Friday 13 December 2019

Tanhaji: The Unsung Warrior का Maay Bhavani गीत का वीडियो


अजय देवगन की अगले साल रिलीज़ होने जा रही युद्ध फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर का माय भवानी गीत रिलीज़ हो चुका है। इस गीत को तमाम दूसरे एक्सट्राओं के साथ अजय देवगन और काजोल पर फिल्माया गया है।  यही दोनों, रियल लाइफ जोड़ों का रील पर नृत्य गीत देखने के काबिल है।  बाकी कोई खासियत इस गीत में नहीं है।

इस गीत के संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल हैं।  गीत को सुखविंदर के साथ श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गीत में कोई नयापन नहीं है।  संगीतकार जोड़ी कुछ नया  नहीं दे पाई है।  शायद इस प्रकार के जश्न के मौके पर कुछ नया नहीं करा जा सकता होगा।  सुखविंदर के गाने की एक शैली है। वह इस शैली से कभी उबर नहीं पाते। श्रेया घोषाल की आवाज़ मधुर है।  उन्होंने इसे गीत में ही बनाये रखा है।


ओम राउत के निर्देशन में फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल मुख्य भूमिका मे हैं। यह फिल्म ३डी प्रभाव के साथ १० जनवरी २०२० को प्रदर्शित हो रही है।

No comments:

Post a Comment