Thursday, 18 October 2018

'बाज़ार' के प्रचार के लिए मीटू के बाजार में चित्रांगदा सिंह



जब मीटू की तू तू मैं मैं चल रही थी, उस दौर में चित्रांगदा सिंह भी तू तू मैं मैं पर उतर आई थी।

उन्होंने मीटू के हैशटैग से फिल्म बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ के निर्माताओं और निर्देशक कुषाण नंदी पर फिल्म के सेट्स पर परेशान करने का आरोप मढ़ दिया था।

इस आरोपबाजी की आपाधापी में उन्होंने इस फिल्म के नायक नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को भी लपेट लिया था कि नवाज़ ने भी किसी को रोकने की कोशिश नहीं की और उदासीन से सब देखते रहे।

हालाँकि, चित्रांगदा जिस समय की बात कर रही हैं, उस समय चित्रांगदा सिंह की फिल्म के सेट पर नख़रेबाज़ी के चर्चे ग्लॉसी मैगजीन्स के पृष्ठों पर खूब चमके थे।

इसी वजह से चित्रांगदा सिंह बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ से बाहर हो गई थी और उनकी जगह बिदिता बाग़ आ गई थी।

जो लोग, बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ के घटनाक्रम से परिचित थे, उन्होंने चित्रांगदा सिंह के आरोपों को तवज्जों नहीं दी।

चित्रांगदा सिंह, इंडस्ट्री की नखरेबाज एक्ट्रेस मानी जाती हैं। वह पत्रकारों को भी चूना  लगाने से बाज़ नहीं आती।  फोटो शूट के लिए यकायक लोकेशन पर न पहुंचना चित्रांगदा सिंह की आदतों में शुमार है।

चित्रांगदा सिंह की नई फिल्म बाज़ार २६ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म में, सैफ अली खान, रोहन मेहरा और राधिका आप्टे के साथ चित्रांगदा  सिंह भी हैं।  वह फिल्म मेंसैफ अली खान के किरदार शकुन कोठरी की पत्नी मंदिरा की भूमिका कर रही हैं।

चित्रांगदा सिंह की इसी साल रिलीज़ फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ असफल हो चुकी है।

फिल्म बाजार के प्रचार में खुद को महत्त्व न मिलता देख, चित्रांगदा मीटू टू के बाज़ार में उतर पड़ी थी । लेकिन, इस अभियान में उनेह उतनी सफलता नहीं मिली।

इसलिए अब उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को क्लीनचिट देने का शोशा छोड़ा है।

उन्होंने एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं नवाज़ को दोषी ठहराना नहीं चाहती।  क्योंकिवह समझ ही नहीं पाए होंगे कि मैं कैसा अनुभव कर रही हूँ। उनके अपने कारण भी रहे होंगे। इसलिए, मैं उन पर उंगली नहीं उठाना चाहती।"  


डिज़्नी कॉंज़र्वेशन फंड से संरक्षण संस्थानों को 5 मिलियन डॉलर का अनुदान- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

डिज़्नी कॉंज़र्वेशन फंड से संरक्षण संस्थानों को 5 मिलियन डॉलर का अनुदान


इस महीने डिज़्नी कॉंज़र्वेशन फंड (डीसीएफ) ने पूरे विश्व में प्रकृति के चमत्कारों की रक्षा के लिए काम कर रहे 76 संस्थानों को सहयोग प्रदान करने हेतु अनुदानस्वरुप 5 मिलियन डॉलर से अधिक धनराशि प्रदान कर अपनी संरक्षण के प्रति अपनी 20 वर्षों से अधिक की प्रतिबद्धता को जारी रखा। इन अनुदान को प्राप्त करनेवाली संस्थाओं में से तीन भारत में काम कर रही संरक्षण संस्थाएँ: अरुलागम, इंटरनेशनल फण्ड फॉर एनिमल वेलफेयर और पेंथेरा हैं। इस फंड के माध्यम से वन्यजीवन को बचाने, वन के प्राणियों की रक्षा करने और समुदायों को संरक्षण के प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उनके अथक प्रयासों के लिए डिज़्नी कॉंज़र्वेशन हीरो पुरस्कार से दुनिया भर के 13 लोगों को सम्मानित किया। 

"वॉल्ट डिज़्नी कंपनी का पहले से ही हमारे प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवन का सम्मान, रक्षा और संरक्षण करने का एक समृद्ध इतिहास है; दुनिया भर में हमारे अभियान में सहयोग देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों का हाल के इन अनुदानों को प्रदान कर सम्मानित करने पर हम गर्व महसूस करते हैं। हमारा अनुदान दुनिया भर के महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र में जानवरों और प्राकृतिक वास का संरक्षण करने के प्रयासों का प्रत्यक्ष रूप में समर्थन करता है और दूसरों को ऐसा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है", द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एलिसा मार्गोलिस ने कहा।"

अरुलागम का कार्यक्षेत्र पूर्वी सफ़ेद पूँछ वाले गिद्ध पर केंद्रित है। यह संस्थान पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गिद्धों के सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और गिद्ध के प्रजनन के लिए प्रतिकूल प्राकृतिक वासों की रक्षा के लिए संरक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से दक्षिण भारत में समाजों और हितधारकों के साथ मिलकर काम करता है। द इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर परियोजना का उद्देश्य मानव और हाथी के बीच के टकराव को कम करना और भारत में हाथियों की रक्षा और संरक्षण के लिए समर्थन जुटाना है। जबकि, जंगली बिल्ली के संरक्षण का एक विश्वस्तरीय संस्थान, पेंथेरा, बर्फ़ीले तेंदुओं और उत्तरी भारत में उनके द्वारा सामना किए जा रहे जिन खतरों के बारे में ग्रामीणों, बच्चों और धार्मिक हस्तियों को जानकारी प्रदान करने के लिए काम करेगा। 

1995 से, डीसीएफ ने:

·           120 देशों में काम कर रहे संरक्षण संस्थानों को 75 मिलियन डॉलर से अधिक का अनुदान दिया है

·           2,000 से अधिक संरक्षण परियोजनाओं में सहयोग प्रदान किया है, जिनके माध्यम से 600 से अधिक गैर-लाभकारी संगठनों को वन्य जीवन को बचाने, प्रयासों को प्रेरित करने और पृथ्वी की रक्षा करने के लिए समुदायों के साथ मिलकर काम करने में सहायता की है

·           48 देशों में अपने समुदायों के साथ-साथ निर्वहन करने वाले वन्यजीवन की रक्षा के प्रयासों के लिए 169 डिज़्नी कॉंज़र्वेशन हीरोज़ को सम्मानित किया है

·           ज़मीनी स्तर पर अधिक संरक्षण प्रभाव डालने के लिए डिज्नी के एनिमल्स, साइंस एंड एनवायरनमेंट के 180 से अधिक कार्मिकों - शिक्षकों से पशु चिकित्सकों तक - की विशेषज्ञता का संयोजन करने के लिए काम किया  है।

इस वर्ष के अन्य अनुदान प्राप्तकर्ताओं में अंतर्राष्ट्रीय राइनो फाउंडेशन (आईआरएफ) शामिल है। डीसीएफ इस फाउंडेशन और इसके सहयोगियों के साथ इंडोनेशिया में गंभीर रूप से लुप्तप्राय सुमात्रन राइनो को विलुप्त होने से बचाने के लिए काम करता है। आज, जंगल में 80 से कम सुमात्रन राइनो बचे हैं। आईआरएफ इस प्रजाति के खतरों के संबंध में समुदायों के साथ मिलकर कार्य रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये राइनो और उनके प्राकृतिक आवास सुरक्षित रह सके।

आईआरएफ द्वारा मनोनीत, सुमादी हस्मारन को 250 एकड़ प्रजनन और शोध सुविधा - सुमात्रान राइनो अभयारण्य (एसआरएस) की स्थापना और प्रबंधन में उनके नेतृत्व के लिए डिज़्नी कॉंज़र्वेशन हीरो के रूप में सम्मानित किया गया है। सुमादी ने एसआरएस का निर्माण करवाया और रोजगार और अन्य आजीविका के अवसरों के द्वारा आस-पास रहने वाले लोगों को उसमें शामिल किया। इस अभयारण्य के प्रति उनके समर्पण के परिणामस्वरूप विलुप्त होने के कगार पर एक प्रजाति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई, 140 वर्षों से अधिक समय के बाद एशिया में एक प्रबंधित व्यवस्था में सबसे पहले दो सुमात्रन राइनो के बच्चों का जन्म हुआ। 

राइनो के लिए किए जानेवाले ये प्रयास एक बड़ी संरक्षण प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं जिसने आधी दुनिया के देशों की 400 से अधिक प्रजातियों की रक्षा करने में सहायता की है। 

डीसीएफ का अधिकांश वित्तपोषण द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी द्वारा किया जाता है और डिज़्नी के एनिमल किंगडम थीम पार्क और अन्य चुनिंदा वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड रिसॉर्ट के स्थानों पर आने वाले, डिज़्नी क्रूज़ लाइन के साथ समुद्री यात्रा करनेवाले या चुनिंदा डिज़्नी वेकेशन क्लब रिसॉर्ट्स में ठहरने वाले आगंतुकों के सौहार्दपूर्ण योगदान इसके पूरक होते हैं।

डीसीएफ अनुदान के प्राप्तकर्ताओं की नवीनतम सूची के लिए www.disney.com/conservation पर जायें।


वन्यजीवन का संरक्षण करने। प्रयासों को प्रेरित करने। पृथ्वी की रक्षा करने के माध्यम से : डिज़्नी एक ऐसी दुनिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है जहाँ वन्यजीवन गुज़र-बसर करता हो और प्रकृति को संजोया और संरक्षित किया जाता हो। 1995 से, डिज़्नी कॉंज़र्वेशन फंड ने वन्यजीवन को बचाने और पृथ्वी की रक्षा करने के लिए 75 मिलियन डॉलर से अधिक का अनुदान दिया है और लाखों लोगों को अपने समुदायों में प्रकृति के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया है। 


Teaser of Vidyut Jammwal starrer Junglee release with Badhaai Ho !- क्लिक करें 

Teaser of Vidyut Jammwal starrer Junglee release with Badhaai Ho !


After producing one of the most-awaited family comedy of the year ‘Badhaai Ho’, Junglee Pictures is all set to present the teaser of their next big family adventure ‘Junglee’. Starring one of the biggest action heroes Vidyut Jammwal, the film is directed by Hollywood film Chuck Russell (maker of ‘The Mask’ & ‘The Scorpion King’.

The teaser takes one through the breath-taking visuals of the forest as a voiceover introduces us to the story of this jungle. By revealing just a glimpse of the plot, the teaser has managed to create quite an impact leaving the audiences excited for more.

Talking about the teaser, Priti Shahani – President, Junglee Pictures said “With the overwhelming response to Badhaai Ho, we decided to give audiences glimpse of what we have in store and Dussehra seemed as an opportune time to share it. Junglee will be a very special film for the family audience and we look forward to their reactions.


‘Junglee’ certainly has a set it's unique position with the international collaboration with director Chuck Russell, power-packed action and an underlying message of the truth about elephant poaching around the world. The family action adventure film revolves around the incredible friendship between a man and elephant. Vidyut, sometime back, had also posted an adorable picture online introducing the elephant and his very dear friend ‘Bhola’, giving us a peek into his unique bond they share.

Talking about the teaser, actor Vidyut Jammwal said, “Junglee has been a truly unique experience. Becoming one with nature and being welcomed into the world of the animals was just incredible. It taught me so much about the wonderful relationship that can exist between man and animal and it definitely brought me closer to my own craft as an artist and my abilities as a human being. I can't wait for everyone to join us in our adventure starting with the teaser we've just launched.”


Directed by Hollywood Filmmaker Chuck Russell and produced by Junglee Pictures, the film is set to release on 5th of April, 2019.


उम्र को मात देती हैं ७० की हेमा और ६४ की रेखा ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

उम्र को मात देती हैं ७० की हेमा और ६४ की रेखा !


इस चित्र में, बॉलीवुड की दो महान अदाकारा हेमा मालिनी और रेखा एक साथ नज़र आ रही हैं।  

यह चित्र हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर लिया गया है।

हेमा मालिनी, १६ अक्टूबर को ७० साल की हो गई। उन्हें बधाई देने पहुंची थी अभिनेत्री रेखा।

इससे पहले १० अक्टूबर को भानुरेखा गणेशन उर्फ़ रेखा ६४ साल की हो गई थी।

लेकिन, हेमा मालिनी को, उनके जन्मदिन की बधाइयाँ देने पहुंची रेखा इस चित्र में हेमा मालिनी के साथ कहीं भी इतनी उम्रदराज़ नहीं लगती। 

रेखा को तो सदाबहार युवा अभिनेत्री माना जाता है।

हेमा मालिनी अपने रूप-सौंदर्य से आज भी युवा दिलों पर राज करने वाली ड्रीम गर्ल लगती है।

हेमा मालिनी ने, १९६८ में, राजकपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था।

रेखा का हिंदी फिल्म डेब्यू, १९७० में नवीन निश्चल के साथ फिल्म सावन भादो से किया था।

इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक साथ गोरा और काला, धर्मात्मा, अपने अपने, जान हथेली पे, सेंसर और सदियाँ फिल्मों में काम किया था।

हेमा मालिनी, इस समय मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।

जबकि, रेखा २६ अप्रैल २०१८ तक राज्य सभा सांसद थी।

रेखा को फिल्म उमराव जान (१९८१) के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। 

हेमा मालिनी को कोई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिला।

हेमा मालिनी को २००० में पद्मश्री से नवाज़ा गया।  रेखा को पद्मश्री २०१० में मिली।

अक्टूबर के महीने जन्मी इन दोनों अभिनेत्रियों के दीर्घ जीवन की कामना है।


EPIC CHANNEL TO CELEBRATE DUSSEHRA - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

EPIC CHANNEL TO CELEBRATE DUSSEHRA WITH A DAY-LONG LINE-UP OF FESTIVE PROGRAMMING


As the country gears up to celebrate the symbolic victory of good over evil, EPIC makes the day special for their viewers by airing special programming for the festival of Vijayadashami. The programming aims at giving a varied perspective of the festival along with sharing some great stories and traditions passed down through generations.

A must-watch in the line-up is the feature, ‘Rampath’, which is a narrative on the Ramleela art form performed in Jaswant Nagar; where the enactment is not on stage as is custom, but is performed across the streets and by-lanes of the town. The performance is recognized by UNESCO as the world's best field Ramleela and categorized as an UNESCO intangible heritage


While in many parts of India, the festival marks the day of victory of Lord Rama over Ravana, in the EPIC Special Ekaant – Sarhad Paar, host Akul Tripathi travels to Sigiriya in Sri Lanka which many believe to have been the palace of Ravana! On the other hand, Sara Khan, in Kahi Suni, visits Orchha’s Raja Ram temple where Lord Rama is worshipped not as God, but as king of the town.


The lineup for also includes episodes from Tyohaar Ki Thaali where TV actress Sakshi Tanwar will be seen celebrating Navratri Bathukamma, and Dussehra by cooking traditional recipes associated with these festivals; and Devlok With Devdutt Pattanaik,  where popular mythologist Devdutt Pattanaik will discuss Ravana, versions of Ramayana, Rama's ancestors and the women of Ramayana in his show.

नमिष तनेजा की जीजी बुआ मीना नथानी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday, 17 October 2018

मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियो में नमिष तनेजा की जीजी बुआ मीना नथानी

 
      
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की नवीनतम पेशकश 'मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियो' ने अपनी अनूठी अवधारणा और रंगीन किरदरों के कारण काफी चर्चा बटोरी है।

शो में जल्द ही अभिनेत्री मीना नथानी द्वारा अभिनीत जीजी बुआ के एक दिलचस्प चरित्र की इन्ट्री होगी। मीना ने पहले टीवी और बॉलीवुड फिल्मों जैसे वेल डन अब्बा पर कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मीना नथानी समर (नमिश तनेजा) के पिता की बुआ जीजी बुआ की भूमिका निभाएंगी।

बुआ कठोर हैं और उन्होंने अपने खुद के सिद्धांत बनाए हैं। वह जया (सृष्टि जैन) से प्यार करती हैं, लेकिन उनके वैवाहिक जीवन में सत्य देवी के हस्तक्षेप से उन्हें नफरत है।

समयसमय पर दर्शक देखेंगे, कि जया को अनुशासित करने, उसे वैवाहिक घरेलू जिंदगी के सही रास्ते में लाने के लिए जीजी बुआ लगातार उसे सुझाव और शिक्षा देती हैं।

अपने किरदार पर टिप्पणी करते हुए, मीना नथानी ने कहा, “मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियो जैसे अनोखे शो का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं। जीजी बुआ के मेरे किरदार में विभिन्न शेड्स हैं। मैं प्यारी साथ ही साथ कठोर भी हूं और जब भी किसी को ऐसे सिद्धांतों को तोड़ते हुए देखती हूं जो एक खुशी परिवार के लिए बनाए गए हैं, तो मैं बर्दाश्त नहीं कर पाती। यह किरदार टेलीविजन और मूवीज़ में निभाए गए मेरे पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग है।

नाना की जगह जैकी दादा ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नाना की जगह जैकी दादा !



हाउसफुल ४ की चाय की प्याली में तूफ़ान ही तूफ़ान है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के एक एक्टर नाना पाटेकर पर, पूर्व फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने १० साल पुराना मीटू अस्त्र छोड़ दिया। नतीजे के तौर पर, बॉलीवुड में मीटू की दुर्गन्ध में डूबी नायिका बनने की इच्छुक अभिनेत्रियों के मीटू रूदन से पूरा देश शोर में डूब गया। 

नाना पाटेकर के बाद, फिल्म के निर्देशक साजिद खान पर एक महिला पत्रकार ने इंटरव्यू के दौरान अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा दिया।

पहले तो साजिद खान और उनकी बहन फराह खान ने इन आरोपों को मज़ाक में उड़ा ही दिया था। 

लेकिन, अपनी सोशल एक्टिव बीवी के शौहर अक्षय कुमार छुट्टियों की मौज़ मस्तियाँ निबटाने के बाद स्वदेश वापस लौटे।

उन्होंने लौटते ही, सार्वजनिक अपील का बम फोड़ डाला।

फिल्म के निर्माताओं से अपील की कि हाउसफुल ४ की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी जाए।

इसका परिणाम पहले साजिद खान के और फिर नाना पाटेकर के बाहर होने के तौर पर सामने आया।

साजिद खान के बदल के तौर पर, साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल ३ के निर्देशक फरहाद सामजी को ले आये।

अब खोज होने लगी नाना पाटेकर के बदल की।

यह खोज संजय दत्त और अनिल कपूर से होते हुए जैकी श्रॉफ पर आ रुकी है। अब हाउसफुल ४ में नाना (पाटेकर) की जगह दादा (जैकी श्रॉफ) लेंगे।

लेकिन, स्टारों के निकलने का सिलसिला यहीं रुकता नहीं लगता।

फिल्म की तीन अभिनेत्रियों में से एक कृति सैनन ने ट्वीट कर साजिद खान का समर्थन कर दिया है।  ट्विटर पर कृति की ट्रोलिंग  का सिलसिला शुरू हो गया है।

क्या यह सिलसिला कृति के बाहर होने पर ख़त्म होगा ?



पिता करीम मोरानी के मीटू पर क्या बोली जोया मोरानी ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पिता करीम मोरानी के मीटू पर क्या बोली जोया मोरानी ?



२०११ में, शाहरुख़ खान और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत रोशन अब्बास निर्देशित फिल्म ऑलवेज कभी कभी से ज़ोया मोरानी का फिल्म डेब्यू हुआ था।

फिल्म फ्लॉप हुई। ज़ोया मोरानी उससे बड़ी फ्लॉप।

ज़ोया का परिचय देने के लिए इतना ही काफी है कि ज़ोया के पिता करीम मोरानी दिखाई देने को तो फिल्म निर्माण से जुड़े हैं।  लेकिन, हैं बहुधंधी।

कांग्रेस के शासन में वह खूब फूले फले। २जी स्पेक्टरम में तक अपनी टांग अड़ा दी। नतीजे के तौर पर २ जी घोटाले में सह अभियुक्त बन गए।

कभी शाहरुख खान के साथ सह-निर्माता के तौर पर रा.वन, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर बनाने वाले करीम मोरानी घोटालेबाज़ भी बन गए।

अब वह मीटू के फंदे में हैं।

उन पर एक एक्ट्रेस ने नशीली दवा दे कर बलात्कार का आरोप लगाया है।


कैसी विडम्बना है कि जो फिल्म निर्माता अपनी बेटी का करियर नहीं बना पाया, उससे अपने करियर बनवाने के लिए  युवा औरते  सब कुछ समर्पित किये दे रही थी।

करीम मोरानी ऐसे ही एक दूसरे मामले में हैदराबाद की अदालत से जमानतयाफ्ता है।

ऐसे पिता की संतान ज़ोया मोरानी से जब पिता पर लड़की के आरोपों को लेकर पूछा गया तो ज़ोया का कहना था कि उनका देश की अदालत पर पूरा विश्वास हैं।

ज़ोया जानती है कि लडके लड़कियां सुनहरे सपने आँखों में सजोये मुंबई आते हैं और उनके पिता जैसे मोरनियों के जाल में फंस कर अपना सब कुछ लुटा देते हैं।

ऐसे मामलों में अदालत कारगर साबित होगी, कहा नहीं जा सकता। क्योंकि, लालच में ही सही बनाये गए शारीरिक सम्बन्ध मर्ज़ी से बनाये गए थे।

लेकिन, क्या ज़ोया मोरानी को शर्म आएगी कि वह ऐसे पिता की बेटी हैं, जो अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के सपनों की पूरी कीमत वसूलता है।  


 विद्युत् जम्वाल की वन्य जीव संरक्षण पर फिल्म जंगली का ट्रेलर - देखने के लिए क्लिक करें 

विद्युत् जम्वाल की वन्य जीव संरक्षण पर फिल्म जंगली का ट्रेलर

Eros International’s Marathi superhit Boyz 2 shines at the box office


Eros International Media Ltd, a leading global company in the Indian film entertainment industry, has announced a very successful performance of its Marathi release Boyz 2 which has collected Rs. 13 crores within 10 days of its release on 5th October.

Distributed by Eros International across 375 screens, the sequel to director Vishal Devrukhkar's super hit Boyz, Boyz 2, presented by Everest Entertainment and Eros International in association with Avadhoot Gupte and Supreme Motion Pictures Production had a hugely successful first week of Rs. 10 crores and collected Rs. 3 crores in its second weekend. The film continues to run successfully across cinemas.

Eros’ other October releases including the critically acclaimed horror fantasy Tumbbad and Sriram Raghavan’s engaging crime thriller Andhadhun starring Ayushyamann Khurrana and Tabu that Eros released in the international markets have also fared well to rave response.


Speaking on the success of its recent releases, Sunil Lulla, Managing Director, Eros International Media Ltd said, “It’s been an interesting mix of genres that we have presented to audiences this month, from comedy to horror and crime thriller, each of which has met with a very encouraging response. We want to continue remaining focused on contributing good cinema across languages that caters to all audience taste”.


एपीक चैनल पर दशहरा स्पेशल कार्यक्रम  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

एपीक चैनल पर दशहरा स्पेशल कार्यक्रम


एपिक चैनल, अपने दर्शकों के लिए दशहरा के मौके पर पूरे दिन ख़ास कार्यक्रम प्रसारित करता रहेगा।  विजयादशमी का त्यौहार, नवरात्रि के आखिरी दिन मनाया जाता है।  

इस दिन के लिए लाइनअप कार्यक्रमों की शुरुआत त्योहार की थाली से होगी। जहां दर्शकों की  पसंदीदा टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर नवरात्रि बठुकम्मा मनाते और दशहरा से संबंधित व्यंजन बनाते हुए दिखाई देंगी  ।


लोकप्रिय पौराणिक कथाकार (माइथोलॉजिस्ट) देवदत्त पटनायक अपने शो देवलोक विथ देवदत्त पटनायक मे रावण, रामायण के संस्करण, राम के पूर्वजों और रामायण की महिलाओं के बारे में बात करेंगे।

एपीक विशेष 'एकांत सरहद पार' एक घंटे लंबा विशेष एपिसोड होगा, जिसके मेजबान अकुल त्रिपाठी भारत से जुड़ी कहानियों को निकटवर्ती द्वीपों के समूह देश श्रीलंका में खोजने के लिए यात्रा करेंगे।

इसके अंतर्गत कही सुनी और रावण की लंका में दर्शकों को राम राजा मंदिर की यात्रा पर ले जाएगा।


देखिये एपिक चैनल १९ सितंबर, २०१८ को १२:३० बजे से शाम ७ बजे तक।



#MeToo  पर प्रोडूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान - क्लिक करें 

#MeToo पर प्रोडूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान




The Disney Conservation Fund to 3 Indian organizations- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

The Disney Conservation Fund to 3 Indian organizations


The Disney Conservation Fund (DCF) continued its more than 20-year commitment to conservation this month by awarding more than $5 million in grants to support 76 organizations working to protect the magic of nature around the world. Three of these grant recipients are conservation organizations working in India: Arulagam, International Fund for Animal Welfare and Panthera. The fund also recognized 13 people across the globe with the Disney Conservation Hero award for their tireless efforts to save wildlife, protect habitats and inspire communities to take part in conservation efforts.

“The Walt Disney Company has a rich history of respecting, protecting and preserving our natural resources and wildlife; as such, we are proud to award these latest grants to people and organizations around the world that share our mission,” said Elissa Margolis, senior vice president, Corporate Social Responsibility, The Walt Disney Company. “Our donation directly supports efforts to save animals and habitats in critical ecosystems across the globe and inspires others to do the same.”

Arulagam’s work focuses on the oriental white-rumped vulture. The organization engages with communities and stakeholders in South India through conservation programs to raise awareness of the positive impact of vultures for the ecosystem, and to protect vulture breeding habitats. The International Fund for Animal Welfare’s project aims to reduce human-elephant conflict and raise support for elephant conservation and protection in India. Meanwhile, Panthera, a global wild cat conservation organization, will work to educate villagers, children and religious figures about snow leopards and the threats they face in Northern India.

Since 1995, the DCF has: 
·         Directed more than $75 million to conservation organizations working in 120 countries

·         Supported more than 2,000 conservation projects, helping more than 600 nonprofit organizations working hand-in-hand with communities to save wildlife, inspire action and protect the planet

·         Recognized 169 Disney Conservation Heroes for their efforts to protect wildlife living alongside their communities in 48 countries

·         Worked to connect the expertise of more than 180 professionals from Disney’s Animals, Science and Environment—from educators to veterinarians—to make a greater conservation impact on the ground.

Other grant recipients for this year include the International Rhino Foundation (IRF). DCF works with the Foundation and its partners to save Critically Endangered Sumatran rhinos from extinction in Indonesia. Today, there are fewer than 80 Sumatran rhinos left in the wild. IRF is addressing threats to this species, working with communities to ensure these rhinos and their habitats are protected.

Sumadi Hasmaran, who was nominated by IRF, has been recognized as a Disney Conservation Hero for his leadership in the establishment and management of the Sumatran Rhino Sanctuary (SRS)—a 250-acre breeding and research facility. Sumadi oversaw construction of the SRS and engaged people living nearby through employment and other livelihood opportunities. His dedication to the sanctuary resulted in the birth of the first two Sumatran rhino calves in a managed setting in Asia in more than 140 years, an important achievement for a species on the brink of extinction.

These efforts for rhinos are part of a larger conservation commitment that has helped protect more than 400 species spanning half the countries around the world.

The majority of funding for DCF is provided by The Walt Disney Company and supplemented by the generous contributions of guests visiting Disney’s Animal Kingdom Theme Park and other select Walt Disney World Resort locations, sailing with Disney Cruise Line or staying at select Disney Vacation Club resorts.

For a complete list of the most recent DCF grant recipients, visit www.disney.com/conservation.


Disney is committed to ensuring a world where wildlife thrives and nature is treasured and protected by: Saving wildlife. Inspiring action. Protecting the planet. Since 1995, the Disney Conservation Fund has directed more than $75 million to save wildlife and protect the planet and inspired millions of people to take action for nature in their communities.


प्रियंका की शादी में जूते चुरायेगी परिणीति और कहेगी नमस्ते इंग्लैंड ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

प्रियंका की शादी में जूते चुरायेगी परिणीति और कहेगी नमस्ते इंग्लैंड !


प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों में लेटेस्ट यह है कि प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनास बन जाएंगी।

प्रियंका की शादी से सबसे ज़्यादा खुश है, प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा।

यह ख़ुशी इस लिए नहीं कि परिणीति को प्रियंका को मिलने वाली तमाम फ़िल्में मिल जाएंगी।

प्रियंका ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल क्या है, उसे पाने में परिणीति चोपड़ा को सालों साल लग जाएंगे। प्रियंका जिस प्रकार की हरफनमौला फ़िल्में कर ले जाती हैं, वैसी फ़िल्में करना परिणीति के बूते की बात नहीं।

इसलिये, परिणीति का प्रियंका की फ़िल्में मिलने के ख्याल से खुश होने का सवाल ही नहीं उठता।

परिणीति चोपड़ा की ख़ुशी ठेठ शादी से जुडी हुई है।

पंजाबी शादी में, दूल्हे की जूते चुराए की रस्म होती है।  यह रस्म दूल्हे की साली निभाती हैं।  परिणीति चोपड़ा को उम्मीद है कि जब वह जूता चुराएगी तो एवज में वह निक जोनास से लम्बी रकम ऐंठ लेंगी।

यह सोच कर, परिणीति ने जीजा निक जोनास को सारी रस्मे और शर्ते बताने का निर्णय ले लिया।  वह निक जोनास के पास बैठी और उन्हें बताया कि वह जब जूते छुड़ायेंगी तो तुम्हे मुझे कुछ पैसे देने पड़ेंगे, तभी मैं तुम्हारे जूते वापस करूंगी। इसलिए आओ बैठ कर पैसे तय कर लेते हैं ।


निक जोनास ने जब पैसे के बारे में पूछा तो परिणीति ने कहा तुम्हे जूते वापसी के एवज में सिर्फ पांच मिलियन डॉलर (यानि ३७ करोड़ रुपये) देने होंगे।

निक जोनास ने कहा, "ओके ! डन !! दिए तुम्हे १० डॉलर !"

परिणीति ने यह बात खुद नज़दीकी लोगों को बताई।

इसके बावजूद परिणीति चोपड़ा निराश नहीं हैं।  साली का जीजा के साथ नेगोटिएशन जारी है। 

अलबत्ता, आज कल वह अपनी इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार पर ध्यान लगा रही है।इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा की अर्जुन कपूर के साथ जोड़ी छह साल बाद बन रही है।

इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की फिल्म इशकज़ादे (२०१२) साथ की थी। अब छह साल बाद यह दोनों फिर साथ आ रहे है।

विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म नमस्ते इंग्लैंड, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म है।

इन दोनों के नकार देने के बाद, विपुल शाह ने नमस्ते इंग्लैंड को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ बनाया है।


पाकिस्तानी कैटरीना करेगी हिंदुस्तानी वरुण से प्रेम का इज़हार-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रेमो की फिल्म में पाकिस्तानी कैटरीना करेगी हिंदुस्तानी वरुण से प्रेम का इज़हार


कैटरीना कैफ, शायद अपने बॉलीवुड फिल्म करियर में तीसरी बार,  किसी फिल्म में, एक पाकिस्तानी किरदार कर रही हैं।

उन्होंने, फिल्म एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है में एक पाकिस्तानी एजेंट ज़ोया की भूमिका की थी। इन दोनों ही फिल्मों में, कैटरीना कैफ का पाकिस्तानी किरदार हिंदुस्तानी से प्रेम करने लगता है। 
अब तीसरी बार भी कैटरीना कैफ का पाकिस्तानी किरदार एक हिंदुस्तानी से प्रेम करने लगेगा।

रेमो डिसूज़ा की डांस फिल्म एबीसीडी ३ में कैटरीना कैफ एक पाकिस्तानी डांसर की भूमिका कर रही है। लंदन में आयोजित एक इंटरनेशनल नृत्य प्रतिस्पर्द्धा में वह एक हिंदुस्तानी डांसर से मिलती है और प्रतिस्पर्द्धा के दौरान ही दोनों में प्रेम हो जाता है।


स्वभाविक है कि एबीसीडी ३ में हिंदुस्तानी डांसर की भूमिका वरुण धवन कर रहे हैं।

देखने वाली बात होगी कि कैटरीना कैफ और वरुण धवन के चरित्रों को किस ढंग से तैयार किया गया है। इनका एक्सीक्यूशन भी ख़ास होगा।

रेमो की इस फिल्म को  मॉडर्न डांस फॉर्म पर भारत की पहली बड़ी फिल्म बताया जा रहा है।

इस फिल्म में, रेमो के प्रिय कोरियोग्राफर से एक्टर बने प्रभुदेवा, धर्मेश येलाण्डे, राघव जुयाल और  पुनीत पाठक भी डांसर चरित्र कर रहे होंगे।

सूत्र बताते हैं कि एबीसीडी ३ की शूटिंग अगले साल जनवरी से तीन महीने लम्बे शिड्यूल के साथ शुरू होगी।

रेमो डिसूज़ा अपनी फिल्म को ८ नवंबर २०१९ को रिलीज़ करना चाहते हैं।  




दिशा पाटनी ने कहा- गुड मॉर्निंग इंडिया ! - देखने के लिए क्लिक करें