Saturday 13 October 2018

करण जौहर के साथ कॉफी पियेंगी दीपिका और अलिया


करण जौहर का शो कॉफी विथ करण, २१ अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। यह शो रात ९ बजे से हर रविवार स्टार वर्ल्ड इंडिया पर देखा जा सकेगा।

करण जौहर के शो को पसंद करने वाले जानते हैं कि करण के शो में हल्काफुल्का मज़ाक, सवाल जवाब, गेम होते हैं।  कभी करण व्यक्तिगत सवाल भी पूछ लेते हैं- कभी रोचकता लाने के लिए तो कभी सस्पेंस पैदा करने के लिए।

इस सीजन  के पहले एपिसोड में गर्ल पावर का वादा किया गया है।

"इसके लिए आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण साथ साथ करण जौहर के शो के काउच पर कास्ट होंगी।"

आलिया और दीपिका, आज की पीढ़ी की फिल्मों की पसंदीदा नायिका हैं। शो का दर्शक उनसे उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में  जानना चाहता है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नवंबर में शादी की अफवाह है। शो के ट्रेलर में करण इन दोनों से शादी के बारे में सवाल पूछते नज़र आते हैं।

लेकिनक्या वह दीपिका से यह जान पाएंगे कि उनकी और रणवीर की शादी किस तारीख़ को हो रही है ? क्या वह आलिया भट्ट से खुलासा करवा पाएंगे कि वह रणबीर कपूर से शादी करेंगी या किसी दूसरे से ? करण जौहर क्या पूछ पाएंगे, क्या नहीं ? लेकिन, दर्शकों को उनसे ऐसे ही सवालों की दरकार है। 


यहाँ बताते चलें कि पहले यह बताया गया था कि कॉफी विथ करण की शुरुआत सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान के साथ होगी।  लेकिन, एपिसोड की शूटिंग के बावजूद इस कड़ी को टेलीकास्ट नहीं किया जा रहा तो शायद  इसलिए कि सारा की डेब्यू फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होनी है।  इसलिए हो सकता है कि इस एपिसोड को दिसंबर से पहले प्रसारित किया जाए !



कालभैरव रहस्य-2 में राहिल आजम की जगह सिद्धांत कार्णिक - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment