Showing posts with label Felicity Jones. Show all posts
Showing posts with label Felicity Jones. Show all posts

Saturday 3 December 2016

हमलोग जिन को सेक्सुअलाइज़ करना नहीं चाहते- फ़ेलिसिटी जोंस

इस साल फ़ेलिसिटी जोंस की तीन फ़िल्में कोलाइड, अ मॉन्स्टर कॉल्स और इन्फर्नो रिलीज़ हो चुकी हैं। उनकी इस साल की आखिरी फिल्म रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी १६ दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।  इस फिल्म में वह वैज्ञानिक माता पिता की संतान जिन अर्सो का किरदार कर रही हैं, जो क्लोन वार्स शुरू होने के दौरान माँ-पिता से अलग कर दिए जाने के कारण दुःसाहसी और विद्रोही हो गई है।  रोग वन : अ स्टार वार्स स्टोरी और अपने करैक्टर के बारे में फ़ेलिसिटी जोंस ने बताया - 
रोग वन में जिन अर्सो के अपने किरदार और फिल्म में काम करने के अनुभवों के बारे में बताइये !
मैंने हमेशा से नारीवादी रही हूँ।  मैं अपनी फिल्मों में सम्पूर्ण नारी चरित्र की छानबीन करती रही हूँ। मैंने कभी नारी का संरक्षण करने की कोशिश नहीं की।  ख़ास तौर पर जिन को लेकर।  यह मेरे लिए विरला अवसर था, एक ऎसी औरत के किरदार को करने का जो केवल अपने रोमांटिक संबंधों के बारे में नहीं सोचती।  
आपने अपनी माँ से सीखा है कि औरत की पहचान उसकी खूबसूरती से नहीं की जानी चाहिए।
मेरी माँ साठ के दशक की हैं।  वह विज्ञापन के काम से जुडी हुई थी।  सत्तर के दशक में महिला उद्धार का दौर चला।  मेरी माँ कुछ उसी प्रकार की है कि तुम अपनी खूबसूरती से पहचाने नहीं जा रहे।  तुम्हारी पहचान तुम कौन हो और तुम क्या करते हो है ?  
इस सन्दर्भ में जिन को थोड़ा विस्तार से बताएं ? 
फिल्म से जुड़ा हर कोई व्यक्ति ऐसा करैक्टर नहीं बनाना चाहता था, जो वस्तुनिष्ठता रखता हो। हम जिन को सेक्सुअलाइज़ करना नहीं चाहते थे। उस नारी या पुरुष के दायरे में नहीं बांधना चाहते थे। आपको फिल्म में जिन की बांह तक नज़र नहीं आयेगी। शारीरिक सुडौलता उसकी प्राथमिकता नहीं। वह सर्वाइवर है। उसे अपना मिशन पूरा करना है।  
लाइक क्रेजी में आपके साथ सह नायिका जेनिफर लॉरेंस इक्वल पे फॉर इक्वल वर्क की वकालत करती हैं।  आपका क्या कहना है ? 
दुनिया की सभी औरते चाहती हैं कि उन्हें पुरुषों के सामान ही फीस दी जाये।  मैं इसकी समर्थक हूँ।  मैंने रोग वन का प्रमोशन करते समय समान काम के लिए समान भुगतान की वकालत की थी।  मैं महत्वपूर्ण समझती हूँ कि इस बारे में खामोश न रहा जाये।  

Wednesday 30 December 2015

रॉबर्ट लंगडोन की थ्रीक्वेल फिल्म 'इन्फर्नो' में इरफ़ान खान

सोनी पिक्चर्स द्वारा जारी तस्वीरों में टॉम हैंक्स, फ़ेलिसिटी जोंस के साथ भागते नज़र आ रहे हैं।  डायरेक्टर रोन होवार्ड का थ्रीकुएल इन्फर्नो टॉम हैंक्स के करैक्टर रॉबर्ट लंगडोन के साथ तीसरी ब्लॉकबस्टर मिस्ट्री बताई जा रही हैं।  यह फिल्म डान ब्राउन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है।  डान ब्राउन ने प्रोफेसर रॉबर्ट लंगडोन के काल्पनिक करैक्टर के साथ चार उपन्यास 'एंजेल्स एंड डीमॉन्स' (२०००), डा विन्ची कोड (२००३), द लॉस्ट सिंबल (२००९) और इन्फर्नो (२०१३) लिखे थे।  पहले दो उपन्यासों पर इसी टाइटल के साथ बनी फिल्मों में टॉम हैंक्स ने प्रोफेसर रॉबर्ट लंगडोन के किरदार किये थे।  अब वह तीसरी बार इस तीसरी कड़ी में इस किरदार को कर रहे हैं। प्रोफेसर रॉबर्ट लंगडोन सिंबलोजिस्ट (चिन्ह विशेषज्ञ) है।  इन्फर्नो में वह जब इटली के एक हॉस्पिटल में आँख खोलता है तो सब कुछ भूल चूका है।  वह एक डॉक्टर सिएना ब्रुक्स की मदद से अपनी खोई यादें वापस पाना चाहता है।  क्योंकि, तभी वह एक सिरफिरे को दांते की अमर पुस्तिका के ज़रिये दुनिया में प्लेग फैलाने से रोक सकता है। फिल्म में डॉक्टर सिएना ब्रुक्स का किरदार द थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग की नायिका फ़ेलिसिटी जोंस, हैरी सिम्स का किरदार बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान, क्रिस्टोफर ब्रूडर का किरदार द इनटॉचबलस के ओमर सय और डॉक्टर एलिज़ाबेथ सिंस्की का किरदार बोरगेन की बाबेट्ट कनडसेन कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य विलेन वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के हेड का किरदार लोन सर्वाइवर के बेन फोस्टर कर रहे हैं।  इन्फर्नो की पटकथा डेविड कोएप ने लिखी है।  फिल्म २८ अक्टूबर २०१६ को रिलीज़ होगी।