Sunday 17 March 2019

रॉ एजेंट रविन्द्र कौशिक पर राजकुमार गुप्ता की फिल्म


आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्मों के निर्देशक राजकुमार गुप्ता (Raj Kumar Gupta), फिल्म रेड पूरी हो जाने के बाद दो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे।  एक फिल्म की स्क्रिप्ट डिटेक्टिव क्राइम थ्रिलर थी।  इस कहानी पर, राजकुमार गुप्ता ने अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड पूरी कर ली है।  यह फिल्म २४ मई को रिलीज़ होने जा रही है।

अब वह, अपनी दूसरी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।  यह स्क्रिप्ट भारत के लिए काम करने वाले अंडरकवर एजेंट रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) की है।  वह रॉ एजेंट बनने से पहले ही देश के लिए सूचनाएं इकठ्ठा कर भेजा करते थे।  तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी (Indira Gandhi) ने, उनकी इस जांबाज़ी के लिए ब्लैक टाइगर का खिताब दिया था।

रविंद्र कौशिक की कहानी बड़ी थ्रिलिंग और रोचक है।  उन्हें किस प्रकार से एजेंसी में शामिल किया गया।  उन्हें भेजने के लीये क्या क्या तैयारियां की, उन्होंने किस प्रकार की सूचनाएं एजेंसी को भेजी। वह पकड़े गए।  उन्हें यातनाएं मिली।  मृत्युदंड मिला और अंत मे जेल में १३ साल तक रहने के बाद टीबी की बीमारी से उनका निधन हो गया।


यह खुलासा दिलचस्प होगा कि उस समय की सरकार ने उनकी कोई भी मदद नहीं नही की। फिल्म मे इन सब चीजों का खुलासा आम दर्शक के लिए ज़बरदस्त जानकारी और प्रशंसा का कारण बनेगा। कहा जाता है कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म एक था टाइगर की कहानी रविंद्र कौशिक की कहानी से प्रेरित थी।

रविंद्र कौशिक पर फिल्म की स्क्रिप्ट खुद राजकुमार गुप्ता लिख रहे हैं।  उन्हें इस फिल्म को बनाने के अधिआर, रविंद्र कौशिक के परिवार से मिल गए हैं। अभी इस फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी नहीं है।  लेकिन, जल्द ही इसका खुलासा भी हो जाएगा।  


राष्ट्रीय सहारा १७ मार्च २०१९  - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment