Tuesday, 16 October 2018

बॉलीवुड के भाई सलमान खान तो रानी दीपिका पादुकोण


२०१७-१८ में दीपिका पादुकोण और सलमान खान का ही डिजीटल दूनिया पर राज रहा हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, सितंबर २०१७ से सितंबर २०१८ के एक साल में डिजीटल न्यूज चार्ट पर सबसे ज्यादा सलमान ‘भाई’ और ‘रानी पद्मावती’ दीपिका पादुकोण ही अव्वल स्थान पर रहें। 

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा जारी किए गए वार्षिक चार्ट में ५२ सप्ताह में सलमान पहले स्थान पर हैं, जबकि किंग खान शाहरुख दूसरे स्थान पर अमिताभ बच्चन तीसरे स्थान पर हैं, चौथे स्थान पर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह पांचवें स्थान पर हैं।

इसी तरह इन ५२ हफ़्तों में दीपिका पादुकोण पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा, तो तीसरे स्थान पर सोनम कपूर, चौथे स्थान पर आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।

यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। 

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल कहते हैं, "आंकड़ों के मुताबिक ५२ सप्ताह तक दीपिका की लोकप्रियता बनी रहने की वजह हैं, उनकी फिल्म पद्मावत तथा उनकी शादी के बारे में उड रहीं खबरें।

वही, बिग बॉस, टाइगर जिंदा है, रेस ३,  और भारत जैसी फिल्मों की वजह से सलमान खान लोकप्रियता के शिखर पर बने रहें। 

पिछले ५२ हफ्तों में सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।


अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा १४ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध ६०० न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।"



UltraMedia & Entertainment Chippa - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: