Thursday 5 July 2018

रैपर बादशाह के साथ सुनील शेट्टी की बेटी आलिया का तेरे नाल नचले

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की, ५ नवंबर १९९२ को जन्मी बेटी अथिया शेट्टी इस वीडियो में रैपर बादशाह के साथ डांस करती नज़र आ रही है।

तेरे नाल नाचना बोलों वाला यह गीत रोमकॉम फिल्म नवाबजादे का है।

निर्माता रेमो डिसूज़ा की फिल्म नवाबजादे में उनकी डांस टीम के मुख्य डांसर राघव जुयाल, पुनीत जे पाठक, ईशा रिखी और धर्मेश येलाण्डे मुख्य भूमिका में है।

रेमो डिसूज़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म नवाज़ादे का निर्देशन जयेश प्
जयेश बॉलीवुड में २००२ से सक्रिय है। वह कोई ७० फिल्मों की कोरियोग्राफी कर चुके हैं। वह पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
रैपर  
इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और अथिया शेट्टी मेहमान भूमिका में हैं।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, रेमो डिसूज़ा निर्देशित डांस फिल्म एबीसीडी २ के नायक नायिका थे।

अथिया शेट्टी ने, २०१५ में निर्देशक निखिल अडवाणी की फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू किया था। हीरो असफल हुई थी। मगर सितारा बहुल अनीस बज़्मी निर्देशित कॉमेडी फिल्म मुबारकां को सफलता मिली थी।

अथिया शेट्टी फिलहाल खाली है। 


शायद इसीलिए, उन्होंने नवाबजादे के इस गीत में थिरकना मंज़ूर कर लिया।  

सोन चिड़िया का पोस्टर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment