Sunday 15 July 2018

साइंस फिक्शन फिल्म 'बूम' करेंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक विचित्र चित्र पोस्ट कर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अनुमान लगाने का खाद पानी दे दिया है।

इस चित्र में रणवीर सिंह सफ़ेद कई सुपरहीरोज़ की पोशाक जैसी ऑस्ट्रोनॉट पोशाक में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने दाहिने हाथ में पेट्रोल  भरने वाले नेसल पाइप के आकार का कोई गैजेट पकड़ रखा है।  आँखों में फ्यूचरिस्टिक गॉगल्स पहने हुए हैं।

पृष्ठभूमि का दृश्य भी किसी वैज्ञानिक लैब का जैसा है।

रणवीर सिंह ने इसे 'कमिंग सूनका कैप्शन दिया है।

इससे यह अफवाह उड़ना स्वाभाविक था कि रणवीर सिंह कोई साइंस फिक्शन यानि साइ-फाइ फिल्म कर रहे हैं।

आग में घी का काम किया यशराज बैनर द्वारा इसे रीट्वीट कर देने से।

ऐसा लगा कि यशराज फिल्म्स द्वारा रणवीर सिंह के साथ साइ-फाइ जॉनर की कोई फिल्म की जा रही है। हालाँकि, कल तक दोनों में से कोई इशारा इशारा देता नहीं लग रहा था । 

लेकिन, वायआरऍफ़ टैलेंट के आशीष पाटिल ने रहस्य खोल दिया है।  उन्होंने ट्वीट कर बताया कि रणवीर सिंह के साथ साइंस फिक्शन फिल्म का नाम बूम होगा। 


जल्द ही इसके शूटिंग शुरू हो जाएगी।  यह फिल्म वायआरऍफ़ टैलेंट के अंतर्गत ही बनेगी। अभी फिल्म से सम्बंधित बाकी विवरण नहीं दिए गए हैं। हो सकता है जल्द ही इनका ऐलान हो जाए।

जहाँ तक रणवीर सिंह के करियर का सवाल हैवह काफी व्यस्त हैं।

रोहित शेट्टी के साथ करण जौहर की फिल्म सिम्बा २८ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

उन्होने कबीर खान की स्पोर्ट्स फिल्म '८३ में कपिल देव की भूमिका स्वीकार कर रखी है।

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण को भी अपने पति की पोस्ट में बैठाने का इंतज़ार है।


बॉलीवुड न्यूज़ १५ जुलाई - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment