नोरा फतेही के खिलाफ विवादित गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर एक फतवा जारी किया गया है। इस गाने में संजय दत्त भी नज़र आ रहे हैं। यह आगामी कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का हिस्सा है। इसी गीत पर अलीगढ़ की धार्मिक संस्था, मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने नोरा के खिलाफ यह फतवा तब जारी किया, जब गाने के बोल को लेकर ऑनलाइन इसकी आलोचना होने लगी। धार्मिक संस्था के अनुसार, इस गाने में ऐसी सामग्री है जिसे वे आपत्तिजनक और इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ मानते हैं।
इस विवाद की वजह से केंद्र सरकार ने इस ट्रैक पर बैन लगा दिया है। सोशल मीडिया पर प्रारंभिक आक्रोश अब रेगुलेटरी एक्शन में बदल गया है। भारतीय सिनेमा में कलाकार की अभिव्यक्ति के नाम पर बड़ी बहस के कारण फिल्म की रिलीज़ में देरी हो सकती है।
इस गीत को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी अपना क्रोध व्यक्त करते हुए, इससे जुड़े लोगों के विरुद्ध सम्मान जारी कर उन्हें आयोग के सामने २४ मार्च को उपस्थित होने के आदेश दिया है।
नोरा फतेही ने कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के सरके चुनर तेरी सरके को लेकर हुए विवाद पर अपना पक्ष इंस्टाग्राम पर विस्तृत वीडियो के माध्यम से आम जन से शेयर किया है, जिसमे मुख्य रूप से गाने के बोल और विज़ुअल्स को अश्लील या आपत्तिजनक माने जाने पर हो रहे बड़े विरोध अपना पक्ष रखा है। चूंकि, यह वीडियो पूर्व में जारी किया गया है, इसलिए इसे अलीगढ़ में मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता द्वारा जारी किए गए खास फतवे को लेकर जारी नहीं कहा जा सकता। अपने वीडियो मैसेज में उन्होंने बताया कि उन्होंने यह गाना लगभग तीन साल पहले शूट किया था, और इसके लिए इसलिए राज़ी हुईं क्योंकि यह एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त के साथ काम करना शामिल था, जिन्हें उन्होंने एक आइकॉन बताया था। उस समय, उन्हें लगा कि यह एक आइकॉनिक ट्रैक (नायक नहीं खलनायक हूँ मैं) से प्रेरित रीमेक है। मेकर्स ने उन्हें इसका मतलब समझाया, और उस ट्रांसलेशन के आधार पर कुछ भी गलत या अश्लील नहीं लगा।
चूंकि, वह कन्नड़ (फिल्म की मूल भाषा) नहीं समझतीं, इसलिए उन्होंने टीम के बताये अर्थ पर भरोसा किया। हिंदी वर्शन ("सरके चुनर तेरी सरके") देखने के बाद, उन्हें एहसास हुआ कि इसकी बुराई होगी, उन्होंने डायरेक्टर को चेतावनी दी कि यह ठीक नहीं है, और खुद को प्रोजेक्ट और हिंदी अडैप्टेशन से दूर कर लिया। वह, यह भी दावा करती हैं कि मेकर्स ने हिंदी लिरिक्स के लिए उनकी इजाज़त नहीं ली और शायद बिना इजाज़त के AI या दूसरे बदलाव किए)।उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वह अश्लीलता का समर्थन नहीं करतीं और फिल्ममेकर्स/प्रोड्यूसर्स से कहा कि वे ऐसे कंटेंट के लिए ज़िम्मेदार हों, न कि सिर्फ़ कलाकारों के नाम का इस्तेमाल करें। उन्होंने प्रशंसकों सहित अन्य से अपील की कि वे ट्रैक को शेयर या सर्कुलेट करना बंद कर दें ताकि इसे और ज़्यादा प्लेटफ़ॉर्म न मिले।
किन्तु, यह विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा लगता है। कथित अश्लीलता को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोरा फतेही, इस गीत में नोरा के सह कलाकार संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम, निर्माता वेंकट के नारायण, निर्देशक किरण कुमार को समन भेजा गया है । उन्हें २४ मार्च २०२६ को अपरान्ह १२.३० पर उपस्थित होने को कहा है।

No comments:
Post a Comment