Sunday, 7 February 2021

कुछ बॉलीवुड की ०७ फरवरी २०२१



तीस दिनों में पूरी होगी ९० मिनट की फिल्म- बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ, तेलुगु फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म के बारे, फिल्म के विषय की तरह उत्तेजनापूर्ण खबरे आती जा रही है । इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी । फिल्म के ज्यादा हिस्से की शूटिंग पुणे में होगी तथा कुछ हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा । कुल मिला कर राघवन की थ्रिलर फिल्म ३० दिन के कार्यक्रम में पूरी कर ली जायेगी । श्रीराम राघवन ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पर लॉकडाउन के दौरान जम कर काम किया है । कहा जा सकता है कि एक लघु कथा पर आधारित इस फिल्म की एडिटिंग पटकथा लेखन के स्तर पर ही हो चुकी है । यही कारण है कि यह फिल्म सिर्फ ९० मिनट की होगी तथा इसमे कोई मध्यांतर नहीं होगा । बताते हैं कि फिल्म की कहानी दर्शकों में इतनी पकड़ बनाने वाली है कि मध्यांतर की ज़रूरत ही नहीं महसूस होगी।

आरआरआर से बॉक्स ऑफिस बना जंग का मैदान’- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, निर्देशक एसएस राजामौली ने १९२० के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता की कहानी आरआरआर को दशहरा वीकेंड पर १३ अक्टूबर २०२१ को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित किये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही भारत का बॉक्स ऑफिस दो फिल्मों के बीच जंग का मैदान बन गया। इस जंग की दूसरी योद्धा फिल्म निर्देशक अमित रविंदरनाथ शर्मा की फुटबॉल पर फिल्म मैदान है। बताते चलें कि १३ अक्टूबर को मैदान के रिलीज़ होने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। आरआरआर की तरह मैदान भी १९५२-१९६२ के दशक की पीरियड फिल्म है। इन दोनों फिल्मों में अजय देवगन हैं। मैदान के वह नायक है। लेकिन आरआरआर में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। साफ़ है कि दोनों फिल्मों में अजय देवगन के बावजूद, मुकाबला दक्षिण के दो सुपर सितारों जूनियर एनटीआर और रामचरण तथा बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के बीच है। चूंकि, मैदान के मुकाबले आरआरआर काफी भरकम और सितारों वाली फिल्म है। इस घटनाक्रम से मैदान के निर्माता बोनी कपूर काफी चिंतित है। ऐसा लगता है कि बोनी कपूर और अजय देवगन को अपनी फिल्म मैदान के प्रदर्शन की तारीख़ बदलनी होगी।

होली का आनंद लेगी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी !- भारत सरकार ने जैसे ही सिनेमाघरों को १०० प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी, बॉलीवुड के बड़े सितारों ने करवटें लेनी शुरू कर दी। हालाँकि दक्षिण के सितारों ने अपनी फिल्मों को पचास प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ ही प्रदर्शित करना शुरू कर दिया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की विश्वकप १९८३ जीतने की दास्ताँ पर फिल्म ८३ के मार्च और अप्रैल में रिलीज़ किये जाने की अफवाहें गर्म है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी सबसे आगे है। अगर कुछ अनहोनी न हुई तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत कॉप एक्शन फिल्म सूर्यवंशी होली के बाद २६ मार्च को प्रदर्शित हो जायेगी। हालाँकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बताते चलें कि सूर्यवंशी को मूल रूप में २४ मार्च २०२० को प्रदर्शित किया जाना था। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघरों में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया। अब अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी होली के त्यौहार के बाद प्रदर्शित की जा सकती है। क्या यह फिल्म अक्षय कुमार को २०२१ की पहली सफलता देगी ?

शशांक खेतान के योद्धा वरुण धवन !- पिछले दिनों खबर  थी कि निर्माता करण  जोहर, शशांक खेतान और वरुण धवन फिर एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं।  इस एक्शन फिल्म का टाइटल योद्धा रखा गया है । शशांक खेतान निर्देशित फिल्म योद्धा में योद्धा वरुण धवन की वीरांगना दिशा पाटनी हैं । पर इस फिल्म को २०१८ में घोषित फिल्म रणभूमि का नया नाम बताया जा रहा है । फरवरी २०१८ में शशांक खेतान ने, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ एक एक्शन फिल्म रणभूमि बनाने की घोषणा की थी । इस फिल्म के नायक वरुण धवन थे । यह एक भारी बजट की फिल्म थी । बाद में म्हाहसूस किया गया कि इतने भारी बजट वाली फिल्म की लागत तक निकाल पाना आसान नहीं होगा । इस लिए सी फिल्म को ज़ल्द ही बंद कर दिया गया। परन्तु, रणभूमि भी वरुण धवन और शशांक खेतान की बंद की जा चुकी फिल्म मिस्टर लेले की बदल थी । फिल्म मिस्टर लेले का जनवरी २०२० में ऐलान हुआ था । मार्च में फिल्म को बंद करने का ऐलान भी हो गया।

सिंगल ‘छोड़ देंगे’ में बंजारन बनी नोरा फतेही- नोरा फतेही का नया सिंगल छोड़ देंगे बाज़ार में आ गया है । यह एल्बम, नोरा फतेही के प्रशंसकों के लिए नए साल का शानदार तोहफा है । इस गीत के विडियो में नोरा फतेही को राजस्थान की बंजारन के भेष में देखा जा सकेगा । हालाँकि, वह कई रूपों में नज़र आएँगी। यह एल्बम, नोरा फतेही के पहले के गीतों की तरह सेक्सी नंबर नहीं है। इसमें टूटे दिल और बदले का चित्रण है। परन्तु, ऐसे कथानक में भी वह काफी ग्लैमरस नज़र आयेंगी। इस गीत को योगेश दुबे ने लिखा है और परंपरा ने गाया है। इस गीत के विडियो का निर्देशन अरविन्द खैरा ने किया है। इस एल्बम की शूटिंग राजस्थान में हुई है। नोरा फतेही के कुछ सफल गीतों में सत्यमेव जयते का दिलबर, बाटला हाउस का साकी साकी रे और स्ट्रीट डांसर का गर्मी गीत उल्लेखनीय हैं। 



ओटीटी पर छोटी फ़िल्में मंझोली फ़िल्में



कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव फिल्म निर्माण और प्रदर्शन पर पडा है । लगभग १० महीने तक बड़े बजट की फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी । मंझोले बजट की जो फ़िल्में प्रदर्शित हुई भी, बॉक्स ऑफिस पर उनका बुरा हाल हुआ । दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे ही नहीं । ऐसे में कम बजट और कम जाने पहचाने फिल्म कलाकारों की फिल्मों को सिनेमाघर मिलने का सवाल ही नहीं उठता था । उन्हें दूसरे माध्यम की तलाश करनी ही थी । ओवर द टॉप (ओटीटी) माध्यम ने उन्हें शरण दी । आज स्थिति यह है कि तमाम ओटीटी प्लेटफार्म पर कम और मंझोले बजट की फिल्मे तैरती नज़र आती है। इनमे से ज्यादा फिल्मों को सिनेमाघर नसीब नहीं हुए या पर्याप्त नहीं मिले। ऐसी फिल्मों को किसी न किसी प्लेटफार्म से देखा जा सकता है।

नेटफ्लिक्स पर चोपड़ा बहने - अगर आप काजोल की त्रिभंग, एनीमेशन फिल्म माइटी लिटिल भीम काईट फेस्टिवल, सर, सीरियस मेन गिन्नी वेड्स सनी, लूडो, बॉम्बे रोज. खाली खुही, डॉली किटी और वह चमकते सितारे, कार्गो, चोकड, अक्सोन कामयाब, मिसेज सीरियल किलर, आदि फ़िल्में सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो कोई बात नहीं। नेटफ्लिक्स है न ! यह सभी फ़िल्में नेटफ्लिक्स पर तैर रही है। नेटफ्लिक्स पर चोपड़ा बहने भी तैरती मिलेगी। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द वाइट टाइगर नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम हो रही है। इस महीने उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन भी स्ट्रीम होने लगेगी ।

प्राइम विडियो पर शेफ विकास खन्ना - जाने माने शेफ विकास खन्ना की बतौर निर्माता और निर्देशक पहली फिल्म द लास्ट कलर प्राइम विडियो पर काफी चर्चित हो रही है। यह फिल्म वृन्दावन की विधवाओं की दशा का मार्मिक चित्रण है। दूसरी ओर विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी और भूमि पेड्नेकर की फिल्म दुर्गामती को थिएटर नहीं मिल सकते थे तो यह फ़िल्में प्राइम विडियो पर स्ट्रीम होने लगी। अनपॉजड और वकालत फ्रॉम होम जैसी फ़िल्में भी सीधे स्ट्रीम हो रही है

एमएक्स प्लेयर पर टीना और लोलो बनी बुलेट्स - ओटीटी प्लेटफार्म लम्बे समय से रुकी फिल्मों की शरणगाह बन चुके हैं। इन फिल्मों को  सनी लियॉन और करिश्मा तन्ना की फिल्म टीना और लोलो लम्बे समय से डिब्बा बंद थी। अब यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर वेब सीरीज में तब्दील हो कर बुलेट्स बन कर तैर रही है। इसके अलावा  हॉरर कॉमेडी आपके कमरे में कोई रहता है, विश लिस्ट, कोई साथ है, जिद्द, चेन्नई सेंट्रल, आदि फ़िल्में इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रही है।

जी ५ पर कागज़, द पॉवर - इधर दूसरे प्लेटफार्म के मुकाबले जी५ छोटे-मंझोले बजट की काफी फ़िल्में अपने प्लेटफार्म से स्ट्रीम करता जा रहा है। कोरोना लॉकडाउन से छूट के बाद, खुले सिनेमाघरों  में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में से एक दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेई की सूरज पे मंगल भारी सिनेमाघरों में नाम मात्र के दर्शकों द्वारा देखी गई। लेकिन जी५ पर इसे जम कर दर्शक मिल रहे हैं। पंकज त्रिपाठी की रियल लाइफ फिल्म कागज़ तथा महेश मांजरेकर की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म द पॉवर भी इसी प्लेटफार्म पर है। इनके अलावा जिद्द, नेल पोलिश, पुरुषपुर, दरबान, तैश, यारा, ओमेर्ता, वर्जिन भानुप्रिया, घूमकेतु और चिंटू का बर्थडे जैसी फ़िल्में भी जी५ पर तैर रही हैं।

हॉट स्टार, एरोस और शेमारू - कुछ दूसरे प्लेटफार्म भी है, जो छोटे और माध्यम बजट की फ़िल्में स्ट्रीम कर रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही बहुत हुआ सम्मान और लूटकेस, इरोस नाउ पर बावरी छोरी (अह्ना कुमरा), जामुन, अनकही, हलाहल तथा शेमारू मी पर नामुमकिन तेरे बिना जीना, नितेश तिवारी की मचान जैसी फ़िल्में उल्लेखनीय हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन की फ़िल्में नेटफ्लिक्स पर - ओटीटी के आकर्षण का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि आमिर खान प्रोडक्शंस की कुछ फ़िल्में नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही हैं। यह फ़िल्में लगान, तारे ज़मीन पर, तलाश और दंगल जैसी भारी बजट की फ़िल्में भी है और मैडनेस इन डेजर्ट, जाने तू या जाने न, धोबी घात, पीपली लाइव, डेल्ही बेली, इनसे पहले सीक्रेट सुपरस्टार और रु ब रु ज़िन्दगी जैसी छोटे और मझोले बजट की फ़िल्में भी।

Friday, 5 February 2021

LSD - Love. Scandal & Doctors is streaming on ALTBalaji and ZEE5



LSD - Love. Scandal & Doctors has been generating a lot of excitement right from the day it was announced. It was only to be expected, with the epic cast and the murder-mystery genre. Curiosity has increased by the minute with the pre teaser, teaser, and trailer, and it can finally satiate with the launch on the ALTBalaji and ZEE5 platforms.

has been generating a lot of excitement right from the day it was announced. It was only to be expected, with the epic cast and the murder-mystery genre. Curiosity has increased by the minute with the pre teaser, teaser, and trailer, and it can finally satiate with the launch on the ALTBalaji and ZEE5 platforms.

LSD - Love, Scandal & Doctors talks about five cut-throat medical interns doing everything in their power to ensure they make it in the chosen field, sometimes even pulling each other down. This increases to unbelievable levels when the interns get looped into a murder they may or may not have been a part of. Who was actually behind it? Why did it happen? Was it justified on some level? One can only get the answers to these questions only once they watch the show. In the face of adversity the choices these interns make, the alliances they form, the people they fall in and out of love, make the series even more interesting than it already is.

KMRC hospital is one of the most prestigious medical institutes in Delhi. The whole story takes place inside the four walls of this hospital. The irony in this series is that murder happens inside hospital premises, the exact place lives are saved, the same place where people go to survive.

Rahul Dev plays the chief Dr. Rana's character, an esteemed cardio surgeon; however, he has a sinister air about him, his son worships him. Tanaya Sachdeva plays Sara, the headstrong intern who will stop at nothing to get what she wants. Tanaya's character Sara is very raw, very real, borderline crass. Ishaan A Khanna plays Karthik, who is Dr. Rana's son, and Chitra's brother. Vik, Karthik's loyal best friend, is played by Siddharth Menon, in the words of the actor himself, Vik is a multi-layered character. Rahima, the intern whose husband is murdered, is played by Srishti Ganguli Rindani. Tavish the cool cop is played by everyone's beloved dancer-turned-actor Punit J Pathak. Tavish is the only non-medical character in this series but is hugely instrumental in the murder investigation. The show is an out and out youth murder mystery with the suspect needle, moving after each episode, keeping viewers on the edge of their seat.

"This show would be my OTT debut, and there isn't any other show I would pick over this for my first. Unlike my usual roles, here I play a cop who is a relatively serious character. It was a learning experience, and I am so excited to see the audience reaction, and I would be thrilled to be a part of this for another season as well." - Punit J Pathak, Actor (Tavish)

“Working with young talent was a wonderful experience ... fun while filming and behind the scenes. The story has different layers and touches upon relationships, competitiveness with a large element of mystery. The first time I am playing a doctor, Dr. Rana who is also the Dean is a very crucial part of the series” - Rahul Dev, Actor (Dr.Rana)

Produced by Balaji Telefilms and directed by Sattwik Mohanty and Preya Hirji, binge-watch the first 15 episodes, only on the ALTBalaji & ZEE5 app today!


8 1 1 9 M i l e s premieres on Net 5



The film 8119 Miles directed by Joe Eshwar is now premiering in India on NET 5.  “I am very happy that my film is premiering on Net 5 for the benefit of the India viewers,” says Joe who is also the writer, cinematographer and the special effects supervisor on the project. The film stars Ranji Vijayan, Kuriakose Oonnittan, Carl Wharton, Maala Parvati, and Guy Bleyaert.

The film tells the story of Gabriel D'Selva who is a mechanic from Goa, Western India. His greatest dream is to visit the UK, a dream that was born from a reason only known to him. He fails to secure a visa despite several attempts. A desperate Gabriel resorts to an ancient route used by illegal migrants to travel without documents. Along with a stranger, Anil, Gabriel travels across two continents, different time zones to his destination. Uncertainties, difficulties, deserts, Snow, cultures, and faith shape their journey. The film is a heartwarming story showcasing high production values and is a story that will appeal and be understood by the audience across globes.

The film premeires in Net 5 on February 5 at 5 pm onwards.

ABOUT NET 5

NET 5, is a web platform that aims at bringing world cinemas to the screens at your home. The platform has handpicked content that ranges across all genres. The primary objective of Net5 is to make sure, to keep its audience entertained with cinema that is not easily available but that critical acclaim to the same. Net 5 will be the exclusive platform in India to be hosting the movie 8119 Miles.

ABOUT THE MAKER

The director of the film, Joe Eshwar is an Indian film director. His debut feature starring Charu Hasan, Anu Hasan and Biyon- “KUNTHAPURA”, a period drama set in the 1920s hit the screens in 2013. The film eventually won him Kerala Film Critics’ awards in 2014.

8119 Miles is his second feature as a writer for screen and director. 8119 Miles is in the official selection- Izmir International Refugee film festival, Turkey, Religioni Popoli Film festival, Italy, Laurus Film Festival, Estonia, List off Sessions, Pinewood. The film is a winner of Elizabethtown International Film Festival, Kentucky, United States, where it had its international premiere. To his credit, Joe has directed 26 documentaries and lives in the UK.


टैंक-युद्ध फिल्म पिप्पा में ए.आर. रहमान का स्कोर



आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि ऑस्कर विजेता मेस्ट्रो  ए.आर. रहमान, राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित और ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली द्वारा अभिनीत फिल्म पिप्पा के लिए म्यूज़िक देंगे। एक्शन से भरपूर यह पहली ऐसी युद्ध फिल्म है, जो इस युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस ' पर आधारित है।

 

फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए  भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, इस युद्ध के बाद एक नए देश बंगलादेश का उदय हुआ ।

 

इस फिल्म का अनोखा  शीर्षक रुसी लोकप्रिय वार टैंक  PT-76 के नाम पर आधारित  है जिसे प्यार से  पिप्पा कहा जाता था । क्योंकि, यह युद्धक टैंक खाली घी पीपे की तरह पानी में तैर था । ब्रिगेडियर मेहता के नेतृत्व में भारतीय सेना ने इस टैंक को रात के अँधेरे में नदी में तेरा कर पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला कर विजय पाई थी । यह फिल्म इस प्रतिष्ठित युद्धक टैंक पर केंद्रित की गयी है।

 

निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, “ए.आर. रहमान के प्रतिष्ठित करियर की शुरुआत  से ही  देशभक्ति और प्रेरक संगीत उनकी खासियत रही है। टीम पिप्पा में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उनके साथ अब तक जितना भी काम किया है उसका परिणाम बहुत ही शानदार रहा है,और मुझे पूरा विश्वास है कि उनका संगीत इस फिल्म में जान भर देगा।"

 

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कहते हैं, "ए. आर. रहमान का म्यूजिक इसीलिए सबसे अलग  है, क्यूंकि उनके द्वारा किये गए तथ्य कथन  किरदार और कहानी में गंभीरता और भाव लाते  हैं  , और इसे  बेहतरीन तरीके से उभारता है। हम सभी एक ऐसे म्यूज़िकल मेस्ट्रो के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं जो सर्वश्रेष्ठ है और जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता हैं। इस फिल्म में  एक बार फिर उनके साथ काम करने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं की यह एक आइकोनिक एल्बम के रूप में उभर कर सामने आएगा।"

 

फिल्म के निर्देशक, राजा कृष्ण मेनन कहते हैं, “फिल्म पिप्पा के एल्बम में ए.आर. रहमान के साथ काम करना  सम्माननीय है। मैं मेस्ट्रो के साथ कोलेबरेट करने के लिए बहुत उत्सुक हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि हम एक साथ मिलकर कुछ यादगार बनाएंगे।

 

ए.आर. रहमान कहते है, " फिल्म पिप्पा की कहानी मानवता से जुड़ी है। यह हर परिवार के बारे में है जिसके कारण मैं इससे तुरंत जुड़ गया। मैं राजा कृष्ण मेनन, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।"

 

आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित पिप्पा अगले साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।


द येलो डायरी और शिल्पा राव का रोज़ रोज़ रिलीज़



द येलो डायरी और ग्रैमी अवार्ड नॉमिनी शिल्पा राव एक साथ मिलकर रोज़ रोज़ यह गाना लेकर आ रहे हैं जो आधुनिक दौर के रिलेशनशिप को दर्शाता है और यह सिखाता है कि  अपने प्यार में मधुरता बनाये रखें। सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा जारी किया गया यह गाना वेलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन तक  प्यार के इस रहस्य को बयान  करता  है।

रोज़ रोज़ के म्यूज़िक वीडियो  में  ईशा तलवार (मिर्जापुर फेम ) और डांसर-अभिनेता अर्जुन मेनन  कंटेम्प्ररी डांस सीक्वेंस करते हुए नज़र आते हैं । वेलेंटाइन डे से कुछ ही दिन पहले रिलीज़ होनेवाला   यह गाना  प्यार के दिन की व्याख्या करता है। यह गाना इस बात पर ज़ोर देता है कि दुनिया में एक मजबूत प्यार के रिश्ते में बातचीत होना ज़रूरी है।

येलो डायरी संयुक्त रूप से कहते हैं कि ,“लॉकडाउन के बाद, हममें  से कई लोग इस  बात से अवगत हुए हैं कि खुलकर  बातचीत करना कितना महत्वपूर्ण है।  हमारा यह गाना जीवन की व्याकुलता को दरकिनार कर अपने बहुमूल्य प्यार को संजोये रखना इस बात को दर्शाता  है।"

शिल्पा राव का मानना है. "जब भी कोई आर्टिस्ट अपने स्वतंत्र म्यूज़िक के ज़रिये अपनी भावना को अभियक्त करता है तो मुझे यह बेहद प्रेरणादायी लगता है। द येलो डायरी के साथ  इस गाने पर काम करने का अनुभव बहुत ही बेहतरीन रहा। हम कभी कभी अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इतने खो जाते हैं कि छोटी छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं, जो प्यार में काफी अहमियत रखते है। इस वेलेंटाइन डे पर , अपने प्रियजनों को यह बताने के लिए समय निकालें कि आप उनकी परवाह करते हैं, और आप उन्हें खो नहीं सकते ।"

सोनी म्युज़िक इंडिया  द्वारा प्रस्तुत रोज़ रोज़ यह गाना अब  सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

येलो डायरी के बारे में

भारत के सबसे लोकप्रिय ओल्ट-रॉक बैंड, द येलो डायरी एक पाँच सदस्यों का ग्रुप है  जो अपने अद्वितीय, आधुनिक ध्वनि और आत्मीय गीतों के लिए जाना जाता है। बैंड में राजन बत्रा (लीड वोकल्स, लिरिक्स), हीमोंशू पारिख (कीज, प्रोडक्शन), स्टुअर्ट डकोस्टा (बास), वैभव पाणि (गिटार) और साहिल शाह (ड्रम) शामिल हैं।

ग्रैमी नॉमिनी (2021) और प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव की रूहानी आवाज दर्शकों पर एक स्थायी छाप छोड़ती है। उनकी कुछ सबसे यादगार हिट्स में फिल्म लुटेरा से 'मनमर्जियां ’, ऐ दिल है मुश्किल से  'आज जाने की ज़िद ना करो' और वार से ' घुंघरू' कलंक, बुल्लेया, खुदा जाने, तोसे नैना, मलंग, मेहरबान जैसे कई शामिल हैं।

Thursday, 4 February 2021

बॉलीवुड गायक कीर्ति सगाथिया का नया गीत बलम किस देश गयो


बॉलीवुड गायक कीर्ति सगाथिया ने अपनी आवाज़ में कई बॉलीवुड गीत गाये हैं जैसे आई हेट यू, (दिल्ली बेली), तुम तक (रांझणा) और मुझ में तू हो गया (स्पेशल 26), इसके अलावा टीवी शो सत्यमेव जयते थीम के गीत  तथा कई अन्य गीतों पर अपने सुंदर काम के लिए भी जाना जाता है. अब संगीतकार कीर्ति सगाथिया ने अपना नया ट्रैक बलम किस देश गयो रिलीस किया है।

 

सगाथिया ने कहा, मैंने लॉकडाउन के दौरान स्टूडियो में बहुत समय बिताया। एक तरह से इसने मुझे सोचने और प्रसंस्करण में समय प्राप्त करने में मदद की, और हमने इस गीत पर एक टीम के रूप में एक साथ काम किया। क्रेडिट निश्चित रूप से मेरी टीम में जाता है, जिसके बिना यह संभव नहीं होता।

 

नया ट्रैक बलम किस देश गयो को ऋषि उपाध्याय द्वारा लिखा गया है। और इसे खुद सगाथिया ने कंपोज किया है।

Wednesday, 3 February 2021

बुर्ज खलीफा में किच्चा सुदीप का विक्रांत रोणा!


 

बादशाह किच्चा  सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा एक ऐसी बड़ी बजट फिल्म है ,जिसकी शूटिंग  महामारी के दौरान  शुरू कर दी थी। किच्चा सुदीप एक ऐसे सुपरस्टार जिन्होंने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा के वर्चस्व को बरक़रार रखा। भारतीय सिनेमा में उन्होंने  अपने २५ साल पुरे किये , और दुबई इसी माइलस्टोन को  स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया । सुदीप की आगामी फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और १८० सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया।

ऐतिहासिक रूप से कहा जाये तो , दुबई के प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत पर  महात्मा गांधी, शाहरुख खान और दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से वी जैसे  लेजेंड्स को अलंकृत किया गया है और अब बादशाह किच्चा सुदीप की फिल्म की झलक को  बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया ।

निर्देशक अनूप भंडारी कहते हैं कि ," मैं  बेहद ख़ुश हूँ  कि फिल्म विक्रांत रोणा के ज़रिए हमें सुदीप सर के  २५ साल की सिनेमाई  यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिला। दुनिया ने  जेम्स बांड, इंडियाना जोन्स और शरलॉक होम्स जैसे कई  प्रतिष्ठित साहसिक नायक देखे गए हैं। फिल्म विक्रांत रोणा के ज़रिये हमने भारत की ओर से एक नए अडवेंचरस हीरो को बनाने की कोशिश की है , और इसके लिए किच्चा  सुदीप से बेहतर कोई और नहीं हो सकता । बुर्ज खलीफा पर टाइटल लोगो और विक्रांत रोणा की झलक को देखना अविश्वसनीय रूप से आश्चर्यजनक था ।  यह बहुत ही अद्भुत एहसास रहा  कि हमें  इतने सकारात्मक तरीके से शुरुआत की ।"

निर्माता जैक मंजुनाथ कहते हैं, “ हम भारतीय सिनेमा में सुदीप सर के इन  25 वर्षों  की यात्रा  के लिए ढेर सारे  प्यार की कामना करते हैं और यह हमारे लिए  सम्मान की बात  है कि वे विक्रांत रोणा हेडलाइन कर रहे  हैं। यह फिल्म दुनियाभर में स्थित भारतियों के समक्ष  एक असाधारण हीरो की  साहसिक  कहानी को दर्शाती है। सुदीप सर की उपस्थिति बहुत ही अद्भुत है और  फिल्म में जिस प्रकार की एनर्जी वे लाते हैं वह बहुत ही सराहनीय है। बुर्ज खलीफा पर पहली झलक बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभर कर सामने आया है ।"

बादशाह किच्चा सुदीप का मानना है कि ,"विक्रांत रोणा की टीम और इस शानदार कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों  को  ढेर सारा प्यार। पूरी फिल्म इंडस्ट्री  और दर्शको ने इतने वर्षों  में ढेर सारा प्यार बरसाया है और मैं उन्हें पुरे दिल से  चाहता हूँ।"

बादशाह  किच्चा सुदीप अभिनीत फिल्म  विक्रांत रोणा का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है|  जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ द्वारा निर्मित, अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित और बी अजनेश लोकनाथ द्वारा संगीतबद्ध किये गए इस  फिल्म को  हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ कि जाएगी।

ALTBalaji launches Helllo Jee


After the success of the action-packed web-series Bang Baang, ALTBalaji has just launched the much-awaited dramedy Helllo Jee! Hinting at the naughty and the nice that the show is made of, the teaser, trailer, and posters have created excitement amongst the audience with its endearing characters, who are a part of this firecracker of a show. The show opens with Angelina' played by Nyra Banerjee, coaching her friends on the business they're about to start together. Helllo Jee is ALTBalaji’s newest brainchild, an entertaining dramedy, filled with instances that will tickle your brain. 

The pre-teaser, teaser, and trailer have all generated so much hype around the show. They are there across all ALTBalaji social media platforms and provides a window into the laughter fest the web series is going to be. The chaos that ensues as these lovely women go on their business journey together is a valuable watch. The protagonist of any show is a male character, but by 'Helllo Jee', the makers break the shackles by having Nyra Banerjee as their lead.

'Helllo Jee' is a story of Anusheela Gupta, a rebel absconder who is living her life on the edge filled with numerous wacky and unpredictable twists and turns that keep affecting her life and all the people associated with her. She is on the run from her past and ends up emancipating a bunch of struggling women in a quaint township. In a captivating, brave, and unconventional setup, the likes of which the country has never seen before, Helllo Jee focuses on narrating a story where women come together and let their hair down while building their lives up. 

Nyra Banerjee who plays Angelina quips, “I am really glad that the show has launched. I feel like I have tapped into my full potential, and it feels like all the efforts of the past months have led us to this one moment. I hope the audiences love this show, and I am grateful to Ekta Kapoor Mam and ALTBalaji for giving me this opportunity.” 

“Working with Nyra, Shahnawaz Sabir Khan, and the rest of the cast and crew has been an absolute blast. A project most actors can only aspire to. I’m so excited to know how the audience receives it, and the kind of reviews the show welcomes. This truly is one of the most unconventional shows that could exist.", says actor Rahul Sharma  

In this wild, adrenaline-pumped drive, the women power unite to make a gripping, pulp fiction styled, narrative, where Angelina comes across a bunch of women who either aspire to a better life or are living their lives in the shell of conditioning, chained in the shackles of circumstances. Helllo jee also explores the least trodden path of ‘female bonding’ in the Hindi storytelling space. 

Produced by Shaurya films and Suchi films, written by Vishal Watvani & Renu Watvani and directed by Shahnawaz Sabir Khan binge-watch the first 10 episodes only on the ALTBalaji app now.

Isha Talwar to be seen in a fresh avatar in The Yellow Diary



Last seen in Mirzapur, actor-dancer Isha Talwar will feature in “Roz Roz” - The Yellow Diary’s latest musical collaboration with renowned playback singer, Shilpa Rao. Featuring Isha Talwar and dancer-actor Arjun Menon, “Roz Roz” captures the layers and challenges of a modern-day love story, expressed through contemporary dance with elements of ballet.

 

Releasing close to Valentine’s Day (4th of February), the song intends to create meaningful conversations about the importance of dialogue in healthy relationships.

 

Looking forward to the launch of the music video, Isha says, " The Yellow Diary and Shilpa Rao blend seamlessly. I would love a “Roz Roz” kind of collaboration with beautiful, sensitive artists who want to create and not merely imitate. This is the first time I will be dancing as part of a music video. The shoot was challenging but fun, and I’m happy we get to share it with everyone soon!"

 

About The Yellow Diary

India’s most popular alt-rock band, The Yellow Diary is a five member collective known for their unique, modern sound and soulful lyrics. The band consists of Rajan Batra (lead vocals, lyrics), Himonshu Parikh (keys, production), Stuart Dacosta (bass), Vaibhav Pani (guitar) and Sahil Shah (drums).


श्रद्धा आर्य और अध्विक महाजन की तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी

 


ज़ी टीवी ने हाल ही में अमृतसर के प्राकृतिक नज़ारों के बीच विपरीत स्वभाव के दो लोगों की लव स्टोरी तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ीको लाॅन्च किया, जहां मीडिया के लोगों को शो के लीड कलाकारों से रूबरू कराया गया। इस शो में माही और जोगी की प्रेम कहानी दिखाई जा रही है, जिनके व्यक्तित्व और जिंदगी के प्रति नजरिया एक दूसरे-से बिल्कुल जुदा हैं, लेकिन फिर भी वो प्यार की एक ही राह चुनते हैं। इस शो में टेलीविजन एक्ट्रेस अमनदीप सिद्धू, माही का किरदार निभा रही हैं, और उनके अपोज़िट पाॅपुलर टेलीविजन एक्टर अध्विक महाजन, जोगी के रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले इसके कलाकार कुंडली भाग्यके सेट पर पहुंचे, जहां अध्विक महाजन लंबे समय बाद अपनी दोस्त श्रद्धा आर्य से मिले। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अध्विक और श्रद्धा पिछले 8-9 वर्षों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों कलाकार अपने एक दोस्त के जरिए मिले थे और तब से ही उनके बीच रिश्ता गहरा होता चला गया। अध्विक और श्रद्धा पिछले एक दशक से एक दूसरे के दोस्त हैं, लेकिन इतने सालों में पहली बार हाल ही में दोनों ने मिलकर एक इंटीग्रेटेड सीन की शूटिंग की।

अपना अनुभव बताते हुए अध्विक महाजन ने कहा, ‘‘मैं जब से मुंबई आया, तब से श्रद्धा को जानता हूं। हम लोग 8-9 सालों से दोस्त हैं। असल में वो उन लोगों में से हैं, जो पहली बार इस शहर में मेरे दोस्त बने थे। मैं उनसे अपने एक दोस्त की शादी में मिला था, जो उनका भी दोस्त है और तब से ही हमारे बीच एक खास रिश्ता बन गया है। वो मेरे लिए परिवार की तरह बन गई हैं। वैसे मैं उन्हें इतने लंबे समय से जानता हूं, लेकिन इतने सालों में पहली बार हमने साथ मिलकर कुछ दृश्यों की शूटिंग की। सच कहूं तो उनके साथ शूटिंग करके मुझे काम जैसा लगा ही नहीं। श्रद्धा का रुख इतना सकारात्मक है कि सबकुछ आसान हो जाता है। उन्होंने इस शो के लाॅन्च पर मुझे बधाई भी दी। धीरज और श्रद्धा के साथ काम करना वाकई एक खुशनुमा अनुभव था।‘‘

जहां श्रद्धा आर्य और अध्विक महाजन लंबे समय बाद सेट पर मिले, वहीं आप भी जानिए कि क्या होता है जब जिंदगी के प्रति एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत नजरिया और अलग-अलग सोच रखने वाले दो लोगों को एक दूसरे से प्यार जाता है।