Tuesday 17 July 2018

जब हंसते-हंसते लोटपोट हो गए इंडियन आइडल के जज

भारत का सिंगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल १० अपनी #मौसमम्युजिकका थीम के साथ छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है।

शो के जज म्युजिक सेंसेशन नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशाल ददलानी के लिए भी प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट को जज करना मुश्किल होता जा रहा है।

थिएटर राउंड में जज उस समय हंसते-हंसते लोटपोट हो गए जब कंटेस्टेंट नितिन कुमार ने अपना किस्सा सुनाया!

नितिन मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं।

वह पहली बार मुंबई की हवाई यात्रा कर रहा था तो उसके पेट में गड़बड़ हो गई थी। प्रेशर इतना ज्यादा था कि वह बेचैनी के मारे मरा जा रहा था। चूंकि, वह फ्लाइट एटिकेट्स के लिए नया था और नहीं जानता था कि टॉयलेट के लिए अंग्रेजी शब्द क्या होगा, वह फ्लाइट अटेंडेंट को समझा ही नहीं सका और असहाय होकर अपनी सीट पर ही बैठा रहा।

नितिन ने यह किस्सा वीडियो टेस्टिमोनियल में सुनाया और जजेस के सामने भी यह किस्सा उन्होंने सुनाया।

शुरुआत में तो सब लोग हंस पड़े लेकिन फिर नेहा ने सोचा कि नितिन को अंग्रेजी के कुछ बुनियादी शब्दों की समझ होनी चाहिए।

एक अच्छी टीचर होने के नाते उन्होंने उसे समझाया कि उसे 'लू' या 'वॉशरूमद ' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था।

नेहा ने नितिन की भरपूर तारीफ भी की और कहा कि भले ही उसकी अंग्रेजी परफेक्ट न हो, उसकी म्युजिक की भाषा बेहतरीन है।

जजेस भी उसके परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित थे और उन्होंने उससे एक बार फिर गाना गंवाया।

सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया, "नितिन बेहद मासूम है लेकिन प्रतिभाशाली भी। उसने अपनी मजेदार कहानी से सबको खूब हंसाया। नेहा ने महसूस किया कि यह बेहद जरूरी है  कि उसे कुछ अंग्रेजी के बुनियादी शब्दों की समझ होनी चाहिए। जजेस  कंटेस्टेंट को न केवल अपने संगीत में ग्रूम करते हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि वे एक बेहतर व्यक्ति बन सके। ताकि वास्तविक दुनिया में आने वाली चुनौतियों का सामना अच्छे-से कर सके। नितिन इसके लिए नेहा के शुक्रगुज़ार हैं।

क्या हिमाचल के नितिन कुमार टॉप 12 में जगह बना सकेंगे?  


यह पता लगाने के लिए इस वीकेंड पर देखिए इंडियन आइडल, 21 और 22 जुलाई को रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 

हॉर्मोनियम से ट्रम्पेट तक बॉलीवुड के फन्ने खान अनिल कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment