बताते हुए कहा कि वह श्रीदेवी की भूमिका
करने को तैयार है। इसका मतलब यह हुआ कि
विद्या बालन पांचवी बार रियल किरदारों को रील में जीएंगी !
जंगली के जंगल में आशा भट पूजा सावंत का सौंदर्य ! - क्लिक करें
जंगली के जंगल में आशा भट पूजा सावंत का सौंदर्य ! - क्लिक करें
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
जंगली के जंगल में आशा भट पूजा सावंत का सौंदर्य !
हॉलीवुड के डायरेक्टर चक रसेल की फिल्म जंगली की कहानी केरल के वनों में हाथियों के अवैध शिकार और तस्करी की है। इस फिल्म में विद्युत् जम्वाल एक पशु चिकित्सक की भूमिका कर रहे हैं, जो हाथियों का शिकार करने वाले तस्करों से भिड़ जाता है। इस फिल्म में, विद्युत् जम्वाल और अक्षय ओबेरॉय के साथ दो नए चेहरों का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है। ख़ास बात यह है कि इन तीनों के करैक्टर एक दूसरे से काफी जुड़े हुए और सहयोगी है।
मिस सुप्रानेशनल
आशा भट
खाकी पहन कर गर्व महसूस करने वाली
एनसीसी कैडेट आशा भट के लिए, ५ दिसंबर २०१४ का दिन, देश का नाम रौशन करने वाला साबित हुआ। कर्णाटक के भद्रावती की आशा भट, मिस
सुप्रनेशनल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई। आशा, फिल्म में जंगली में मीरा की भूमिका कर रही
हैं। जंगली में, आशा की मीरा एक वाइल्ड लाइफ फोटो जॉर्नलिस्ट
है। उसे जानवरों से, खास तौर पर हाथियों से प्यार है। इसीलिए वह हाथियों के पार्क में जाती है। यहीं उसकी मुलाक़ात विद्युत् जम्वाल के पशु
चिकित्सक चरित्र राज से होती है।
मराठी फिल्मों
की पूजा सावंत
फिल्म की दूसरी नायिका पूजा सावंत
है। आशा की तरह पूजा का भी हिंदी फिल्म
डेब्यू हो रहा है। मगर फर्क यह है कि आशा
के विपरीत पूजा को अभिनय का अच्छा ख़ासा अनुभव है।
वह मराठी फिल्मों की नामचीन अभिनेत्री हैं। उनके खाते में सतरंगी रे, पोश्टर बॉय, दागड़ी
चॉल और चीटर जैसी हिट मराठी फ़िल्में कर
चुकी हैं। पूजा को वन्य जीवन से लगाव
है। फिल्म में उनकी भूमिका भी कुछ ऎसी ही
है। वह जंगली में ,महिला महावत शंकरा की भूमिका कर रही हैं।
विद्युत् जैसे
एक्शन के जम्वाल
इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच हैं
अभिनेता विद्युत जम्वाल। वह फिल्म में
हाथियों की देखभाल करने के अलावा मार्शल
आर्ट्स और केरल की प्राचीन युद्ध विद्या कलरिपयट्टु का अभ्यास करते रहते हैं। फिल्म में विद्युत् के विद्युत् गति से भी तेज़
एक्शन देखने को मिलेंगे।
बाकी सब फर्स्ट क्लास है- फिल्म कलंक - क्लिक करें
बाकी सब फर्स्ट क्लास है- फिल्म कलंक - क्लिक करें
Labels:
Vidyut Jammwal,
इस शुक्रवार,
नई फिल्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
बाकी सब फर्स्ट क्लास है- फिल्म कलंक
Labels:
Zee Music Company,
गीत संगीत,
वीडियो
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
जॉन विक चैप्टर ३ का नया ट्रेलर
Labels:
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Thursday, 21 March 2019
वे माहि - फिल्म केसरी
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी का ट्रेलर
Labels:
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Wednesday, 20 March 2019
मोहनलाल की मलयालम लूसिफ़र का ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड का टीज़र ट्रेलर
Labels:
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
३ डी हॉरर तेलुगु फिल्म लिसा का ट्रेलर
Labels:
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
सुलग रही हूँ मैं - Fatima Sana Shaikh
Labels:
Fatima Sana Shaikh,
फोटो फीचर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलें तो सेक्सी सेक्सी सेक्सी
| Aditi Rao Hydary |
| Bhoomi Pednekar |
| Diana Penty |
| Kiara Advani |
| Nora Fatehi |
| Richa Chadda |
| Tamannah Bhatia |
बिल्डर ज़हीर इक़बाल और वकील प्रनुतन की नोटबुक - क्लिक करें
Labels:
फोटो फीचर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
बिल्डर ज़हीर इक़बाल और वकील प्रनुतन की नोटबुक
सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्म "नोटबुक"
अब अपनी रिलीज से चंद दिनों की दूरी पर है। फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों
द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इस फ़िल्म के साथ प्रणुतन और ज़हीर इकबाल फिल्मी दुनिया में अपना सफ़र शुरू
करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले प्रणुतन पेशे से एक वकील
थीं, वही ज़हीर इकबाल रियल एस्टेट में सक्सेसफूल
करियर बना चुके है।
अभिनेता ज़हीर इकबाल अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं,
जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है।
एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले ज़हीर ने शहर में एक प्रीमियम बिल्डिंग के
लिए बतौर बिल्डर भी काम किया है। इतना ही नहीं, वह बतौर
असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके है।
जहीर के पिता अभिनेता सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं और यही कारण है कि
जहीर फिल्म उद्योग के संपर्क में आये और अभिनय में उनकी रुचि का जन्म हुआ।
फ़िल्म "नोटबुक" उस समय पर आधारित जब इंटरनेट और सोशल मीडिया
अधिक विकसित नहीं हुआ था। इस फ़िल्म के जरिये नितिन कक्कड़ ने दो अजनबियों की
रोमांटिक कहानी में जादू बिखेरा है जो एक ही नोटबुक के पृष्ठ हैं,
एक दूसरे से जुड़े तो हुए है लेकिन अलग-अलग हैं,
फ़िल्म में दो दिलों का सबसे गहरा रिश्ता पेश किया गया है।
कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक
रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि,
क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी
मिले नहीं है?
नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है,
जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल
कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका
निभाते हैं।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान,
मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म
"नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज
हो रही है।
स्नेहा वाघ का रक्षक सुल्तान ?- क्लिक करें
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Subscribe to:
Comments (Atom)