Thursday 12 July 2018

दिलजीत दोसांझ, क्या चौथी बार साबित होंगे सूरमा ?

कल, निर्देशक शाद अली की स्पोर्ट्स फिल्म सूरमा रिलीज़ हो रही है।

यह स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म हॉकी लीजेंड  संदीप सिंह के हॉकी के प्रति जज़्बे पर फिल्म है।

गोली लगने के बाद, व्हीलचेयर तक सीमित रह गए संदीप सिंह  की अपनी इच्छा शक्ति के बल पर भारतीय हॉकी टीम में सफल वापसी को परदे पर देखना, किसी भी भारतीय के लिए गौरव गाथा देखने जैसा  है। इस फिल्म के केंद्रीय किरदार संदीप सिंह रियल लाइफ के सूरमा साबित हुए थे ।

शाद अली की फिल्म सूरमा में संदीप सिंह की भूमिका पंजाबी फिल्मों के अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ कर रहे हैं।

सूरमा उनकी चौथी हिंदी फिल्म है।

दिलजीत ने हिंदी फिल्म डेब्यू २०१६ से उड़ता पंजाब से किया था।

पिछले साल उनकी एक फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ फिल्लौर रिलीज़ हुई थी।

इसी साल, २०१८ में उनकी एक रियलिटी शो पर आधारित फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क रिलीज़ हुई थी।

यह तीनों फ़िल्में दिलजीत दोसांझ को सफल शुरुआत नहीं देती थी।

उड़ता पंजाब फ्लॉप हुई थी।  फिल्म की स्क्रीन शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट भी शेयर कर रहे थे।

फिल्लौरी में उनकी भूमिका से ज़्यादा महत्वपूर्ण सूरज शर्मा की भूमिका थी।  फिल्म तो पूरी तरह से नायिका अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी की थी।

वेलकम टू न्यू यॉर्क में वह एक गायक की भूमिका में थे, जिससे सफलता हमेशा दूर दूर ही रहती थी।  यह एक बेहद कमज़ोर फिल्म थी।

सूरमा उनके किरदार पर केंद्रित फिल्म है।

पूरी कहानी, पूरा परिदृश्य और कैनवास उनके संदीप सिंह पर ही केंद्रित होगा।

सूरमा में वह न केवल संदीप सिंह को जीवंत कर पाएंगे, बल्कि खुद को पंजाब का सूरमा साबित कर पाएंगे।


क्या चौथी बार सूरमा साबित होंगे दिलजीत दोसांझ ?

क्या सात साल बाद भैयाजी सुपरहिट होंगे ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment