Showing posts with label Sudheer Babu. Show all posts
Showing posts with label Sudheer Babu. Show all posts

Sunday, 2 November 2025

#Jatadhara का गीत ‘शिव स्तोत्रम्’ रिलीज़




 फिल्म ‘जटाधारा’ का गीत ‘शिव स्तोत्रम्’ रिलीज़ हो चुका है, और यह अध्यात्म और सिनेमा का ऐसा अद्भुत संगम है, जिसे देखकर और सुनकर मन श्रद्धा से भर उठता है। इस भक्ति गान के पीछे निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की गहरी व्यक्तिगत आस्था और समर्पण झलकता है।






ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत यह गीत दृश्य और श्रव्य चमत्कार से प्रेरित भक्ति की सच्ची भावना से ओतप्रोत भगवान शिव को समर्पित एक दिव्य अनुभव है।






राजीव राज द्वारा संगीतबद्ध और गाया गया यह स्तोत्रम्, अपनी भव्यता में श्रद्धा का सार पकड़ता है। प्रेरणा अरोड़ा की सोच से जन्मे इस गीत में उन्होंने संगीत टीम के साथ मिलकर भगवान शिव की शक्ति, सौंदर्य और करुणा का सार बुना है। हर दृश्य में एक दिव्य ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो इस ट्रैक को एक भव्य भक्ति गान बना देती है। यह गीत न केवल सुनने में अलौकिक है, बल्कि आत्मा को झकझोर देने वाला भी है।






फिल्म के मुख्य अभिनेता सुधीर बाबू अपने तीव्र और सशक्त अभिनय से गीत के दृश्यों में ऐसी प्राण-शक्ति भरते हैं कि हर क्षण श्रद्धा और जोश से सराबोर हो उठता है।






 सुधीर बाबू ने कहा, “‘शिव स्तोत्रम्’ की शूटिंग मेरे लिए वास्तव में एक दिव्य अनुभव था। विशेष रूप से सेट पर बिताया गया हर पल ऐसा था, जैसे मैं स्वयं भगवान शिव की उपस्थिति में खड़ा हूं। जब मैंने पहली बार इस ट्रैक को सुना, तो उसकी ऊर्जा और आभा सिर्फ एक गीत तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह एक आध्यात्मिक जागरण जैसा था। सच कहूं तो एक अभिनेता के रूप में, ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो आत्मा को श्रद्धा के साथ गहराई से जोड़ दे। मुझे गर्व है कि ‘जटाधारा’ में भक्ति की वही भावना और भगवान शिव की शक्ति का सार विद्यमान है।”






निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “‘शिव स्तोत्रम्’ जटाधारा' की आत्मा है। शुरुआत से ही मेरा उद्देश्य एक ऐसा गीत रचना था, जो पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर सच्ची भावना, श्रद्धा और विस्मय को जगाए। मैंने अपनी आस्था से जुड़कर संगीत टीम के साथ मिलकर इसे साकार किया है। हमने इसमें अपना पूरा दिल लगाया है और मुझे विश्वास है कि दर्शक उस पवित्र स्पंदन को बड़े पर्दे पर महसूस करेंगे। विश्वास और एकता की शक्ति को समर्पित, यह भगवान शिव को हमारी विनम्र भेंट है।”






इसमें दो राय नहीं है कि गूंजते मंत्रों और प्रतीकात्मक दृश्यों से सजा ‘शिव स्तोत्रम्’ इस वर्ष का सबसे प्रभावशाली भक्ति गीत बनकर उभरेगा, क्योंकि यह एक ऐसा गीत है, जो शाश्वत और नवीन होने के साथ अध्यात्म और सिनेमा को भी जोड़ता है ।






वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ तथा प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ एक द्विभाषी सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है। इसका निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। सह-निर्माताओं में अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा, क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय, और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी शामिल हैं।





फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सह कलाकारों में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर शामिल हैं।






ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा समर्थित इसका संगीत एल्बम सिनेमा को नई आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करता है। ‘जटाधारा’ न केवल आस्था और नियति की कहानी है, बल्कि प्रकाश और अंधकार के सनातन संघर्ष की भव्य यात्रा भी है, जिसे प्रेरणा अरोड़ा ने अपनी आध्यात्मिक दृष्टि और अटूट समर्पण से जीवंत किया है।

Friday, 17 October 2025

#Jatadhara के खजाने की रक्षा धन पिशाची #SonakshiSinha करती है !



सुपरस्टार महेश बाबू ने आज दोपहर ३ बजे,  हैदराबाद के एएए सिनेमाघर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अलौकिक थ्रिलर जटाधारा का ट्रेलर लॉन्च किया। सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत तथा वेंकट कल्याण और अभिषेक जैसवाल की जोड़ी द्वारा निर्देशित यह फिल्म केरल के अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर के रहस्यों पर आधारित है।





यह फिल्म आगामी माह ७ नवंबर, २०२५ को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, इस फिल्म में दिव्या खोसला और शिल्पा शिरोडकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।





ज़ी स्टूडियोज़ साउथ की प्रचारात्मक पोस्ट फिल्म के अलौकिक विषय को नवरात्रि के अष्टमी उत्सव से जोड़ती है। इसी माह १ अक्टूबर को धन पिसाची गीत की रिलीज़ से  यह स्पष्ट होता है कि यह फिल्म बुराई पर भलाई की जीत का कथानक है।





यह फिल्म अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर के रहस्यों को वीएफएक्स दृश्यों में दिखाती है। मंदिर से जुड़ी चमत्कारी घटनाओं के कई वृत्तांत हैं, जैसे संकट के समय में देवता का हस्तक्षेप, शहर को प्राकृतिक आपदाओं से बचाना और इच्छाओं की पूर्ति करना।




विगत दिवस जारी फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा को सोने के बर्तन और रत्नों जैसे रहस्यमय तत्वों के बीच अलंकृत पारंपरिक पोशाक में दिखाया गया है, जो धन और राक्षसी आकर्षण का प्रतीक है। एक पोस्ट में एक उग्र महिला पात्र संभवतः सोनाक्षी सिन्हा, एक देवी जैसी भूमिका में, आग की लपटों और भीड़ के बीच नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के साथ ऊपर लिखा गया पाठ, रहस्य पैदा करने के लिए अंधेरे पर  इस चरित्र की पकड़ पर ज़ोर देता है। 





यद्यपि, मंदिर के रहस्य मंदिर की उत्पति और अवतार पर है।  किन्तु, जटाधरा का कथानक मंदिर के छुपे हुए रहस्यमय खजाने, उसकी खोज और उसकी रक्षा में लगी शक्तियों पर केंद्रित प्रतीत होता है। बताते हैं कि मंदिर के तहखाने को एक श्राप के कारण खोला नहीं जा सका है।  कहते हैं कि इस खजाने की रक्षा सर्प करते है।  ऐसा कथानक दर्शकों को आकर्षित करने वाला भी है। 

Monday, 15 September 2025

#SonakshiSinha और #SudheerBabu की #Jatadhara ७ नवम्बर से !



प्रतीक्षा अन्ततः समाप्त हुई। हिंदी और तेलुगु पेटी में, फिल्म जटाधरा की प्रतीक्षा कर रहे दर्शक सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म जटाधरा को ७ नवंबर २०२५ को अपनी भाषा हिंदी और तेलुगु में देख सकेंगे। आज फिल्म के निर्माताओं ने जटाधारा का एक भव्य मोशन पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की !  





ध्यान रहे कि ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर और धमाकेदार टीज़र जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फ़िल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। वह बड़ी अधीरता से बड़े परदे के माध्यम से इस महाकाव्य के संसार में प्रवेश करना चाहते थे । आज जब फिल्म निर्माताओं ने एक ज़बरदस्त मोशन पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, तो इसने दर्शकों के उत्साह को अगले स्तर तक पहुँचा दिया है।

 




ऊर्जा से भरपूर है, दैवीय मंत्रों की गूंज के साथ ब्रह्मांडीय दृश्य प्रस्तुत करने वाले इस पोस्टर में सुदीप बाबू के साथ सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झाँसी, राजीव कनकाला, शुभलेखा सुब्बाकर समेत अन्य कलाकारों की सशक्त उपस्थिति दिखाई देती है। इसे आप अच्छाई और बुराई के साथ प्रकाश और अंधकार, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का एक भव्य टकराव भी कह सकते हैं।

 




इस सिलसिले में ज़ी स्टूडियोज़ के सीईओ उमेश कुमार बंसल का कहना है,“ज़ी स्टूडियोज़ जिस प्रकार से जटाधारा को दुनिया तक पहुँचाने का प्रयत्न कर रहा है, उस पर हमें गर्व है। यकीन मानिए यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो स्केल, कहानी और दृष्टिकोण को नए स्तर पर ले जाएगा। हमें यकीन है कि हमारे साझेदार एस के जी इंटरप्राइजेज के साथ, सुदीप बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और पूरी टीम दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएंगे,जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी ।”

 




प्रेज़ेंटर और प्रोड्यूसर, प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, “रुस्तम की सफलता के बाद मैं ज़ी स्टूडियोज़ के साथ एक और बड़ी साझेदारी लेकर आई हूँ। यह मेरे लिए गर्व और आभार का क्षण है। यह फिल्म एक गहराई से जुड़ी कहानी है, जो हमारी सांस्कृतिक जड़ों को वैश्विक स्तर की सिनेमाई दृष्टि के साथ जोड़ती है। अपनी टीम के साथ हम दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने जा रहे हैं, जो भावनात्मक रूप से प्रभावशाली और दृश्य रूप से अविस्मरणीय होगा।”





 

निर्देशक अभिषेक जैसवाल और वेंकट कल्याण भी इस फिल्म के विषय में बताते हैं,"जटाधारा एक लोककथा पर आधारित है, जहाँ अंधकार दैवीय शक्ति से टकराते हुए, दर्शकों को ईश्वर की उपस्थिति की अनुभूति कराता है। यह विश्वास, डर और ब्रह्मांडीय नियति की कहानी है।”




 

ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेर्ना अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा द्वारा किया गया है। को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का दमदार साउंडस्केप ज़ी म्यूज़िक कम्पनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 

Friday, 8 August 2025

#Jatadhara की धनपिशाचिनी #SonakshiSinha



बाहुबली और सालार अभिनेता प्रभास ने, आज रहस्य रोमांच से भरपूर फिल्म जटाधरा की झलकियां अनावृत की ।





यह झलकियां हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए चौंकाने वाली है।  क्योंकि, फिल्म जटाधरा में मस्त मस्त नैनों वाली फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दुष्टावतार में है। वह बुराई से उपजी एक राक्षसी जैसी भूमिका कर रही है। 





फिल्म में तेलुगु फिल्म अभिनेता सुधीर बाबू जटाधारी की शीर्षक भूमिका कर रहे है।  दुष्टों का नाश करने वाले महादेव से प्रेरित जटाधरा चरित्र सोनाक्षी सिन्हा की दुष्ट धनपिशाचिनी की चालों का विनाश करता है। यह सोनाक्षी की पहली तेलुगु फिल्म है। 





वैसे यह फिल्म कोई विशिष्ट पौराणिक महाकाव्य नहीं है। वेंकट कल्याण की लिखी यह महागाथा आंध्र पदेश के अनंत पद्मनाथ स्वामी मंदिर के साथ जुड़ी अलौकिक शक्तियों से जुड़ी कल्पकथाओं और सिद्धांतों की पड़ताल करती है।  इस दृष्टि से फिल्म में जितने अलौकिक प्रसंग है, उनका आधार क्या है, इसका पता फिल्म देख कर चल सकता है।





फिल्म जटाधरा का निर्देशन लेखक वेंकट कल्याण ने अभिषेक जैसवाल के साथ किया है। इस फिल्म में शुभलेखा सुधाकर, राजशेखर अनिन्गी, दिव्या विज और शिल्पा शिरोड़कर की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं है।





अभी इस फिल्म के प्रदर्शन की तिथि निश्चित नहीं है। किन्तु, इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी में प्रदर्शित क्या जायेगा, यह निश्चित है। 

Thursday, 14 June 2018

पुलेला गोपीचंद बनेंगे उनके बैडमिंटन पार्टनर सुधीर बाबू !

पिछले साल, फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने, बैडमिंटन खिलाडी और कोच पुलेला गोपीचंद पर फिल्म बनाये जाने का ऐलान किया था।

यह फिल्म, दो भाषाओँ हिंदी और तेलुगु में बनाई जानी थी। 

लेकिन उस समय फिल्म में गोपीचंद की भूमिका के लिए किसी एक्टर के नाम का ऐलान नहीं किया गया था।

उस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था।

फिल्म की शूटिंग २०१८ के मध्य से शुरू होनी थी। 

अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने का वक़्त आ गया लगता है। 

इस द्विभाषी फिल्म में पुलेला गोपीचंद का किरदार तेलुगु फिल्म एक्टर सुधीर बाबू करेंगे।

इस फिल्म की  पूरे देश  में अपील को देखते हुए फिल्म की कास्ट में कई जाने पहचाने चेहरे लिए जाने हैं ।

जहाँ तक सुधीर बाबू की बात है, हिंदी दर्शक उन्हें टाइगर श्रॉफ की २०१६ में रिलीज़ फिल्म बागी के खल नायक राघव के रूप में देख चुके हैं ।

सुधीर बाबु, पुलेला गोपीचंद के किरदार के सर्वथा उपयुक्त हैं । क्योंकि, वह खुद बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं । वह नेशनल स्कूल गेम्स में रनर-अप रहे ।

ख़ास बात यह है कि वह बैडमिंटन में पुलेला गोपीचंद के साथी भी हुआ करते थे ।

इस प्रकार से, उनमे एक बैडमिंटन खिलाड़ी के हावभाव और शारीरिक गठन है ।


जब अजित विश्वासम कुमार ने टाला सिम्बा रणवीर सिंह से टकराव !- पढ़ने के लिए क्लिक करें