Tuesday 10 December 2019

Nose Ring में गज़ब की सेक्सी Amyra Dastur


अमायरा दस्तूर का यह चित्र, टर्की मे Cappadocia  में एक फिल्म के गीत की शूटिंग के दौरान का है।  इस चित्र में नथनी में सजी अमायरा दस्तूर गज़ब की सेक्सी लग रही हैं।
मुंबई की अमायरा दस्तूर का फिल्म करियर प्रतीक बब्बर के साथ डिजास्टर फिल्म इसाक (२०१३) से हुआ था। इस फिल्म के दो साल बाद, अमायरा को विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म मिस्टर एक्स मिली।  यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।


ऐसा लगता था कि २०१९ में उनका फिल्म करियर रफ़्तार पकड़ेगा।  क्योंकि, इस साल उनकी राजकुमार राव और कंगना रनौत के साथ फिल्म जजमेन्टल है क्या, संजय दत्त के  साथ प्रस्थानम और राजकुमार राव और  मौनी रॉय के साथ फिल्म मेड इन चाइना रिलीज़ हो रही थी।  इस सभी फिल्मों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। मेड इन चाइना में तो वह एक गुजराती लड़की की भूमिका कर रही थी।  उन्हें नई देसी गर्ल का खिताब दे दिया गया था।  लेकिन, अमायरा का दुर्भाग्य कि यह तीनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई।



अमायरा  दस्तूर की फ़िल्में चाहे असफल रही हो, अमायरा के अभिनय की प्रशंसा हुई है।  सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहता है।  वह उनकी हर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया  व्यक्त करते हैं और अमायरा की सेक्स अपील को सराहते और स्वीकारते हैं।  नोज रिंग में अमायरा एक बार फिर सनसनी फैला रही है।  







No comments:

Post a Comment