Saturday 8 February 2014

सुनील ग्रोवर के भारत नगर में मैड इन इंडिया

कलर्स चैनल के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी सुनील ग्रोवर फीस बढ़ाने के मसले पर शो से अलग  हो गए थे. बाद में उनके खुद का शो शुरू करने की चर्चा शुरू हुई. उस समय चैनल और सुनील ग्रोवर के बीच गुत्थी की ब्रांडिंग को लेकर विवाद हुआ. बहरहाल, यह मामला सुलझा नहीं। कॉमेडी शो में गुत्थी न तो कपिल शर्मा की संपत्ति  है,न ही सुनील ग्रोवर के पास है. सुनील ग्रोवर अब जबकि नया शो शुरू करने जा रहे है तो  उसका नाम सुनील के नाम पर नहीं और न ही गुत्थी ही है. जी हाँ, सुनील ग्रोवर का नया शो मैड इन इंडिया स्टार प्लस से टेलीकास्ट होगा। इसमे सुनील गुत्थी नहीं चुटकी  के महिला  अवतार में होंगे। सुनील ग्रोवर का यह शो भारत नगर की कहानी कहेगा। इस शो के प्रेस इवेंट में सुनील ग्रोवर ने भारत नगर की कुछ झलकियां दिखायीं। सुनील ग्रोवर चुटकी के बावज़ूद गुत्थी जैसे नज़र आ रहे थे. सुनील ग्रोवर की चुटकी पंजाब के एक  शहर की है. वह चमकदार सलवार कमीज़ पहनती है, रिबन बांधती है, सस्ते सेंट का उपयोग करती है. वह पंजाबी उच्चारण के साथ टूटी फूटी अंग्रेज़ी बोलेगी। चुटकी के फोकस में आम  आदमी, उसकी समस्याए और दैनिक तनाव  जैसी समस्याए व्यंग्यात्मक शैली में उधेड़ी जाएंगी। इस समस्याओं की चीर फाड़ करने के लिए सुनील ग्रोवर का साथ सिद्धार्थ जाधव, रहमान खान, श्वेता तिवारी,  पॉल, ख्याली और डॉली अहलूवालिआ देंगे। शो में डॉली चुट्की की माँ मैंगो डॉली के रोल में होंगी। श्वेता तिवारी मामूली अभिनेत्री कटरीना मिश्रा की भूमिका में होंगी।  इस शो में मेहमान के तौर पर हर पेशे के लोग आयेंगे। इस शो को दो हिस्सों में बांटा गया है. पहले हिस्से में चुटकी का भारत नगर होगा, दूसरे हिस्से में सेलिब्रिटी गेस्ट से मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर बात चीत करेंगे। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सुनील ग्रोवर के इस शो के पहले मेहमान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर होंगे।  लेकिन,कुछ पहले की व्यस्तता के कारण वह इस शो में नहीं होंगे। विश्वस्त सूत्रों का यह कहना है कि मैड इन इंडिया के पहले मेहमान बाबा रामदेव होंगे। मैड इन इंडिया स्टार प्लस पर १६ फरवरी से प्रत्येक रविवार रात ९ बजे प्रसारित होगा।  



No comments:

Post a Comment