Thursday 5 July 2018

सोन चिड़िया का पोस्टर

 
सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा की भूमिकाओं वाली फिल्म सोन चिड़िया का पोस्टर जारी हुआ।

इस पोस्टर में हिंदी में बैरी बेईमान, बागी सावधान लिखा नज़र आता है। 

अपने अंग्रेजी टाइटल से सोन चिरैया मानी जा रही यह फिल्म वास्तव में सोन चिड़िया है।

इस पोस्टर में बीच में बन्दूक लिए खड़े सुशांत सिंह राजपूत के अगल बगल रणवीर शोरे और मनोज बाजपेयी बन्दूक थामे सतर्क मुद्रा में बैठे हैं।

इन तीनों के आसपास लगभग १५-१६ लोगों का झुण्ड भी खड़ा है। यह सभी बन्दूक थामे निशाना साधे खड़े हैं।

निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की अभिषेक चौबे निर्देशित यह फिल्म चम्बल के बीहड़ों पर एक नज़र है।  यह फिल्म एक डाकू फिल्म लगती है।

अभिषेक चौबे ने इश्किया जैसी पुरस्कार विजेता फिल्म का निर्देशन किया था।

लेकिन, उनकी निर्देशित दो फ़िल्में डेढ़ इश्क़िया और उड़ता पंजाब फ्लॉप हुई थी।

आशुतोष का अपराध को देखने का अपना नजरिया है। उस लिहाज़ से सोन चिड़िया में उन्होंने चम्बल के डाकुओं को किस नज़र से देखा होगा, यह जानना दिलचस्प होगा।

सोन चिड़िया, अगले साल ८ फरवरी को रिलीज़ होगी।

फन्ने खान के पोस्टर पर तीन फन्ने  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment