Monday 27 February 2017

द ऑस्कर्स के इन मेमोरियम में ओमपुरी

आज ८९वे ऑस्कर अवार्ड्स के 'इन मेमोरियम' सेक्शन में हॉलीवुड तथा दूसरे देशों के अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता ओमपुरी को भी श्रद्धांजलि दी गई।  ओमपुरी हिंदुस्तान के गिनेचुने एक्टर्स में हैं, जिन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में समान रूप से सम्मान मिला।  ओमपुरी ने गांधी, सिटी ऑफ़ जॉय, द घोस्ट एंड द डार्कनेस, माय सन द फैनेटिक, ईस्ट इज ईस्ट, चार्ली विल्सन'स वॉर, वेस्ट इज वेस्ट, द हंड्रेड फुट जर्नी, आदि बड़ी फिल्मों के नाम उल्लेखनीय हैं।  माइक निकोल्स निर्देशित अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म चार्ली विल्सन'स वॉर में ओमपुरी ने पाकिस्तान के सैनिक तानाशाह और राष्ट्रपति ज़िया उल हक़ का किरदार किया था।

No comments:

Post a Comment