Wednesday 2 October 2019

Shraddha Kapoor रोमांस छोड़ सीता अवतार


हिंदी पेटी में साहो और छिछोरे की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के करियर में भारी बदलाव आया है। अब उनमे इतना आत्मविश्वास आ गया है कि वह अपने लिए फ़िल्में चुनने की स्थिति में हैं। ख़ास बात यह कि उनका यह चुनाव बड़े बजट की, बड़े अभिनेताओं वाली फिल्मों से होता है।

स्ट्रीट डांसर और बागी ३
श्रद्धा कपूर की एक डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर ३डी अगले साल गणतंत्र दिवस वीकेंड पर २४ जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में, उनके नायक वरुण धवन है। श्रद्धा कपूर इस समय, अहमद खान के निर्देशन में टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख के साथ एक्शन फिल्म बागी ३ की शूटिंग कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण की दो फ़िल्में
श्रद्धा कपूर को दो ऐसी फ़िल्में मिली हैं, जो पहले दीपिका पादुकोण को दी गई थी। निर्माता लव रंजन और अजय देवगन की रणबीर कपूर के साथ अनाम रोमांस फिल्म तथा नितेश तिवारी की धार्मिक महाकाव्य फिल्म रामायण हृथिक रोशन के साथ। इन दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर और हृथिक रोशन की नायिका दीपिका पादुकोण बनने वाली थी।

दीपिका ने छोड़ी, हाथ से फिसली रामायण
लेकिन, दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ अनाम फिल्म को लव रंजन के मीटू में फंसा होने के कारण छोड़ दिया। इस बीच, दीपिका के हाथ से रामायण में सीता की भूमिका भी फिसल गई। परन्तु श्रद्धा कपूर ने लव रंजन और अजय देवगन की फिल्म के बजाय नितेश तिवारी की धार्मिक फिल्म को चुना ।

सीता क्यों बन रही ?
सवाल यह है कि श्रद्धा कपूर ने लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने के बजाय हृथिक रोशन के राम की सीता बनना क्यों  मंज़ूर किया ? श्रद्धा कपूर इस समय स्ट्रीट डांसर ३डी और बागी ३ में काफी व्यस्त हैं। वह दोनों ही फ़िल्में नहीं कर सकती थी। इसलिए श्रद्धा ने रणबीर कपूर के साथ रोमांस छोड़ दी।

हृथिक के साथ पर श्रद्धा !
उन्होंने रणबीर की फिल्म पर हृथिक रोशन के साथ रामायण को दो कारणों से तरजीह दी।  पहला यह कि रामायण के नितेश तिवारी श्रद्धा की हिट फिल्म छिछोरे के भी निर्देशक थे। छिछोरे की शूटिंग के दौरान नितेश और श्रद्धा के बीच दोस्ताना व्यवहार बन गया। दूसरा कारण अभिनेता हृथिक रोशन थे, श्रद्धा कपूर के पसंदीदा एक्टर हैं। वह उनकी दीवानी हैं।  इसलिए श्रद्धा कपूर ने रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने के बजाय हृथिक के राम के साथ सीता अवतार लेना ठीक समझा। 

No comments:

Post a Comment