Thursday 8 March 2018

करण सिंह ग्रोवर वॉयस ओवर करेंगे और चलाएंगे फिरकी !

करण सिंह ग्रोवर को, फिल्मों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।  कसौटी ज़िन्दगी के शरद और क़ुबूल है के असद की भूमिका में करण को काफी पसंद किया गया था।  इसीलिए, दिल्ली के इस सिख लडके को अलोन और हेट स्टोरी ३ जैसी भयावनी और इरोटिक फ़िल्में मिल भी गई।  लेकिन, शायद यह फिल्मों का गलत चुनाव था।  वह  एक ख़ास खांचे में फंस गए और दूसरे जॉनर से दूर हो गए।अलोन की शूटिंग के दौरान, करण का फिल्म की नायिका बिपाशा बासु से रोमांस चला।  जल्द ही दोनों  ने शादी कर ली।   अभिनय में बने रहने के लिए, करण ने काफी पापड बेले।   उन्होंने, फिल्मों के  अलावा वेब सीरीज जुदाई भी की।  इस समय उनकी दो फ़िल्में ३ देव और फिरकी निर्माण के विभिन्न चरण में हैं।  फिरकी के निर्देशक अंकुश भट्ट है।  यह एक गैंगस्टर एक्शन फिल्म है।  इस फिल्म में नील नितिन मुकेश के अलावा करण सिंह ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, के के मेनन और संदीपा धर भी हैं।  इस फिल्म की तमाम शूटिंग लंदन में हुई है।  अब करण सिंह ग्रोवर वॉयस ओवर भी करेंगे।  वह एक एनीमेशन सीरीज के मुख्य अनिमेन्टेड किरदार को अपनी आवाज़ देंगे।  फिल्म के निर्माताओं को करण की भारी और गहरी आवाज़ इस  किरदार के लिए फिट लगी थी।  खुद करण को एनीमेशन फ़िल्में पसंद हैं।  इसलिए, वह इस  सीरीज के लिए काफी उत्सुक हैं।  करण का यह वॉयस ओवर इस साल के मध्य तक पूरा हो जायेगा।

वाडा चेन्नई के शतरंज खिलाड़ी  धनुष - पढ़ने के लिए  क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment