Wednesday 11 July 2018

महेंद्र सिंह धोनी पोस्ट वर्ल्ड कप २०११ स्टोरी ?


खबरों का बाजार गर्म है कि महेंद्र सिंह धोनी पर एक और फिल्म बनाई जायेगी।

यह फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी की सीक्वल फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आएगी ।

इस फिल्म में विश्व कप क्रिकेट २०११ की विजय और उसके बाद की धोनी से जुडी घटनाये होगी। 

अभी इस फिल्म के विस्तृत विवरण नहीं बताये गए हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमी दर्शकों में अपने सबसे सफल कप्तान के जीवन की दूसरी उपलब्धियों को सेल्युलाइड पर देखने की इच्छा ज़बरदस्त बन गई है।

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में आईपीएल की फिक्सिंग का ज़िक्र होगा या नहीं ? क्योंकि, इस विवाद से धोनी की इमेज को बड़ा नुकसान हुआ था।

हालाँकि इसी विषय पर सेक्रेड गेम्स में भी ज़िक्र हुआ है।

धोनी बायोपिक २ में धोनी की भूमिका कौन करेगा ? सुशांत सिंह राजपूत या कोई दूसरा ? सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म एमएस धोनी में धोनी की भूमिका को काफी संजीदगी से किया था।  इसलिए, सीक्वल फिल्म में धोनी का किरदार करने का पहला हक़ तो सुशांत का ही बनता है।

क्या फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय ही करेंगे ? यह सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं कि नीरज पांडेय अब अजय देवगन के साथ फिल्म चाणक्य बनाने में व्यस्त हो गए हैं। क्या वह चाणक्य जैसे बड़े प्रोजेक्ट के साथ साथ धोनी पर सीक्वल फिल्म को भी समय दे पाएंगे ?

वैसे नीरज ने महेंद्र सिंह धोनी के जीवन  की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को बड़े दिलचस्प तरीके से दिखाया था। दर्शक उनसे और सुशांत से ही सीक्वल की उम्मीद करेंगे।  



क्या राजनीतिक रूप से विवादित होगी विजय की 'सरकार' ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment