Tuesday 15 July 2014

ईद पर होगा प्रियंका का जलवा

Displaying IMG-20140407-WA0014.jpgDisplaying IMG-20140407-WA0013.jpgDisplaying IMG-20140407-WA0016.jpgDisplaying IMG-20140519-WA0011.jpg
ईद के मौके पर भले ही पुरे देश में सलमान खान की किक का जलवा रहेगा लेकिन भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर भोजपुरी की हॉट गर्ल प्रियंका पंडित का जलवा रहेगा।  इस मौके पर प्रियंका की दो दो फिल्मे रिलीज़ हो रही है।  हाल ही में रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म  विलेन एक प्रेम कहानी में अपनी भूमिका से दर्शको को दीवाना बना चुकी प्रियंका की ईद पर रिलीज़ हो रही फिल्मो में जानेमन और दीवानगी हद तक शामिल है। अरविन्द चौबे निर्देशित  जानेमन में जहां उनके साथ हैं सुपर स्टार खेसारी लाल यादव वहीँ दिनेश यादव निर्देशित  दीवानगी  हद तक में वो भोजपुरी के राइजिंग सुपर स्टार राकेश मिश्रा के साथ नज़र आने वाली हैं।  दो दो सुपर हिट फिल्मो का हिस्सा रह चुकी प्रियंका अपनी आगामी दोनों फिल्मो की सफलता के प्रति आस्वस्त नज़र आती है। वो कहती है दोनों फिल्मो के निर्देशक की गिनती हिट फिल्म मेकर के रूप में होती है और दोनों में ही भोजपुरी के बड़े स्टार के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है इसीलिए दर्शको का प्यार फिल्म को अवश्य मिलेगा।    प्रियंका के अनुसार , उनके लिए ख़ुशी की बात क्या होगी की ईद जैसे अवसर पर उनकी दो दो फिल्मे रिलीज़ हो रही है।  उल्लेखनीय है की राजकुमार पांडे की फिल्म जीना तेरी गली से भोजपुरिया परदे पर कदम रखने वाली प्रियंका ने हाल ही में एक बार फिर उनकी ही आगामी फिल्म नगीना की शूटिंग पूरी की है।  

No comments:

Post a Comment