Thursday, 7 March 2019

आज भी बड़ी मस्त मस्त है रवीना टंडन


रवीना टंडन के रुपहले परदे पर वापसी की खबर है। वह पिछले साल की हिट फिल्म केजीएफ़ चैप्टर १ में संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती है। रवीना टंडन को, पिछली बार निर्देशक ओनिर की फिल्म शब में सोनाली मोदी की भूमिका में देखा गया था। फिल्म में, रवीना टंडन की भूमिका काफी मस्त थी। वह फैशन इंडस्ट्री में दखल रखने वाली एक महिला की भूमिका में थी, जो एक युवा मॉडल को सपोर्ट करती है।  ज़ाहिर है कि वह इसकी कीमत भी उस युवक से वसूल करती होगी। बड़ी बोल्ड भूमिका थी रवीना टंडन की।


बोल्ड, ब्यूटीफुल और सेंसुअस
इसमे कोई शक नहीं कि रवीना टंडन एक बोल्ड, ब्यूटीफुल और सेक्सी अभिनेत्री के तौर पर आज भी याद की जाती हैं। उन्होंने फिल्म में अभिनय से ज्यादा ग्लैमर को महत्व दिया। श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की तुलना में, फिल्मों में रवीना टंडन के भीगे हुए गीत कामुकता जगाने वाले थे। मोहरा का टिप टिप बरसा पानी जैसे रवीना टंडन के दूसरे तमाम भीगे भीगे गीत इसका प्रमाण हैं।


१९ साल पहले जैसी रवीना
पिछले दिनों, रवीना टंडन वर्व इंडिया मैगज़ीन के कवर के लिए फोटोशूट कर रही थी। वर्व चुस्त-दुरुस्त, उत्साही और जोशीले लोगों की पत्रिका है। इस पत्रिका को, आज भी रवीना टंडन को १९ साल पहले की जोशीली रवीना लग रही थी। इस पत्रिका ने, अपनी स्थापना के बाद, १९ साल पहले रवीना टंडन का इंटरव्यू और फोटो सेशन किया था। इस पत्रिका से, रवीना टंडन ने अपने स्कूल के दिनों से लेकर, फिल्मों में आने, फिल्मों में अपना एक मुकाम बनाने की यादें साझा की।


बहनजी से मस्त मस्त गर्ल
रवीना टंडन ने यह भी साझा किया कि उन्हें स्कूल में माँ द्वारा तेल डाल कर भेजा जाता था।  इसलिए, स्कूल में उन्हें वर्नी या बहनजी टाइप कहा जाता था। इस स्कूल की बहनजी का फिल्मों की मस्त मस्त गर्ल बन जाना बड़ा मायने रखता था। वर्व के लिए, उनके द्वारा किया गया फोटो सेशन  इसकी ताकीद करता था कि वह आज भी जोश से भरी हैं, उत्तेजक है और मस्त मस्त हैं।


सलमान खान का रोमांस कौन: कैटरीना, दीपिका या प्रियंका !- क्लिक करें 

सलमान खान का रोमांस कौन: कैटरीना, दीपिका या प्रियंका !


फिल्म हम दिल दे  चुके सनम (१९९९) के २० साल बाद, संजय लीला भंसाली और सलमान खान तीसरी फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन, जानकारी यह है कि फिल्म रोमांटिक होगी।


नायिका कौन !
अभी सलमान खान के अलावा किसी दूसरी कास्ट का ऐलान भी नहीं हुआ है।  इसलिए, सलमान खान की नायिका के लिए अनुमान लगाए जा रहे हैं। हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी सुपरहिट हुई थी । इसलिए, दूसरी रोमांस फिल्म के लिए भी किसी हिट जोड़ीदार की ज़रुरत होगी।


उम्र के कारण जाह्नवी और अलिया नहीं
सलमान खान की जोड़ीदार के तौर जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट के नाम उछाले गये थे।  लेकिन, इन्हे नकार दिया गया।  क्योंकि, उम्र के लिहाज़ से सलमान खान के साथ कोई आलिया भट्ट या जाह्नवी कपूर बेमेल लगती।


सलमान चाहें कैटरीना कैफ
सलमान खान चाहते  हैं कि फिल्म में उनकी जोड़ीदार कैटरीना कैफ बने।  सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, युवराज, एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है जैसी फ़िल्में की हैं ।  पार्टनर में कैटरीना कैफ के जोड़ीदार सलमान खान नहीं, गोविंदा थे। युवराज फ्लॉप हुई थी। लेकिन, एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के कारण यह जोड़ी हिट जोड़ियों में शुमार की जाती है।  जिस समय, फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बनाई गई, यह काफी चर्चित रोमांटिक जोड़ी थी।


संजय की चाहत दीपिका !
वही, संजय लीला भंसाली का इरादा सलमान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनाने का था। वह फिल्म बाजीराव- मस्तानी में ही दीपिका पादुकोण को बाजीराव सलमान खान की मस्तानी बनाना चाहते थे। परन्तु, सलमान खान ने, संजय लीला भंसाली को इंकार कर दिया।  चूंकि, सलमान खान की फिल्मों को दीपिका पादुकोण भी इंकार कर चुकी थी। इसलिए, यदि भंसाली की इस नई फिल्म में दीपिका पादुकोण को लिया जाता तो यह  जोड़ी पहली बार बनती। जो खूब चर्चित होती ।


काशीबाई चाहे बाजीराव
बाजीराव- मस्तानी में बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने की थी।  अगर, बाजीराव-मस्तानी के बाजीराव सलमान खान बन जाते तो प्रियंका चोपड़ा को गॉड तुस्सी ग्रेट हो (२००८) के ७ साल बाद, स्क्रीन शेयर करने का मौक़ा मिलता। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा भी सलमान खान के साथ जोड़ी बनाने के लिए बेकरार हैं।  इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में इशारा भी किया था।


अनुमानों का बाज़ार गर्म  
संजय लीला भंसाली की फिल्म में, सलमान खान के साथ कौन नायिका होगी, फिलहाल इसका अनुमान ही लगाया जा सकता है।  दीपिका पादुकोण, अपने कारणों से सलमान खान की फिल्म नहीं करना चाहेंगी।  क्योंकि, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत से उन्होंने जो बुलंदियां छू ली हैं, अब इसके बाद उन्हें सलमान खान की कोई ज़रुरत नहीं रह गई है।


प्रियंका से सलमान नाराज़ !
प्रियंका चोपड़ा द्वारा, यकायक भारत को छोड़ देने से, सलमान खान की प्रियंका चोपड़ा से नाराज़गी कम नहीं हुई है। मगर,  प्रियंका चोपड़ा के यकायक भारत से निकल जाने के बाद,  कैटरीना कैफ द्वारा भारत को तत्काल तारीखे दे देने से सलमान खान बेहद खुश हैं। वह ज़रूर चाहेंगे कि उनकी जोड़ी वफादार कैटरीना कैफ के साथ बनाई जाए। अगर कैटरीना कैफ को यह फिल्म मिलती है तो यह फिल्म कैटरीना कैफ के करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है। 

शेड्स ऑफ साहो २ ने रचा इतिहास- क्लिक करें 

शेड्स ऑफ साहो २ ने रचा इतिहास


आजकल, बाहुबली एक्टर प्रभाष की एक्शन फिल्म साहो जबरदस्त चर्चा में हैं। ख़ास तौर पर, फिल्म की मेकिंग की झलक दिखलाने वाले दूसरे टीज़र शेड्स ऑफ़ साहो के बाद तो दर्शकों को फिल्म साहो का बेसब्री से इंतज़ार है। 

बीते साल साहो के निर्माताओं ने फ़िल्म की मेकिंग की झलक दिखाते हुए, 'शेड्स ऑफ साहो' की श्रृंखला रिलीज़ करने की घोषणा की थी। इसका पहला अध्याय प्रभाष के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया ।


शेड्स ऑफ साहो का दूसरा अध्याय इस साल फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के जन्मदिवस पर रिलीज किया गया, जिसने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

शेड्स ऑफ साहो २ के इस एक्शन-पैक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसे महज २४ घंटे में ७९ मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है और इसके साथ ही इस वीडियो ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है।


इतना ही नहीं, २४ घंटे के भीतर १२ मिलियन व्यूज के साथ यह सबसे अधिक देखे जाने वाली मेकिंग वीडियो बन गयी है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर २.९ मिलियन लाइक के साथ इस वीडियो ने सबसे अधिक लाइक किये जाने वाली मेकिंग वीडियो का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

शेड्स ऑफ साहो की दोनों श्रृंखलाओं से साबित हो चुका है कि फ़िल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसलिए दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


श्रद्धा कपूर के साथ बाहुबली मेगास्टार प्रभाष अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर साहो के साथ देश भर में अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हुए नज़र आएंगे। यह फिल्म भारत की पहली बहुभाषी फिल्म है जिसे हिंदी, तेलुगु और तमिल इन तीन भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है।

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।


गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत "साहो" सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है।

इस फिल्म को देश के आस-पास और बाहरी स्थानों पर फिल्माया जा रहा है। बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है।
  
'फोटोग्राफ' के लिए सान्या मल्होत्रा ने गेटवे ऑफ इंडिया पर खिचवाए फोटोग्राफ - क्लिक करें 

'फोटोग्राफ' के लिए सान्या मल्होत्रा ने गेटवे ऑफ इंडिया पर खिचवाए फोटोग्राफ


सान्या मल्होत्रा जल्द ही निर्देशक रितेश बत्रा की फ़िल्म फोटोग्राफ में नज़र आएंगी। फ़िल्म की रिलीज से पहले, अभिनेत्री ट्रेलर से प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया सीक्वेंस को एक ट्विस्ट के साथ रीक्रिएट करते हुए नज़र आई।

फ़िल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ते हुए, सान्या मल्होत्रा असली फोटोग्राफरों के साथ मज़ेदार बातचीत कर उनके साथ वक़्त बिताते हुए नज़र आई। सान्या ने गेटवे ऑफ इंडिया पर फोटोग्राफरों से फ़ोटो भी खिंचवाई।

इस मुलाकात से तस्वीर साझा करते हुए सान्या मल्होत्रा ने लिखा,"सालों बाद जब आप ये फ़ोटो देखेंगे, आपको आपके चेहरे पर यही धूप दिखाई देगी, आपके बालों में ये हवा और आपके कानों में हज़ारों लोगों की आवाज़.....हमेशा के लिए सब चला जाएगा।"


फिल्म में एक ऐसे फ़ोटोग्राफ़र की कहानी दिखाई जाएगी जो गेटवे के पास फ़ोटो खींचता हैं और एक अजनबी लड़की को अपनी बीमार दादी के लिए मंगेतर बनने का ढोंग करने के लिए मनाता है।

इससे पहले, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपने जन्मदिन पर शूटिंग से वक़्त निकाल कर यह विशेष दिन के साथ पपराज्ज़ी के साथ सेलिब्रेट किया था।

हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रितेश बत्रा ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फोटोग्राफ की फिल्म की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी। स्क्रीनिंग के बाद, निर्देशक ने छात्रों के साथ बातचीत की तथा फिल्म और उनके निर्माण के बारे में चर्चा करते हुए नज़र आये।

फ़िल्म फोटोग्राफ का सनडांस फिल्म समारोह और बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, 2019 हुए प्रीमियर के दौरान सान्या को प्यार और प्रशंसा प्राप्त हुई थी।


ट्रेलर में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा के पहले सहयोग के साथ एक प्यारी, मासूम और ताज़ा केमिस्ट्री पेश की गई जिसने फ़िल्म के प्रति प्रत्याशित कर दिया है।

रितेश बत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी ने एक ओर दमदार फ़िल्म के लिए दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है। वही दूसरी ओर, जहां सान्या ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बधाई हो के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह पुरस्कार विजेता निर्देशक रितेश बत्रा के साथ अपना नया साल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित, फ़ोटोग्राफ़ को अमेज़ॅन स्टडियस द्वारा द मैच फैक्ट्री के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है। यह फ़िल्म १५ मार्च को भारत में रिलीज़ हो रही है।

टी-सीरीज ने फिर यू-ट्यूब पर डाला आतिफ असलम का गीत बारिशें - क्लिक करें 

टी-सीरीज ने फिर यू-ट्यूब पर डाला आतिफ असलम का गीत बारिशें

लैला - फिल्म नोटबुक - प्रनुतन बहल, ज़हीर इकबाल

कलंक में वरुण धवन की ज़फर की भूमिका वाला पोस्टर





पिंच बाय अरबाज़ खान ! - क्लिक करें 

पिंच बाय अरबाज़ खान !


दबंग निर्माता और अभिनेता अरबाज़ खान एक सेलब्रिटी चैट शो करने जा रहे हैं। पिंच बय अरबाज़ खान टाइटल वाले इस शो में सेलब्रिटी गेस्ट अपनी निजी ज़िन्दगी के अलावा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर अपने अनुभव और अपने मज़ेदार किस्सों को बयान करेंगे।

इस शो में, सोनाक्षी सिन्हा, सनी लियॉन, सोनम कपूर, करीना कपूर, करण जौहर, कपिल शर्मा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे अपने निजी और सामजिक संबंधों को बाँटते नज़र आयेंगे। मगर, इस शो के पहले सीजन में सलमान खान नहीं नज़र आएंगे।

यह शो १० एपिसोड का होगा। 

यह शो, यू-ट्यूब पर ओटीपी प्लेटफार्म क्यू प्ले टीवी पर यह शो देखा जा सकेगा। यह शो १२ मार्च से दोपहर १ बजे से स्ट्रीम होगा। 


दुष्ट परी रानी मलेफिसेंट की भूमिका में एंजेलिना जोली की वापसी !- क्लिक करें 

दुष्ट परी रानी मलेफिसेंट की भूमिका में एंजेलिना जोली की वापसी !


हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री एंजेलिना जोली की डिज्नी के किरदार, मूर्स की दुष्ट परी रानी मलेफिसेंट की भूमिका में वापसी हो रही है ।

वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स कीलेखक चार्ल्स पेरॉल्ट  की परिकथा ला बेलेउ बॉइस डॉर्मेंट तथा डिज्नी की १९५९ की एनीमेशन फिल्म स्लीपिंग ब्यूटी के, राजकुमारी लिएला से खराब सम्बन्ध रखने वाली रानी पर आधारित फिल्म मलेफिसेंट २०१४ में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में, एंजेलिना जोली ने दुष्ट रानी की भूमिका की थी।  फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी। फिल्म को ७५८.५ मिलियन का लाइफटाइम ग्रॉस मिला था।


अब मलेफिसेंट का सीक्वल मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल रिलीज़ होने जा रहा है।

इस सीक्वल फिल्म की कहानी मलेफिसेंट और राजकुमारी ऑरोरा के तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद मूर्स को बचाने के लिए गठजोड़ की कहानी है।

इस फिल्म में एंजेलिना जोली की शीर्षक भूमिका के अलावा एले फैनिंग, सैम राईले, इमेल्डा स्टैंटन, जूनो टेम्पल और लेस्ली मनविले, अपनी मूल फिल्म मलेफिसेंट की अपनी भूमिकाये कर रहे हैं।


फिल्म मलेफिसेंट में प्रिंस फिलिप की भूमिका करने वाले ब्रेंटन थ्वैट्स की जगह हैरिस डिकिंसन ने ले ली है।

फिल्म में, मिशेल फीफर, एड स्क्रीन और चीवेटेल इजिओफोर को फिल्म के नए किरदारों के लिए लिया गया है।


मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल १८ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।


   

साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म ब्राइटबर्न का ट्रेलर - क्लिक करें 

साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म ब्राइटबर्न का ट्रेलर

फिर अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है ?


१९८० में रिलीज़सईद अख्तर मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित फिल्म अल्बर्ट पिंटू को गुस्सा क्यों आता है ? का रीमेक बनाया जा रहा है।



१९८० की फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने गुस्सैल अल्बर्ट पिंटो की भूमिका की थी। फिल्म में शबाना आज़मी, स्मिता पाटिल और ओम पुरी जैसे प्रतिष्ठित एक्टर सह भूमिकाओं में थे।



सौमित्र रानाडे निर्देशित २०१९ की अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है के अल्बर्ट पिंटो अभिनेता मानव कौल बने हैं। उनको नंदिता दास और सौरभ शुक्ला सपोर्ट कर रहे हैं।



ख़ास बात यह है कि नवीन सन्दर्भ में बनाई जा रही यह फिल्म सबसे पहले २०१४ में रीमेक  के कारण सुर्ख़ियों में आई। लगभग साढ़े चार साल तक बनते, रुकते और फिर बनते, यह फिल्म अब १५ अप्रैल को रिलीज़ होगी। 


कल देखने को मिलेगी आलिया और वरुण के कलंक संसार की झलक - क्लिक करें 

Wednesday, 6 March 2019

कल देखने को मिलेगी आलिया और वरुण के कलंक संसार की झलक


बुधवार को, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट में, यह ट्वीट कर कि कल (गुरुवार को) फिल्म कलंक की कुछ झलक दिखाई जायेगी, सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

इस ट्वीट के साथ ही, करण जौहर ने एक चित्र भी पोस्ट किया, जिसमे आलिया भट्ट और वरुण धवन के चरित्र एक नाव पर बैठे हुए हैं।  वरुण धवन के हाथ में चप्पू है।  वरुण धवन नाव खे रहे  हैं।  उनके सर पर पगड़ी बंधी हुई है।  आलिया भट्ट ने सफ़ेद पारदर्शी चूनर ओढ़ रखी है।

करण जौहर की फिल्म कलंक की कहानी को, फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन ने विक्सित किया है।  लेकिन, फिल्म की कहानी पर शुरूआती काम, करण के पिता यश जौहर ने किया था। यकायक मृत्यु हो जाने के कारण, वह अपने जीवन काल में फिल्म को नहीं बना सकेंगे।  इस लिहाज़ से यह फिल्म करण जौहर की दिल के काफी करीब है और वह फिल्म से इमोशनली जुड़े हुए हैं।

इस फिल्म की कहानी १९४० के दशक की है।  एक बिखरा हुआ और अशांत परिवार की है।  संबंधों में दरार है।  फिल्म में अलौकिक प्यार की झलक भी देखने को मिलेगी।

इस कहानी को परदे पर उतारने के लिए करण जौहर के साथ साजिद नाडियाडवाला, अपूर्व मेहता और फॉक्स स्टार जुटे हुए हैं।

फिल्म के किरदार संजय  दत्त, माधुरी दीक्षितआलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, आदि के अभिनय से सजीव हो रहे हैं।

कलंक के संसार पर नज़र रखें के लिए इस ब्लॉग को देखते रहे। 

विद्युत् जामवाल के हैरतअंगेज़ स्टंट वाली जंगली - क्लिक करें 

विद्युत् जामवाल के हैरतअंगेज़ स्टंट वाली जंगली

पुरुषों को लुभा रही है एफएचएम के कवर पर कियरा अडवाणी


पुरुषों की लाइफस्टाइल मैगज़ीन एफएचएम के मार्च २०१९ अंक के मुख्य पृष्ठ पर कियरा अडवाणी, अपने सेक्सी अंदाज़ में पुरुषों पर ख़ास तौर पर गज़ब ढा रही हैं।  इस मैगज़ीन के लिए फोटो सेशन में, कियरा अडवाणी गुलाब गाउन में उन्मुक्त भाव में नज़र आ रही हैं।  पंखे की तेज़ हवा, उनके  गाउन को भी उड़ा ले जाती है। अब कियरा के शरीर में केवल इनर वियर ही बचे हैं।


कियरा ने लस्ट स्टोरीज की एक कहानी में वाइब्रेशन मशीन का उपयोग करने वाला कामुक  दे कर , अपने लिए ख़ास वर्ग के अच्छे प्रशंसक तैयार कर लिए हैं।  इंस्टाग्राम पर उनके ३० लाख से ज़्यादा फॉलोवर इसका प्रमाण हैं।  कियरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अति ग्लैमरस चित्र अपलोड करइनका ख़ास ख्याल भी रखती हैं।


जहाँ तक फिल्म फ्रंट की बात हैं, उनके पास इतनी फिल्में हैं कि वह व्यस्त नज़र आती हैं।  ताज़ातरीन  खबर यह है कि वह अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी में उनकी नायिका बन कर आ रही हैं।  हालाँकि, एक खबर यह भी है कि फिल्म में शोभिता धुलिपला को ले लिया गया है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित लक्ष्मी, राघव लॉरेंस की ही तमिल फिल्म मुनि और मुनि २ की हिंदी रीमेक हैं। 


जहाँ तक अक्षय कुमार के साथ, कियरा अडवाणी की फिल्म का सवाल है, वह करण जौहर की फिल्म गुड न्यूज़ में अभिनय कर रही हैं। लेकिन, फिल्म में अक्षय की जोड़ीदार करीना कपूर खान है।  जबकि, कियरा की जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ बनाई गई है।


कियरा अडवाणी, एक दूसरी तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी की  रीमेक फिल्म  कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ जोड़ी बना रही हैं।

लघु फिल्म मुक्ति- रघुवीर यादव, आशीष पठोड़े

म्यूजिक विडियो इश्क नाचौन्दा - गायिका वीना भाटिया

म्यूजिक विडियो शक्तिमान - गायक हरजस