Monday 21 April 2014

रणवीर सिंह और डूरेक्स की 'रास-लीला'

रणवीर सिंह और डूरेक्स ! वह क्या जुगलबंदी है! लग  रहा है न कुछ रुचिकर !
जी हाँ, वैसे तो बॉलीवुड और सेक्स का साथ अब नया नहीं रहा. नया है हिंदी फिल्मों के कैसानोवा हीरो रणवीर सिंह का अंतरराष्ट्रीय कंडोम डुरेक्स से जुड़ना।  पिछले दिनों डुरेक्स ने ऐलान किया कि रणवीर सिंह उनके नए ब्रांड एम्बेसडर बनने जा रहे है।  डुरेक्स अपने उत्पाद और अपने ब्रांड एम्बेसडर के प्रति काफी गंभीर नज़र आता है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे 'अ सेक्सी नई मूव कमिंग सून' की छेड़ने वाली पंक्ति दी है।  यानि रणवीर सिंह जैसे युवा क्यों नहीं आजमाना चाहेंगे इसे !
सवाल है कि इसमे नया क्या है?
दीपिका पादुकोण के बजाय रणवीर सिंह के साथ डुरेक्स की जोड़ी क्या नया और उत्सुकतापूर्ण चलन नहीं!  बेशक यह बड़ी खबर है…पर सेक्सी न्यू मूव का वादा, ज़्यादा बड़ी खबर है।
इंतज़ार कीजिये २३ अप्रैल का ! इस तारीख  को डुरेक्स और रणवीर सिंह के न्यू सेक्सी मूव का खुलासा हो जायेगा।  लोगों को उम्मीद है कि यह नया गठजोड़ कुछ अत्यंत उत्तेजक होगा। ---और वास्तव में भी ऐसा ही होने जा रहा है- अ सेक्सी न्यू मूव!
इस सन्दर्भ में दिलचस्प खबर यह है कि रणवीर सिंह ने डुरेक्स के विज्ञापन के लिए रैप भी किया है।  रणवीर सिंह का रैप सांग अंतर्राष्ट्रीय कंडोम ब्रांड के प्रति भारत में उत्सुकता पैदा करने वाला है।  क्योंकि, 'गोलियों की रासलीला- राम-लीला' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों के बाद रणवीर सिंह बॉलीवुड के बड़े स्टार बन कर उभरे हैं।
क्या सोचते हैं आप! डुरेक्स न्यू मूव !! रणवीर सिंह और डुरेक्स की 'रास-लीला' !!!



No comments:

Post a Comment