Friday 8 February 2019

गन्दी बात करने के बाद गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गई अन्वेषी (Anveshi Jain)



दो महीने पहले, खुद अन्वेषी जैन (Anveshi Jain) को मालूम नहीं था कि उन्हें वह शोहरत मिलने जा रही है, जिसका इंतज़ार बड़ी बड़ी सेलेब्रिटी को रहता है।

दो महीने पहले, अन्वेषी ने गन्दी बात की थी। आज के बदलते माहौल में, स्त्री-पुरुष के संबंधों की जटिलता को दर्शाने वाले ऑल्टबालाजी के शो गन्दी बात २ में अन्वेषी जैन ने नीता की भूमिका की थी।


इस शो के स्ट्रीम होते ही, अन्वेषी भी गूगल पर सर्च की जाने लगी। एक डेटा एनालिटिक्स एजेंसी द्वारा किये गए विश्लेषण के अनुसार, पिछले महीने गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली सेलेब्रिटी में, अन्वेषी जैन टॉप पर थी।

उन्हें गूगल पर, पिछले २५ दिनों में, डेस्क टॉप पर २ करोड़ तथा मोबाइल फ़ोन पर १ करोड़ बार उनके परिचय को हिट किया गया।


इतना ही नहीं, अन्वेषी सोशल मीडिया पर भी सनसनी बन कर छा गई। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या १८ हजार से बढ़ कर १.९० लाख हो गई। इतने कम समय में इतने ज्यादा फॉलोवर्स बनना विरल घटना थी।

इतनी लोकप्रियता के बावजूद, अन्वेषी संतुष्ट नहीं है। वह लगातार कुछ करती रहना चाहती हैं। एक वेब सीरीज के लिए अन्वेषी की नेटफ्लिक्स से बातचीत चल रही है। एक तमिल फिल्म और कुछ म्यूजिक विडियो में भी काम करने जा रही हैं। 



शौचालय बनाने का कान्हू का सपना मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment