Monday 9 December 2019

Nusrat Bharucha के तुर्रम खां की छलांग

 
निर्देशक हंसल मेहता का तुर्रम खां अब छलांग मारने जा रहा है।  राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की कॉमेडी फिल्म का जब ऐलान हुआ था तो इसका टाइटल तुर्रम खां रखा गया था। लेकिन इसे अब बदल दिया गया है।

तुर्रम खां टाइटल के साथ कोई विवाद नहीं पैदा हुआ था।  इस टाइटल को क्यों बदला गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।  टी-सीरीज के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में सूचना दी गई है कि राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की हंसल मेहता के साथ अगली फिल्म अब छलांग होगी।  इस सूचना में कही भी तुर्रम खां का जिक्र तक नहीं है।

तुर्रम खान उर्फ़ छलांग एक सोशल कॉमेडी फिल्म है।  फिल्म की कहानी छोटे शहर की है।  फिल्म में सामाजिक मुद्दे उठाये गए हैं।

फिल्म के निर्माताओं की सूचि में अजय देवगन और लव रंजन के नाम भी शामिल है। पिछले दिनों, लव रंजन द्वारा, अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ लम्बे समय से तैयार की जा रहे अनाम फिल्म को बंद किये जाने की खबरें भी अख़बारों में आई थी।

राजकुमार राव और हंसल मेहता की जोड़ी अपनी फिल्मों के कारण काफी चर्चित रहती है।  छलांग, इस जोड़ी की पांचवी फिल्म है। हंसल मेहता ने, राजकुमार राव के साथ पहली फिल्म शाहिद बनाई थी।  बाद में, सिटीलाइट्स, अलीगढ और ओमेर्ता में भी राजकुमार राव को हंसल मेहता ने निर्देशित किया।  यह सभी फ़िल्में काफी चर्चा में रही।

राजकुमार राव की पहली फिल्म लव सेक्स और धोखा में नुसरत भरुचा ने श्रुति दहिया की भूमिका की थी।  लेकिनलव सेक्स और धोखा, नुसरत की पहली फिल्म नहीं थी।  नुसरत की पहली फिल्म जय संतोषी माँ २००६ में प्रदर्शित हुई  थी।  कल किसने देखा के बाद, नुसरत ने एक तेलुगु फिल्म ताज महल में भी अभिनय किया।  लव सेक्स और धोखा नुसरत की चौथी फिल्म थी।


निर्देशक हंसल मेहता, एक्टर राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और मुहम्मद ज़ीशान अयूब की फिल्म छलांग ३१ जनवरी २०२० को बॉक्स ऑफिस पर छलांग मारने की कोशिश में होगी।

No comments:

Post a Comment