Wednesday, 21 March 2018

सलमान खान की मेन्टल बनी कंगना रनौत की मेन्टल है क्या !

टाइटल को लेकर झिकझिक करना, बॉलीवुड का पुराना शौक है।  हाल ही में, सोनम कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग और पुलकित सम्राट की फिल्म वीरे की वेडिंग को टाइटल की समानता को लेकर मामला कोर्ट की दहलीज़ तक पहुंचा था।  इसके बावजूद, वीरे की वेडिंग के निर्माता रजत बक्शी और प्रमोद गोम्बर टस से मस नहीं हुए।  वीरे की वेडिंग पहले रिलीज़ हुई।  लेकिन, इस रिलीज़ से ही मालूम पड़ गया कि दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म  ज़्यादा लोकप्रिय है।  क्योंकि, वीरे की वेडिंग के विज्ञापन में वीरे दी वेडिंग के चित्र इस्तेमाल किये गए थे।  बहरहाल, अब इस विवाद से एक नया विवाद आ जुड़ा है।  यह विवाद है मेन्टल का।  एकता कपूर ने पिछले दिनों, कंगना रनौत और राजकुमार राव को लेकर फिल्म मेन्टल है क्या ऐलान कर दिया।  वह ऐलान तक रुकी नहीं।  उन्होंने कंगना रनौत और राजकुमार राव के करैक्टरो वाले मेन्टल है क्या के पोस्टर जारी कर टाइटल को काफी पॉपुलर बना दिया।  लेकिन, खबर है कि सलमान खान और सोहैल खान मेन्टल है क्या को लेकर परेशान है।   इन दोनों को लगता है कि एकता कपूर ने बिना इन दोनों से इज़ाज़त लिए मेन्टल का उपयोग अपने फिल्म के टाइटल के साथ कर लिया।  बताते चलें कि मेन्टल टाइटल सलमान   खान के पास है।  सलमान खान मेन्टल टाइटल के साथ,  २०१४ में ही एक फिल्म बनाना चाहते हैं।  लेकिन, बाद में फिल्म का टाइटल बदल कर जय हो कर दिया गया।  इस टाइटल को सलमान खान की फिल्म के लिए कबीर खान ने भी किया।  लेकिन, फिल्म बनाते बनाते मेन्टल से ट्यूबलाइट बन गई।  इसके बाद से  सलमान खान इस टाइटल उपयोग नहीं कर सके।   बीच में खबर थी कि कंगना रनौत मेन्टल टाइटल माँगने के लिए सलमान खान से मिलेंगी।  लेकिन, इसके बाद ही मेन्टल है क्या बनाये जाने की खबर आ गई।  अब, सलमान खान और सोहैल को लगता है कि एकता कपूर ने उनसे पूछने की ज़रुरत तक नहीं समझी।


बागी २ के एक दो तीन से नाराज़ एन चंद्रा और सरोज खान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: